मंगलवार, 23 मार्च 2021
ऑर्गेनिक शक्ति.
0#.....
आने वाला वक्त किसानी और किसानों का ही है।
MS धौनी के इजा फार्म का रांची में खुला पहला आउटलेट, ग्राहकों की उमड़ी भीड़....
MS Dhoni EEJA Farms Opened in Ranchi क्रिकेट के बाद धौनी के किसानी अवतार को भी लोगों को बड़ा प्यार मिल रहा है। महेंद्र सिंह धौनी के प्रशंसकों की दिवानगी आउटलेट में देखने को मिली। उद्घाटन के साथ ही लोगों की भाड़ी भीड़ वहां खरीदारी के लिए जुटी।
इस आउटलेट का उद्घाटन रांची के मेन रोड में सुजाता चौक के पास हुआ है। इस आउटलेट का उद्घाटन धौनी के सबसे करीबी दोस्त परमजीत सिंह ने किया। इस मौके पर उनके कई अन्य दोस्त भी मौजूद थे। धौनी के फार्म की सब्जियों की बाजार में भारी डिमांड है। अभी तक धौनी की जो आर्गेनिक सब्जियां केवल विदेश जा रहीं थी, अब रांची के लोगों के लिए उपलब्ध होंगी।
पहले दिन उद्घाटन के बाद चार घंटे में ही आउटलेट में लाई गई आधे से ज्यादा उत्पाद की बिक्री हो गई। हालांकि इससे पहले लालपुर में एक आउटलेट से इजा फार्म के दूध की होम डिलिवरी की जा रही थी। महेंद्र सिंह धौनी के प्रशंसकों की दिवानगी आउटलेट में देखने को मिली। इजा फार्म आउटलेट के उद्घाटन के साथ ही लोगों की भारी भीड़ वहां खरीदारी के लिए जुटी।
क्रिकेट के बाद धौनी के किसानी अवतार को भी लोगों को बड़ा प्यार मिल रहा है। रांची में खुले इजा फार्म के इस आर्गेनिक आउटलेट में सब्जी, फल के अलावा डेयरी उत्पादों को भी बिक्री के लिए रखा गया है। पहले ही दिन इस फार्म में ग्राहकों ने जबर्दस्त खरीदारी की। उनके उत्पाद गुणवत्ता के साथ किफायती भी हैं। इजा फार्म के इस आउटलेट पर 50 रुपये किलो मटर, 60 रुपये किलो शिमला मिर्च, 15 रुपये किलो आलू, 25 रुपये किलो ओल, 40 रुपये किलो बींस और पपीता, ब्रोकली 25 रुपये किलो मिल रहा है।
इसके अलावा दूध 55 रुपये लीटर और घी 300 रुपये में 250 ग्राम की दर से बेचा जा रहा है। इसके अलावा धौनी के फार्म में उत्पादित स्ट्राबेरी के 200 ग्राम का डब्बा 40 रुपये में खरीद सकते हैं।
रांची में धोनी का 43 एकड़ फार्म हाउस है। यहां सब्जी और फलों की खेती हो रही है।
Sabhar Facebook
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें