Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शनिवार, 29 जुलाई 2023

विपक्षी एकता को झटका, I.N.D.I.A. पीएम मोदी के साथ नजर आएगा गठबंधन का ये दिग्गज

0

 

Sat. Jul 29th, 2023 01:17:45
    विपक्षी एकता को झटका, I.N.D.I.A. पीएम मोदी के साथ नजर आएगा गठबंधन का ये दिग्गज

    इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायन्स (I.N.D.I.A.) की तीसरी मीटिंग 25 और 26 अगस्त को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होने वाली है. लेकिन उससे पहले I.N.D.I.A. गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. ये झटका I.N.D.I.A. को किसी और ने नहीं बल्कि एनसीपी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने दिया है. दरअसल, सुप्रीमो शरद पवार आगामी 1 अगस्त को पुणे में होने वाले एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ मंच शेयर करने वाले हैं. इस पर I.N.D.I.A. गठबंधन के कुछ नेताओं ने चिंता जताई है और इसे गठबंधन के लिए ठीक नहीं बताया है.

    I.N.D.I.A. के नेताओं को सता रही ये चिंता

    एक सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को I.N.D.I.A. ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक में कुछ मेंबर्स ने उस कार्यक्रम में एनसीपी चीफ शरद पवार के चीफ गेस्ट होने पर चिंता जताई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित होंगे. इससे विपक्षी एकता को झटका लग सकता है.

    शरद पवार को मनाएंगे खरगे!

    सूत्र ने ये भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एनसीपी चीफ शरद पवार से बात करके उनसे पुणे के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की अपील कर सकते हैं. ऐसा सुझाव फ्लोर लीडर्स ने दिया है. पार्टी सूत्र ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन के कुछ नेताओं को लगा कि जब एक जैसी विचारधारा वाली विपक्षी पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए एक साथ आ रही हैं, तो ऐसे में पीएम मोदी के साथ शरद पवार के मंच शेयर करने से बुरा प्रभाव पड़ेगा. ऐसा नहीं होना चाहिए.

    I.N.D.I.A. को क्या होगा नुकसान?

    सूत्र के मुताबिक, फ्लोर लीडर्स ने ये भी कहा कि पीएम मोदी के साथ मंच शेयर करके शरद पवार I.N.D.I.A. गठबंधन की छवि को नुकसान पहुंचाएंगे, जिसे बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ी है और इससे जनता के बीच एक गलत मैसेज भी जाएगा.

    फ्लोर लीडर्स का कहना है कि पीएम मोदी ने ईस्ट इंडिया कंपनी की तुलना आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से की है. एनसीपी सुप्रीमो को तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट की तरफ से आयोजित समारोह के चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है. समारोह के दौरान शरद पवार खुद पीएम मोदी को पुरस्कार सौंपेंगे.

    SRN Info Soft Technology

    By SRN Info Soft Technology

    News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

     

     

     

    Read more

    Rahul Gandhi की शादी कराइए, उसके लिए लड़की ढूंढिए’, सोनिया गांधी ने किससे कही ये बात?

    0

     

    Sat. Jul 29th, 2023 01:16:03
      Rahul Gandhi की शादी कराइए, उसके लिए लड़की ढूंढिए', सोनिया गांधी ने किससे कही ये बात?

      कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से हरियाणा की महिला किसानों ने बातचीत में कहा कि राहुल की शादी करिए. इस पर सोनिया ने पलटकर उनसे कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए. राहुल गांधी ने हाल में हरियाणा की अपनी यात्रा के दौरान महिला किसानों को भोज देने का वादा किया था और इसी वादे को पूरा करते हुए सोनिया गांधी ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिलाओं को अपने आवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था. भोजन पर आमंत्रित महिलाओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राहुल के विवाह की चर्चा की.

      प्रियंका गांधी ने खोले कई राज!

      सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर पहुंची एक महिला ने उनसे कहा कि राहुल की शादी करिए. इस पर सोनिया ने कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए. राहुल वहां खड़े इस बातचीत को सुन रहे थे और उन्होंने कहा ऐसा होगा. इस दौरान एक महिला ने राहुल गांधी को अपने हाथ से खाना भी खिलाया. हल्के-फुल्के माहौल में चर्चा के बीच कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने महिलाओं से कहा कि राहुल मुझसे ज्यादा शरारती था, लेकिन ज्यादा डांट मुझे पड़ती थी.

      किसानों से किया था वादा

      राहुल गांधी 8 जुलाई को अचानक सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे थे. उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ वक्त बिताया था. इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें ‘दिल्ली दर्शन’ के लिए बुलाने का वादा किया था. किसानों ने कांग्रेस नेता से कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी के इतने करीब रहने के बावजूद वे दिल्ली कभी नहीं गए हैं. लोगों से इसी मुलाकात के क्रम में राहुल गांधी ने किसान महिलाओं की बातचीत अपनी बहन प्रियंका से कराई थी. इन महिलाओं ने प्रियंका गांधी वाद्रा से उन्हें खाने पर आमंत्रित करने की इच्छा जताई थी.

      किसानों का दिल्ली दर्शन

      राहुल गांधी ने महिलाओं से मुलाकात के बाद ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके कहा कि कुछ बेहद खास मेहमानों से मां, प्रियंका और मेरी मुलाकात का यादगार दिन. सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर भोजन और ढेर सारी बातचीत. देसी घी, मीठी लस्सी, घर के बने अचार और ढेर सारा प्यार-अमूल्य उपहार मिले. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि राहुल गांधी ने सोनीपत की किसान बहनों को दिल्ली बुलाने का वादा किया था. किसान बहनें दिल्ली आईं और इस तरह से वादा पूरा हुआ. वीडियो में गांधी परिवार को महिलाओं के साथ बातचीत करते और उन्हें भोजन की पेशकश करते देखा गया.

      SRN Info Soft Technology

      By SRN Info Soft Technology

      News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

       

       

       

      Read more

      शरद पवार पीएम मोदी के साथ करेंगे मंच साझा, विपक्ष को क्यों लग रहा है डर - प्रेस रिव्यू

      0

      पीएम मोदी पुणे में लोकमान्य तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेंगे. 1 अगस्त को होने वाले इस समारोह में पवार मुख्य अतिथि होंगे26 दलों के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में एनसीपी चीफ शरद पवार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाली मुलाकात पर सवाल उठाए जा रहे हैं. पवार 1 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंंच साझा करेंगे. ‘द हिंदू’ ने इस पर विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की . अख़बार ने लिखा है कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में इस मामले को लेकर चिंता है. शुक्रवार को संसद में इस गठबंधन की बैठक में मोदी और पवार की होने वाली मुलाकात पर कई नेताओं ने आपस में चर्चा की. उनका कहना था कि इस मुलाकात से विपक्षी गठबंधन को लेकर गलत संदेश जाएगा. खासकर ऐसे समय में जब विपक्ष मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में बयान देने की मांग को लेकर सरकार पर हमलावर है. पीएम मोदी पुणे में लोकमान्य तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेंगे. 1 अगस्त को होने वाले इस समारोह में पवार मुख्य अतिथि होंगे. द हिंदू’ ने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से लिखा है कि शुक्रवार को संसद में ‘इंडिया’ के नेताओं की बैठक में एक क्षेत्रीय पार्टी के नेता ने मोदी और पवार की संभावित मुलाकात का मुद्दा छेड़ा था. विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान इस मुलाकात को लेकर निराशा ज़ाहिर की. कुछ नेताओं का विचार था कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे पवार को समझाएं कि वो इस समारोह में न जाएं. विपक्षी गठबंधन के नेताओं की इस बैठक में एनसीपी के राज्यसभा सांसद वंदना चह्वाण मौजूद थीं. लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. बताया जाता है कि इस मीटिंग में एक बड़े नेता ने कहा, "हम सोते हुए को जगा सकते हैं लेकिन क्या हम उसे जगा सकते हैं जो सोने का बहाना कर रहा हो?’’ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि सोमवार को लोकसभा में दिल्ली सर्विसेज बिल पेश किया जा सकता है और उसके बाद मंगलवार यानी 1 अगस्त को इसे राज्यसभा में रखा जा सकता है. विपक्ष को इस बिल को गिरवाना है इसलिए इसके सभी सांसदों का होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शरद पवार से अनुरोध करेंगे कि वो 1 अगस्त को पुणे के पुरस्कार समारोह में हिस्सा न लेकर संसद में मौजूद रहें.sabhar:bbc.com

      Read more

      शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

      भारत कैसे बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ऐसा हुआ तो कितना बदलेगा आम जीवन?

      0

       पीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन करते हुए गारंटी दी कि उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा.

      भारत फिलहाल दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

      ऐसे में अगर पीएम मोदी साल 2024 में होने जा रहा आम चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनते हैं तो उनकी सरकार के पास ऐसा करने के लिए साल 2029 तक का वक़्त होगा.

      कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी की इस गारंटी पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सरकार बेहद चतुराई से उन कीर्तिमानों को बनाने की गारंटी देती है जिनका होना पहले से तय है.

      कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा है, “अंकगणित के हिसाब से जो उपलब्धियां देश को हासिल होने ही वाली हैं, उनके लिए भी गारंटी देना प्रधानमंत्री मोदी की ओछी राजनीति को दिखाता है. इस दशक में भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की भविष्यवाणी काफ़ी समय से की जा रही है, और यह गारंटीड है - अगली सरकार चाहे कोई भी बनाए.”

      कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा है, “अंकगणित के हिसाब से जो उपलब्धियां देश को हासिल होने ही वाली हैं, उनके लिए भी गारंटी देना प्रधानमंत्री मोदी की ओछी राजनीति को दिखाता है. इस दशक में भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की भविष्यवाणी काफ़ी समय से की जा रही है, और यह गारंटीड है - अगली सरकार चाहे कोई भी बनाए.”पीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन करते हुए गारंटी दी कि उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा. Sabhar BBC.COM 

      Read more

      UPPSC : आधा वर्ष बीता, कोई बड़ी भर्ती शुरू नहीं करा सका आयोग, इंतजार में हजारों अभ्यर्थी हो गए ओवरएज

      0

       आयोग को अपर निजी सचिव (एबीपीएस), एलटी ग्रेड शिक्षक, प्रवक्ता जीआईसी, समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के रिक्त पदों का महीनों पहले अधियाचन मिल चुका है। इसके बावजूद इनमें से कोई भर्ती शुरू नहीं हुई।

      आयोग को अपर निजी सचिव (एबीपीएस), एलटी ग्रेड शिक्षक, प्रवक्ता जीआईसी, समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के रिक्त पदों का महीनों पहले अधियाचन मिल चुका है। इसके बावजूद इनमें से कोई भर्ती शुरू नहीं हुई।

      आधा वर्ष बीता चुका है और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस को छोड़कर कोई बड़ी भर्ती शुरू नहीं कर सका। लाखों अभ्यर्थियों को नई भर्ती शुरू होने का इंतजार है। ऐसा वर्षों बाद हो रहा है, जब आयोग ने इतने लंबे समय तक किसी प्रमुख भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया। आमतौर पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग साल में आठ से 10 बड़ी भर्तियां करा लेता है, लेकिन इस साल आयोग में भर्तियों का अकाल पड़ा है।

      आयोग को अपर निजी सचिव (एबीपीएस), एलटी ग्रेड शिक्षक, प्रवक्ता जीआईसी, समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के रिक्त पदों का महीनों पहले अधियाचन मिल चुका है। इसके बावजूद इनमें से कोई भर्ती शुरू नहीं हुई।


      इन सभी भर्तियों में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। स्टाफ नर्स (महिला) के पदों पर भी वर्ष 2021 के बाद कोई भर्ती नहीं हुई है। अभ्यर्थियों को सम्मलित राज्य अभियंत्रण सेवा भर्ती का भी इंतजार है। आयोग ने वर्ष 2023 के परीक्षा कैलेंडर में इनमें से किसी भी भर्ती को शामिल नहीं किया। अगर आयोग इनमें से कोई भी भर्ती जुलाई या अगस्त में शुरू करता है तो वह भी अगले साल तक ही पूरी हो सकेगी।

       इन सभी भर्तियों में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। स्टाफ नर्स (महिला) के पदों पर भी वर्ष 2021 के बाद कोई भर्ती नहीं हुई है। अभ्यर्थियों को सम्मलित राज्य अभियंत्रण सेवा भर्ती का भी इंतजार है। आयोग ने वर्ष 2023 के परीक्षा कैलेंडर में इनमें से किसी भी भर्ती को शामिल नहीं किया। अगर आयोग इनमें से कोई भी भर्ती जुलाई या अगस्त में शुरू करता है तो वह भी अगले साल तक ही पूरी हो सकेगी। ऐसी बड़ी भर्तियों में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं और इनमें से हजारों अभ्यर्थी ओवरएज भी हो जाते हैं। इन भर्तियों के इंतजार में जो अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं, उनके सामने अब कोई विकल्प नहीं रह गया है। अगर इसी तरह प्रमुख भर्ती परीक्षाएं अटकी रहीं तो आने वाले समय में ओवरएज होने वाले अन्य अभ्यर्थियों के लिए भी भविष्य के रास्ते बंद हो जाएंगे। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि ऐसा कई वर्षों बाद हो रहा है, जब आधा साल बीतने के बाद भी आयोग ने कोई बड़ी भर्ती शुरू नहीं की। प्रशांत और समिति के अन्य पदाधिकारियों ने आयोग के अध्यक्ष से मांग की है कि भर्तियां शीघ्र शुरू की जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि देर से शुरू होने वाली भर्तियों में ओवरएज अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का मौका दिया जाए। sabhar Amar Ujala.com

      Read more

      Ads

       
      Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv