Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

ज्‍योतिषी बन गया AI, बांच रहा सबका भविष्‍य, सेहत हो या शादी-पल भर में सामने होगा हर सवाल का जवाब

0

 

ज्‍योतिषी बन गया AI, बांच रहा सबका भविष्‍य, सेहत हो या शादी-पल भर में सामने होगा हर सवाल का जवाब

Astrology by AI : भविष्‍य जानने या अपने आसपास होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए लोग ज्‍योतिषियों के पास तो खूब जाते हैं. लेकिन, अब तकनीक का जमाना है तो AI ने भी इसमें कदम रख दिया है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की ताकत से लैस एक एस्‍ट्रो वेबसाइट है, जहां आपको पेशेवर ज्‍योतिषी की तरह सभी जानकारी लेने का मौका मिलेगा.

नई दिल्‍ली. शादी, सेहत और सर्विस से जुड़े सवालों के जवाब जानने के लिए अब आपको ज्‍योतिषियों के पास जाने की जरूरत नहीं है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के रूप में दुनियाभर में धमाल मचा चुका ChatGPT अब एस्‍ट्रोलॉजी के फील्‍ड में भी उतर आया है. किसी पेशेवर ज्‍योतिषी की तरह यह AI आपके हर सवाल के जवाब भी दे रहा है.

दरअसल, कंपनी ने KundliGPT नाम से AI-पॉवर्ड वैदिक एस्‍ट्रोलॉजर चैटबॉट विकसित किया है. जहां किसी भी कस्‍टमर के बर्थ चार्ट की गणना करके AI उनके जीवन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब देता है. आप इस चैटबॉट पर अपनी डिटेल डालने के बाद जीवन से जुड़े सवालों को पूछ सकते हैं. AI-पॉवर्ड यह वेबसाइट मशीन लर्निंग एल्‍गोरिद्म के जरिये कुंडली की गणना करती है और कस्‍टमर के सभी सवालों के जवाब देती है.

ये भी पढ़ें – देश में आम व्यक्ति को करोड़पति बनने में लगेगा कितना समय, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, इस जन्म में तो नहीं संभव!

तकनीक और वैदिक ज्ञान का कमाल
KundliGPT कस्‍टमर को तकनीक और वैदिक ज्ञान को मिलाकर एक कमाल का कॉकटेल उपलब्‍ध कराता है. ग्रहों की दशा और कुंडली में उनकी उपस्थिति की गणना कर AI आने वाले समय का आकलन करता है और वैदिक ज्ञान के अनुसार यह बताता है कि किस ग्रह की दशा में किस तरह का प्रभाव पड़ेगा. इसके जरिये कस्‍टमर को अपने भविष्‍य के फैसले लेने में आसानी होगी.

  • इस्‍तेमाल करने का आसान तरीका
  • सबसे पहले आपको गूगल पर KundliGPT.com वेबसाइट ओपन करना होगा.
  • साइट खुलने के बाद भाषा चुनकर ‘Get Started’ पर क्लिक कीजिए.
  • इसके बाद अपना नाम, जन्‍मतिथि, जन्‍म का समय और जन्‍म का स्‍थान जैसी डिटेल डालिए.
  • जन्‍म स्‍थान के लिए इसमें मैप की व्‍यवस्‍था है, यानी आप अपने जन्‍म स्‍थान को मैप में देखकर सेलेक्‍ट कर सकते हैं.
  • इसके बाद जेनरेट कुंडली पर क्लिक कीजिए और आपका चार्ट सामने आ जाएगा.
  • कुंडली के साथ ही नीचे चैटबॉट भी खुलेगा, जहां आप अपने जीवन से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं.
  • जीपीटी आपके हर सवाल का जवाब कुंडली की दशाओं के आधार पर देना शुरू कर देगा.

ये भी पढ़ें – LPG सिलेंडर, ITR पर जुर्माना, स्पेशल FD, कल से होंगे कई अहम बदलाव, आपकी जेब पर सीधा असर

कितना पैसा खर्च करना होगा
KundliGPT.com वेबसाइट पर अभी पैसों को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन, भविष्‍य में हो सकता है इस पर कुछ चार्ज वसूला जाए. अभी तो यह वेबसाइट फ्री में रीडिंग दे रही है. इसका इस्‍तेमाल अभी बिना पैसों के किया जा सकता है. भविष्‍य में हो सकता है कि इस वेबसाइट पर कुंडली दिखाने के लिए कंपनी कुछ पैसे लेना शुरू कर दे.

.

Tags: Artificial IntelligenceAstrologyChatbotsTech News in hindi

FIRST PUBLISHED : August 01, 2023, 15:51 IST

Read more

अगर आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको यहां पढ़ाई और रिसर्च के लिए जरूरी फंडिंग मिल जाएगी।

0

 

Tue. Aug 1st, 2023 20:24:29
    अगर आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको यहां पढ़ाई और रिसर्च के लिए जरूरी फंडिंग मिल जाएगी।

    बहुत से युवा विदेश जाकर हायर एजुकेशन का सपना देखते हैं. वहीं, कुछ युवाओं को अपनी रिसर्च के लिए फंडिंग नहीं मिल पाती है. अगर आप भी इनमें से एक हैं तो यह खबर आपके लिए हैं, क्योंकि आपको फंडिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. देश के बाहर जाकर हायर एजुकेशन लेने और रिसर्च करने तक के लिए फंडिंग की सभी जरूरतों के लिए ये स्कॉलरशिप आपका सपना पूरा कर सकती है. यहां जानिए स्कॉलरशिप 2023 की लिस्ट के मुताबिक आपके किसके लिए अप्लाई कर सकते हैं…

    संस्कृति – प्रभा दत्त फैलोशिप 2023

    ये स्कॉलपशिप भारत के संस्थानों में ट्रेनिंग और शॉर्ट टर्म कोर्सेस करने के लिए दी जाती है, जिसके तहत जर्नलिज्म की पढ़ाई की जा सकती है. इसमें पार्शियल फंडिंग मिलती है और 1 लाख रुपये के अलावा ट्रैवल एक्सपेंस भी कवर होता है. इस फैलोशिप के तहत इंडियन नेशनल्स पूरे साल अप्लाई कर सकते हैं.

    रमन-चार्पैक स्कॉलरशिप
    पीएचडी के लिए इस स्कॉलरशिप के तहत लाभ ले सकते हैं. फुल फंडिग देने वाली ये स्कॉलरशिप यूनिवर्सिटी द्वारा ऑफर किए जाने वाले सभी प्रोग्राम के लिए अवेलेबल है. इसके लिए इंडिया और फ्रांस के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. इसके तहत मासिक स्टाइपेंड, लोकल ट्रैवल और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं.

    एशियन डेवलेपमेंट बैंक – जापान स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023
    यह स्कॉलरशिप मास्टर्स प्रोग्राम के लिए है. इसके तहत एब्रॉड एजुकेशन के लिए साइंस एंड इंजीनियरिंग, लॉ एंड पब्लिक पॉलिसीज, इकोनॉमिक्स, बिजनेस एंड मैनजमेंट स्टडीज आदि के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. ये सभी डेवलपिंग कंट्री के मेंबर्स के लिए है, जिसके तहत फुल फंडिंग मिलती है.

    कोल इंडिया लिमिटेड स्कॉलरशिप
    ये स्कॉलरशिप इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को दी जाती है. ग्रेजुएशन कोर्से करने के लिए इंडियन नेशनल्स को इसके तहत फुल फंडिंग मिलती है. बता दें कि यह स्कॉलरशिप इंडिया की सिलेक्टेड यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए ही दी जाती है. इस स्कॉलरशिप के लिए आप 15 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं.

    SRN Info Soft Technology

    By SRN Info Soft Technology

    News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

     

     

     

    Read more

    बार्बी डॉल कहां से आई और दुनिया में कैसे छा गई, इसकी पूरी कहानी

    0

    जुलाई 2023 बार्बी गुड़िया बीते कई सालों से बच्चों की पसंद से लेकर फैशन स्टेटमेंट ज़ाहिर करने तक, अपनी पहचान बनाती रही है. हाल ही में बार्बी फ़िल्म के बाद इसकी चर्चा फिर ज़ोर पकड़ने लगी. बार्बी डॉल का इतिहास क्या है और ये कैसे दुनिया में छा गईं





    बार्बी गुड़िया बीते कई सालों से बच्चों की पसंद से लेकर फैशन स्टेटमेंट ज़ाहिर करने तक, अपनी पहचान बनाती रही है. हाल ही में बार्बी फ़िल्म के बाद इसकी चर्चा फिर ज़ोर पकड़ने लगी. बार्बी डॉल का इतिहास क्या है और ये कैसे दुनिया में छा गईं. देखिए यह वीडियो.

    Read more

    Ads

     
    Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv