Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

रविवार, 24 अगस्त 2014

संस्कृत से आई 'नमाज़', इसी से मिला 'बग़दाद'

0

संस्कृत से आई 'नमाज़', इसी से मिला 'बग़दाद'

राकेश भट्ट
बीबीसी मॉनीटरिंग
 
हाल ही में स्कूलों में संस्कृत सप्ताह मनाने का सीबीएसई का निर्देश अपने साथ प्रतिक्रियाएं लेकर भी लेकर आया. कुछ स्वागत में तो कुछ विरोध में.
 
हज़ारों साल जनमानस से लेकर साहित्य की भाषा रही संस्कृत कालांतर में क़रीब-क़रीब सुस्ता कर बैठ गई, जिसका एक मुख्य कारण इसे देवत्व का मुकुट पहनाकर पूजाघर में स्थापित कर दिया जाना था.
 
भाषा को अपने शब्दों की चौकीदारी नहीं सुहाती– यानी भाषा कॉपीराइट में विश्वास नहीं करती, वह तो समाज के आँगन में बसती है.
 
भाषा तो जिस संस्कृति और परिवेश में जाती है, उसे अपना कुछ न कुछ देकर ही आती है.
 
पढ़िए राकेश भट्ट का लेख विस्तार से
वैदिक संस्कृत जिस बेलागपन से अपने समाज के क्रिया-कलापों को परिभाषित करती थी उतने ही अपनेपन के साथ दूरदराज़ के समाजों में भी उसका उठाना बैठना था. जिस जगह विचरती उस स्थान का नामकरण कर देती.
 
दजला और फ़रात के भूभाग से गुज़री तो उस स्थान का नामकरण ही कर दिया. हरे भरे खुशहाल शहर को ‘भगवान प्रदत्त’ कह डाला. संस्कृत का भगः शब्द फ़ारसी अवेस्ता में “बग” हो गया और दत्त हो गया “दाद” और बन गया बग़दाद.
 
इसी प्रकार संस्कृत का “अश्वक” प्राकृत में बदला “आवगन” और फ़ारसी में पल्टी मारकर “अफ़ग़ान” हो गया और साथ में स्थान का प्रत्यय “स्तान” में बदलकर मिला दिया और बना दिया हिंद का पड़ोसी अफ़ग़ानिस्तान -यानी निपुण घुडसवारों की निवास-स्थली.
 
स्थान ही नहीं, संस्कृत तो किसी के भी पूजाघरों में जाने से नहीं कतराती क्योंकि वह तो यह मानती है कि ईश्वर का एक नाम अक्षर भी तो है. अ-क्षर यानी जिसका क्षरण न होता हो.
 
इस्लाम की पूजा पद्धति का नाम यूँ तो कुरान में सलात है लेकिन मुसलमान इसे नमाज़ के नाम से जानते और अदा भी करते हैं. नमाज़ शब्द संस्कृत धातु नमस् से बना है.
 
इसका पहला उपयोग ऋगवेद में हुआ है और अर्थ होता है– आदर और भक्ति में झुक जाना. गीता के ग्यारहवें अध्याय के इस श्लोक को देखें – नमो नमस्तेऽस्तु सहस्रकृत्वः पुनश्च भूयोऽपि नमो नमस्ते.
 
इस संस्कृत शब्द नमस् की यात्रा भारत से होती हुई ईरान पहुंची जहाँ प्राचीन फ़ारसी अवेस्ता उसे नमाज़ पुकारने लगी और आख़िरकार तुर्की, आज़रबैजान, तुर्कमानिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, बर्मा, इंडोनेशिया और मलेशिया के मुसलामानों के दिलों में घर कर गई.
 
संस्कृत ने पछुवा हवा बनकर पश्चिम का ही रुख़ नहीं किया बल्कि यह पुरवाई बनकर भी बही. चीनियों को “मौन” शब्द देकर उनके अंतस को भी “छू” गई.
 
चीनी भाषा में ध्यानमग्न खामोशी को मौन कहा जाता है और स्पर्श को छू कहकर पुकारा जाता है.

sabhar : bbc.co.uk : bhaskar.com
 

Read more

शनिवार, 23 अगस्त 2014

चीनी लोग घर में ही बना रहे हैं लैम्बोर्गिनी कार, हेलिकॉप्टर और पनडुब्बियां

0

चीनी लोग घर में ही बना रहे हैं लैम्बोर्गिनी कार, हेलिकॉप्टर और पनडुब्बियां

चीनी लोग किसी भी चीज की हूबहू नकल करने में माहिर हैं। चीन के तीन लोगों ने घर पर ही हेलिकॉप्टर और लैम्बोर्गिनी कार बना ली है। 
 
लैम्बोर्गिनी कार
 
स्पीड के दीवाने चीन के दो युवकों ने घर पर ही लैम्बोर्गिनी जैसी महंगी कार बना डाली। वांग यू और ली लिंटाओ ने लग्जरी कार लैम्बोर्गिनी डायबेलो के दो रैप्लिका तैयार कर ली है। यह कार 310 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। दस साल की मेहनत और तकरीबन 5 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद उन दोनों ने ये कारें बनाई हैं। 
 
खास बातें
 
5 करोड़ रुपए लागत है लैम्बोर्गिनी की रैप्लिका की।
10 साल का समय लगा कार बनने में।
310 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है कार की। 
 चीनी लोग घर में ही बना रहे हैं लैम्बोर्गिनी कार, हेलिकॉप्टर और पनडुब्बियां
हेलिकॉप्टर
 
सेंट्रल चीन के ग्रामीण इलाके में तैनात एक नेत्र विशेषज्ञ ने घर पर ही हेलिकॉप्टर बना लिया। जियांग चेंगेन (52) ने 2 साल के अंदर खुद ही हेलिकॉप्टर असेंबल कर लिया। 4.0 लीटर वी-8 इंजन वाला यह हेलिकॉप्टर 4 मीटर लंबा है। हालांकि, अभी तक इस हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी है, लेकिन जियांग इस हेलिकॉप्टर की ज्यादातर कमियां दूर कर चुके हैं और जल्द ही यह आसमान में होगा। 
 
खास बातें
 
दो साल का समय लगा हेलिकॉप्टर बनाने में।
चार मीटर लंबा है होममेड हेलिकॉप्टर। 

चीनी लोग घर में ही बना रहे हैं लैम्बोर्गिनी कार, हेलिकॉप्टर और पनडुब्बियां
चीन के किसान ने पांच महीने में तैयार की पनडुब्बी
 
चीन के तान योंग ने कई साल पहले अपनी पनडुब्बी बनाने का सपना देखा था और पिछले दिनों यह सच भी हो गया। तान ने सिर्फ स्कूली शिक्षा ही ली है, लेकिन इसके बावजूद वह अपना सपना सच करने में कामयाब हो गए। एक टन वजनी इस पनडुब्बी को तैयार करने में उन्हें पांच महीने लगे। तान की इस पनडु्ब्बी की डिजाइन को देख लोग काफी हैरान होते हैं, क्योंकि उन्होंने इसे प्लेन जैसा बनाया है। तान को भरोसा है कि जल्द ही उनकी यह पनडुब्बी काम भी करने लगेगी। 
sabhar : bhaskar.com


Read more

लबादा जो कर दे नज़रों से ओझल

0

लबादा जो कर दे नज़रों से ओझल

सिंगापुर के नानयांग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने ऐसी युक्ति बना ली है जिसके तले रखी वस्तु अदृश्य हो जाती है|

वैसे उन्होंने यह भी इंगित किया है कि अभी इसमें बहुत सुधार करने होंगे, पर जो कुछ किया जा चुका है वह भी विज्ञान की इस क्षेत्र में भारी उपलब्धि है| इंटरनेट में साईट पर दिए गए वीडियो में यह साफ़ दिखता है कि कैसे पानी में डुबोए गए “लबादे” के तले से अचानक सुनहरी मछली निकल आती है|
ब्रिटिश अखबार ‘इंडिपेंडेंट’ के अनुसार यह लबादा कांच के पतले पैनलों से बनाया गया है, जो प्रकाश के अपवर्तन की विशेषताओं के कारण वस्तुओं को अदृश्य बना देते हैं| यह युक्ति निश्चित कोण से ही वस्तुओं को अदृश्य बनाती है| अभी तक इससे पहले जो युक्तियाँ बनी हैं उनकी तुलना में यह निश्चित रूप से बेहतर है|
वैज्ञानिकों के मत में ऐसी युक्ति का उपयोग सुरक्षा के क्षेत्र में तथा अदृश्य प्रेक्षण के लिए किया जा सकेगा|
sabhar :http://hindi.ruvr.ru/

और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/2013_06_13/115691312/

Read more

गजब का स्मार्टफोन, अब अंधेरे में भी देख सकेंगे आप!

0

गजब का स्मार्टफोन, अब अंधेरे में भी देख सकेंगे आप!

न्यूयॉर्क : स्मार्टफोन निर्माता एप्पल अपने आईफोन के साथ इस्तेमाल करने योग्य एक ऐसा उपकरण उपलब्ध कराया है जिसकी मदद से अब फोन के उपयोगकर्ता अंधेरे में भी देख सकेंगे। दरअसल, यह 'फ्लिर वन' नाम के सहायक उपकरण के जरिए मुमकिन हो सका है। फ्लिर वन के वेबसाइट के अनुसार, इस उपकरण की कीमत 21,220 रुपये है।
इस उपकरण के जरिए फोन का कैमरा किसी व्यक्ति, पशु या किसी भी अन्य वस्तु की ओर करने से आप उस वस्तु से निकलने वाली उष्मा के जरिए उसे देख सकेंगे। इस उपकरण के जरिए आप अपने स्मार्टफोन की मदद से अंधेरे में अपने दोस्तों को खोजने, अंधेरे में झाड़ियों में छिपे जानवरों को देखने या अंधेरे में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट का पता लगा सकेंगे। इस उपकरण में अपनी बैट्री लगी होती है और इसे आईफोन-5 और 5एस के पीछे लगाया जा सकता है।
इतना ही नहीं, आप अंधेरे में खड़ी अपनी कार को भी इसकी मदद से आसानी से ढूंढ पाएंगे। इसके अलावा अग्निशमन अधिकारियों और सेना के जवानों के लिए भी यह उपकरण काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
एजेंसी 
sabhar :http://zeenews.india.com/

Read more

खुराक में छुपा सेहत का राज

0

पृथ्वी पर हर तरह की जिंदगी समय के साथ बूढ़ी होती है और फिर खत्म हो जाती है. लेकिन क्या बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा और ज्यादा सेहतमंद बनाया जा सकता है. जर्मनी में कई भारतीय वैज्ञानिक इसी पर रिसर्च कर रहे हैं.
पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में अपनों को पहचानने की कोशिश करती रेनाटे क्लोट्स. वो बुढ़ापे में सामने आने वाली दिमागी बीमारी अल्जाइमर से लड़ रही हैं. उनके दिमाग के कोशिशकाएं धीरे धीरे खत्म हो रही हैं. इसका पहला असर उनकी यादाश्त पर पड़ता है. धीरे धीरे पूरा दिमाग खत्म होने लगता है.
अल्जाइमर से अब तक न तो कोई मरीज जीत पाया है और न ही मेडिकल साइंस. आम तौर पर बुढ़ापे में कैंसर, कार्डियोवैस्कुलर और न्यूरोडिजेनेरेटिव बीमारियां सामने आती हैं.
क्या है बुढ़ापा
जर्मनी के कोलोन शहर में माक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजी ऑफ एजिंग में बुढ़ापे से जुड़ी समस्याओं पर रिसर्च हो रही है. आंचल श्रीवास्तव चूहों और फ्रूट फ्लाई कही जाने वाली मक्खियों के जरिेए समझने की कोशिश कर रही हैं कि बुढ़ापा शरीर को कैसे खत्म करता है. फ्रूट फ्लाई ऐसी छोटी मक्खियां हैं जो सड़ते फलों पर मंडराती हैं. ऐसी मक्खियों का जीवनकाल 60 से 80 दिन के बीच होता है. आंचल के मुताबिक लैब में इन मक्खियों के सहारे बुढ़ापे के कई संकेत दिखाई पड़ते हैं. ऐसा ही इंसानों में भी होता है, "समय के साथ हमारी कोशिकाएं विघटित होती हैं. हमारी मेटाबॉलिज्म उतनी इफेक्टिव नहीं रह जाती है और हमारा रोग प्रतिरोधी तंत्र कमजोर हो जाता है. हमारे अंगों के मूलभूत तंत्र में कोशिकाओं के बीच आपसी संवाद चलता है, ये कमजोर पड़ जाता है. इन सबका नतीजा यह होता है कि पूरे का पूरा इंसानी शरीर कमजोर होने लगता है और आगे चलकर मौत आती है. इसी को एजिंग कहते हैं."
फल और सब्जियां बेहद फायदेमंद
व्यवहार बदलता बुढ़ापा
इंस्टीट्यूट में ही चिराग जैन लैब में फ्रूट फ्लाई पर अलग अलग किस्म के खाने और तापमान के असर पर परीक्षण कर रहे हैं. आम तौर पर ये मक्खियां नेगेटिव जियोटैक्सिस की वजह से गुरुत्व बल के उलट, ऊपर की तरफ जाती है. लेकिन अगर वो ऐसा न करें तो, "इसका मतलब यह हो सकता है कि फ्लाइज में उम्र से संबंधित कोई गड़बड़ी है. ये गड़बड़ी क्या है. हमें जाहिर तौर पर पता है कि ऊपर चढ़ने के लिए मांस पेशियों की जरूरत होती है और अगर उनकी चढ़ाई की क्षमता में कोई दिक्कत है तो इसका मतलब है कि उनकी मांसपेशियां विघटित होना शुरू हो गई हैं."
उम्मीद की किरण
यहीं रिसर्च करने वाले वर्णेश टिक्कू के मुताबिक रेंगने वाले कीड़ों से लेकर इंसानों तक में बुढ़ापा, कई एक जैसे बदलाव लाता है. स्लाइड में बायीं तरफ बुजुर्ग कीड़ा है तो दूसरी तरफ सेहतमंद. वर्णेश कहते हैं, "हम अलग अलग तरह के ऑर्गेनिज्म्स स्टडी कर चुके हैं और कुछ ऐसे जीन्स, कुछ ऐसे पाथवेज मिले हैं जो हर प्रजाति में मिलते हैं. इसका अहम उदाहरण इंसुलिन सिग्नलिंग पाथवे है जो कीड़ों से लेकर स्तनधारियों में पाया जाता है. हमने हर एक सिस्टम में स्टडी किया है, और हर एक सिस्टम से हमें सबूत मिला है कि ये एजिंग रेगुलेट, लाइफस्पैन रेगुलेट करता है."
शारीरिक श्रम भी जरूरी
कम खाएं, बढ़िया खाएं
फलों, रंग बिरंगी सब्जियों, दूध और दही से हमें आसानी से विटामिन, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स, मार्कोमिनरल्स, फैटी एसिड, फैट, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसी पौष्टिक चीजें मिलती हैं और ये हमारे स्वास्थ्य में बड़ी भूमिका निभाती हैं.
सीनियर रिसर्चर सेबास्टियान ग्रोनके के मुताबिक कम मात्रा में खाना लेकिन पौष्टिक आहार लेना उम्र के असर को टालने में ज्यादा बड़ी भूमिका निभाता है, "बहुत ज्यादा तो नहीं, लेकिन कुछ ऐसे शोध हुए हैं जो शारीरिक श्रम की भूमिका के बारे में बताते हैं, लेकिन लंबी उम्र के साथ इनका बहुत करीबी रिश्ता सामने नहीं आया है. हालांकि कसरत करने से जिदंगी सेहतमंद रहती है. प्रयोगशाला के माहौल में देखा गया है कि लंबी जिंदगी में पोषक तत्वों की बड़ी भूमिका होती है. तो मैं कह सकता हूं कि पोषक तत्वों की भूमिका कसरत से ज्यादा है. लेकिन सबसे अच्छा संतुलन यह है कि पोषक तत्वों वाली खुराक और कुछ कसरत."
कम लेकिन पौष्टिक खाना और हर दिन समय निकालकर थोड़ी बहुत कसरत, डायबिटीज, दिल और दिमागी बीमारियों को दूर रखने में खासी भूमिका निभाते हैं. फैसला अब आपका है कि आप कुर्सी से चिपके रहना चाहते हैं या फिर सेहतमंद जिंदगी के साथ आगे बढ़ते हैं.
रिपोर्ट: ओंकार सिंह जनौटी
संपादन: महेश झा
sabhar:http://www.dw.de/

Read more

शुक्रवार, 22 अगस्त 2014

जब दिव्य शक्तियां मिलने लगती हैं तब ऐसे अनुभव होते हैं

0

तब शरीर में होते हैं ऐसे अनुभव

साधना या सामान्य स्थिति में होने वाले आध्यात्मिक अनुभवों का जिक्र औरों से करना नैतिक दृष्टि से तो गलत है ही, उससे ज्यादा आध्यात्मिक लिहाज से भी नुकसान देह है। योग और भक्तिमार्ग का अध्ययन और प्रयोग कर रही जर्मन साधिका वंदना प्रभुदासी (मूलनाम एडलिना अल्फ्रेड) का कहना है कि साधना के लिहाज से नैतिकता का मूल्य बहुत ज्यादा नहीं है।

महत्वपूर्ण यह है कि आप साधना के मार्ग पर कैसे चल रह हैं। इसीलिए किसी अनुभवी गुरु या साधक के संगी साथी का परामर्श उपयोगी साबित होता है।

साथ साधना कर रहे व्यक्तियों के अनुभवों का जिक्र करते हुए एडलिना ने शुरुआती दस अनुभव ऐसे बताए हैं जो अध्यात्म मार्ग पर बढ़ने के सूचक भी हो सकते हैं और किसी विकार के लक्षण भी। इन अनुभवों में ध्यान के समय भौहों के बीच पहले काला और फिर नीला रंग दिखाई देना एक सामान्य अनुभव है।

शरीर के निचले हिस्से पर जहां रीढ की हड्डी शुरु होती है, स्पंदन का अनुभव, सिर में शिखास्थान पर चींटियां चलने जैसा लगना, कपाल ऊपर की तरफ खिंचने जैसा लगना आदि भी इसी तरह के अनुभव है।
ऋषिकेश के एक आश्रम में 1980 के आसपास गुरु के सान्निध्य में साधना करती रही एडलिना ने एक अनुभव का जिक्र किया। गुरु एक साधारण संन्यासी थे। उनके पास साधक स्तर के लोग ही आते थे। एडलिना या वंदना प्रभुदासी उनकी कुटिया से करीब तीन किलोमीटर दूर पर ठहरी हुई थी। साधना के दौरान अनुभव हुआ कि मेरुदंड के पास आथार केंद्र में भंवर की गति से कोई शक्ति हिलोरें ले रही है।

कोई तीन सप्ताह तक ध्यान के समय ऐसा अनुभव होता रहा। एडलिना को लगा कि यह साधना में सफल होते जाने का लक्षण है। और साधकों, सिद्घों और योगग्रंथों में भी ऐसा पढ़ा था। गुरु से इस अनुभव का जिक्र किया तो उन्होंने कुछ सेकंडों तक आंखो में झांका और कहा कि यह वात विकार है बेटी। औषधि उपचार से ठीक हो जाएगा। एडलिना को इससे थोड़ी निराशा तो हुई पर गुरु ने जो कहा था, वह सही पाया।

वाकई में उपचार के बाद एडलिना की शिकायत दूर हो गई। नए साधको का सावझान करते हुए एडलिना का कहना है किसी भी अनुभूति पर पुस्तकों के आधार पर या अपने आप निर्णय लेने से बचना चाहिए। बेहतर है कि गुरु के बताए साधन को किया जाते रहे। अच्छे बुरे जो भी अनुभव हों उन्हें किसी अनुभवी साधक या गुरु को ही बताएं। उनसे मदद लें। यह सुविधा नहीं मिल रही हो तो चुपचाप योग भक्ति का अभ्यास करते रहें। sabhar :http://www.amarujala.com/


Read more

ये है 'अद्भुत बाबा', 25 साल से साधु बन कर रहा था लड़की सप्लाई और तस्करी

0

ये है 'अद्भुत बाबा', 25 साल से साधु बन कर रहा था लड़की सप्लाई और तस्करी

उदयपुर. शहर में पिछले 25 साल से साधु बनकर रह रहा एक शख्स मूिर्त तस्कर और लड़कियों का सप्लायर निकला। सुखेर थाना पुलिस और स्पेशल सेल ने गुरुवार को उसे कैलाशपुरी में श्री जैन श्वेतांबर मंदिर स्थित आश्रम से गिरफ्तार कर  लिया। आरोपी के आश्रम से 48 प्राचीन मूर्तियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा एक एयरगन, नकली कार्बाइन और लड़कियों के कपड़े व मेकअप की सामग्री भी मिली है। सुखेर एसएचओ हरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी बाबा मूलत: इन्द्रगंज, ग्वालियर का रहने वाला है। इसका असली नाम नरेन्द्र (60) पुत्र गुमान मल बच्छावत (जैन) है।

यहां खुद को रत्नम बच्छावत, रत्नसूरी बाबा और अद्भुत बाबा के नाम से भी प्रचारित कर रखा था। मूर्ति चोरी कर विदेशों में तस्करी करवाता था। प्राचीन मूर्तियों के चोरी के मामले में आरोपी नरेन्द्र को आईपीसी की धारा 379,411 और पुरातत्व वस्तु संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को 28 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया है। इसके खिलाफ सुखेर, अंबामाता, भूपालपुरा थानों सहित उदयपुर में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्द्रगंज, ग्वालियर में भी यह वांटेड है। मूर्ति चोरी के मामले में दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज है। साथ रहने वाली महिला जूली अभी फरार है। माना जा रहा है कि ये महिला लड़कियों को लाती थी।

भेष साधु का, कारनामे काले

लड़कियों की तस्करी का शक

खुफिया पुलिस के अनुसार ग्रामीणों की सूचना और प्रारंभिक सबूतों से लड़कियों की तस्करी होने का भी शक है। आरोपी के यहां आने वाली अधिकांश लड़कियां बांसवाड़ा जिले की हैं। यहां इनकी अश्लील क्लिपिंग बनाई जाती थी। इस रैकेट में जूली नाम की महिला का नाम आ रहा है।

आश्रम में शानोशौकत की चीजें

25 साल पहले जब यहां आया था तब रात गुजारने के लिए जगह नहीं होने से ग्रामीणों ने इसे यहां एक रात रहने दिया। इसके बाद उसी देवस्थान विभाग के प्राचीन श्री जैन मंदिर पर इसने कब्जा कर अद्भुतगिरी आश्रम बना लिया। इस आलीशान आश्रम में एेशोआराम की सारी चीजें मिली। बाबा महंगे मोबाइल का कलेक्शन रखता था और 10 कुत्ते पाल रखे थे। आश्रम के ऊपर 28 सौ वर्ष प्राचीन श्री जैन श्वेतांबर अद्भुत जी तीर्थ लिखा है। इसी नाम से सेवा संस्थान बनाया हुआ है। आश्रम जीर्णोद्धार के नाम से करोड़ाें रुपए का चंदा भी उठाया। उपसरपंच अशोक कुमार ने बताया कि बाबा के कई अफसरों और रसूखदारों से संपर्क थे। तभी इसके खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की।

दो एयरगन व आईपेड भी मिला

आश्रम से डबल डोर का फ्रीज, सूटकेस, दीवान मिले। महिलाआें के वस्त्र और प्रसाधनयुक्त सामान भी मिले। हिसाब के रजिस्टर, अंगूठा लगा खाली स्टांप, एफआईआर की कॉपी,  ताम्रपत्र, खंजर और दो एयरगन मिली, जिनमें एक नकली कार्बाइन थी। मंदिर पर देवस्थान की ओर से माना गमेती के नाम से चौकीदार लगा हुआ था उससे पूछताछ की जा रही है।

ग्वालियर में नहीं मिला रिकॉर्ड, बाबा ने सिंधिया परिवार से नाता बता बनाए भक्त

मूर्ति तस्करी के मामले में पकड़े गए साधु बने नरेंद्र ने सिंधिया घराने से नाता बताने वाला पोस्टर लगाकर प्रचार किया। मारवाड़ क्षेत्र से अनुयायी बना लिए। हर रोज करीब 20 लोग मंदिर में पूजा के लिए आने लगे। यह भी प्रचारित किया कि ग्वालियर के दीवान राय बहादुर सोहनराव सिंधिया उसके पिता थे। खुद को राजनीति से जुड़ा हुआ भी बताता था। पुलिसनेबताया कि आरोपी जिले और संभाग के प्राचीन मंदिरों में जाकर रैकी करता था। इसके बाद उदयपुर में काम करने वाले यूपी, बिहारी मजदूरों से चोरी करवाता और बख्शीश देता था। और मौका लगते ही विदेशों में तस्करी के लिए भेज देता था।

बड़े तस्करों से संबंध का शक

पुलिस को शक है कि आरोपी के कुख्यात मूर्ति तस्करों से भी तार जुड़े हो सकते हैं। आरोपी प्राचीन मंदिरों में पहले रैकी करता था। फिर मजदूरों को पैसे देकर मूर्ति चोरी करवाता। मूर्तियों को पहले आश्रम फिर मौका मिलते ही विदेश भेज देता था। आरोपी पर उदयपुर में मारपीट-धोखाधड़ी से जुड़े सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। ग्वालियर में भी यह वांटेड है। मूर्ति चोरी मामले में दिल्ली में भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

नरेंद्र का रिकॉर्ड तलाशने के लिए उदयपुर पुलिस ने इंदरगंज थाने की पुलिस से संपर्क किया था लेकिन यहां पर उसका रिकॉर्ड नहीं मिला। टीआई इंदरगंज अमर सिंह के अनुसार उदयपुर के पुलिस अफसरों ने बताया था कि नरेंद्र 1973 में एक युवती को बहला फुसलाकर ले गया था। इस आधार पर उसका रिकॉर्ड तलाश किया गया था लेकिन फिलहाल इसका रिकॉर्ड नहीं मिला है।
 ये है 'अद्भुत बाबा', 25 साल से साधु बन कर रहा था लड़की सप्लाई और तस्करी

ये है 'अद्भुत बाबा', 25 साल से साधु बन कर रहा था लड़की सप्लाई और तस्करी

ये है 'अद्भुत बाबा', 25 साल से साधु बन कर रहा था लड़की सप्लाई और तस्करी

ये है 'अद्भुत बाबा', 25 साल से साधु बन कर रहा था लड़की सप्लाई और तस्करी


ये है 'अद्भुत बाबा', 25 साल से साधु बन कर रहा था लड़की सप्लाई और तस्करी

ये है 'अद्भुत बाबा', 25 साल से साधु बन कर रहा था लड़की सप्लाई और तस्करी


आरोपी बाबा को था कुत्ते पालने का शौक। आश्रम के बाहर मिले जो लग अलग नसल के कुत्ते।

ये है 'अद्भुत बाबा', 25 साल से साधु बन कर रहा था लड़की सप्लाई और तस्करी

(आरोपी बाबा के आश्रम के कमरे में लगा मिला एलसीडी।)

sabhar :http://www.bhaskar.com/



Read more

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

योग के इस फायदे पर कभी आपने गौर नहीं किया होगा

0



Read more

क्या आप जानते हैं आपका शरीर आपकी आत्मा का बच्चा है

0



शरीर, मन और आत्मा की तंदुरुस्ती

ज्यादातर लोग यही चाहते हैं कि उनका शरीर उन्हें कोई तकलीफ न दे। अगर उन्हें कोई रोग या कष्ट न हो, तो वे स्वयं को स्वस्थ समझते हैं। वे इस बात से अनजान रहते हैं कि शरीर और मस्तिष्क के बीच का असंतुलन अंततः उन्हें बीमार बना देगा। योग का स्वास्थ्य पर तीन गुना असर होता है। यह लोगों को स्वस्थ रखता है, रोगों को पनपने नहीं देता और बीमार व्यक्तियों को स्वस्थ बनाता है।

लेकिन बीमारियां केवल शारीरिक नहीं होतीं। हर वह चीज, जो आपके आध्यात्मिक जीवन और व्यवहार को अव्यवस्थित करता है, बीमारी है। भले ही वह तत्काल बीमारी न लगे, पर अंततः वह बीमारी के रूप में ही प्रकट होगा। चूंकि ज्यादातर आधुनिक लोगों ने अपने मस्तिष्क को अपने शरीर से अलग मान लिया है, इसलिए उनकी आत्मा उनके सामान्य जीवन से निर्वासित हो गई है। वे भूल जाते हैं कि शरीर, मन और आत्मा, तीनों की तंदुरुस्ती हमारी मांसपेशियों के तंतुओं की तरह आपस में घनिष्ठता से जुड़ी होती हैं।
 आत्मा का बच्चा शरीर
स्वस्थ रहने, तंदुरुस्त रहने और शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए किए जाने वाले योगासन योग के केवल बाह्य अभ्यास हैं। बेशक यह योग की वैधानिक शुरुआत है, लेकिन यही अंत नहीं है। जैसे ही कोई व्यक्ति अपने आंतरिक शरीर में गहरी पैठ बनाता है, उसका मन आसन में डूबने लगता है।

पहला बाह्य अभ्यास सूखा और सतही रह जाता है, जबकि दूसरा गहन अभ्यास योग करने वाले को पसीने से भिगो देता है, उसे आसन के गहरे प्रभाव को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त रूप से गीला कर देता है। आसनों की महत्ता को कम करके मत आंकिए।

यहां तक कि एक सामान्य आसन में भी कोई व्यक्ति जिज्ञासा के तीन स्तरों का अनुभव करता हैः बाह्य जिज्ञासा, जो शरीर में मजबूती लाती है; आंतरिक जिज्ञासा, जो ज्ञान की स्थिरता लाती है; और अंतरतम की जिज्ञासा, जो आत्मा को दयावान बनाती है। योग की शुरुआत करने वाले जब आसन कर रहे होते हैं, तो सामान्यतः वे इन पहलुओं से अनजान होते हैं, लेकिन वे रहती हैं।
अक्सर हम लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं कि थोड़े से योगासन के बाद ही वे स्वयं को सक्रिय और हल्का महसूस करते हैं। यानी योग की सामान्य शुरुआत करने वाला व्यक्ति भी ऐसी तंदुरुस्ती का अनुभव करता है। यह केवल योग का बाहरी या शारीरिक प्रभाव भर नहीं है, बल्कि यह योग का आंतरिक शारीरिक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी है।

जब तक शरीर पूरी तरह से स्वस्थ नहीं होता, आप मात्र शारीरिक चेतना में फंसे होते हैं। यह आपको मानसिक विकास और स्वास्थ्य से रोकता है। हमें मजबूत शरीर चाहिए, तो हम दृढ़ मस्तिष्क का विकास कर सकते हैं। जब तक हम शरीर को उसकी सीमाओं से आगे नहीं ले जाएंगे और उसकी विवशताओं को दूर नहीं करेंगे, शरीर बाधक साबित होगा।

इसलिए हमें यह सीखना होगा कि हम अपनी ज्ञात सीमाओं से परे की खोज कैसे करें, जो हमारी जागरूकता को विस्तृत करे और हम स्वयं पर नियंत्रण किस तरह से करें। आसन इसके लिए सबसे आदर्श उपाय है।

योगगुरु बी के एस आयंगर को याद करते हुए उनकी किताब लाइन ऑन लाइफ: द योगा जर्नी टू होलनेस, इनर पीस, ऐंड अल्टीमेट फ्रीडम से एक अंश।
एंड्रॉएड ऐप पर अमर उजाला पढ़ने के लिए क्लिक करें. अपने फ़ेसबुक पर अमर उजाला की ख़बरें पढ़ना हो तो यहाँ क्लिक करें. sabhar :http://www.amarujala.com/

Read more

बुधवार, 20 अगस्त 2014

असिरगढ़ के किले में हैं अश्वथामा?

0









sabhar : http://videos.jagran.com/

Read more

मंगलवार, 19 अगस्त 2014

सीमा पर 45 साल से देश की रक्षा कर रही है हरभजन सिंह की आत्मा

0

Soul of a soldier doing duty on border since 45 years

सिक्किम। देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऎसा भी सुना है कि एक सैनिक मरने के बाद भी पिछले 45 सालों से देश की सीमा पर तैनात है और बकायदा अपने सैनिकों की रक्षा कर रहा है। जी हां, ये बात सच्च है। पंजाब रेजिमेंट के जवान हरभजन सिंह की आत्मा पिछले 45 सालों से देश की सीमा की रक्षा कर रही है। सैनिकों का कहना है की हरभजन सिंह की आत्मा, चीन की तरफ से होने वाले खतरे के बारे में पहले से ही उन्हें बता देती है और यदि भारतीय सैनिकों को चीन के सैनिकों का कोई भी मूवमेंट पसंद नहीं आता है तो उसके बारे में वो चीन के सैनिकों को भी पहले ही बता देते है, ताकि बात ज्यादा नहीं बिगड़े और मिल जुल कर बातचीत से उसका हल निकाल लिया जाए। आप चाहे इस पर यकीं करे या ना करे पर खुद चीनी सैनिक भी इस पर विश्वास करते है इसलिए भारत और चीन के बीच होने वाली हर फ्लैग मीटिंग में हरभजन सिंह के नाम की एक खाली कुर्सी लगाईं जाती है ताकि वो मीटिंग अटेंड कर सके।
हरभजन सिंह का जन्म 30 अगस्त 1946 को, जिला गुजरावाला जो कि वर्तमान में पाकिस्तान में है, हुआ था। हरभजन सिंह 24वीं पंजाब रेजिमेंट के जवान थे, जो की 1966 में आर्मी में भारत हुए थे। पर मात्र 2 साल की नौकरी करके 1968 में, सिçक्कम में, एक दुर्घटना में मारे गए। दो दिन की तलाशी के बाद भी जब उनका शव नहीं मिला तो उन्होंने खुद अपने एक साथी सैनिक के सपने में आकर अपनी शव की जगह बताई। सवेरे सैनिकों ने बताई गई जगह से हरभजन का शव बरामद अंतिम संस्कार किया। हरभजन सिंह के इस चमत्कार के बाद साथी सैनिकों की उनमें आस्था बढ़ गई और उन्होंने उनके बंकर को एक मंदिर का रूप दे दिया।
हालांकि जब बाद में उनके चमत्कार बढ़ने लगे और वो विशाल जन समूह की आस्था का केंद्र हो गए तो उनके लिए एक नए मंदिर का निर्माण किया गया जो की बाबा हरभजन सिंह मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर गंगटोक में जेलेप्ला दर्रे और नाथुला दर्रे के बीच, 13000 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है। पुराना बंकर वाला मंदिर इससे 1000 फीट ज्यादा ऊंचाई पर स्तिथ है। मंदिर के अंदर बाबा हरभजन सिंह की एक फोटो और उनका सामान रखा है।
बाबा हरभजन सिंह अपनी मृत्यु के बाद से लगातार ही अपनी ड्यूटी देते आ रहे है। इनके लिए उन्हें बाकायदा तनख्वाह भी दी जाती है, उनकी सेना में एक रेंक है, नियमानुसार उनका प्रमोशन भी किया जाता है। यहां तक की उन्हें कुछ साल पहले तक 2 महीने की छुट्टी पर गांव भी भेजा जाता था। इसके लिए ट्रैन में सीट रिजर्व की जाती थी, तीन सैनिकों के साथ उनका सारा सामान उनके गांव भेजा जाता था और दो महीने पूरे होने पर फिर वापस सिक्किम लाया जाता था। जिन दो महीने बाबा छुट्टी पर रहते थे उस दरमियान पूरा बॉर्डर हाई अलर्ट पर रहता था, क्योकि उस वक्त सैनिकों को बाबा की मदद नहीं मिल पाती थी, लेकिन बाबा का सिक्किम से जाना और वापस आना एक धार्मिक आयोजन का रूप लेता जा रहा था, जिसमें की बड़ी संख्या में जनता इकट्ठी होने लगी थी।
कुछ लोगों इस आयोजन को अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला मानते थे इसलिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया क्योंकि सेना में किसी भी प्रकार के अंधविश्वास की मनाही होती है। लिहाजा सेना ने बाबा को छुट्टी पर भेजना बंद कर दिया। अब बाबा साल के बारह महीने ड्यूटी पर रहते है। मंदिर में बाबा का एक कमरा भी है, जिसमें प्रतिदिन सफाई करके बिस्तर लगाए जाते है। बाबा की सेना की वर्दी और जूते रखे जाते हैं। कहते है की रोज सफाई करने पर उनके जूतों में कीचड़ और चद्दर पर सलवटें पाई जाती हैं। - See more at: sabhar http://www.patrika.com/


Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv