Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 5 फ़रवरी 2014

एक अमेरिकी का दावा, येति ढूंढ निकाला इस जीव की तस्वीर जारी की है

0

एक अमेरिकी का दावा, हजारों सालों से रहस्य बना येति ढूंढ निकाला

टेक्सास. एक शख्स ने एक अद्भुत जीव को खोज निकाला है। रिक डेयर नाम के इस व्यक्ति का दावा है कि ये दुनिया का अजीब और सबसे बड़े पैरों वाला प्राणी है, जिसे येति के नाम से जाना जाता है। रिक ने बालों वाले इस जीव की तस्वीर जारी की है।
 
उसका दावा है कि 6 सितंबर 2012 को उसने इसके बड़े पंजे को अपने कैमरे में कैद किया है। रिक ने इसका डीएनए टेस्ट कराने की भी बात कही है। रिक ने इस तस्वीर और दावे का गवाह करीब 100 लोगों को बनाया है। अब वह अमेरिका के यात्रा पर जाने की योजना बना रहा है।
 
कौन है येति
 
येति, बिग फुट और ससक्चैच नाम से जाना जाने वाला यह एममैन जीव आज तक दुनिया के लिए हजारों सालों से रहस्यमय बना हुआ है। नेशनल जियोग्राफी से लेकर डिस्कवरी तक इस पर खोज कर चुके हैं। बावजूद इसके यह रहस्य कोई सुलझा नहीं पाया। माना जाता है कि यह हमेशा घने जंगलों और पहाड़ों में रहता है। जितने लोगों ने भी इसे देखा है वह इसे सामान्य आदमी से लंबा, पूरे शरीर बालों से भरा हुआ, ताकतवर और अजीब सी गंध लिए, बड़े पैर और चीखने वाला बताते हैं। 

एक अमेरिकी का दावा, हजारों सालों से रहस्य बना येति ढूंढ निकाला

रिक ने बताया कि एक साल पहले सुअर का गोश्त पाने की लालच में इस अजीब प्राणी की मौत हो चुकी है। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट कहती है कि बर्फ में रखा शरीर कुछ समय बाद पिघलने लगता है। शरीर एक रबर की तरह ही व्यवहार करने लगता है। इस वक्त रिक का मानना है कि उसका बिग फुट वास्तविक है

एक अमेरिकी का दावा, हजारों सालों से रहस्य बना येति ढूंढ निकाला


क्या है दावा
 
रिक का दावा है कि उसने इस बड़े पैरों वाले जीव की तस्वीर उतारी है। उसने बताया है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा जीव है। रिक अब इसके शरीर का 3 डी ऑप्टिकल स्कैन कराने की सोच रहे हैं 
एक अमेरिकी का दावा, हजारों सालों से रहस्य बना येति ढूंढ निकाला
इस शख्स का दावा है कि वीडियो फुटेज से ली गई इस तस्वीर में जो दानेदार उभार सामने आ रहा है वही बिगफुट है

sabhar : bhaskar.com







Read more

बिल गेट्स की कुर्सी पर बैठेंगे इंजीनियर सत्या नडेला जानिए नौ ख़ास बातें

0



कंपनी के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन बिल गेट्स ने कहा कि ‘माइक्रोसॉफ्ट को चलाने के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता.’
माइक्रोसॉफ्ट के नेतृत्व परिवर्तन के इस चक्र में पूर्व सीइओ स्टीव बामर की जगह नडेला ने ली तो, कंपनी के चेयरमैन के तौर पर बिल गेट्स की जगह जॉन थॉम्पसन ले रहे हैं
तकनीकी जगत में ऊंची प्रतिस्पर्धा के बाद भी माइक्रोसॉफ्ट एक अहम कंपनी बनी हुई है. हालांकि कंपनी के सामने चुनौतियां भी बहुत है और इन सभी चुनौतियों से पार पाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने भरोसा दिखाया है सत्या नडेला पर.
तो कौन हैं सत्या नडेला? आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ ख़ास बातें –

1. हाईपर-एजुकेटेड

46 वर्षीय सत्या नडेला का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ और वहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा हुई. बेगमपेट के हैदराबाद पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के बाद नडेला ने मनिपाल यूनिवर्सिटी से सूचना और प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. अमरीका जाने के बाद उन्होंने विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस और शिकागो यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की.

2. क्लाउड गुरु

सत्या नडेला को ‘क्लाउड गुरु’ भी कहा जाता है. क्लाउड उस सेवा को कहते हैं जो इंटरनेट पर पूरी तरह से चलती है और उससे संबंधित सेवाएं या कंप्यूटर फाइल इंटरनेट के ज़रिए दुनिया के किसी भी कोने से देखे या प्रयोग किए जा सकते हैं.
माइक्रोसॉफ्ट में काम करते हुए सत्या ने एमएस ऑफ़िस को क्लाउड पर लाने में अहम भूमिका निभाई. माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि ऑफिस 365 उसके सबसे सफल उत्पादों में से एक है. माइक्रोसॉफ्ट की अपनी क्लाउड सेवा ‘अज़ूर’ को भी स्थापित करने में नडेला का महत्वपूर्ण योगदान है.

3. माइक्रोसॉफ्ट में 22 साल

नडेला 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े और तब से अब तक उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में कई उत्पादों का नेतृत्व किया.
इनमें से कुछ कंपनी के लिए बेहद लाभकारी साबित हुए, जैसे विंडो सर्वर, डेवलपर्स टूल, अज़ूर और कुछ जो बाज़ार में बहुत अच्छा नहीं कर पाए जैसे ‘बिंग’.

4. माइक्रोसॉफ्ट से पहले सन

क़रीब 22 साल पूर्व माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ने से पहले नडेला सन माइक्रोसिस्टम में काम करते थे जिस पर अब ओरेकल का स्वामित्व है.

5. माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे सीईओ

सत्या नडेला टेक्नॉलॉजी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट के 38 वर्षों के इतिहास में तीसरे मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ हैं. उनसे पहले ये पद केवल स्टीव बामर और कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स के पास था.

6. क्रिकेट की दीवानगी

सत्या नडेला को क्रिकेट पसंद हैं. सत्या के अनुसार जब वो बड़े हो रहे थे तो यह खेल ही उनका जुनून था, वो अपनी स्कूल की क्रिकेट टीम में भी थे.
नडेला कहते हैं कि उन्होंने क्रिकेट से ही टीम भावना और टीम का नेतृत्व करना सीखा.

7. सीखने की भूख

सत्या का कहना है कि जो लोग उन्हें क़रीब से जानते हैं, वो मानते हैं कि मैं नई चीज़ें सीखने का भूखा हूं.
वो कहते हैं, “मैं जितनी किताब पढ़ पाता हूं, उससे अधिक ख़रीदता हूं. जितने ऑनलाइन कोर्स कर पाता हूं, उससे कही अधिक के लिए बुकिंग कर लेता हूं. मेरा विश्वास है कि अगर हम नई चीज़े नहीं सीखेंगे तो हम नया काम भी नहीं कर पाएंगे.”

8. ‘बेटर-हाफ़’

जिस साल नडेला माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े उसी साल उन्होंने अपने बचपन की दोस्त अनुपमा से शादी की. अनुपमा और सत्या, दोनों के पिता दोस्त हैं और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे.
सत्या और अनुपमा नडेला के तीन बच्चे हैं जिनमें से दो ‘विशेष ज़रूरतमंद’ हैं. उनका परिवार वॉशिंगटन के बेलेव्यू में रहता है.

9. पगार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीईओ के तौर पर सत्या नडेला को 12 लाख डॉलर की सालाना बेस सैलरी दी जाएगी, जो कि उनसे पहले के सीइओ स्टीव बामर की सैलरी से 70 प्रतिशत ज़्यादा है.
हालांकि बोनस और अन्य मुनाफ़े मिलाकर पहले साल उन्हें क़रीब एक करोड़ 80 लाख डॉलर की सैलरी मिल सकती है. sabhar :http://www.bbc.co.uk/
.

Read more

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2014

प्यार की कशिश खींच लाई भारत

0

प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी

कैलिफोर्निया/हरियाणा। कैलिफोर्निया की एक पार्टी गर्ल अपनी बिंदास लाइफस्टाइल छोड़ भारत के छोटे-से गांव में एक आम जिंदगी जी रही है। इस नई जिंदगी से वह बेहद खुश भी हैं। दरअसल, नाइट क्लब पार्टियों की शौकीन 41 वर्षीय एड्रियाना को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मुकेश नाम के शख्स से प्यार हुआ।

वह उम्र में एड्रियाना से 15 साल छोटा है और हरियाणा के एक गांव में रहता है। मुकेश के लिए एड्रियाना ने न सिर्फ अपनी बिंदास लाइफस्टाइल को बाय-बाय कह दिया, बल्कि उन्होंने उससे शादी रचाकर भारत की पारंपरिक गृहिणी की ज़िम्मेदारी भी संभाल ली।

अपने प्यार के लिए एड्रियाना ने अपनी 25 साल की बेटी लूसी कोर्टेज को भी छोड़ दिया। एड्रियाना कहती हैं कि वो मुकेश के साथ बेहद खुश हैं।

प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी
उन्होंने जब मुकेश से शादी करने का फैसला लिया, तो उनके परिवारवाले को गहरा झटका लगा था। एड्रियाना ने बताया कि कुछ लोगों ने कहा कि ये सब एक ऑनलाइन फर्जीवाड़ा है। मुकेश नाम का शख्स असल में है ही नहीं। एड्रियाना कहती हैं कि इन सब बातों से वो बहुत परेशान थीं और आखिरकार जब उन्होंने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मुकेश को देखा तो उन्होंने राहत की सांस ली। 
प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी


एड्रियाना का अब नया घर हरियाणा के पानीपत के एक गांव पोप्रन में है, जो शहर से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। जब उन्होंने यहां पहली बार कदम रखा तो यहां की संस्कृति उनके लिए चौंकाने वाली थी। महिलाएं यहां जिस तरह के कपड़े पहनती हैं, वो पहनना उनके लिए बेहद कठिन था। पहली बार एड्रियाना को कठिनाई का एहसास हुआ, लेकिन जल्द ही ये भी महसूस हुआ कि खुश रहने के लिए आकर्षक टायलेट और पावर शावर ही जरूरी नहीं हैं

प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी

शादी के बाद ही एड्रियाना ने अपनी पसंददीदा हाई हिल छोड़कर सैंडिल, साड़ी को अपना लिया और वो एक पारंपरिक बहू के रूप में आ गईं। एड्रियाना बताती है कि गांव में विदेशी मुश्किल से ही देखने को मिलते हैं और वो जब भी बाहर जाती हैं, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। 
प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी

देखते ही देखते एड्रियाना इन चीज़ों की आदी हो गईं। इस तरह के वाकये उन्हें एक सेलिब्रिटी होने का एहसास कराते थे, लेकिन अब लोगों ने उन्हें अपने समाज का हिस्सा मान लिया है। 

प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी

मुकेश टूटी-फूटी अंग्रेज़ी में बात करते हैं, लेकिन अब अपनी पत्नी से वो अंग्रेजी सीख रहे हैं। मुकेश का कहना है कि एड्रियाना एक अच्छी पत्नी हैं। वो घर के सारे काम करती हैं। एड्रियाना को अपना सच्चा प्यार बताते हुए मुकेश कहते हैं कि वो उनसे शादी करके बहुत खुश हैं। 

प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी

अब इस जोड़े की अगली तैयारी अपना परिवार बढ़ाने की है, लेकिन एड्रियाना ने अमेरिका लौटने का विचार छोड़ा नहीं है। एड्रियाना कहती हैं कि अगर यहां अमेरिका की तरह खाना और सुविधाएं हो जाएं तो ये बेहतर होगा। वैसे, वो अपने परिवार के साथ अमेरिका लौट जाना चाहती हैं। हालांकि, एड्रियाना को भारत के लोग बहुत प्यारे हैं और ये उनके लिए दूसरे घर की तरह है। 

प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी


प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी

प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी


प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी



प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी

प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी


एड्रियाना की बेटी लूसी कोर्टेज़।
प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी


भारत आने से पहले एड्रियाना।


प्यार की कशिश खींच लाई भारत, बेटी की उम्र के लड़के से की अमेरिकी ने शादी


कैलिफोर्निया के नाइट क्लब में एड्रियाना।

sabhar ; bhaskar.com

Read more

उम्रदराज प्लेब्वॉय की सल्तनत, शौक ने छीन ली शान

0

कैसे लुटी एक उम्रदराज प्लेब्वॉय की सल्तनत, शौक ने छीन ली शान

जर्मनी के उम्रदराज़ पूर्व रियल स्टेट इन्वेस्टर थॉमस क्रैमर को दुनिया उनकी हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जानती है। पार्टियों में बेइंतेहा पैसे बहाना और हमेशा छुट्टियों पर रहना उनका काम है। बोट, कार, वाइन और महिलाएं उनके कुछ ऐसे शौक हैं जिनकी वजह से ही लोग उन्हें पहचानते हैं। लेकिन अब उनकी सल्तनत बुरे दौर में है। 
 
क्रैमर अपने इस शौक के लिए अब तक 90 मिलियन डॉलर (करीब 5 अरब 64 करोड़ रुपए) की संपत्ति लुटा चुके हैं। अब सिर्फ तीन लाख डॉलर ही उनके पास बचे हैं। इस बची हुई रकम में से भी वो हम महीने 50 हज़ार डॉलर (करीब 3 अरब 13 करोड़ रुपए) खर्च करने को तैयार हैं। 
 
2007 के एक न्यायिक फैसले के दौरान क्रैमर ने कोर्ट को बताया था कि वो किस तरह अपनी महंगी पार्टियों और लंबी छुट्टियों के चलते रईस से कड़की की हालत में चल गए। थॉमस कहते हैं कि उनके पास ना तो नौकरी है और ना ही आमदनी का कोई जरिया। ऐसे में वो गरीबी की तरफ तेज़ी से बढ़ रहे हैं। 
कैसे लुटी एक उम्रदराज प्लेब्वॉय की सल्तनत, शौक ने छीन ली शान

थॉमस ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी जीने का एक बहुत ही मुश्किल रास्ता चुना है। उन्होंने बताया कि अपनी बोट और कीमती कलाकृति बेचने, खानसामा और नौकरों को निर्देशन देने से लेकर बाकी कामों को निपटाने के लिए वो बहुत ही कम समय के लिए छुट्टियों पर से लौटते हैं।
 
क्रैमर अपनी हर दिन घटती संपत्ति का साक्ष्य देते हुए बताते हैं कि उनके पास अब 55 मिलियन डॉलर (करीब 3 अरब 44 करोड़ रुपए) के दो बीच हाउस बचे हैं। अपनी रेंज रोवर कार उन्होंने एक दोस्त को बेच दी, लेकिन इसके बाद भी उनका दोस्त उन्हें वो कार इस्तेमाल करने दे रहा है।अगर ऐसा नहीं होता तो वो साइकिल पर आ जाते, जो उन्हें उनके भाई ने दी थी।

कैसे लुटी एक उम्रदराज प्लेब्वॉय की सल्तनत, शौक ने छीन ली शान

एक निजी चैनल के मुताबिक स्विस टायकून की ओर से उनके वकील चार्ल्स थ्रॉकमॉर्टन ने क्रैमर से छह घंटे की लंबी जिरह की। दरअसल क्रैमर स्विस टायकून के लाखों रुपए के कर्जदार हैं। वकील ने पूछा कि 2013 में इतनी तंगहाली में भी आखिर वो कैसे गोल्डन ग्लोब फंक्शन में शामिल हुए। यूनिवर्सल स्टूडियो, टोक्यो, सियोल, हांगकांग, बैंकाक और वियतनाम गए। अपनी जन्मदिन की पार्टी लॉस वेगास में मनाई और कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी हिस्सा लिया। इन सबके बाद डेनमार्क एक शादी में भी गए। 
 
क्रैमर ने वकील को बीच में ही रोकते हुए कहा कि वो उनके कई दौरे इनमें जोड़ने भूल गए हैं। क्रैमर एक नहीं सात शादियों के लिए सात अलग-अलग देशों में गए। ये दौरा उनके लिए बहुत रोमांचक था। इसके अलावा उन्होंने दो महीने दुबई में भी बिताए, जहां उनकी 10 गर्लफ्रेंड्स हैं। 

कैसे लुटी एक उम्रदराज प्लेब्वॉय की सल्तनत, शौक ने छीन ली शान

क्रैमर जिन्हें दक्षिण बीच को दोबारा से विकसित करने में मदद का श्रेय जाता है, उनके पास एक समय में अमेरिका के महंगे इलाकों में करीब 20 प्रॉपर्टी थी। लेकिन मामला उलट गया और 2007 में उनके खिलाफ आए न्यायिक फैसले ने उनकी संपत्ति खत्म कर दी। उनका दावा है कि अब वो अपने पिता के पैसों से अपनी खर्चीली लाइफस्टाइल खर्च उठा रहे हैं, जो उन्हें विरासत में मिली है। उन्हें 2012 में अपने पिता की मौत के बाद 3.3 मिलियन डॉलर मिले थे। 
 
साक्ष्य के तौर पर उन्होंने बताया कि अपने पिता से मिली संपत्ति में से ही पिछले साल उन्होंने दो मिलियन डॉलर खर्च किए। इसके अलावा जब भी उन्हें कैश की ज़रूरत होती है, वो अपने दुबई के बैंकर दोस्त से मांग लेते हैं। 
 
क्रैमर से उनकी बोट, कार और पेंटिंग से होने वाली आमदनी के बारे में जवाब मांगा गया। क्रैमर ने बताया कि वो अपने स्टार आएलैंड घर के पीछे मौजूद आंगन को भी फोटोशूट और चैरिटी कार्यक्रम के लिए किराए पर देते हैं। 
 
कैसे लुटी एक उम्रदराज प्लेब्वॉय की सल्तनत, शौक ने छीन ली शान


क्रैमर कहते हैं कि अभी 3.8 मिलियन के उनके बकाया बिल हैं, जिसमें 1.8 मिलियन रियल एस्टेट टैक्स भी बाकी है। ऐसे में वो समझ नहीं पा रहे हैं कि बची हुई रकम से वो क्या-क्या करें। हवा में बात करते हुए क्रैमर कहते किसे-किसे चाहिए पैसे और वो अपने आपको मार लेंगे ?  
 
क्रैमर कहते हैं कि जब बाकी बचे हुए तीन लाख डॉलर भी खत्म हो जाएंगे, तो वो खुद को पूरी तरह से दिवालिया घोषित कर देंगे। जब उन्हें लगेगा कि इस दिवालियापन से भी कोई आमदनी नहीं हो रही तो वो अपने परिवार और साथियों को छोड़ देंगे। क्योंकि वो हर जगह आमंत्रित रहते हैं

कैसे लुटी एक उम्रदराज प्लेब्वॉय की सल्तनत, शौक ने छीन ली शान
क्रैमर दुबई के अपने बैंकर दोस्त के साथ। 

sabhar : bhaskar.com


Read more

ड्राइवर बोला- हजार करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए आशुतोष महाराज को बनाया बंधक

0

ड्राइवर बोला- हजार करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए आशुतोष महाराज को बनाया बंधक

जालंधर/चंडीगढ़. दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल के संस्थापक आशुतोष महाराज की समाधि में रहने की बात को झूठा करार देते हुए उनके पूर्व ड्राइवर पूर्ण सिंह ने सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दस्तक दी। याचिका में कहा गया कि महेश कुमार झा उर्फ आशुतोष महाराज को संपत्ति ट्रांसफर करने व गद्दी के लालच में बंधक बनाकर रखा गया है।
याचिका पर जस्टिस एमएमएस बेदी ने 11 फरवरी के लिए आश्रम को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने साथ ही 5 फरवरी के लिए सुनवाई तय करते हुए मामले पर सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। याचिका में आश्रम के प्रचारक विशालानंद, अरविंदानंद, मोहन पूरी, नरेद्रानंद और सर्वानंद को प्रतिवादी बनाते हुए कहा गया कि महाराज को संपत्ति के लालच में बंधक बनाकर रखा गया है। लोगों के सामने जानबूझकर कहा जा रहा है कि वे गहन समाधि में हैं। ड्रामा रचा जा रहा है।
कहा जा रहा है कि महाराज बिलकुल ठीक हैं और उनकी बॉडी में कोई चेंज नहीं आया। याचिका में दावा किया गया है कि संस्थान के पास करोड़ों रुपए नकद व एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। यह संपत्ति 1983 से अब तक अर्जित की गई है। पूर्व ड्राइवर ने मांग की है कि महाराज को तुरंत रिहा कराया जाए।

ड्राइवर बोला- हजार करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए आशुतोष महाराज को बनाया बंधक
आश्रम का दावा- कोई विवाद नहीं
दो दिन तक मीडिया से दूर रहे आश्रम के प्रबंधन से जुड़े सदस्यों ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इसमें तीन बिंदु रखे...
1.  आशुतोष महाराज की सेहत जांच करने वाले डॉ. हरपाल को सामने लाए, जिन्होंने कहा कि महाराज क्लीनिकली डेड हैं।
2.  चार प्रमुख स्वामी एक साथ सामने आए। ये थे स्वामी अरविंदानंद, स्वामी आदित्य नंद, स्वामी वरिंदरानंद और स्वामी सर्वानंद। स्वामी आदित्य नंद ने कहा कि आश्रम की गद्दी संभालने और जायदाद को लेकर कोई विवाद नहीं है।
3.  इस बात की पुष्टि की गई है कि महाराज को समाधि के दौरान लेटी हुई अवस्था में कोल्ड चेंबर में रखा गया है।
 
ड्राइवर बोला- हजार करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए आशुतोष महाराज को बनाया बंधक

पूर्ण सिंह ड्राइवर नहीं था: आश्रम
हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले पूर्ण सिंह के बारे में स्वामी आदित्यनंद ने कहा, 'महाराज जी ने उसे कभी ड्राइवर रखा ही नहीं था। यहां सभी जितने भी लोग हैं, वे स्वयंसेवी हैं। सभी बिना वेतन काम करते हैं। महाराज जी अच्छा काम कर रहे हैं। जिन्हें परेशानी है वो अफवाहें फैला रहे हैं।
ड्राइवर बोला- हजार करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए आशुतोष महाराज को बनाया बंधक

पूरे देश में हैं संस्थान के अनुयायी
आशुतोष महाराज ने 1983 में जालंधर के नूरमहल में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की स्थापना की थी। देशभर से बड़ी गिनती में श्रद्धालु यहां आते हैं। एक गवॢनंग बॉडी प्रबंधन संभालती है, जो धार्मिक प्रचार के साथ-साथ आयुर्वेदिक मेडिसन बनाने, साहित्य प्रकाशन, मीडिया और आश्रम संचालन के प्रबंध देखती है। ब्रह्मज्ञान के प्रचार के साथ-साथ आश्रम नशे की कुरीति खत्म करने के लिए अहम रोल अदा कर रहा है। 1991 में वल्र्ड पीस नामक सोसायटी बनाई गई। इसका हेडक्वार्टर दिल्ली में है। सोसायटी का ग्लोबल नेटवर्क है। चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश में आश्रम की बड़ी शाखाएं हैं। sabhar : bhaskar.com

Read more

सोमवार, 3 फ़रवरी 2014

प्रेमियो के अधिकार के लिये धरना- प्रदर्शन

0



Photo: Love Dharma की तरफ से हमारी अरविंद केजरीवाल से 5 मांगे हैं जिनको लेकर हम 27 जनवरी से दिल्ली की सड्को पर उतर कर आंदोलन करने जा रहे हैं ... 

यदि आप भी हमारे इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहे तो हमे 09891333875 पर संपर्क कर सकते हैं । 

:::::::::::::::::

देश मे हर आयाम पर प्रेम के सम्मान के लिए हमारी सरकार से 5 मांगे हैं ...

1- होटल / पार्क / रेस्टोरेन्ट और सार्वजनिक स्थानो पर धर्म और समाज के नाम पर प्रेमियो का अपमान बंद करो ...!
see video ...
http://www.youtube.com/watch?v=MXbMcFhP86o

2- प्रेमियो को उनका हक़ दिलाने के लिए ""प्रेम आयोग"" का गठन करो ... !
see video ...
http://www.youtube.com/watch?v=iVlhOq21wwo

3 - स्कूल और कालजो मे प्रेम और ध्यान के विषय को सम्मालित किया जाये ... !
see video ...
http://www.youtube.com/watch?v=X7YtQmV-ARU

4 - जनलोकपाल के गठन के साथ ही जिस दिन से वो लागू किया जाये ... उसी दिन सभी अपराधो को माफी देकर नये समाज के निर्माण का गठन करो ... !
see video ...
http://www.youtube.com/watch?v=Q1BeFnqOTOg

5 - वैशयावृति को कानूनी मान्यता प्रदान कर वैशयाओ को दलालो के चुंगल से मुक्त करो ... !
see video ... http://www.youtube.com/watch?v=abZes2gn0Ao 


***********************************************
आंदोलन कि रूपरेखा इस प्रकार है ....

* हमारी हर मांग पर हमारे नज़रिये को दर्शाते हुए हमने उसको वीडियो के रूप मे आपके सामने रखा है जिससे हमारी बातों को अधूरा समझने कि बजाय उसे पूरा समझा जाये , इसको आप  
हमारी  वेब-साइट  www.lovedharma.org ( 21 तारीख से online ) और youtube पर उपलब्ध हैं  !!

* 27 जनवरी से प्रेमियो का एक समूह  दिल्ली और देश की सरकार तक हमारी मांगो को पहुंचाने के लिये दिल्ली कि सड्को पर उतर कर पम्फ़लेट बाटने और प्रचार प्रसार करने के लिये उतरेगा .... !!

* प्रतिदिन के आंदोलन का स्थान और प्रेमियो के द्वारा किए जा रहे प्रयास को उनके चित्रो और संदेशो को facebook , whatsapp , और अन्य माध्यमों से इन्टरनेट पर प्रचार किया जाएगा ... !

* 5 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को हम अपनी मांगो से अवगत कराकर 8 दिन का वक़्त इन मुद्दो पर कार्यवाही के लिये सौपेंगे / ज्ञापन देंगे ,,, और 14 फरवरी को प्रेमियो का हुजूम केजरीवाल के घर के सामने शांतिप्रिय ढंग से प्रदर्शन करेंगे जिसमे "" स्वामी शशांक आनद ""  का  एक दिवसीय अनशन शामिल है ॥

* यदि फिर भी कोई कार्यवाही न हुई तो हम इस आंदोलन को आमरण अनशन तक लेकर जाएँगे ... !!

~~~ आप सब के आशीर्वाद  और सहयोग के बिना ये सब संभव न होगा ~~~

अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज :- https://www.facebook.com/pages/Www-lovedharma-org/1430738557160982




ओशो सन्यासी स्वामी शशांक आनंद प्रेमियो के अधिकार के लिये धरना- प्रदर्शन करने जा रहे है | स्वामी जी पहले भी शाहजहाँपुर से  लोकसभा प्रत्याशी  संघपाल गौतम को लड़ाया था  जिसमे बिहार के मशहूर लव गुरु मटुक नाथ और उनकी प्रेमिका जूली ने प्रचार किया था जिसमे मतदाताओ का काफी समर्थन मिला था | इनकी प्रमुख मांगे निम्नलिखित है -


:::::::::::::::::

देश मे हर आयाम पर प्रेम के सम्मान के लिए  सरकार से 5 मांगे हैं ...

1- होटल / पार्क / रेस्टोरेन्ट और सार्वजनिक स्थानो पर धर्म और समाज के नाम पर प्रेमियो का अपमान बंद करो ...!
see video ...
http://www.youtube.com/watch?v=MXbMcFhP86o

2- प्रेमियो को उनका हक़ दिलाने के लिए ""प्रेम आयोग"" का गठन करो ... !
see video ...
http://www.youtube.com/watch?v=iVlhOq21wwo

3 - स्कूल और कालजो मे प्रेम और ध्यान के विषय को सम्मालित किया जाये ... !
see video ...
http://www.youtube.com/watch?v=X7YtQmV-ARU

4 - जनलोकपाल के गठन के साथ ही जिस दिन से वो लागू किया जाये ... उसी दिन सभी अपराधो को माफी देकर नये समाज के निर्माण का गठन करो ... !
see video ...
http://www.youtube.com/watch?v=Q1BeFnqOTOg

5 - वैशयावृति को कानूनी मान्यता प्रदान कर वैशयाओ को दलालो के चुंगल से मुक्त करो ... !
see video ... http://www.youtube.com/watch?v=abZes2gn0Ao


***********************************************
आंदोलन कि रूपरेखा इस प्रकार है ....

* हमारी हर मांग पर हमारे नज़रिये को दर्शाते हुए हमने उसको वीडियो के रूप मे आपके सामने रखा है जिससे हमारी बातों को अधूरा समझने कि बजाय उसे पूरा समझा जाये , इसको आप
हमारी वेब-साइट www.lovedharma.org ( 21 तारीख से online ) और youtube पर उपलब्ध हैं !!

* 27 जनवरी से प्रेमियो का एक समूह दिल्ली और देश की सरकार तक हमारी मांगो को पहुंचाने के लिये दिल्ली कि सड्को पर उतर कर पम्फ़लेट बाटने और प्रचार प्रसार करने के लिये उतरेगा .... !!

* प्रतिदिन के आंदोलन का स्थान और प्रेमियो के द्वारा किए जा रहे प्रयास को उनके चित्रो और संदेशो को facebook , whatsapp , और अन्य माध्यमों से इन्टरनेट पर प्रचार किया जाएगा ... !

* 5 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को हम अपनी मांगो से अवगत कराकर 8 दिन का वक़्त इन मुद्दो पर कार्यवाही के लिये सौपेंगे / ज्ञापन देंगे ,,, और 14 फरवरी को प्रेमियो का हुजूम केजरीवाल के घर के सामने शांतिप्रिय ढंग से प्रदर्शन करेंगे जिसमे "" स्वामी शशांक आनद "" का एक दिवसीय अनशन शामिल है ॥

* यदि फिर भी कोई कार्यवाही न हुई तो हम इस आंदोलन को आमरण अनशन तक लेकर जाएँगे ... !! sawami ji facebook wall se

Read more

सात आश्चर्यजनक बातें गिद्धों के बारे में

0

गिद्ध


गिद्ध एक ऐसी बदसूरत चिड़िया है जिसकी खानपान की आदतें पारिस्थितिकी तंत्र या ईको सिस्टम के लिए ज़रूरी हैं. हालांकि इसके लिए उसे श्रेय शायद ही दिया जाता है.
खैर, गिद्ध के बारे में हम चाहें जैसी भी राय रखते हों, लेकिन उनके बारे में एक बात तो साफ़ है कि वो ख़तरे में हैं.

ये पक्षी जिन शवों को खाते हैं, उससे उनके शरीर में ज़हर पहुंच रहा है. कुछ लोग मानते हैं कि जानवरों को दी जाने वाली दवाओं के कारण ऐसा हो रहा है, जबकि दूसरे लोग मानते हैं कि नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे पिछले एक दशक के दौरान भारत, नेपाल और पाकिस्तान में उनकी तादात में 95 प्रतिशत तक की कमी आई है और ऐसे ही रुझान पूरे अफ्रीका में देखे गए हैं.
क्लिक करेंशिकार के कारण इनकी संख्या घट रही है. इनका शिकार इसलिए भी किया जा रहा है ताकि ये गैंडों और हाथियों की मौत के बारे में चेतावनी न दे सकें.
साइमन थॉमसेट जैसे संरक्षणवादी इन पक्षियों की दुर्दशा को लेकर जागरुकता फैलाने का काम कर रहे हैं. वो गिद्धों के अनूठे गुणों को बताकर हमारे नज़रिए को बदलने के लिए भी काम कर रहे हैं.
आइए उनके ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में जानते हैं.

1. बुलंद उड़ान

गिद्ध सबसे ऊंची उड़ान भरने वाला पक्षी है. इसकी सबसे ऊंची उड़ान को क्लिक करेंरूपेल्स वेंचर ने 1973 में आइवरी कोस्ट में 37,000 फीट की ऊंचाई पर रिकॉर्ड किया था, जब इसने एक हवाई जहाज को प्रभावित किया था. ये ऊंचाई एवरेस्ट (29,029 फीट) से काफ़ी अधिक है और इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी से ज़्यादातर दूसरे पक्षी मर जाते हैं.
थॉमसेट बताते हैं, "इसके बाद गिद्ध को लेकर हुए अध्ययनों से उनके हीमोग्लोबिन और ह्दय की संरचना से संबंधित कई ऐसी विशेषताओं के बारे में पता चला, जिनके चलते वो असाधारण वातावरण में भी सांस ले सकते हैं."
गिद्ध भोजन की तलाश में एक बड़े इलाक़े पर नज़र डालने के लिए अक्सर ऊंची उड़ान भरते हैं.

2. अफ्रीका के सबसे बड़े पेटू

गिद्ध
थॉमसेट बताते हैं, "अफ्रीका आने वाले प्रत्येक पर्यटक को लगता है कि जंगली जानवरों को खाने वालों में सबसे आगे शेर, हाइना, तेंदुए, चीते, जंगली कुत्ते और गीदड़ हैं. लेकिन ऐसा है नहीं."
वो एक उदाहरण अफ्रीकी क्षेत्र सेरेंगेती का उदाहरण देते हैं, जहां एक अनुमान के मुताबिक़ हर साल मृत पशुओं का सड़ा माँस और कंकाल कुल चार करोड़ टन से अधिक होते हैं.
वो बताते हैं, "मांसाहारी जीव (स्तनधारी) इसके केवल 36 प्रतिशत हिस्से को खा सकते हैं और बाकी क्लिक करेंगिद्धों के हिस्से में आता है. इस संसाधन के लिए जीवाणु और कीड़े गिद्धों से मुक़ाबला करते हैं, लेकिन इसके बावजूद गिद्ध ही सबसे बड़े उपभोक्ता हैं."
गिद्ध बीमारियों को फैलने से रोकने के साथ ही जंगली कुत्तों जैसे अन्य मुर्दाख़ोरों की संख्या को सीमित रखने में भी मददगार साबित होते हैं.

3. कोई सरहद न इन्हें रोके

गिद्ध अपने भोजन के लिए काफ़ी अधिक दूरी तय कर सकते हैं. रूपेल्स वेंचर ने हाल में एक गिद्ध को तंजानिया स्थित अपने घोंसले से उड़ात भरते हुए केन्या के रास्ते सूडान और ईथोपिया तक सैर करते हुए कैमरे में क़ैद किया.
शोधकर्ताओं के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने पाया कि सूखे के दौरान केन्या के मसाई मारा रिज़र्व से ये पक्षी जंगली हिरणों का पीछा करते हुए अपने भोजन की तलाश में दूसरे स्थानों तक जाते हैं.
सीमाओं को पार करने की इस आदत के कारण इन पक्षियों को परेशानी भी उठानी पड़ती है. एक बात तो सऊदी अरब में स्थानीय मीडिया ने इन पक्षियों पर क्लिक करेंइसराइली जासूस होने का आरोप भी लगा दिया.

4. करामाती पेशाब

गिद्ध
तुर्की के गिद्ध अपने पैरों पर पेशाब करते हैं और उनकी ये आदत आपको भले ही अच्छी न लगे, लेकिन वैज्ञानिकों का अनुमान है कि उनकी इस आदत से उन्हें बीमारियों से बचने में मदद मिलती है.
सड़े हुए मांस पर खड़े होने के कारण गिद्धों के पैरों में गंदगी लग जाती है और ऐसा अनुमान है कि गिद्धों के पेशाब में मौजूद अम्ल उनके पैरों को कीटाणुओं से मुक्त बनाने में मदद करता है.

5. असीमित विस्तार

दक्षिण अफ्रीकी केप गिद्ध एक सीध में करीब 1000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने के लिए बिजली के विशाल खंभों का अनुसरण करते हैं.
ऐसी मानवनिर्मित चीज़ों की मदद लेने के अपने जोखिम भी हैं. बिजली के खंभों पर ठहरने या घोंसला बनाने से तारों से चिपक जाने और करंट लगने का जोखिम रहता है.
बिजली के तार निजी खेतों से भी गुजरते हैं और भोजन की तलाश में इन स्थानों पर घूमने के दौरान ज़हर की चपेट में आने की आशंका भी बनी रहती है.

6. विविधतापूर्ण खानपान

गिद्ध
ये सही है कि गिद्धों को सड़ा हुआ मांस और मृत पशुओं को खाने के लिए जाना जाता है, लेकिन सभी गिद्ध केवल सड़ा हुआ मांस नहीं खाते हैं.
जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर होता है पाम नट वल्चर (गिद्ध) कई तरह के अखरोट, अंजीर, मछली और कभी कभी पक्षियों को भी खाता है. कंकालों के मुक़ाबले इसे कीड़े और ताजा मांस पसंद है.
गिद्धों की सबसे बड़ी अफ्रीकी प्रजाति लैप्पेट-फेस्ड वल्चर के पंख 2.9 मीटर तक चौड़े होते हैं और इसे मुर्गी के जिंदा बच्चे भोजन के रूप में अधिक पसंद हैं.

7. मजबूत पेट

बिर्डड वल्चर दुनिया का एक मात्र ऐसा जानवर है जो अपने भोजन में 70 से 90 प्रतिशत तक हड्डियों को शामिल कर सकता है और उनके पेट का अम्ल उन चीजों से भी पोषक तत्व ले सकते हैं, जिसे दूसरे जानवर छोड़ देते हैं.

गिद्धों के पेट का अम्ल इतना शक्तिशाली होता है कि वो हैजे और एंथ्रेक्स के जीवाणुओं को भी नष्ट कर सकता है जबकि दूसरी कई प्रजातियां इन जीवाणुओं के प्रहार से मर सकती हैं. sabhar :http://www.bbc.co.uk/

Read more

शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर :अजीबो-गरीब डेटिंग साइट्स

0

12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर

गैजेट डेस्क। तकनीक का विकास जैसे-जैसे हो रहा है, दुनिया में सब कुछ काफी करीब आता जा रहा है। चाहे इटली का पिज्जा हो या फिर फ्रांस की लोकप्रिय चाय, ये हर कहीं उपलब्ध है बस एक क्लिक पर। आज दुनिया डिजिटल हो गई है। इसी के साथ डेटिंग वेबसाइट्स का चलन भी बढ़ गया है। एक या दो नहीं, ऐसी वेबसाइट्स की संख्या हजारों में है। OnlineDatingMagazine.com के हिसाब से इंटरनेट पर करीब 5000 डेटिंग साइट्स हैं। इनमें से 2300 वेबसाइट्स अमेरिकी हैं।
 
अगर डेटिंग साइट्स की बात की जाए तो दुनिया में कुछ इतनी अजीबो-गरीब डेटिंग साइट्स हैं, जिनके बारे में जानकर शायद आप अचरज हो। इनमें से कुछ तो भूतों और वैंपायर की डेटिंग के लिए भी हैं। यहां अलग से ऐसे लोगों के लिए फोरम बने हैं, जो या तो खुद को भूत बताते हैं या फिर वैंपायर और जोम्बी जैसे लोगों पर विश्वास करते हैं। इतना ही नहीं, दुनिया में सबसे बदसूरत लोगों के लिए भी अलग से डेटिंग वेबसाइट बनी हुई है। इसी के साथ, सिर्फ शादीशुदा लोगों की डेटिंग के लिए अलग से एक वेबसाइट बनी हुई है। एश्ली मैडिसन नाम की यह वेबसाइट विवादों में भी रही है। 
12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर

Cupidtino
 
एप्पल की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस कंपनी के दीवानों के लिए अलग से एक डेटिंग साइट है। इस साइट पर एप्पल फैन लड़के और लड़कियों को आपस में मिलवाया जाता है। यह साइट जितनी अजीब है, उतना ही सरल इसका काम है। अगर आप एप्पल के फैन हैं और किसी खास की तलाश है, तो शायद यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है।
12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर





DiaperMates
 
इस साइट का नाम जितना अजीब है, काम भी उतना ही अजीब है। इस साइट से वो लोग जुड़ते हैं जो एडल्ट साइज डायपर पहनने के शौकीन होते हैं। यहां ऐसे लोग अपनी फोटोज भी शेयर करते हैं। साथ ही, एक जैसे इंटरेस्ट वाले लोग यहां पर डेटिंग करते हैं।
12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर

 420Dating
 
जी हां, यह साइट धोखेबाज लोगों के लिए नहीं है। फिर भी इस साइट पर एक खास किस्म के लोग ही डेटिंग करते हैं। इस साइट का लोगो है 'व्हाय टॉक अलोन'। इस साइट पर वो लोग जो स्मोकिंग के शौकीन हैं, आपस में मेल-जोल बढ़ाते हैं। इसमें एक वार्निंग भी दी जाती है कि गैरकानूनी चीजों के इस्तेमाल के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर

ZombieHarmony
 
यह एक विचित्र साइट है। इस साइट पर जोम्बी लोग आपस में डेटिंग करते हैं। ये ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें कोई विचित्र बीमारी होती है या फिर कोई अंग नहीं होता है। इस साइट पर हर किसी को डेटिंग करने का हक है।
12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर

The Atlasphere
 
अल्टास्पियर एक ऐसी कम्युनिटी है, जिसमें ऐन रैंड (AYN RAND) की लिखी हुई किताबों के चाहने वाले एक जगह पर मिलते हैं। इस साइट पर 22000 यूजर्स हैं और साथ ही 12000 लोगों की डेटिंग प्रोफाइल हैं।
12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर


Vampire Passions
 
नाम की तरह ही यह साइट बड़ी अजीब है। इस साइट से वो लोग जुड़ते हैं, जिन्हें वैंपायर बहुत पसंद होते हैं। इन लोगों को अलग-अलग कैटेगरीज में विभाजित भी किया जाता है, जैसे काउंट ड्रैकुला (DRACULA), टीम एडवर्ड, बफी, न्यूली टर्नड (नए बने वैंपायर) वगैरह होते हैं। इस साइट पर हजारों लोग जुड़े हुए हैं। 

12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर

Pounced
 
इस वेबसाइट पर 'फरी फैंडम' का स्लोगन लिखा हुआ है। इसका नाता उन लोगों से है जो कला की दुनिया से जुड़े हुए हैं और साथ ही जानवरों से प्यार करते हैं। इसमें लेखक, आर्टिस्ट, पब्लिशर सभी जानवरों की कॉस्ट्यूम पहनते हैं। इस साइट पर एक जैसी रुचि वाले लोग डेटिंग करते हैं।
Pounced
 
इस वेबसाइट पर 'फरी फैंडम' का स्लोगन लिखा हुआ है। इसका नाता उन लोगों से है जो कला की दुनिया से जुड़े हुए हैं और साथ ही जानवरों से प्यार करते हैं। इसमें लेखक, आर्टिस्ट, पब्लिशर सभी जानवरों की कॉस्ट्यूम पहनते हैं। इस साइट पर एक जैसी रुचि वाले लोग डेटिंग करते हैं।

12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर


Darwin Dating
 
चार्ल्स डार्विन का एक सिद्धांत था। वह था 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट'। मतलब सबसे मजबूत इंसान ही आगे बढ़ेगा। इस सिद्धांत पर ही यह साइट चलती है। यह साइट सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो दिखने में अच्छे हैं। अगर आपके चेहरे पर दाग हैं, स्किन साफ नहीं है या आप आकर्षक नहीं हैं तो इस साइट का हिस्सा नहीं बन सकते। इस साइट पर कई चीजें बैन हैं। अगर फिर भी आप अप्लाई करना चाहते हैं तो इस साइट पर मौजूदा मेंबर्स आपको रेटिंग देंगे।
12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर


The Ugly Bug Ball
 
इंटरनेट पर अगर खूबसूरत लोगों की डेटिंग के लिए साइट बन सकती है तो बदसूरत लोगों के लिए भी वेबसाइट है। यह वेबसाइट है 'द अग्ली बग बॉल'। इस वेबसाइट पर केवल बदसूरत लोगों को ही एंट्री मिलती है। इस साइट को TUBB के नाम से भी जाना जाता है।
12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर

FarmersOnly.com
 
अगर आप किसान हैं और किसी साथी की तलाश में हैं तो यह साइट आपके काम आ सकती है। इस साइट पर करीब 1,50,000 रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। एग्रीकल्चर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स से लेकर जानवरों से प्रेम करने वाले और जमीन से जुड़े हुए लोग इस साइट पर साथी की तलाश कर सकते हैं। इस साइट का लोगों है - 'सिटी फोक जस्ट डोंट गेट इट ("City folk just don't get it")'. 

12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर
Ashley Madison
 
यह दुनिया की सबसे अजीबो-गरीब वेबसाइट्स में से एक होने के साथ-साथ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल भी है। 'जिंदगी छोटी है, एक अफेयर हो जाए', यह इस साइट का स्लोगन है। इस साइट पर आपको कई ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो शादीशुदा होने के बाद भी अफेयर के बारे में सोचते हैं। असल में यह साइट शादीशुदा लोगों को डेटिंग की सुविधा देती है।
12 अजीबो-गरीब DATING साइट्स, शादीशुदा लोगों को भी मिलते हैं पार्टनर

WealthyMen
 
कोई अमीर आदमी अगर किसी खूबसूरत लड़की से मिलना चाहता है तो इस साइट पर लॉगइन कर सकता है। सभी डेटिंग साइट्स में से यह सबसे अजीब मानी जा सकती है। इस साइट पर ऐसे पुरुष हैं जो 1 लाख डॉलर सालाना से ज्यादा कमाते हैं। ज्यादातर इनमें 'शुगर डैडी (ऐसे अमीर अधेड़ जो कम उम्र लड़कियों से संबंध बनाते हैं और इसके बदले उन्हें महंगे गिफ्ट देते हैं)' इमेज वाले लोग हैं। sabhar : bhaskar.com















Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv