Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 25 सितंबर 2013

चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच

0

HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच
पिछले तीन दशकों में दुनिया ने चीन को तेजी से आगे बढ़ते हुए देखा है। पिछले 30 सालों में चीन की विकास दर 9 फीसदी तक गई। यह वाकई काबिलेगौर है। इन आंकड़ों की मानें तो जानकारों के मुताबिक, कुछ ही दशकों में चीन अर्थव्यवस्था के मामले में अमेरिका को भी पछाड़ देगा। चीन की सत्ता संभालने वाली नई सरकार ने विदेशी ताकतों के खतरे को भांपते हुए अपने रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही पड़ोसियों से रिश्ते सुधारने पर जोर दिया है। तेजी से तरक्की करते हुए मुल्क की एक और तस्वीर भी है, जो चौंकाती है। भले अरबपतियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। नई तकनीकें विकसित की जा रही हैं। गगनचुंबी इमारतों के जंगल खड़े किए जा रहे हैं।  इन सबके बीच एक चीन और भी, जो कहीं नए चीन से पिछड़ गया है।
 HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच
भले ही चीन में तेजी से अरबपतियों की जनसंख्या बढ़ रही हो, लेकिन सबसे बड़ा चौंकाने वाला तथ्य यह है कि अभी भी हमारे पड़ोसी मुल्क में दस करोड़ लोग रोज एक डॉलर यानी 62 रुपए पर जीने पर मजबूर है। 
HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच
भारत में मुंबई हमलों के आतंकी को मौत की सजा देने में चार साल लगाए हों। भले संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी 13 साल में मिली हो। लेकिन चीन किसी भी अपराधी को नहीं माफ नहीं करता। चीन दुनिया के किसी भी मुल्क से चार गुना तेजी से हर साल मौत की सजा देता है। 

HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच

नूडल्स खाने और खिलाने की संस्कृति चीन से ही शुरू हुई थी। वहां इसके लिए पारंपरिक रूप से चोपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। अनुमानित रूप से चीन में हर साल 45 बिलियन चोपस्टिक का इस्तेमाल होता है। 
HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच
भारत में पुनर्जन्म को लेकर कई तरह की मान्यताएं और पौराणिक कथाएं सुनने को मिलती हैं, लेकिन चीन की सरकार ने पुनर्जन्म लेने का दावा करने वालों से सख्ती से निपटती है। यहीं कारण है कि चीनी सरकार तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा  के अस्तित्व पर सवाल उठाती है। लामा खुद भी पुनर्जन्म की मान्यता पर बनाए जाते हैं।
HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच

चीन में दुनिया का सबसे बड़ा मॉल बनाया गया है। इस पर भी चौंकाने वाली बात यह है कि यह 99 फीसदी खाली पड़ा है। लोग इसे घोस्ट मॉल कहते हैं। 

HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच
 नोट देख कर दुनियाभर के लोग ठंडी-ठंडी आहें भरने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीन में ही पहली बार नोट करेंसी का इजाद किया गया था। यह तकरीबन 1400 साल पुरानी बात है।
HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच
अब एक और हैरत की बात। चीन में अभी तकरीबन 3.5 करोड़ लोग गुफाओं में रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि चीन के नए राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अपने कॉलेज के दिनों में खदानों में काम करते थे और गुफाओं में रहते थे। 
HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच

अफ्रीकी और एशियाई देश हमेशा से ही साफ पानी की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। चीन के करीब 70 करोड़ लोग अब तक दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच

चीन के कई हिस्सों में सूरज दस बजे तक उदय होता है, क्योंकि पूरा चीन पांच टाइम जोन में बंटा है।

HORRIBLE: चीन की तरक्की से होती है जलन तो जान लें एक और चीन का सच

सेन फ्रांसिस्को के वायु प्रदूषण का लगभग एक तिहाई हिस्सा चीन से आता है sabhar : bhaskar.com



Read more

अब सितारे भी ऐप के जरिए तलाश रहे हैं सेक्स पार्टनर!

0

अब सितारे भी ऐप के जरिए तलाश रहे हैं सेक्स पार्टनर!


लंदन. इंटरनेट पर सेक्स पार्टनर दिलाने वाले ऐप को इस्तेमाल सितारे भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक ऐप टिंडर के सीईओ सीन रैड का दावा है कि इसके यूजर्स में कुछ सेलिबिट्री भी हैं और इस ऐप की मदद से कई लोग शादी के बंधनों में भी बंधे हैं। सितंबर 2012 में लांच हुए इस ऐप के अब तक पांच लाख से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैं और इनकी संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इस ऐप की खासियत है कि यह लोगों को ठुकराए जाने का दर्द दिए बिना उन्हें सेक्स पार्टनर ढूंढने में मदद करता है। यह एप्लीकेशन सिर्फ आईओएस प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध है। 
 
इस ऐप के के यूजर्स में रोज पांच फीसदी का इजाफा हो रहा है। हालांकि इस ऐप के फाउंडर्स ने इसके आधिकारिक यूजर्स की संख्या का खुलासा नहीं किया है लेकिन इस ऐप के यूजर्स पांच लाख से भी ज्यादा हो चुके हैं। इस ऐप की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण यह है कि सेक्स पार्टनर ढूंढने के दौरान यह किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाता है। टिंडर यूजर्स अपने संभावित पार्टनर्स की फोटो तलाश करते हैं और उन्हें लाइक करते हैं। लेकिन उनके लाइक करने की खबर सिर्फ उन लोगों तक ही पहुंचती है जो बदले में उन्हें भी लाइक करते हैं। अगर सिर्फ एक ही ओर से पार्टनर चुना गया है को टिंडर अपने दूसरे यूजर्स को इसकी जानकारी नहीं होने देता है। इसलिए दूसरी ओर से लाइन न किए जाने की चिंता या ठुकराए जाने का डर नहीं सताता है। एक- दूसरे को लाइक करने के बाद ही संभावित पार्टनर इसके बाद अपने संबंध आगे बढ़ा सकते हैं। 
 
इस ऐप की जो बात लोगों को भा रही है वह ये है कि इसमें लोगों को ऑनलाइन डेटिंग के सबसे बुरे दौर से नहीं गुजरना पड़ता है। जैसे कि एक शाख्स ने दूसरे को डेटिंग के लिए इन्वाइट करने को मैसेज किया कि क्या चल रहा है और दूसरी ओर से कोई जवाब ही नहीं दिया गया। इस ऐप में लाइक करने का सीधा मतलब है कि आपको जो यूजर लाइक कर रहा है वह आपके साथ सेक्स के लिए तैयार है। इस ऐप को लगभग सभी उम्र के लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके यूजर्स की औसत उम्र 27 साल है।टिंडर के अलावा और भी कुछ एप्लीकेशंस हैं जिनके जरिए यूजर्स न सिर्फ अपनों के हमेशा करीब रह रहे हैं बल्कि दोस्ती का अनलिमिटेड विस्तार भी कर रहे हैं। एक मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए दोस्त बनाने की सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसके लिए आपको किसी भी देश में दोस्त बनाने के लिए न तो किसी पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है और न ही किसी वीजा की। इन ऐप के जरिए आज की पीढ़ी अपनी दोस्ती का एक नया अध्याय लिखते हुए पूरी दुनिया के उन कोनों तक जा रही है जिसके बारे में पहले सोचा भी नहीं जाता था। यह ऐसे एप्लीकेशन हैं जो काफी मॉडर्न विचारों को ध्यान में रखकर तैयार किये गये हैं और पूरी दुनिया में ये धूम मचा रहे हैं। 
 
ऐसा ही एप्लीकेशन बैंग विद फ्रेंड्स ऐसे लोगों के लिए है जिन्हें ऐसे दोस्तों की तलाश होती है जिनसे वे रात में गप्पें मार सकें। पूरी दुनिया में यह एप्लीकेशन काफी मशहूर हो रहा है। इसे फेसबुक पर साइन-इन करके आप इस पर ऑनलाइन नजर आ सकते हैं। लेकिन इस एप्लीकेशन में आपको वही दोस्त नजर आएंगे जो आपसे बात करने में दिलचस्पी रखते होंगे। यही इस एप्लीकेशन की खासियत है। इसमें बातचीत की शुरुआत मैसेज भेजने से होती है और एक-दूसरे पर भरोसा जमने के बाद ही ऐप एक-दूसरे को दोनों की ई-मेल आई-डी बांटता है। तक आपस में बात करने वालों को एक-दूसरे का नाम भी पता नहीं चलेगा। यह काफी दिलचस्प और कॉन्फिडेंशियल ऐप है। 
 
यह गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। 2.6 एम आकार वाला यह एप्लीकेशन 13 मई 2013 को अपडेट किया गया। इस एप्लीकेशन को अमेरिका के कुछ कॉलेज के छात्रों ने मिलकर बनाया है। आप जैसे ही इसकी वेबसाइट पर अपने फेसबुक अकाउंट से रजिस्टर करेंगे, यह आपकी फ्रेंड लिस्ट को कंसीडर करते हुए डाउन टू बैंग बटन के साथ नजर आएगा। 
अब सितारे भी ऐप के जरिए तलाश रहे हैं सेक्स पार्टनर!
फ्रेंड्स विद बेनेफिट्स एप्लीकेशन दोस्ती से ऊपर उठकर किसी रिलेशन में जाना चाहने वाले लोगों के बीच काफी मशहूर है। एंड्रॉयड पर काम करने वाला यह एप्लीकेशन पूरी तरह से फ्री है। इसे अपनी सुविधानुसार डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें बहुत सारे मॉडर्न फीचर भी दिए गए हैं जिसका इस्तेमाल करते हुए आप बिना किसी बाधा के इस एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकते हैं। सोशल कैटेगरी वाले इस एप्लीकेशन को पूरी दुनिया के 10 लाख से भी ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आप अपने फेसबुक दोस्तों को भी टैग कर सकते हैं। 
 अब सितारे भी ऐप के जरिए तलाश रहे हैं सेक्स पार्टनर!
ओक्यूपिड- यह सिर्फ एप्लीकेशन नहीं, बल्कि एक तरह से टीचर भी है जो आपसे ढेर सारे सवाल करने और उनसे संतुष्ट होने के बाद ही आपकी मदद करता है। इसे 1 अप्रैल, 2013 को पेश किया गया। इसमें आपसे पूछे गए सवालों के आधार पर आपके पास स्थित आपके उपयुक्त दोस्त की उपलब्धता बता देता है। इसके बाद फिर आप पर निर्भर करता है कि आप उसे दोस्त बना पाते हैं या नहीं। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में यह एप्लीकेशन एक-दूसरे की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है। 

अब सितारे भी ऐप के जरिए तलाश रहे हैं सेक्स पार्टनर!

स्काउट- अगर आप बहुत सारी यात्राएं करते हैं और नए-नए दोस्त बनाना आपका शौक है तो यह एप्लीकेशन आपको बहुत मदद करेगा। लेकिन इसको एक्सेस करने के लिए आपको इसमें एक प्रोफाइल बनाने की जरूरत होती है। इसके बाद ही आपको यह एप्लीकेशन जहां पर हैं, वहां के लोगों से कनेक्ट करने की सुविधा प्रदान करता है। युवाओं में यह एप्लीकेशन काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह आईओएस और एंड्रॉयड, दोनों तरह के प्लेटफॉर्म पर काम करता है
अब सितारे भी ऐप के जरिए तलाश रहे हैं सेक्स पार्टनर!

बडू - एक ऐसा ऐप है जो आपसे आपकी उम्र और सेक्स पूछता है। इसके बाद आपके नजदीक स्थित दोस्तों से आपको मुखातिब करवाता है। इसमें आप एक-दूसरे की प्रोफाइल को भी एक्सेस कर सकते हैं। यह काफी मशहूर हो रहा है क्योंकि इसका प्रयोग करना बेहद आसान है। sabhar : bhaskar.com


Read more

मंगलवार, 24 सितंबर 2013

दिल की बीमारियों से दूर रखता है अखरोट

0

walnutवाशिंगटन। हालिया शोध में पता चला है कि रोजाना अखरोट खाने से डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
कनेक्टिकट स्थित येल ग्रिफिन प्रिवेंशन रिसर्च सेंटर के शोधकर्ताओं के मुताबिक, रोज 56 ग्राम अखरोट के सेवन से अधिक वजन वाले वयस्कों के शरीर की आंतरिक प्रक्रिया में सुधार आता है। इस शोध में 30 से 75 साल के 46 वयस्कों को शामिल किया गया था। प्रतिभागियों का बॉडी मास इंडेक्स 25 से भी अधिक था। इनमें पुरुषों की कमर 40 इंच व महिलाओं की कमर 35 इंच थी। शोध से पहले शर्त रखी गई थी कि प्रतिभागी धूमपान न करता हो लेकिन ज्यादातर को पाचन संबंधी बीमारियों और डायबिटीज से पीड़ित होना चाहिए। प्रतिभागियों को रोजाना नाश्ते में 56 ग्राम अखरोट दिया गया जिससे उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार देखा गया। प्रमुख शोधकर्ता और येल ग्रिफिन प्रिवेंशन रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉक्टर डेविड केट्ज ने कहा, खाने की आदतों को बदलना मुश्किल है, लेकिन उसमें सुधार किया जाना जरूरी है। यह शोध 'जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रिशियन' में प्रकाशित हुआ है। Sabhar : Jagran.com

Read more

अपने अपहरण के आरोपी से गायिका सोनिया शर्मा ने की शादी

0

Sonia Sharma kidnapकुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। एक निजी चैनल के संगीत कार्यक्रम 'वॉयस आफ इंडिया' में लाउडस्पीकर के नाम से मशहूर हुई हरियाणा की गायिका सोनिया शर्मा के अपहरण नाटक का पटाक्षेप हो गया। हरियाणा गौरव पुरस्कार विजेता सोनिया ने अपने अपहरण में नामजद गुड़गांव निवासी प्रेमी रमन कपूर से सोमवार को शादी कर ली। यू-ट्यूब पर इसका वीडियो अपलोड कर उन्होंने यह बात सार्वजनिक की।
वीडियो में सोनिया पति रमन के साथ कहती है, 'मैं आज बहुत खुश हूं। मैंने रमन से आर्य समाज मंदिर और कोर्ट में वैध तरीके से शादी कर ली है।' गौरतलब है कि सोनिया के भाई संजीव ने अपहरण की शिकायत कर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अब संजीव ने शादी पर खुशी जताते हुए शिकायत वापस ले ली है। वहीं सोनिया के शादी करने के बाद उनकी उम्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय एसआइएस अकादमी में मौजूद रिकार्ड के अनुसार उनकी जन्मतिथि 19 मार्च, 1999 है। इस तरह उनकी उम्र साढ़े चौदह साल हुई। पर पुलिस को भेजी मेडिकल रिपोर्ट में सोनिया ने अपनी आयु 18 साल से ज्यादा बताई है। sABHAR jARAN.COM

Read more

मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ में लड़की के साथ सरेआम होती रही छेड़छाड़

1

मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ में लड़की के साथ सरेआम होती रही छेड़छाड़


मुंबई। मायानगरी में आस्था का सैलाब उमड़ रहा था। इस माहौल से अभिभूत होकर अमिताभ बच्चन ने बप्पा की कुछ तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर दी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस जनसैलाब में वे अपनों को खुशियों से झूमता हूआ देख रहे हैं, उसी भीड़ में छुपे हुए हैं कुछ हैवान। ये मौका देख कर दे रहे थे एक घिनौनी हरकतों को अंजाम। 
मुंबई के सबसे बड़े गणपति लाल बाग के राजा की विदाई हो रही थी।  हज़ारों का हुजूम था और इस हुजूम में एक लड़की चीख-चिल्ला रही थी।
आखिर क्यों नहीं सुनी किसी ने कोई आवाज, जब हो रही थी इतनी बड़ी घिनौनी हरकत। देखिए, उस वक्त का साक्ष्य बनीं ये तस्वीरें...
आगे की स्लाइड्स पर देखें उस घटना की तस्वीरें। साथ में देखें, अमिताभ बच्चन द्वारा फेसबुक वॉल पर शेयर की गई लालबाग के महाराज की तस्वीरें...
मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ में लड़की के साथ सरेआम होती रही छेड़छाड़
बात उस समय की जब गणेश पूजा के आखिरी दिन मूर्ति विसर्जन के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे थे। एक भारी भीड़ इस उत्सव में शामिल थी। उस भीड़ में पुरुष, महिलाएं, बच्चे, लड़कियों और युवाओं का हुजूम था।
उसी वक्त एक घटना यहां भीड़ में घट रही थी। उससे पूरी भीड़ अनजान थी। किसी को भी नहीं पता था कि आखिर उस भीड़ में क्या हो रहा है। मायानगरी में आस्था के इस केंद्र पर हो रही थी एक लड़की के साथ छेड़छाड़। एक-एक मनचला घूम-घूम कर लड़की के पास जा रहा था और उसे छेड़ रहा था। मनचलों का झुंड अपनी करतूत पर उतारू था।
 मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ में लड़की के साथ सरेआम होती रही छेड़छाड़
पूरा मामला कुछ इस तरह था
दरअसल, गणेश विसर्जन में मदमस्त इस भीड़ में घूम रहा था कुछ मनचलों का समूह, जो बार-बार भारी भीड़ का फायदा उठाकर एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। मनचलों के गिरोह ने चारो तरफ से लड़की को घेर लिया था।
 मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ में लड़की के साथ सरेआम होती रही छेड़छाड़
लड़की बुरी तरह से घिर चुकी थी। एक के बाद एक मनचले भीड़ में दिनदहाड़े लड़की को छेड़ते रहे। धक्का-मुक्की के बीच जहां-तहां लड़की को हाथ लगाते रहे। आप तस्वीरें देखकर इस बात का अंदाज लगा सकते हैं।
मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ में लड़की के साथ सरेआम होती रही छेड़छाड़
चाक-चौबंद व्यवस्था का दावा करने वाली पुलिस की पोल खोलने के लिए यह घटना काफी है। अब सवाल यह उठता है कि कैसे ऐसे मनचले दिनदहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम दे देते हैं और किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लग पाती है।
आगे की स्लाइड्स पर देखें अमिताभ बच्चन की फेसबुक वॉल पर पोस्ट गणेश विसर्जन की खास तस्वीरें...
मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ में लड़की के साथ सरेआम होती रही छेड़छाड़

मुंबई में लालबाग के महाराज की विसर्जन यात्रा पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ महानायक ने भी अपनी प्रतिक्रिया फेसबुक पर जाहिर की। 
गणपति विसर्जन की कुछ खास तस्वीरें अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर की। आज हम आपके साथ इन्हें साझा कर रहे हैं। इन्हें लगभग लाखों की संख्या में अमिताभ के फैंस ने इसे लाइक किया। 
sabhar : bhaskar.com




Read more

मर्दों की सभी प्रकार की कमजोरी दूर कर सकता है एक चमत्‍कारी पौधा

4

मर्दों की सभी प्रकार की कमजोरी दूर कर सकता है एक चमत्‍कारी पौधा

जयपुर। हिंदुस्‍तान का थार रेगिस्‍तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई ऐसे रहस्‍यमयी पौधे उगते हैं, जिनके उपयोग से कई खतरनाक बीमारियों को जड़ से खत्‍म किया जा सकता है। एक ऐसा ही पौधा है छुईमई। राजस्‍थान के कुछ हिस्‍सों में छुईमुई को अलाय नाम से जाना जाता है। आज हम बात करेंगे इसी चमत्‍कारी पौधे की। कई स्‍टडी में यह साबित हो चुका है कि छुईमुई के बीजों से खोई हुए मर्दाना ताकत फिर से पाई जा सकती है। इसकी जड़ों से लेकर बीज तक का उपयोग सभी प्रकार की बीमारियों को दूर करने में किया जाता है।
मर्दों की सभी प्रकार की कमजोरी दूर कर सकता है एक चमत्‍कारी पौधा

पांच ग्राम अलाय के बीजों का पाउडर भैंस के दूध में डालकर पीने से शारीरिक कमजोरियों से छुटकारा तो पाया ही जा सकता है, साथ सेक्‍सुअल पावर भी पाया जा सकता है। कमजोर मर्द यदि इसकी जड़ों और बीजों का चूर्ण लें तो वीर्य की कमी की शिकायत में काफी हद तक फायदा होता है।
छुईमुई एक प्रकार का पौधा है, जिसकी पत्तियां मानव स्पर्श पाने पर अपनेआप सिकुड़ कर बंद हो जातीं हैं। कुछ देर बाद अपने आप ही खुल भी जातीं हैं| इसे अंग्रेजी में मिमोसा प्यूडिका कहते हैं|
मर्दों की सभी प्रकार की कमजोरी दूर कर सकता है एक चमत्‍कारी पौधा
छुईमुई अपने आप में चमत्कारी पौधा है। आज भी देश के विभिन्‍न हिस्‍सों के अलावा राजस्‍थान के देहा‍ती इलाकों में यह बड़ी संख्‍या में पाया जाता है। कई जगह इस पौधे को लाजवंती और शर्मीली जैसे नामों से भी पुकारा जाता है। 
 मर्दों की सभी प्रकार की कमजोरी दूर कर सकता है एक चमत्‍कारी पौधा
देहातों से लेकर जंगलों तक में रहने वाले लोगों को यह पौधा आज भी जीवनदान दे रहा है। अनेक रोगों को दूर करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
मर्दों की सभी प्रकार की कमजोरी दूर कर सकता है एक चमत्‍कारी पौधा

यदि किसी को घाव हो गया तो छुईमुई की जड़ों का दो ग्राम चूर्ण दिन में तीन बार गुनगुने पानी के साथ लिया जाए तो घाव जल्‍दी सूखने लगता है। 
मर्दों की सभी प्रकार की कमजोरी दूर कर सकता है एक चमत्‍कारी पौधा

इसी तरह यदि छुईमुई की जड़ और पत्तों का चूर्ण दूध में मिलाकर दो बार लिया जाए तो बवासीर और भंगदर से राहत मिलती है। इसी तरह इसकी पत्तियों के रस को बवासीर के घाव पर भी लगाया जा सकता है।  sabhar : bhaskar.com


Read more

आसमान में दिखाई दी अद्भुत खगोलीय घटना, सूरज के बदले रूप से हुआ ऐसा

0

आसमान में दिखाई दी अद्भुत खगोलीय घटना, सूरज के बदले रूप से हुआ ऐसा

जयपुर। सूर्य की अद्भुत खगोलीय घटना का नजारा सोमवार को दिखा। साल में दो बार दिन-रात बराबर होते हैं। सायन सूर्य चूंकि तुला राशि में था। दिन और रात की अवधि बराबर वाली इस खगोलीय घटना यानि शरद संपात और विषुवत दिन में सूर्य ने उत्तर से दक्षिण गोल में जाना शुरू किया।
जंतर-मंतर के पूर्व अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मुताबिक सूर्य के दक्षिण गोल (गोलाद्र्ध) में प्रवेश से अब दिनों की अवधि कम और और रातों की अवधि बढऩा शुरू हो जाएंगी।  दोपहर 12.19 बजे शुरू हुआ ये घटनाक्रम 1:10 तक चला। षष्टांश यंत्र व जयप्रकाश यंत्र पर अनूठा नजारा देखने को मिला। सूर्य पूरे दिन विषुवत रेखा पर रहा।
पूरे दिन में कवर होती हैं 12 राशियां
ज्योतिषीय ज्ञान में पूरे दिन में 12 राशियां कवर होती हैं। ज्योतिषाचार्य दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार इनमें छह राशियां दिन में और छह राशियां रात में बदलती हैं। वहीं हर डेढ़ से सवा दो घंटे में लग्न राशि में परिवर्तन होता है।
यूं चलता है पूरे वर्ष में खगोलीय घटनाक्रम
ऐसी खगोलीय घटना एक साल में दो बार होती है, जब दिन और रात बराबर होते हैं। 21 मार्च और 23 सितंबर ऐसा दिन है। 21 जून को दक्षिणी ध्रुव सूर्य से सर्वाधिक दूर रहता है, इसलिए इस दिन सबसे बड़ा दिन होता है। इसके बाद 22 दिसंबर को सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर प्रवेश करता है। इसलिए 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होती है। खगोलविदों के मुताबिक 22 दिसंबर से दिन की अवधि बढऩे लगती है। सूर्य दक्षिण को ओर अग्रसर होता है, तो दक्षिण गोल सूर्य कहलाता है। सूर्य उत्तर की ओर जाता है, तो उत्तर गोल कहलाता है। दोनों स्थिति की अवधि ६ माह होती है। 
आसमान में दिखाई दी अद्भुत खगोलीय घटना, सूरज के बदले रूप से हुआ ऐसा
51 मिनट की अवधि में जंतर मंतर में दिखे सूर्य के कई आकार
12.19 बजे सूर्य की सीधी किरण षष्टांश यंत्र पर पड़ी। ये विषुवत रेखा से दूरी बताती है। सोमवार को सूर्य विषुवत रेखा पर था।
आसमान में दिखाई दी अद्भुत खगोलीय घटना, सूरज के बदले रूप से हुआ ऐसा
12:29 बजे षष्टांश यंत्र पर दक्षिण गोल की ओर सूर्य की रोशनी आरंभ में प्रकाश पुंज की भांति दिखी। फिर सूर्य रॉकेट नुमा से अंडाकार व गोलाकार रहा।

आसमान में दिखाई दी अद्भुत खगोलीय घटना, सूरज के बदले रूप से हुआ ऐसा
12:36 बजे कई बार सूर्य का बादलों की ओट में आना भी रोमांच का विषय रहा। जयप्रकाश - यंत्र पर सूर्य पूरे दिन विषुवत रेखा पर ही रहा। ये दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।

आसमान में दिखाई दी अद्भुत खगोलीय घटना, सूरज के बदले रूप से हुआ ऐसा

12:51 बजे सूर्य 0 डिग्री से ऊपर उत्तराक्रांति से दक्षिणाक्रांति की ओर चलता दिखाई दिया। इसे शरदसंपात कहते हैं।

आसमान में दिखाई दी अद्भुत खगोलीय घटना, सूरज के बदले रूप से हुआ ऐसा
1:10 बजे  चांदनी रात सा प्रकाश बिखेरता हुआ सूर्य दक्षिणा क्रांति की ओर चला गया।
sabhar : bhaskar.com

EmailPrintComment

Read more

राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य

0

राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य

जयपुर. भानगढ़ किले के रातों रात खंडहर में तब्दील हो जाने के बारे में कई कहानियां मशहूर हैं। इन किस्सों को सुनकर लोग मायावी और रहस्यों से भरे इस किले की ओर खिंचे चले आते हैं। सूर्यास्त से पहले इस खंडहर में लोग घूमते टहलते मिल जाएंगे। लेकिन 6 बजे के बाद यहां आने वालों का हाथ पकड़कर किले के बाहर कर दिया जाता हैं। किले की एक दीवार पर भारतीय पुरातत्व विभाग का बोर्ड लगा हैं। इस पर साफ साफ शब्दों में लिखा है सूर्यास्त के बाद प्रवेश वर्जित हैं। 
 राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य

राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का नेशनल पार्क के एक छोर पर खड़ा है खंडहरनुमा भानगढ़। इस किले को आमेर के राजा भगवंत दास ने 1573 में बनवाया था। भगवंत दास के छोटे बेटे और मुगल शहंशाह अकबर के नवरत्नों में शामिल मानसिंह के भाई माधो सिंह ने बाद में इसे अपनी रिहाइश बना लिया।
 
भानगढ़ का किला चारों ओर से घिरा है जिसके अंदर घुसते ही दाहिनी ओर कुछ हवेलियों के अवशेष दिखाई देते हैं। सामने बाजार है, कहते है ये भानगढ़ का जौहरी बाजार था।जिसमें सड़क के दोनों तरफ कतार में बनी दो मंजिला दुकानों के खंडहर हैं। किले के आखिरी छोर पर दोहरे अहाते से घिरा तीन मंजिला महल है। लेकिन तीनों मंजिल लगभग पूरी तरह ढेर हो चुकी है।
 राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य

चहारदीवारी के अंदर कई दूसरी इमारतों के खंडहर बिखरे पड़े हैं। इनमें से एक में तवायफें रहा करती थीं और इसे रंडियों के महल के नाम से जाना जाता है। किले के अंदर बने मंदिरों में गोपीनाथ, सोमेश्वर, मंगलादेवी और केशव मंदिर मिल जाएंगे। सोमेश्वर मंदिर के बगल में एक बावली है। जिसे अब भी लोग अपने मुताबिक इस्तेमाल करते हैं। चाहे नहाना हो या कपड़े धोना..

राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य
खंडहर बना भानगढ़ एक शानदार अतीत के बर्बादी की दुखद दास्तान है। किले के अंदर की इमारतों में से किसी की भी छत नहीं बची है। लेकिन हैरानी की बात है कि इसके मंदिर पूरी तरह महफूज है। इन मंदिरों की दीवारों और खंभों पर की गई नक्काशी इत्तला करती है कि यह समूचा किला कितना खूबसूरत और भव्य रहा होगा?
 राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य

माधो सिंह के बाद उसका बेटा छतर सिंह भानगढ़ का राजा बना। छतरसिंह 1630 में लड़ाई के मैदान में मारा गया। उसकी मौत के साथ ही भानगढ़ की रौनक घटने लगी। छतर सिंह के बेटे अजब सिंह ने नजदीक में ही अजबगढ़ (अजबगढ़ की कहानी अगले भाग में )का किला बनवाया और वहीं रहने लगा। आमेर के राजा जयसिंह ने 1720 में भानगढ़ को जबरन अपने साम्राज्य में मिला लिया। इस समूचे इलाके में पानी की कमी तो थी ही। लेकिन 1783 के अकाल में यह किला पूरी तरह उजड़ गया।
 
भानगढ़ के बारे में जो अफवाहें और किस्से हवा में उड़ते हैं। उनके मुताबिक इस इलाके में सिंघिया नाम का एक तांत्रिक रहता था। उसका दिल भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती पर आ गया। जिसकी सुंदरता समूचे राजपुताना में बेजोड़ थी।
 राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य

एक दिन तांत्रिक ने राजकुमारी की एक दासी को बाजार में खुशबूदार तेल खरीदते देखा। सिंघिया ने तेल पर टोटका कर दिया ताकि राजकुमारी उसे लगाते ही तांत्रिक की ओर खिंची चली आए। लेकिन शीशी रत्नावती के हाथ से फिसल गई और सारा तेल एक बड़ी चट्टान पर गिर गया। टोटके की वजह से चट्टान को ही तांत्रिक से प्रेम हो गया और वह सिंघिया की ओर लुढ़कने लगा।
 
चट्टान के नीचे कुचल कर मरने से पहले तांत्रिक ने शाप दिया कि मंदिरों को छोड़ कर समूचा किला जमींदोज हो जाएगा और राजकुमारी समेत भानगढ़ के निवासी मारे जाएंगे। आसपास के गांवों के लोग मानते हैं कि सिंघिया के शाप की वजह से ही किले के अंदर की सभी इमारतें रातों रात ध्वस्त हो गई। यहां रहने वालों को यकीन है कि रत्नावती और भानगढ़ के बाकी निवासियों की रूहें अब भी किले में भटकती हैं। इसके अलावा रात के वक्त इन खंडहरों में जाने वाला कभी वापस नहीं आता।
राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने सूरज ढलने के बाद और उसके उगने से पहले किले के अंदर घुसने पर पाबंदी लगा रखी है। दिन में भी इसके अंदर खामोशी पसरी रहती है। कई सैलानियों का कहना है कि खंडहरों के बीच से गुजरते हुए उन्हें अजीब सी बेचैनी महसूस हुई। किले के एक छोर पर केवड़े की झाडिय़ां हैं। हवा जब तेज चलती है तो केवड़े की खुशबू चारों तरफ फैल जाती हैं और किले का रहस्य और भी गाढ़ा हो जाता हैं।

राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने किले के अंदर मरम्मत का कुछ काम किया है। लेकिन निगरानी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण इसके बरबाद होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। किले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का कोई दफ्तर नहीं है। दिन में कोई चौकीदार भी नहीं होता। पूरा किला बाबाओं और तांत्रिकों के हवाले रहता है।
 राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य
किले में बेपरवाह तांत्रिक बेरोकटोक अपने अनुष्ठान करते हैं। आग की वजह से काली पड़ी दीवारें और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के टूटे फूटे बोर्ड किले में उनकी अवैध कारगुजारियों के सबूत हैं। दिलचस्प बात यह है कि भानगढ़ के किले के अंदर मंदिरों में पूजा नहीं की जाती।

राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य

किले में स्थित गोपीनाथ मंदिर में तो कोई मूर्ति भी नहीं है। तांत्रिक अनुष्ठानों के लिए अक्सर उन अंधेरे कोनों और तंग कोठरियों का इस्तेमाल करते है। जहां तक आम तौर पर सैलानियों की पहुंच नहीं होती। किले के बाहर पहाड़ पर बनी एक छतरी तांत्रिकों की साधना का प्रमुख अड्डा बताई जाती है। इस छतरी के बारे में कहा जाता है कि तांत्रिक सिंघिया वहीं रहा करता था।

राजकुमारी के इश्क में पगलाए तांत्रिक के शाप से बर्बाद हो गया एक राज्य

किले के खंडहरों में टंगी सिंदूर से रंगी अजीबोगरीब शक्लों वाली मूर्तियां कमजोर दिलवाले को भूतों के होने का अहसास करा देती हैं।किले में कई जगह राख के ढेर, पूजा के सामान, चिमटों और त्रिशूलों के अलावा लोहे की मोटी जंजीरें भी मिलती हैं। ऐसा लगता है कि इन जंजीरों का इस्तेमाल उन्मादग्रस्त लोगों को बांधने के लिए किया जाता है। ऐसे ही तमाम राजो रहस्यों को समेटे यह किला अपने सुंदर अतीत पर खंडहर की शक्ल में रोता तांत्रिकों का अड्डा बन बैठा हैं sabhar : bhaskar.com


Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv