Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

दिल्ली अध्यादेश बिल और विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर क्या है स्टैंड? नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने साफ कर दिया रुख

0

दिल्ली अध्यादेश बिल और विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर क्या है स्टैंड? नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने साफ कर दिया रुख 

Delhi Ordinance Bill: दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक और विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) ने मंगलवार (1 अगस्त) को रुख साफ किया. 

केंद्र सरकार के विधेयक लोकसभा में पेश करने के बीच बीजेडी ने कहा कि वो इसके समर्थन में है. पार्टी ने साथ ही कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का वो विरोध करेगी. इस संबंध में लोकसभ और राज्यसभा के सांसदों को बीजेडी ने व्हिप जारी किया है और सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है.


न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेडी के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि पार्टी सांसदों को व्हिप जारी कर संसद में मौजूद रहने को कहा गया है.


बीजेडी के राज्यसभा में 9 सांसद है. ऐसे में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को इसका फायदा होगा. 


राज्यसभा में क्या गणित है?
लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास बहुमत है. हालांकि राज्यसभा में एनडीए और विपक्षी INDIA आंकड़ों के ख्याल से राज्यसभा में बराबरी की स्थिति में हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज्यसभा में एनडीए के 101 सांसद हैं, जबकि 26 दलों वाले इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) को 100 सांसदों का समर्थन है. 

केंद्र सरकार के विधेयक लोकसभा में पेश करने के बीच बीजेडी ने कहा कि वो इसके समर्थन में है. पार्टी ने साथ ही कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का वो विरोध करेगी. इस संबंध में लोकसभ और राज्यसभा के सांसदों को बीजेडी ने व्हिप जारी किया है और सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है.


न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेडी के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि पार्टी सांसदों को व्हिप जारी कर संसद में मौजूद रहने को कहा गया है.


बीजेडी के राज्यसभा में 9 सांसद है. ऐसे में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को इसका फायदा होगा. 


राज्यसभा में क्या गणित है?
लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास बहुमत है. हालांकि राज्यसभा में एनडीए और विपक्षी INDIA आंकड़ों के ख्याल से राज्यसभा में बराबरी की स्थिति में हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज्यसभा में एनडीए के 101 सांसद हैं, जबकि 26 दलों वाले इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव 

Sanhar www.abplive.com

Read more

लोकसभा में 8 अगस्त को शुरू होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, इस दिन पीएम मोदी दे सकते हैं जवाब

0

 

Tue. Aug 1st, 2023 15:59:34
    लोकसभा में 8 अगस्त को शुरू होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, इस दिन पीएम मोदी दे सकते हैं जवाब

    लोकसभा में विपक्ष द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा 8 से 10 अगस्त तक होगी और चर्चा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब देने की संभावना है. इस आशय का निर्णय लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया. इसका विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बहिष्कार किया.

    इन विपक्षी दलों की मांग है कि प्रस्ताव पर तत्काल चर्चा शुरू हो. विपक्षी दलों के सदस्य इस दौरान सरकार द्वारा विधायी एजेंडा को आगे बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं.

    सरकार का तत्काल चर्चा से इनकार
    वहीं, सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि ऐसा कोई नियम या परंपरा नहीं है जो अविश्वास प्रस्ताव को सदन में तत्काल चर्चा के लिए लेने को अनिवार्य बनाता हो. सरकार का कहना है कि नियमानुसार प्रस्ताव लाये जाने के 10 कामकाजी दिवस में उसे चर्चा के लिए लिया जाना चाहिए.

    लोकसभा अध्यक्ष ने स्वीकार किया अविश्वास प्रस्ताव
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 26 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किया था. उन्होंने उस दिन कहा था कि सभी दलों के नेताओं से बात करके और नियमों पर विचार करके प्रस्ताव पर चर्चा की तारीख तय करेंगे.

    यह दूसरा मौका है जब मोदी सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी. इससे पहले, जुलाई, 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था. इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने मत दिया था.

    इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव का भविष्य पहले से तय है क्योंकि संख्याबल स्पष्ट रूप से बीजेपी के पक्ष में है और निचले सदन में विपक्षी समूह के 150 से कम सदस्य हैं. हालांकि विपक्षी दलों की दलील है कि वे चर्चा के दौरान मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए धारणा से जुड़ी लड़ाई में सरकार को मात देने में सफल रहेंगे.

    SRN Info Soft Technology

    By SRN Info Soft Technology

    News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

     

     

     

    Read more

    Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद मोनू मानेसर का पहला बयान, कहा- ‘बवाल से मेरा कोई लेना देना नहीं’

    0

    Nuh Communal Clash: नूंह हिंसा की आग सोहना के बाद गुरुग्राम में पहुंची. गुरुग्राम के सेक्टर-57 में एक मस्जिद में आग लगा दी गई. वहीं नूंह हिंसा को लेकर मोनू मानेसर का भी बयान सामने आया है.

    Haryana News: हरियाणा में नूंह में हुई हिंसा को लेकर मोनू मानेसर का पहला बयान सामने आया है. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान मोनू मानेसर ने कहा कि मैं कल नूंह नहीं गया. नूंह में हुए बवाल से मेरा कोई लेना देना नहीं है. वहीं आपको बता दें कि नूंह हिंसा की आग अब सोहना के बाद गुरुग्राम तक फैल चुकी है. गुरुग्राम में भीड़ ने एक मस्जिद में आग लगा दी. वहीं अभी तक इस हिंसा में 5 लोगों को मौत हो चुकी है.  

    नूंह हिंसा में कैसे आया मोनू मानेसर का नाम?
    कुछ दावों के मुताबिक, बल्लभगढ़ में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जो झड़प की वजह बना. ऐसी भी खबरें थीं कि राजस्थान में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या में वांछित गोरक्षक मोनू मानेसर को जुलूस में शामिल होना था. लेकिन विहिप की सलाह पर उसने जुलूस में भाग नहीं लिया, क्योंकि उन्हें डर था कि मोनू मानेसर के जूलूस में शामिल होने से तनाव पैदा हो सकता है. वहीं ट्विटर पर मोनू मानेसर को कथित तौर पर नूंह आने की चुनौती देने की धमकियां भी दी गईं थी.


    हरियाणा पुलिस की 20 कंपनियां तैनात
    नूंह जिले में हिंसा के बाद अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और हरियाणा पुलिस बल की भी 20 कंपनियां तैनात की गई है. नूंह एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने आम जनता से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. 


    नूंह उपायुक्त कैंप कार्यालय में बैठक 
    वहीं नूंह हिंसा को लेकर नूंह उपायुक्त कैंप कार्यालय में शांति समिति की बैठक की गई. नूंह एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम दोनों कमेटियों को बातचीत के लिए बुलाया गया है. पहले दोनों की अलग-अलग बैठकें की हैं और एक बार कॉमन ग्राउंड तैयार होते ही आज शाम कॉमन बैठक की जाएगी. Sabhar :www.abplive.com

    Read more

    सोमवार, 31 जुलाई 2023

    Nuh Violence: नलहड़ में फंसे गुरुग्राम के 500 VHP-बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सुरक्षित निकाला, स्कूल-कॉलेज

    0

     हर साल गुरुग्राम से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस यात्रा में हिस्सा लेते हैं। गुरुग्राम से नलहड़ जा रहे लोगों को प्रशासन ने रोका नलहड़ में पथराव की सूचना पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज के नेतृत्व में नलहड़ जाने के लिए राजीव चौक पर जमा हुए लोगों को प्रशासन ने समझा कर वापस भेज दिया। प्रशासन ने इस दौरान सभी से एहतियात बरतने की अपील की।

    विनय त्रिवेदी, गुरुग्रामः गुरुग्राम, रेवाड़ी और पलवल जिलों से गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नूंह में नलहड़ शिव मंदिर पहुंचे थे। ब्रज धाम यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय की तरफ से पथराव, गोलीबारी और आगजनी के बाद गुरुग्राम से गए विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं समेत पांच सौ से ज्यादा लोग वहीं फंस गए।

    आठ घंटे तक हिंसा के माहौल में रहने के बाद रात नौ बजे पुलिस की सुरक्षा में सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। विहिप गुरुग्राम जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे गुरुग्राम के डीसी आवास के सामने से सभी विहिप, बजरंग दल व अन्य लोग गाड़ियों में सवार होकर नलहड़ के लिए निकले थे।

    नूंह और सोहना में उपद्रवियों ने मचाया तांडव, दो होमगार्ड की गई जान; कई पुलिसकर्मी घायल, दर्जनों वाहनों को जलाया

    हर साल गुरुग्राम से बड़ी संख्या में जाते हैं लोग

    ब्रजमंडल यात्रा नूंह के नलहड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर-झिरका की तरफ रवाना हुई थी। विहिप और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की तरफ से हर साल नूंह इलाके में ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा नूंह से शुरू होती है और इसका समापन फिरोजपुर झिरका के गांव सिगार में होता है।

    हर सालNuh Violence: नलहड़ में फंसे गुरुग्राम के 500 VHP-बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सुरक्षित निकाला, स्कूल-कॉलेज बंद गुरुग्राम से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस यात्रा में हिस्सा लेते हैं। गुरुग्राम से नलहड़ जा रहे लोगों को प्रशासन ने रोका नलहड़ में पथराव की सूचना पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज के नेतृत्व में नलहड़ जाने के लिए राजीव चौक पर जमा हुए लोगों को प्रशासन ने समझा कर वापस भेज दिया। प्रशासन ने इस दौरान सभी से एहतियात बरतने की अपील की। वहीं सोहना में भी आवागमन पर रोक लगा दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

    नूंह में हुई हिंसा का असर सिर्फ नूंह तक ही सीमित नहीं रहा है। नूंह के साथ-साथ रेवाड़ी, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी धारा 144 लागू की गई। वहीं लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज भी बंद रखने का फैसला किया है।

    Read more

    केरल में कथित बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या, भड़का आक्रोश- प्रेस रिव्यू

    0

     हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ केरल के एरनाकुलम ज़िले में एक 5 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने एक 29 वर्षीय व्यक्ति को बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ़्तार किया है. स्थानीय अदालत ने अभियुक्त को 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया है.

    पुलिस का कहना है कि अभियुक्त अशफाक़ आलम मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और उसने घटना को अकेले ही अंजाम दिया.

    रिपोर्ट के मुताबिक़ रविवार को बच्ची का शव अंतिम संस्कार से पहले एक स्कूल में रखा गया जहां नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए.

    बच्ची के परिजनों ने शुक्रवार को बच्ची के लापता होने की शिकायत दी थी जिसके बाद अभियुक्त अशफाक़ को गिरफ़्तार कर लिया गया था.

    पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के ख़िलाफ़ अपहरण, हत्या, सबूत मिटाने के प्रयास की धाराओं के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.


    पुलिस का ये भी कहना है कि अभी तक की जांच में इस अपराध में किसी और के शामिल होने के संकेत नहीं मिले नहीं है.


    पुलिस के मुताबिक़, “ऐसे चश्मदीद मिले हैं जिन्होंने घटना से एक घंटा पहले अभियुक्त को बच्ची के साथ देखा था.”


    केरल पुलिस बिहार पुलिस की मदद से आलम का आपराधिक रिकॉर्ड भी तलाश रही है.


    अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़ घटना के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया है और अभियुक्त के लिए सख़्त सज़ा की मांग की जा रही है.


    कांग्रेस के स्थानीय विधायक अनवर सादात ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरी भी दो बेटियां हैं और हम सब अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.”


    उन्होंने कहा कि पुलिस को अभियुक्त के ख़िलाफ़ मज़बूत केस बनाना चाहिए और सख़्त से सख़्त सज़ा की मांग करनी चाहिए.


    मृतक बच्ची के माता-पिता भी बिहार से ही आये प्रवासी मज़दूर हैं. वो कक्षा एक में पढ़ती थी.


    रिपोर्ट के मुताबिक़ जिस वक़्त बच्ची का अपहरण किया गया था, उसके पिता काम पर गए थे और मां घर का काम कर रही थी.sabhar BBC.COM केरल में कथित बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या, भड़का आक्रोश- प्रेस रिव्यू

    Read more

    Ads

     
    Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv