Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 15 नवंबर 2023

बड़ी खबर: सहारा श्री सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

0

सहारा श्री सुब्रत रायॅ का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। कल उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। अभी आ रही खबरों के अनुसार वह एक गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Read more

बुधवार, 8 नवंबर 2023

क्या है डंकी रूट, जिसकी मदद से लाखों लोग पहुंच रहे अमेरिका और यूरोप, क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक?

0

क्या है डंकी रूट, जिसकी मदद से लाखों लोग पहुंच रहे अमेरिका और यूरोप, क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक? 

इजरायल और आतंकी गुट हमास के बीच लड़ाई में बार-बार ये बात आ रही है कि दुनिया का कोई भी देश गाजावासियों को शरण देने को तैयार नहीं. इन हालातों में बहुत संभव है कि गाजा पट्टी के लोग चुपके से दूसरे देशों तक पहुंचने लगे. ऐसा होता भी रहा है.


सीरिया, पाकिस्तान या अफ्रीकी देशों से लोग अवैध तरीके से अमीर देशों के बॉर्डर पार करते रहे. बीते दिनों ब्रिटेन जा रहे बहुत से लोगों की एक नाव डूबने से मौत हो गई. वे सभी अवैध ढंग से सीमा पार करने की फिराक में थे. इसके कई मैथड होते हैं. डंकी रूट इनमें से एक है. 


क्या होता है ये?


ये विदेश तक पहुंचने का बैकडोर मैथड है. इसमें भागने वाले एक या दो देशों नहीं, बल्कि कई देशों से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. इसके लिए केवल एक देश का वीजा लिया जाता है. वहां तक पहुंचने के बाद आदमी गायब हो जाता है, यानी कई देशों से होते-रुकते हुए चुपचाप डेस्टिनेशन तक पहुंचता है. 

क्योंकि ये तरीका अवैध है, इसलिए इसमें ट्रांसपोर्ट भी गलत-सलत होता है. जैसे लोगों को कार की डिक्की या माल ढोने वाले जहाजों में छिपा दिया जाता है और उन्हें तभी बाहर आने मिलता है, जब वे सही जगह तक पहुंच जाएं. Sabhar aajtak.in 

Read more

क्या है शराब और सेक्स का रिश्ता?

0

 क्या है शराब और सेक्स का रिश्ता?

क्या शराब पीने से पुरुषों की सेक्स-लाइफ बेहतर हो जाती है? शराब के आदी इस सवाल का जवाब हां में दे सकते हैं। वे कहेंगे, 'बिल्कुल, शराब पीने के बाद हमें सेक्स में ज़्यादा आनंद आता है, उत्तेजना ज़्यादा समय रहती है... वगैरह-वगैरह।' लेकिन, यह बात पूरी तरह सही नहीं। डॉक्टर कहते हैं कि शराब पीने से किसी को फौरी तौर पर इसके फायदे दिख सकते हैं, लेकिन इसकी लत नामर्द भी बना सकती है। घरेलू हिंसा और अपने पार्टनर पर शक करने के मामले भी शराब के चलते ही बढ़ रहे हैं।


शराब और सेक्स का शुरुआती रिश्ता किसी भी मर्द को अपना दीवाना बना सकता है। शुरुआत में शराब के एक-दो पैग बढ़िया काम करते हैं। डॉक्टर चमन वनवानी कहते हैं, 'शराब एक तरह से वेसोडायलेटर का काम करती है। वेसोडायलेशन मतलब शरीर में खून का संचार करने वाली नसों का चौड़ा हो जाना। जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, तो कोई भी मर्द काफी हल्का महसूस करता है। खून शरीर में वहां तक भी पहुंच जाता है, जहां ऑक्सीजन की कमी होती है। इससे स्वाभाविक तौर पर किसी पुरुष में उत्तेजना भी बढ़ेगी। सेक्स के दौरान डिस्चार्ज का समय भी प्रभावित हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो शराब पीने के बाद मन में सेक्स के प्रति बैठा संकोच पूरी तरह ख़त्म हो जाता है।'

Sabhar https://navbharattimes.indiatimes.com

Read more

08 नवंबर 2023 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग समाचार हिंदी: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए बयान पर घिरने के बाद CM नीतीश ने मांगी माफी

0

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए बयान पर घिरने के बाद CM नीतीश ने मांगी माफी 

 में अपने बयान को लेकर सीएम नीतीश ने मांगी माफी

जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद नीतीश कुमार ने मांगी माफी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। जनसंख्या नियंत्रण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। मेरा मकसद सिर्फ शिक्षा के बाद जनसंख्या वृद्धि में आ रहे परिवर्तन को बताना था। बिहार विधानसभा में मंगलवार को सीएम ने जनसंख्या नियंत्रण पर बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जिसे लेकर वह घिर गए।

Read more

मंगलवार, 7 नवंबर 2023

नीतीश कुमार का आरक्षण वाला दांव कितना टिकेगा? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से समझिए

0

नीतीश कुमार का आरक्षण वाला दांव कितना टिकेगा? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से समझिए 

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आरक्षण का मुद्दा गरम होता जा रहा है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे लेकर बड़ा दांव चला है। उन्‍होंने ओबीसी, एससी और एसटी के लिए कोटा बढ़ाने का प्रस्‍ताव किया है। उन्होंने सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्‍थानों में इसे बढ़ाकर 65 फीसदी करने को कहा है।

नई दिल्‍ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओबीसी, एससी और एसटी के लिए आरक्षण बढ़ाने की जरूरत बताई है। उन्‍होंने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण बढ़ाकर 65 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए केंद्र के 10 फीसदी आरक्षण को शामिल नहीं किया गया है। इस तरह कुल रिजर्वेशन 75 फीसदी हो जाएगा। जातीय जनगणना को लेकर जारी शोर-शराबे के बीच नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव से पहले इसे नीतीश की ओर से चले गए राजनीतिक दांव के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, नीतीश कुमार के प्रस्‍ताव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बड़ा अड़ंगा है। सुप्रीम कोर्ट ने 1992 में इस बारे में फैसला दिया था। यह फैसला राज्य कोटे को 50 फीसदी की सीमा पर रोकने की बात करता है। नीतीश जो ऐलान कर रहे हैं वह रिजर्वेशन को निर्धारित 50 फीसदी की सीमा से आगे ले जाएगा।

बिहार कास्‍ट सर्वे के अनुसार, राज्य के 13.1 करोड़ लोगों में से 36 फीसदी ईबीसी से हैं। इनमें 27.1 फीसदी पिछड़े वर्ग से हैं और 19.7 फीसदी अनुसूचित जाति से। एससी 1.7 फीसदी हैं। वहीं, सामान्य वर्ग 15.5 फीसदी। इसका मतलब यह है कि बिहार के 60 फीसदी से ज्‍यादा लोग पिछड़े या अति पिछड़े वर्ग से आते हैं। वर्तमान ईबीसी के लिए 18 फीसदी और पिछड़े वर्गों के लिए 12 फीसदी आरक्षण है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए यह 16 फीसदी और अनुसूचित जनजाति के लिए एक फीसदी है। नीतीश ने जो प्रस्ताव किया है, उसमें संशोधित कोटा के तहत एससी कैंडिडेट को 20 फीसदी जबकि ओबीसी और ईबीसी को 43 फीसदी कोटा मिलने की बात कही गई है। यह पहले के मुकाबले कोटे में 30 फीसदी की बढ़ोतरी है। एसटी के लिए दो फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव किया गया है।


50 फीसदी सील‍िंंग खत्‍म करने की मांग ने पकड़ा जोर

बिहार में जातिगत सर्वे के बाद से ही आरक्षण की 50 फीसदी की सीलिंग को खत्‍म करने की मांग ने जोर पकड़ा है। देश में रिजर्वेशन का मुद्दा बेहद संवेदनशील रहा है। इसका असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी देखने को मिल सकता है। ज्‍यादातर जानकार नीतीश के इस कदम को राजनीतिक चश्‍मे से ही देख रहे हैं। विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन को बनाने और खड़ा करने में वह शुरू से काफी सक्रिय रहे हैं।


हालांकि, नीतीश के दांव को सुप्रीम कोर्ट के 1992 के फैसले के सामने टिकना होगा। देश की सबसे बड़ी अदालत ने तब इंदिरा साहनी बनाम भारत सरकार मामले में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला सुनाया था। अपने फैसले में कोर्ट ने आरक्षण को लेकर 50 फीसदी की सीमा तय की थी। इसमें तमिलनाडु इकलौता अपवाद है। उसे छोड़कर सभी राज्‍यों में इसका पालन करना होता है। कई राज्‍यों में अलग-अलग समुदायों को रिजर्वेशन देने की नीति के तहत इस सीलिंग को समाप्‍त करने की मांग उठती रही है। इनमें महाराष्‍ट्र और झारखंड शामिल हैं। यहां तक महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में तो रिजर्वेशन के प्रस्‍ताव भी पारित कर दिए गए। हालांकि, कोर्ट ने उन प्रस्‍तावों पर अमल करने से रोक लगा दी। इस मामले में 10 फीसदी ईडब्‍लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) कोटा अपवाद रहा है।


सुप्रीम कोर्ट ने 27% ओबीसी आरक्षण को रखा था कामय

1992 में 9 जजों की संवैधानिक पीठ ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाया था। उसने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को कामय रखा था। सिर्फ अपवादों को छोड़ उसने आरक्षण की 50 फीसदी सीमा तय करने का फैसला सुनाया था। बाद में 1994 में 76वां संशोधन हुआ था। इसके तहत तमिलनाडु में रिजर्वेशन की सीमा 50 फीसदी से ज्‍यादा कर दी गई थी। यह संशोधन संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल किया गया है।


पिछले कुछ सालों में बीजेपी की सफलता की एक बड़ी वजह तमाम जातियों का उसके साथ जुड़ना रहा है। उसका फोकस जाति के बजाय हिंदुओं को एक करने पर पर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के बड़े दिग्‍गज नेता तक जातिवाद और क्षेत्रवाद पर निशाना साधते रहे हैं। हाल में पीएम ने जातिवाद और क्षेत्रवाद को समाज की बड़ी बुराई बताया था। उन्‍होंने इनके सहारे देश को विभाजित करने वाली ताकतों को उखाड़ फेंकने की अपील की थी।sabhar:navbharattimes.indiatimes.com

Read more

भारत के पहले दलित सूचना आयुक्त बने हीरालाल सामरिया, राजस्थान से है नाता हीरालाल सामरिया ने भारत के सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान सामरिया को पद की शपथ दिलाई। वह राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं।

0

 भारत के पहले दलित सूचना आयुक्त बने हीरालाल सामरिया, राजस्थान से है नाता हीरालाल सामरिया ने भारत के सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान सामरिया को पद की शपथ दिलाई। वह राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं।

नई दिल्ली: IAS अधिकारी हीरालाल सामरिया भारत के सूचना आयुक्त बनाए गए हैं। वह देश के पहले दलित सूचना आयुक्त हैं। हीरालाल 1985 बैच के IAS अधिकारी हैं और मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को सोमवार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई। वाई.के.सिन्हा का कार्यकाल तीन अक्टूबर को खत्म हो जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।


अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान सामरिया को पद की शपथ दिलाई। सामरिया की मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के बाद सूचना आयुक्त के आठ पद रिक्त हैं। आयोग में इस समय दो सूचना आयुक्त हैं। 



कितने आयुक्त हो सकते हैं?

आरटीआई मामलों के सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण केंद्रीय सूचना आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) और राज्य सूचना आयोगों (एसआईसी) में रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाने का केंद्र एवं राज्य सरकारों को निर्देश देते हुए 30 अक्टूबर को कहा था कि ऐसा नहीं होने पर सूचना का अधिकार कानून ‘निष्प्रभावी’ हो जाएगा। 


प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को राज्य सूचना आयोगों में मंजूर पदों, रिक्तियों और वहां लंबित मामलों की कुल संख्या सहित कई पहलुओं पर सभी राज्यों से सूचना एकत्र करने को कहा था। (इनपुट: भाषा से भी)


Sabhar https://www.indiatv.in


Read more

अयोध्या में होगा सबकुछ राममय, अब गुलामी की निशानी तोड़कर कैंट रेलवे स्टेशन को दिया जाएगा राममंदिर का रूप

0

अयोध्या में होगा सबकुछ राममय, अब गुलामी की निशानी तोड़कर कैंट रेलवे स्टेशन को दिया जाएगा राममंदिर का रूप 

Rejuvenation of Cantt Railway Station: अब अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होने जा रहा है. इस स्टेशन को भी राम मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. अंग्रेजों के जमाने की बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी. इतना ही नहीं मल्टीस्टोरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग के अलावा यहां पार्किंग की सुविधा भी होगी.

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अयोध्या की भव्यता लौट रही है. धार्मिकता के साथ-साथ भगवान राम की नगरी पर्यटन की दृष्टि से भी सज रही है. एक तरफ भव्य मंदिर का निर्माण तीव्र गति के साथ चल रहा है तो दूसरी तरफ हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाएं रामनगरी में इन दिनों परवान चढ़ रही हैं. यहां राममंदिर जैसा रूप देकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा चुका है, अब अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होने जा रहा है. इस स्टेशन को भी राम मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. अंग्रेजों के जमाने की बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी. इतना ही नहीं मल्टीस्टोरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग के अलावा यहां पार्किंग की सुविधा भी होगी.

दरअसल, अयोध्या में तेज गति के साथ भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है. मंदिरनुमा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है तो वहीं भगवान राम के मंदिरनुमा अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण भी युद्धस्तर पर हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि जब श्रद्धालु सड़क, रेल या फिर हवाई जहाज से धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे तो उनको इस बात का आभास हो कि वे धर्मनगरी अयोध्या में हैं. शायद यही वजह है कि अब अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन को भी भगवान राम के मंदिरनुमा बनाया जाएगा. इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है. उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होना शुरू हो जाएगा.sabhar :hindi.news18.com

Read more

आटा क्यों बेच रही है भारत सरकार चारु कार्तिकेय 3 घंटे पहले3 घंटे पहले भारत सरकार ने सस्ता आटा बेचने की योजना फिर से शुरू की है. सरकार का कहना है कि ऐसा आवश्यक चीजों के दामों को स्थिर करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए इसके क्या मायने हैं.

0

आटा क्यों बेच रही है भारत सरकार चारु कार्तिकेय 3 घंटे पहले3 घंटे पहले भारत सरकार ने सस्ता आटा बेचने की योजना फिर से शुरू की है. सरकार का कहना है कि ऐसा आवश्यक चीजों के दामों को स्थिर करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए इसके क्या मायने हैं. 


अर्थव्यवस्थाभारत

आटा क्यों बेच रही है भारत सरकार

चारु कार्तिकेय

3 घंटे पहले3 घंटे पहले

भारत सरकार ने सस्ता आटा बेचने की योजना फिर से शुरू की है. सरकार का कहना है कि ऐसा आवश्यक चीजों के दामों को स्थिर करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए इसके क्या मायने हैं.


https://p.dw.com/p/4YW3X

आटा

आटातस्वीर: PIUS UTOMI EKPEI/AFP via Getty Images

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नाफेड के जरिए कम दाम पर आटा बेचने की शुरुआत कुछ महीने पहले की थी. जानकारों का कहना है कि उस समय 'भारत आटा' नाम की योजना के पायलट की शुरुआत की गई थी और अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर दिया गया है.


यह आटा केंद्रीय भंडार, नाफेड और एनसीसीएफ के केंद्रों और मोबाइल वैनों में मिलेगा. धीरे धीरे इसे सहकारी केंद्रों और खुदरा दुकानों तक भी पहुंचाने की योजना है. पायलट के समय इसका दाम 29.50 रुपये प्रति किलो था और अब दाम दो रुपये और कम कर दिया गया है.


महंगाई की चिंता


सरकार इसे 27.50 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचेगी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय खुले बाजार में आटा औसत 35.99 प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है. यानी अगर सरकार अपने आटे की अच्छी उपलब्धता सुनिश्चित कर सके तो इससे आम लोगों को काफी राहत मिल सकती है.


अर्थव्यवस्थाभारत

आटा क्यों बेच रही है भारत सरकार

चारु कार्तिकेय

3 घंटे पहले3 घंटे पहले

भारत सरकार ने सस्ता आटा बेचने की योजना फिर से शुरू की है. सरकार का कहना है कि ऐसा आवश्यक चीजों के दामों को स्थिर करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए इसके क्या मायने हैं.


https://p.dw.com/p/4YW3X

आटा

आटातस्वीर: PIUS UTOMI EKPEI/AFP via Getty Images

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नाफेड के जरिए कम दाम पर आटा बेचने की शुरुआत कुछ महीने पहले की थी. जानकारों का कहना है कि उस समय 'भारत आटा' नाम की योजना के पायलट की शुरुआत की गई थी और अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर दिया गया है.


यह आटा केंद्रीय भंडार, नाफेड और एनसीसीएफ के केंद्रों और मोबाइल वैनों में मिलेगा. धीरे धीरे इसे सहकारी केंद्रों और खुदरा दुकानों तक भी पहुंचाने की योजना है. पायलट के समय इसका दाम 29.50 रुपये प्रति किलो था और अब दाम दो रुपये और कम कर दिया गया है.


महंगाई की चिंता


सरकार इसे 27.50 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचेगी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय खुले बाजार में आटा औसत 35.99 प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है. यानी अगर सरकार अपने आटे की अच्छी उपलब्धता सुनिश्चित कर सके तो इससे आम लोगों को काफी राहत मिल सकती है.



 


इसके लिए सरकार ने एफसीआई के गोदामों में पड़े गेहूं में से ढाई लाख मेट्रिक टन गेहूं को अलग कर दिया है. उसी को आटा बना कर कम दाम पर बेचा जाएगा. सरकार को उम्मीद है कि इससे महंगाई दर पर थोड़ा नियंत्रण होगा.


हालांकि सरकार ने पायलट के नतीजे साझा नहीं किये हैं जिससे यह पता चलता कि योजना को आम लोगों के बीच कैसी प्रतिक्रिया मिली थी. अब देखना यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर योजना कितनी असरदार साबित हो पाती है.


चुनावों पर नजर


भारत में खाने पीने की चीजों के दाम कई महीनों से बढ़े हुए हैं. सितंबर में कुल मिलाकर खुदरा मुद्रास्फीति 5.02 प्रतिशत थी. आरबीआई का लक्ष्य होता है इसे चार से छह प्रतिशत के बीच रखना. खाद्य मुद्रास्फीति की दर 6.56 रही. Sabhar Dw.de


Read more

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार का एक्सीडेंट, एक की मौत

0

 केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटेल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं.


समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को ले जा रही कार और एक मोटर साइकिल की टक्कर हुई.

केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटेल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को ले जा रही कार और एक मोटर साइकिल की टक्कर हुई.

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सुधीर जैन ने समाचार एजेंसी को बताया कि दुर्घटना, अमरवाड़ा इलाके में सिंगोड़ी के पास हुई है.


बीजेपी उम्मीदवार बंटी साहू के लिए चुनावी प्रचार करने के बाद प्रहलाद पटेल वापस नरसिंहपुर जा रहे थे.


बंटी साहू, विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के खिलाफ खड़े हैं. Sabhar BBC.COM 

Read more

Rashmika Mandanna deepfake video: रश्मिका मंदाना परेशान, कहा-'मुझे बहुत हर्ट...', IT मिनिस्टर ने किया रिएक्ट Rashmika Mandanna reacts on viral deepfake video: डीपफेक वीडियो के सामने आने के बाद रश्मिका मंदाना ने इस पर आपत्ति दर्ज की है. 'एनिमल' एक्ट्रेस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. उनसे पहले अमिताभ बच्चन भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं.

0

Rashmika Mandanna deepfake video: रश्मिका मंदाना परेशान, कहा-'मुझे बहुत हर्ट...', IT मिनिस्टर ने किया रिएक्ट Rashmika Mandanna reacts on viral deepfake video: डीपफेक वीडियो के सामने आने के बाद रश्मिका मंदाना ने इस पर आपत्ति दर्ज की है. 'एनिमल' एक्ट्रेस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. उनसे पहले अमिताभ बच्चन भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. 

मुंबई. Rashmika Mandanna reacts on viral deepfake video: रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर सेलेब्स आपत्ति दर्ज कर रहे हैं. रश्मिका के ‘गुडबाय’ को स्टार अमिताभ बच्चन ने भी इस वीडियो को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. अब खुद रश्मिका ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है. ‘एनिमल’ एक्ट्रेस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसकी पहली लाइन में उन्होंने लिखा है कि यह बहुत हर्ट करने वाला है. रश्मिका की इस पोस्ट के बाद आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने भी इसे लेकर अफसोस जताया है.

रश्मिका मंदाना का मॉर्फ्ड वीडियो हाल ही सामने आया, जिसे देखकर एक बारगी उनके फैंस चौंक गए हैं. इस अनवै​रीफाइड वीडियो में ‘पुष्पा’ एक्ट्रेस जैसी एक लड़की दिख रही है, वह जैसे ही लिफ्ट में एंटर करती है उसके चेहरा रश्मिका की तरह दिखने लगता है. यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया तो आग की तरह फैल गया. अमिताभ बच्चन के सामने जब यह वीडियो आया तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की और इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की.

रश्मिका बोलीं, ‘यह बहुत डरावना है’

रश्मिका ने एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात रखी है. उन्होंने लिखा, ‘मैं इस डीपफेक वीडियो को लेकर बहुत आहत हूं, जो इंटरनेट पर फैला हुआ है. यह सच में बहुत डरावना है. ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि हम सभी के लिए क्योंकि यहां तकनीक का किस तरह से गलत उपयोग हो रहा है. एक महिला और एक एक्टर होने के नाते मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपनों की शुक्रगुजार हूं, जो मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं. लेकिन अगर यह मेरे साथ तब होता जब मैं स्कूल या कॉलेज में होती तो मैं कल्पना भी नहीं कर सकती की मैं इस से कैसे डील करती. हमें तुरंत प्रभाव से इसे लेकर प्रतिक्रिया देनी होगी ताकि और लोग इस तरह के आइडेंटिटी थेफ्ट से परेशान ना हों.’ रश्मिका की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मृणाल ठाकुर ने भी रश्मिका को इस मामले में सपोर्ट किया है

sabhar .hindi.news18.com




Read more

बिहार में सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव

0

 

बिहार में सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव

बिहार में जाति आधारित जनगणना की डिटेल रिपोर्ट मंगलवार को विधानसभा में पेश हुई. इसपर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही. सीएम नीतीश ने आरक्षण को बढ़ाकर 75 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा है. इसको कैसे किया जाएगा इसकी एक रूपरेखा भी तैयार है.
बिहार में जाति आधारित जनगणना की डिटेल रिपोर्ट मंगलवार को विधानसभा में पेश हुई. इसपर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही. सीएम नीतीश ने राज्य में ओबीसी आरक्षण के दायरे को बढ़ाकर 75 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा है.

विधानसभा में चर्चा के दौरान सीएम नीतीश ने बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 50 से 65 करने का प्रस्ताव रखा. ईडब्ल्यूएस के 10 फीसदी को मिलाकर आरक्षण 75 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा गया है. चर्चा के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि आरक्षण बढ़ाने के लिए सलाह ली जाएगी. हम इसी सत्र में बदलावों को लागू करना चाहते हैं.
सीएम नीतीश ने बताया सरकार आरक्षण का दायरा बढ़ाने जा रही है. इस प्रस्ताव के मुताबिक- 

- SC को फिलहाल 16 फीसदी आरक्षण को बढ़ाकर 20 फीसदी किया जाएगा
- ST को एक फीसदी से बढ़ाकर 2 फीसदी किया जाएगा
- EBC (अत्यंत पिछड़ा) और OBC को मिलाकर 43 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा

जाति आधारित गणना की बड़ी बातें

जाति आधारित गणना रिपोर्ट जिसे विधानसभा में पेश किया गया, उसमें बताया गया है कि बिहार में अनुसूचित जनजाति में 42.70 फीसदी गरीब परिवार हैं. जबकि अनुसूचित जाति के कुल 42.93% परिवार गरीब हैं. Sabhar aajtak.in

Read more

सोमवार, 6 नवंबर 2023

एआई समिट में ईलॉन मस्क:जादुई जीनी है एआई जो हर इच्छा पूरी करेगा

0

मस्क ने कहा, जादुई जीनी है एआई जो हर इच्छा पूरी करेगा 03.11.2023३ नवम्बर २०२३ ब्रिटेन में हुई पहली एआई समिट के बाद ईलॉन मस्क ने कुछ भविष्यवाणियां की हैं कि एआई के युग में दुनिया कैसी होगी. 


मस्क ने कहा, जादुई जीनी है एआई जो हर इच्छा पूरी करेगा


ब्रिटेन में हुई पहली एआई समिट के बाद ईलॉन मस्क ने कुछ भविष्यवाणियां की हैं कि एआई के युग में दुनिया कैसी होगी.






सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) के मालिक और उद्योगपति ईलॉन मस्क ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण भविष्य "प्रचुरता का युग” होगा जहां सबके पास अत्यधिक आय होगी. लेकिन साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि इंसानों जैसे रोबोट जिन्हें ह्यूम्नोएड कहा जाता है, वे इंसान को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनाक और ईलॉन मस्क ने ब्रिटेन के ब्लेचली पार्क में हुई दुनिया की पहली एआई समिट के बाद एक चर्चा की. इस चर्चा के दौरान स्पेस एक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक मस्क ने कहा कि एक ऐसा दौर आएगा जब किसी नौकरी की जरूरत नहीं रह जाएगी.


उन्होंने कहा कि एआई एक जादूई जीनी है जो आपकी हर इच्छा पूरी कर सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसी परिकथाओं का अंतर सुखद नहीं होता. मस्क ने कहा, "जीवन का अर्थ खोजना भविष्य की चुनौतियों में से एक होगा.”


जादुई जीनी है एआई

मस्क ने कहा कि एआई इतिहास की सबसे विध्वंसकारी ताकत है, जिसके बाद कोई काम करने की जरूरत नहीं रह जाएगी. उन्होंने कहा, "पता नहीं लोग इससे राहत महसूस करेंगे या परेशान होंगे. यह अच्छा भी है और बुरा भी. अगर आपको ऐसा जादुई जीनी मिल जाए जो आपकी सारी इच्छाएं पूरी कर दे तो हम जीवन का अर्थ कैसे खोजेंगे? यह भविष्य की चुनौतियों में से एक होगी sabhar dw.de

Read more

नेपाल में फ‍िर तेज भूकंप, दिल्ली NCR समेत पूरा उत्‍तर भारत कांपा, 1 महीने में 5वीं बार डोली धरती

0

Earthquake: नेपाल में फ‍िर तेज भूकंप, दिल्ली NCR समेत पूरा उत्‍तर भारत कांपा, 1 महीने में 5वीं बार डोली धरती Earthquake Today: भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने फर्नीचर के बहुत तेज हिलने की सूचना दी. कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने लोगों के घरों से बाहर निकलने के दृश्य साझा किए.

नई दिल्ली. दिल्ली और आसपास के शहरों सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के अयोध्या से 233 किलोमीटर उत्तर में था. दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में भी भूकंप का अनुभव किया गया. भूकंप का केंद्र नेपाल में है और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है.


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी. एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई में था और यह भारतीय समय के मुताबिक शाम 4 बजकर 16 मिनट पर आया. यह तीन दिनों में तीसरी बार, जबकि बीते एक महीने में यह पांचवीं बार है, जब नेपाल में भूकंप के तेज झटके आए हैं. Sabhar hindi.news18.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv