Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 31 जुलाई 2023

Bihar News : अचानक सीएम आवास पर बढ़ी गहमागहमी, नीतीश कुमार से कौन-क्यों मिलने आ रहे- चर्चा में यह बातें आ रहीं

0

 Nitish Kumar : मौसम की तरह ही इस बार सावन में भी बिहार की राजनीति बेहद गरम है। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 1 अणे मार्ग आवास पर गहमागहमी देखकर चर्चा फिर गरम है। नीतीश ने किन्हें मिलने के लिए क्यों बुलाया, जितने मुंह उतनी बातें।

एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की शुरुआत कर बात आगे भी बढ़ा दी है तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से उन्हें इससे दूर रहने की सलाह भी मिल चुकी है। ऐसे में रविवार का दिन फिर बिहार में राजनीतिक रूप से गहमागहमी भरा रहा। अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मिलने के लिए आ रही गाड़ियों की खबर फैलते ही तरह-तरह की चर्चा उभरने लगी। कुछ भी औपचारिक जानकारी नहीं, लेकिन कहा यह जा रहा है कि एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार अपने सांसदों-विधायकों से मिलकर आगे की बात कर रहे हैं।

सांसद-विधायकों की मुलाकात दो शिफ्ट में हो रही है
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री आवास में सीएम और सांसद-विधायकों की मुलाकात दो शिफ्ट (पाली) में हो रही है। आवास पर वित्त मंत्री विजय चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद हैं। वहीं जदयू के नेता और पूर्व सांसद लालबाबू राय भी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे थे। लेकिन, गार्ड ने उन्हें मेन गेट पर ही रोक लिया। कारण यह था कि लाल बाबू राय का लिस्ट में नाम नहीं था। इसके बाद पूर्व सांसद लौट गए। कहा जा रहा है कि मीडिया में खबर सुनकर पूर्व सांसद सीएम नीतीश से मुलाकात करने पहुंचे थे।


इससे पहले भी सीएम नीतीश ने की थी सांसद और विधायकों से मुलाकत
इससे पहले 2 जुलाई को ही सीएम नीतीश कुमार पार्टी के सांसदों से वन टू वन बात की थी। सीएम आवास पर जदयू चार सांसद आकर मिले थे। इसमें दुलारचंद, अनिल हेगड़े, सुनील कुमार और चंदेश्वर चंद्रवंशी शामिल हैं। नीतीश कुमार सभी से अलग अलग मिलकर उनके संसदीय क्षेत्र और वहां के विकास का फ़ीडबैक लिया था। सांसदों से मिलने से पहले नीतीश कुमार अपने विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाक़ात की थी। विधायकों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने उनलोगों से कहा था कि आपलोग 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहिये। इसी तरह मुख्यमंत्री ने आज सांसदों से भी ऐसी ही बातें कही। sabhar amarujala.comBihar News : अचानक सीएम आवास पर बढ़ी गहमागहमी, नीतीश कुमार से कौन-क्यों मिलने आ रहे- चर्चा में यह बातें आ रहीं

Read more

Basti News: हैवान लेखपाल ने रिश्वत में मांगी 'अस्मत', पैसे न देने पर महिला फरियादी से कर डाली ये मांग

0

 UP News: रिश्वतखोर रिश्वत के इस कदर आदि हो चुके है कि अगर उन्हें रिश्वत में नोटो की गड्डी न मिले तो वे ऐसी डिमांड कर देते हैं जिसकी कल्पना मात्र भी किसी पाप से कम नहीं है. सुनने में यह थोड़ा अजीब है मगर यूपी के लेखपाल साहब तो रिश्वत में बीस हजार न मिलने पर महिला फरियादी से एक रात साथ में सोने की मांग कर दी. वो ऐसे वैसे से नहीं बल्कि बीजेपी की मजबूत पदाधिकारी से जो बस्ती के दुबौलिया मंडल की उपाध्यक्ष हैं और उसका पति बीजेपी एससीएसटी मोर्चा का जिला मंत्री है.  

बता दें कि बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के कैथोलिया गांव की रहने वाली बीजेपी की महिला नेत्री जो दुबौलिया मंडल की उपाध्यक्ष भी हैं. उनके घर के सामने की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एसडीएम से शिकायत की. जिसमें उन्होंने कहा कि उनके घर के सामने की जमीन पर कई साल से उनके कब्जे हैं. इसलिए इस पर उनका अधिकार है, जब कि विपक्षी जबरन उस पर कब्जा कर लेना चाहते हैं. इसी बात को लेकर बीजेपी की मंडल उपाध्यक्ष मंजू देवी ने शिकायत की तो मामला लेखपाल के पास पहुंचा.


वहीं लेखपाल रामप्रीत मौर्य ने बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष मंजू देवी को हरैया तहसील में बुलाया और जमीन नाम करने के बदले बीस हजार की रिश्वत मांगी. जब बीजेपी नेत्री मंजू अपनी गरीब का हवाला देकर असमर्थता दिखाई तो लेखपाल साहब ने सोचा बिना रिश्वत के कोई काम उनसे तो हो नहीं पाएगा तो वे रिश्वत के तौर पर बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष मंजू देवी से एक रात साथ में सोने की ही डिमांड कर दी. जिसके बाद रोते हुए मंजू अपने पति के पास पहुंची और आपबीती सुनाई.


मंजू देवी के पति बीजेपी एससीएसटी मोर्चा के जिला मंत्री है, उन्हें यह सब सुनका बड़ी ही आत्मग्लानि हुई कि बीजेपी सरकार में उनकी पत्नी का सौदा किया जा रहा. जिसके बाद दोनों ने लेखपाल की शिकायत एसडीएम से मिलकर की. एसडीएम हरैया ने पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी है. तीन सदस्यीय टीम दो दिन के अंदर इस मामले की जांच करके रिपोर्ट देगी. वहीं इस पूरे मामले को लेकर हरैया तहसील के एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि प्रकरण गंभीर है, उनसे एक महिला ने लिखित शिकायत करके बताया कि उनके एरिया के लेखपाल ने उनसे रिश्वत मांगी है. इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है, दो दिन में रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की जायेगी.Basti News: हैवान लेखपाल ने रिश्वत में मांगी 'अस्मत', पैसे न देने पर महिला फरियादी से कर डाली ये मांग

Read more

सीमा हैदर पर आई नई मुसीबत, वीडियो से हो गया बड़ा खुलासा

0

 

Mon. Jul 31st, 2023 19:16:40

    सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena) का नया वीडियो सामने आया है जिसमें सचिन के पिता आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात कह रहे हैं. ग्रेटर नोएडा में रह रही सीमा हैदर और सचिन के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. परिवार का दावा है कि एक महीने से मजदूरी पर नहीं जाने की वजह से परिवार पाई-पाई को मोहताज हो गया है. इस बीच किसान नेता स्वराज सिंह सचिन के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. परिवार का हालचाल जाना. सचिन के परिवार के मुताबिक, पुलिस की सख्ती के चलते किसी को भी कहीं भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं.

    सीमा-सचिन के सामने आई नई मुसीबत

    सचिन के पिता नेत्रपाल मीणा ने कहा कि मेरी समस्या ये है कि जो घर में राशन था वो खत्म हो चुका है, हमें घर से जाने नहीं दिया जा रहा है. उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवार पर भूखे रहने की नौबत आज गई है. जबकि पुलिस की ओर से काम पर जाने के लिए किसी तरह की रोक नहीं है.

    सीमा के परिवार के आगे रोजी-रोटी का संकट

    पाकिस्तान में फातिमा और उसके शौहर नसरुल्लाह पर तोहफों की बारिश हो रही है. मगर ग्रेटर नोएडा में सीमा और उसके पति सचिन पाई-पाई को मोहताज हैं. सचिन और सीमा के साथ परिवार के कुल 8 लोग हैं. सबसे बड़ी दिक्तत ये है कि ना सचिन और उसके पिता को काम पर जाने की इजाजत नहीं मिली है, घर के बाहर पुलिस का पहरा है. ऐसे में सचिन के परिवार के आगे रोजी-रोजी का संकट आ गया है. किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह सचिन के घर पहुंचे और उनकी हकीकत बयां की.

    खाने-पीने की चीजें हो गईं खत्म

    किसान एकता संघ के अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने कहा कि सचिन मीणा और सीमा से मिलने आया. उनके पिता नेत्रपाल से मैंने उनकी समस्या पूछी कि आपको क्या परेशानी है. तो इन्होंने बताया कि हमको खाने-पीने की बहुत प्रॉब्लम हो रही है. पुलिस के पहरे में हमको बैठाकर रखते हैं. हम रोज कमाकर खाने वाले लोग हैं. गरीब आदमी हैं. हमारे घर में अब खाने-पीने की चीजें खत्म हो गई हैं.

    इस बीच, आर्थिक तंगी से जूझ रहे सचिन और सीमा ने अब अपने घर के मेन गेट पर एक पोस्टर चिपका दिया है. इस पर उन्होंने अंग्रेजी में लिखा, ‘मीडिया, प्लीज रिस्पेक्ट माई प्राइवेसी.’ गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा चौतरफा मुसीबत में घिरे हैं लेकिन सीमा पार जाकर फतिमा बनी अंजू सातवें आसमान पर हैं. अंजू पर पाकिस्तान में तोहफों की बरसात हो रही है. भले ही पाकिस्तानियों के घरों में दो वक्त की रोटी नसीब ना हो रही है लेकिन अंजू के इस्लाम कबूल करने की इतनी खुशी है कि एक रखूखदार बिजनैसमैन ने उसे कई तोहफे दे दिए.

    SRN Info Soft Technology

    By SRN Info Soft Technology

    News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

     

     

     

    Read more

    यूपी के बिजनेसमैन ने बनवाया राजाओं जैसा ठाठदार 14 मंजिला ‘एंटीलिया’, पड़ोसियों में दहशत

    0

     

    Mon. Jul 31st, 2023 19:15:17
      यूपी के बिजनेसमैन ने बनवाया राजाओं जैसा ठाठदार 14 मंजिला 'एंटीलिया', पड़ोसियों में दहशत

      भारत के अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा. उसकी खासियतों के बारे में कई कहानियां पढ़ी होंगी. अंदर की तस्वीरें भी देखी होंगी. लेकिन एक शख्स पर लाइमलाइट में आने का ऐसा फितूर चढ़ा कि उसने अपने पुश्तैनी मकान को 14 मंजिला महल जैसा बनवा लिया. इस घर का डिजाइन एंटीलिया से काफी मिलता-जुलता है.

      इस शख्स का नाम है सियाराम पटेल, जो यूपी के मिर्जापुर के श्रुतिहार के रहने वाले हैं. दवाओं का कारोबार करने वाले सियाराम पटेल ने बिना मानकों के यह घर बनवाया है. इस कारण उनके पड़ोसी दहशत में जी रहे हैं. जब भी तेज आंधी आती है तो वे अपना छोड़कर दूर चले जाते हैं.

      पड़ोसियों को सता रहा ये डर

      उनको डर है कि कहीं तेज हवा, आंधी या तूफान इस 14 मंजिला घर को ताश की तरह ढहा न दे. इतना ही नहीं, इस घर को देखकर भी कई लोग चोट खा चुके हैं, किसी की साइकिल दीवार से टकरा जाती है तो कभी-कभी गांववाले आपस में टकरा जाते हैं.

      राजा-महाराजा की तरह मशहूर होने के लिए सियाराम पटेल ने किलेनुमा मकान बनाया था. उनके एक पड़ोसी ने बताया कि सियाराम पटेल अपने मकान को और ऊंचा बनवा रहे थे. लेकिन लोगों ने प्रशासन से इसकी शिकायत कर दी और निर्माण रुक गया.

      सियाराम ने की हैं 4 शादियां

      पड़ोसी के मुताबिक, सियाराम ने 4 शादियां की हैं और उनके 6 बच्चे हैं. अब वह इस गांव में नहीं बल्कि पड़ोस के सोनभद्र जिले में रहते हैं. उनकी तीसरी पत्नी की एक बेटी ने तो उन पर गुजारा-भत्ता नहीं देने का भी आरोप लगाया है. 14 मंजिला यह घर एसडीएम के आदेश के बाद सील कर दिया गया है.

      यह घर इतना मशहूर है कि कई गांवों से लोग इसको देखने आ रहे हैं. दरअसल आसपास के गांवों में एक भी 14 मंजिला मकान नहीं है. लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि अगर सियाराम पटेल को मशहूर ही होना था तो कोई स्कूल या अस्पताल ही खोल देता.

      SRN Info Soft Technology

      By SRN Info Soft Technology

      News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

       

       

       

      Read more

      Ads

       
      Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv