Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शनिवार, 21 सितंबर 2013

बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

0

बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

बॉलीवुड के फिल्म निर्माता महेश भट्ट का (20 सितंबर) जन्मदिन है। इनका जन्म 1948 में मुंबई में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में ये डायरेक्शन के अलावा प्रोडक्शन और स्क्रीन राइटिंग का काम भी करते हैं।
 
ये तो हो गई इनके करियर की बात। लेकिन यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं इनकी जिंदगी के विवादास्पद पहलुओं को। वैसे महेश भट्ट कितने कंट्रोवर्शियल हैं ये बात सभी जानते हैं। फिर चाहें अपनी ही बेटी को किस करने की बात हो या फिर उससे शादी करने की इच्छा।
 
महेश भट्ट गाहे-बगाहे ऐसी ही हरकतों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। वैसे भट्ट कैंप की फिल्में भी खूब चर्चा में रहती हैं। अधिककर बोल्ड विषयों पर मसालेदार फिल्में बनाने के कारण बॉक्स ऑफिस पर तो इनकी फिल्में सफल हो जाती हैं लेकिन समीक्षकों से इन्हें ठेंगा ही मिलता है।
 
कुल मिलाकर इस पैकेज के जरिए हम आपको महेश भट्ट से जुड़ी कई कंट्रोवर्सीज से रू-ब-रू कराएंगे जिनकी वजह से ये चर्चा में तो आए लेकिन इनकी फजीहत भी खूब हुई।
बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट
महेश भट्ट ने उस समय एक बयान देकर सनसनी मचा दी थी जिसमें उन्होंने अपनी ही बेटी पूजा भट्ट से शादी करने की इच्छा जता दी थी। महेश भट्ट ने कहा था कि 'अगर पूजा मेरी बेटी ना होती तो मैं उससे शादी कर लेता।' ऐसा बयान देने के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब आप खुद ही सोच सकते हैं कि महेश भट्ट अपनी बेटी के बारे में क्या ख्याल रखते हैं।
बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी को बॉलीवुड में स्थापित कराने के पीछे महेश भट्ट का ही हाथ है। लेकिन उनके इस फैसले के कारण उनका खूब विरोध भी हुआ था। दरअसल सनी लियोनी पहली बार भारत टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में एक विदेशी मेहमान के तौर पर शामिल होने आई थीं।
 
इसके कुछ दिन बाद ही महेश भट्ट ने ये घोषणा कर दी थी कि वो सनी लियोनी को अपनी फिल्म में ले रहे हैं। महेश ने सनी को 'जिस्म 2' में कास्ट किया था। अब भले ही ये फिल्म सफल ना रही हो लेकिन सनी के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए थे। सनी का ये सफर अब भी जारी है।
बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

महेश भट्ट उस समय फिर विवादों में फंस गए थे जब उनके बेटे राहुल भट्ट का नाम आतंकी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा था। डेविड कोलमैन इस समय एसबीआई की कस्टडी में है लेकिन उसके पकड़े जाने और उसके प्रत्यर्पण के प्रयासों के समय बेटे की वजह से महेश को खूब फजीहत झेलनी पड़ी थी।
बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के साथ एक स्मूच सीन भी दिया था। ऐसा उन्होंने फेमस मैग्जीन स्टारडस्ट के लिए किया था। स्टारडस्ट ने ही एक फोटोशूट आयोजित करवाया था जिसमें महेश भट्ट अपनी बेटी को किस कर रहे थे। ये तस्वीर स्टारडस्ट ने कवर पेज पर छापी थी।

बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

परवीन बॉबी के साथ भी महेश भट्ट का गहरा नाता रहा है। परवीन के साथ महेश के काफी अंतरंग संबंध थे। इनके ताल्लुक इतने गहरे थे कि परवीन की वजह से महेश ने अपनी पहली पत्नी को तलाक भी दे दिया था। बाद में जब महेश और परवीन अलग हो गए थे तब भी गाहे-बगाहे इनका रिश्ता सुर्खियों में आता रहा था। परवीन बॉबी की संदिग्ध मौत के बाद भी महेश भट्ट की भूमिका पर सवालिया निशान लगाया गया था।

भारतीय एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और महेश भट्ट के रिश्ते भी तल्ख रहे हैं। दरअसल जब शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर में थीं और जेड गुडी ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की थी तो उस समय कईयों की संवेदनाएं शिल्पा के साथ जुड़ गई थीं। लेकिन महेश भट्ट ने कहा था कि कोई भी शख्स आपकी अनुमति के बिना आपकी बेइज्जती नहीं कर सकता है।
 
शिल्पा ने जरूर अपनी इस बेइज्जती की कीमत लगाई है। शिल्पा ने भी शो से निकलने के बाद इन पर विरोध दर्ज कराया था। महेश का सीधा सा मतलब था कि शिल्पा ने पैसे लेकर ये काम किया है।

पाकिस्तानी कलाकारों को बढ़ावा देने की महेश भट्ट की पुरानी आदत है। वैसे कला के क्षेत्र में इसे खराब नहीं माना जाता है लेकिन ऐसे में दूसरे लोगों से महेश को खूब आलोचना झेलनी पड़ती है। महेश भट्ट इसी विषय को लेकर विवादों में फंस गए थे।
 
दरअसल कथित तौर पर महेश भट्ट 1983 में आई बहुप्रशंसित फिल्म 'अर्थ' के निर्माता कुलजीत पाल पर लगातार दबाव डाल रहे थे कि वो अपनी इस फिल्म का पाकिस्तान में रीमेक बनाएं। कुलजीत उनकी इस जिद से काफी परेशान हो गए थे।
 
हालांकि जब बाद में महेश से मीडिया ने इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना अथवा बात से इन्कार कर दिया।
बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा, जिन्होंने महेश भट्ट के साथ एक फिल्म में काम किया था, अब पूरी तरह गुमनाम हो चुकी हैं। उन्हें महेश ने अपनी फिल्म में अश्मित पटेल के साथ कास्ट किया था। लेकिन फिल्म के खत्म होते-होते मीरा महेश से काफी आजिज आ गई थीं। यहां तक कि उन्होंने महेश भट्ट पर गाली-गलौज करने और हाथ उठाने जैसे आरोप भी लगाए थे। sabhar : bhaskar.com




 

Read more

गुरुवार, 19 सितंबर 2013

पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा

0

पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा

वह तकरीबन पांच हजार साल से चिरनिद्रा में सोया हुआ था। इटली के एल्प्स पर्वतों की बर्फ की चादर ओढ़े हुए उसका सारा शरीर प्राकृतिक रूप से ममी बन चुका था। जी हां, 'ओएत्सी द आइसमैन' के नाम मशहूर इस ममी को आज ही के दिन 22 साल पहले 19 सितंबर 1991 को नींद से जगाया था। दो जर्मन पर्यटकों को पर्वत की ओएत्स घाटी पर घूमते हुए वह मिल गया। इस घाटी की ऊंचाई 3210 मीटर थी। अगले दिन उसे निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन खराब मौसम ने साथ नहीं दिया। 22 सितंबर को आखिरकार उसे सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया। इन्सब्रुक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि यह ममी पाषाणयुग का है। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पाषाण युग का एक आदमी इतनी 5000 साल लंबी यात्रा करके उनके साथ आधुनिक काल तक चला आया। जैसे इतिहास उनके सामने से गुजर गया हो। 
 
जेनेटिक रिसर्च के बाद यूरोपिय एकेडमी ऑफ बोल्जानो, जारलांड यूनिवर्सिटी, कील यूनिवर्सिटी और बाकी सहयोगियों ने जून 2013 में बताया कि उन्होंने ओएत्सी के मस्तिष्क के ऊतक के बहुत ही छोटे सैंपल से प्रोटीन और उसका विश्लेषण किया। उनके परीक्षण से उस थ्योरी की पुष्टि हुई कि इस व्यक्ति की मौत मस्तिष्क की चोट के कारण हुई थी। 
पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा
पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा
पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा

पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा

sabhar : bhaskar.com

Read more

शनिवार, 7 सितंबर 2013

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

0

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

पावर लिफ्टर यूलिया विक्टोरोवना उर्फ जूलिया विन्स की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। गुड़िया की तरह खूबसूरत चेहरा और मजबूत बॉडी वाली 17 वर्षीय जूलिया रूस के इन्जेल्स की रहने वाली हैं।

जूलिया का कहना है कि उसने खुद को मजबूत बनाने और आत्मविश्वास बढाने के लिए वर्क आउट करना शुरू किया था, लेकिन प्रोफेशनल पावरलिफ्टर बनने की कोई इच्छा नही थी। जूलिया ने बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनर के एक्सरसाइज करना शुरू किया।

मगर, बाद में उसने स्कूल में पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग के लिए कोच की मदद ली। इस दौरान उसने महसूस किया कि उसे अपने शरीर को हार्मोन्स के अनुसार विकसित करना चाहिए। एक साल के अंदर ही उसने असामान्य डेवलपमेंट की। वह सितंबर को होने वाले पावरलिफ्टिंग कॉम्पीटिशन में पहली बार शिरकत करने की तैयारी कर रही हैं।
बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी
बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

sabhar : bhaskar.com


Read more

भारतीय मूल की मशहूर अमेरिकी मॉडल पद्मा लक्ष्‍मी

0

भारतीय मूल की मशहूर अमेरिकी मॉडल पद्मा लक्ष्‍मी 'प्‍लेब्‍वॉय' पत्रिका के कवर पेज पर जल्‍द ही दिखाई देंगी.बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के बाद पद्मा लक्ष्‍मी ऐसी दूसरी भारतीय हैं जो प्‍लेब्‍वॉय पत्रिका के कवर पेज पर नजर आएंगे.




Read more

इस एक आविष्कार से खत्म हो जाएगी दो बड़ी समस्याएं

0

UNIQUE :इस एक आविष्कार से खत्म हो जाएगी दो बड़ी समस्याएं
पुणे: अब जल्द ही घर में जलने वाले लैम्प से आप किचन में खाना भी बना सकते हैं। महाराष्ट्र के इंजीनियरों ने एक ऐसा लैंप विकसित किया है जिसकी सहायत से आप अपने घर को रौशन करने साथ-साथ उस के सहारे स्वादिस्ट भोजन भी पका सकते हैं। इस की सब से खास बात यह रहेगी इससे प्रदूषण फ़ैलाने का खतरा भी नहीं रहेगा।
 
यह लैम्प कम चूल्हा खासतौर पर ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। ग्रामीण इलाकों में इंधन और बिजली की कमी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महाराष्ट्र के फलटन में निंबकर कृषि शोध संस्थान (एनआईआरआई) के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किये गये इस उपकरण को लैनस्टोव (खाना पकाने वाले स्टोव से जुड़ा हुआ लालटेन) नाम दिया गया है।
UNIQUE :इस एक आविष्कार से खत्म हो जाएगी दो बड़ी समस्याएं

एक स्टोव की कीमत 2 हज़ार के आसपास रखी गई है तांकि इसे हर वर्ग के लोग आसानी से खरीद सकें। इस चूल्हे पर दाल,चावल और 10 लीटर पानी तक आसानी से उबाला जा सकता है। मिट्टीतेल से चलने के कारण यह काफी सस्ता भी है और इसे प्रदूषण भी नहीं होता। हालांकि इस पर खाना बनाने के लिए आप को खास तरह के बर्तन बाज़ार से खरीदने पड़ेंगे। इसे चलाने के लिए हर महीने तक़रीबन 300 रूपये का खर्च मिट्टीतेल पर आयेगा।   
 
UNIQUE :इस एक आविष्कार से खत्म हो जाएगी दो बड़ी समस्याएं
दल का नेतृत्व करने वाले आईआईटी में पढ़े अनिल राजवंशी ने बताया कि स्वच्छ प्रज्ज्वलित किरासन लैनस्टोव शानदार प्रकाश देगा जो 200-300 वाट के बिजली के एक बल्ब के प्रकाश के समान होगा और इससे एलपीजी जैसे एक चूल्हे पर पांच लोगों के एक परिवार के लिए खाना भी पकाया जा सकेगा। 
 संस्थान द्वारा प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट में उन्होंने बताया है कि हमारी जानकारी के मुताबिक यह पहला उपकरण है जिससे प्रकाश और खाना पकाना दोनों काम किए जा सकते हैं। इससे जबरदस्त ऊर्जा और ईंधन की बचत की जा सकती है।
 
इस लैनस्टोव में नौ लीटर का मिट्टीतेल का एक सिलिंडर जुड़ा हुआ है। इसके अलावा इसमें बेहतर प्रकाश देने वाला एक लालटेन और एक भाप कुकर है जो गर्म पाइप सिद्धांत पर आधारित है। sabhar : bhaskar.com



Read more

शुक्रवार, 6 सितंबर 2013

नींबू के 15 हैरान कर देने वाले सौंदर्य लाभ

0





नींबू का इस्तेमाल काफी समय से ही औषधि के रूप में किया जाता रहा है। शरबत और सलाद में तो इसका इस्तेमाल होता ही है, साथ ही यह कई और चीजों में भी कारगर साबित होता है। क्‍या आप जानती हैं कि चेहरे के लिये नींबू एक प्राकृतिक ब्‍लीच होता है। यह सिट्रस फल हमारी त्‍वचा के लिये बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। आप नींबू के छिलके का प्रयोग डेड स्‍किन, ब्‍लैकहेड को साफ करने के लिये प्रयोग कर सकते हैं, यह खुले हुए पोर्स को भी ठीक करने में मददगार होता है। नींबू का सौंदर्य लाभ केवल यहीं पर नहीं समाप्‍त होता है बल्‍कि इसेस बालों की डैंड्रफ भी साफ हो जाती है। अगर बाल झड़ रहें हो तो आप नींबू के रस में नारियल पानी मिला कर बालों में लगा लीजिये, इससे बाल झड़ना बंद हो जाएंगे। अंडे के सफेद भाग में नींबू की कुछ बूंदे मिलाइये, इसे चेहरे पर लगाइये और सूखने दीजिये। फिर इसे पील की तरह चेहरे से निकालिये और चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये, आपका चेहरा चमक जाएगा। इसी तरह से नींबू के और भी अच्‍छे-अच्‍छे प्रयोग हैं, तो चलिये जानते हैं इसके सौंदर्य लाभ के बारे में 


2. नींबू से दिखें जवान उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर इसके निशान दिखने लगते हैं। नींबू एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो त्वचा की झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप फेस पैक बनाना चाहते हैं, तो कुछ बूंद नींबू के रस में एक बूंद मीठा बादाम तेल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक रखें। आप चाहें तो नींबू के रस और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।



3. ऑयली स्किन से पाएं छुटकारा पिंपल और ब्लैकहेड्स जैसी कई समस्याओं की जड़ ऑयली स्किन होती है। ऑयली स्किन के लिए नींबू काफी कारगर होता है। नींबू में पाए जाने वाला साइट्रिक एसिड त्वचा पर जमे तेल के अणुओं को तोड़ता है, जिससे त्चचा नर्म और चिकनी होती है। नींबू को पानी में मिला लें और रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए हर दिन इसका इस्तेमाल करें।

4. त्वचा में लाएं निखार ताजे नींबू के जूस से त्वचा नर्म और मुलायम होती है। चेहरे, घुटने और कोहनी की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इस पर नींबू का रस लगाएं। इसके अलावा नींबू का छिलका नेचुरल टॉनिक का काम करता है और इसको त्वचा पर रगड़ने से परतों को उखाड़ने में मदद मिलती है। नींबू युक्त तेल से रूखी त्वचा में भी निखार आता है।



5. होठों को बनाए खूबसूरत नींबू का रस होंठ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सूखे और फटे होंठ पर नींबू का सर लगाने से काफी फायदा पहुंचता है। आप चाहें तो मिल्क क्रीम और शहद में नींबू का रस मिलाकर प्राकृतिक लिप बाम भी बना सकते हैं। इसे लगाने से आपके होंठों की नमी बरकरार रहेगी।




6.अंडरआर्म के लिए फायदेमंद अक्सर हमारे अंडरआर्म काले पड़ जाते हैं और उससे बदबू भी आने लगती है। दरअसल पसीने, गर्मी और प्रदुषण के कारण ऐसा होता है। ऐसे में अगर आप पार्टी या दोस्तों से मिलने जाएंगे तो आपको शर्मिदा होना पड़ सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए रूई के सहारे नींबू अंडरआर्म में लगाएं या फिर नींबू के एक टुकड़े को उसपर रगड़ें।





7. मजबूत और खूबसूरत नाखुन क्या आप नाजुक और पीले नाखुन की समस्या से जूझ रहे हैं? आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। नींबू के रस में नाखुन को डुबाने से वे मजबूत होते हैं। इससे आपके नाखुन का भद्दापन और पीलापन भी दूर होगा। 



 8. मुंहासों से पाए निजात नींबू का रस कील-मुहांसों पर भी काफी असरदार होता है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखता है। वहीं इसमें पाए जाने वाले एल्कलाइन से कील-मुहांसों को जन्म देने वाले बैक्टीरिया दूर रहते हैं।  

9. नींबू से बनाएं सुंदर बांह आपका बांह भी उतना ही खुला रहता है, जितना कि चेहरा। इसलिए बाहों का भी आपको खास ख्याल रखना चाहिए। शहद और बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाकर बांहों का मसाज करने से वह नर्म और साफ रहते हैं। इसके अलावा यह काले पड़े कोहनी में भी निखार लाता है

10. वजन कम करने में भी मददगार नींबू में पेक्टिन फाइबर पाया जाता है, जो भूख की ललक से निपटने में मददगार होता है। पेक्टिनयुक्त भोजन को काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही यह आपके ब्लड सूगर और इंसुलिन के स्तर को भी सामान्य रखता है। नींबू के रस को जब गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है तो यह शरीर के मेटाबोलिज्म को भी बढ़ा देता है। इससे ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है।





11. सांसों में लाए ताजगी और दांतों को रखे साफ नींबू सांसों की दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाता है। साथ ही यह दांतों की तकलीफ से भी निजात मिलती है। करीब आधे नींबू को एक चुटकी नमक और बेकिंग सोडा के साथ दांतों पर रगड़ने से दांत चमकदार होते हैं।  



12. डैंड्रफ से पाएं छुटकारा क्या आपको डैंड्रफ के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है? आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अपने हेयर ऑयल में नींबू का रस मिला कर कुछ देर सर का मसाज करें। बाद में बालों को अच्छे से धो लें। इससे डैंड्रफ छू मंतर हो जाएगा।  

13. बालों को हाइलाइट और हेयर कलर हटाने में मददगार अगर आप अपने बालों को हाइलाइट करना चाहते हैं या हेयर कलर से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसमें नींबू काफी असरदार साबित होगा। अपने बालों के कुछ लटों पर नींबू का रस लगाएं और इसे धूप में सूखने दें। इससे यह प्राकृति रूप से हाइलाइट हो जाएंगे। नींबू में पाए जाने वाले साइट्रिक एसिड से हेयर कलर भी हल्का पड़ जाता है।  

14. पाचन के लिए अच्छा अगर आपको पाचन की समस्या है, तो नींबू इससे भी बखूबी निपटता है। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिला कर इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर के अनावश्यक टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे। साथ ही पाचन तंत्र अच्छा रहने से आपके त्वचा में भी निखार आएगा।
15. नींबे से होने वाले स्वास्थ लाभ नींबू से और भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह पाचन तंत्र को तो ठीक रखता ही है, साथ ही गले की खरास, हृदय में जलन और खुजलाहट को भी दूर करता है। नींबू से घाव के भरने में भी मदद मिलती है। वहीं यह हड्डी और कनेक्टिव टिशू को भी स्वस्थ रखता है।  
सिर कि खुशकी मिटाए यह सिर में खुजली हो रही हो तो नींबू का रस लगाएं, इससे इंफेक्‍शन दूर हो जाएगा।    

sabhar :hindi.boldsky.com

Read more

सेक्‍स करके लड़कियों का शुद्धिकरण करने वाला कश्‍मीरी मौलवी गिरफ्तार

0



श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर के बडगाम जिले के खानसाहिब में स्थित धार्मिक केंद्र चलता है। इस केंद्र में धर्म से जुड़ी शिक्षा दी जाती है, वो भी सिर्फ लड़कियों को। 500 लड़कियों से भरे इस संस्‍थान में धर्म की आड़ में हवस का खेल पिछले करीब 4 साल से चलता रहा। असल में यहां का स्‍वयंभू बाबा सैय्यद गुलज़ार का जिस लड़की पर दिल आ जाता, वो उसे उच्‍च धार्मिक शिक्षा देने की बात करता और कहता, "उच्‍च कोटि की दीक्षा प्राप्‍त करने के लिये तुम्‍हें शुद्ध होना पड़ेगा।" जिस बाबा के प्रवचन हर रोज लाखों लोग टीवी चैनलों पर सुनते हों, जिनके अखबारों में विज्ञापन लगते हों और आये दिन शिविरों का आयोजन होते हों, उसके बहकावे में आना कितना आसान होगा, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। शुद्धिकरण के नाम पर वो बाबा लड़कियों को कमरे में अकेले बुलाता और उन्‍हें निर्वस्‍त्र करता और लंबे समय तक फोरसेक्‍स करने के बाद उनके साथ बलात्‍कार करता। यह सब होता था हुज़रा-ए-पाक यानी उसके पर्सनल चैम्‍बर में। खास बात यह है कि इस बात का पता उसके संस्‍थान में सिर्फ उसे और उसकी एक असिस्‍टेंट शकीला बानो को था। असल में जब भी कोई लड़की पढ़ने आती, तो शकीला बानो उस लड़की की काउंसिलिंग करती और कहती कि अगर तुम्‍हें ज्ञान का असीम भंडार प्राप्‍त करना है, तो पीर साहब की सेवा करनी होगी। यहां पर 'पीर साहब' वही सैय्यद गुलजार है। इस बाबा के रैकेट का खुलासा तब हुआ जब उसी के एक शिष्‍य इम्तियाज अहमद सोफी ने उसे एक शिष्‍या से यौन संबंध स्‍थापित करते देख लिया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना। पुलिस ने संस्‍थान पर दबिश मारी और सैय्यद को गिरफ्तार कर लिया। बडगाम के एसपी उत्‍तमचंद के अनुसार गुलजार के दो साथियों की अभी तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़ित लड़कियों से बयान रिकॉर्ड किये गये हैं और कुछ के बयान अभी रिकॉर्ड किये जाने हैं। sabhar : http://hindi.oneindia.in

Read more

ज्यादा पैसा इंसान को बना देता है पागल !

0


सैक्रामेटो। सच ही कहा है कि पैसा इंसान को पागल बना देता है, दरअसल धनी व्यक्ति ज्यादा तंगदिल, कंजूस, व्यक्तिवादी, भौतिकवादी बन जाता है। जिससे वह समाज और परिवार से कट जाता है और खुद की रंगीन दुनिया में अकेला रह जाता है। कैलिफोर्निया की बर्कले यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसरों ने अपने शोध में इस बात का खुलासा किया है कि अमीर व्यक्ति तंगदिल, कंजूस होता है और वह वक्त पर दूसरों की मदद करने में विश्वास नहीं रखता। उसके लिए परिवार की थोड़ी बहुत महत्ता तो होती है, लेकिन उसकी परिभाषा से समाज सिरे से गायब हो जाता है। शोध के अनुसार जब इंसान अमीर बन जाता है तो उसे दूसरों की परेशानियां दिखनी बंद हो जाती हैं और वह खुद में व्यस्त हो जाता है।
ग्रेटर गुड साइंस सेंटर के निदेशक और बर्कले यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के प्रोफेसर दाशे केल्नर और विकासात्मक मनोविज्ञान की प्रोफेसर पैटि्रशिया ग्रीनफील्ड ने अपने शोध के जरिए यह बताया है कि किस तरह से लोगों की नजर अमीर होने पर बदल जाती है। इस शोध के तहत पैट्ररशिया ने मेक्सिको के एक गांव शियापास का 40 साल तक अध्ययन किया और साथ ही उन्होंने गूगल पर कई लाख किताबों का अध्ययन करके यह पता लगाने की कोशिश की किस तरह अमीरी आने से लोगों की शब्दावली भी बदल जाती है।


इस शोध से पता चला कि मेक्सिको के शियापास गांव के लोग जब गरीब थे तो वे सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन करते थे और उसमें हिस्सेदारी लेते थे। पैटि्रशिया ने कहा कि जब इस गांव के लोग अमीर हो गए तो वहां के लोगों में व्यक्तिवाद की भावना बढने लगी और उनका सामाजिक बंधन धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा। पैटि्रशिया के मुताबिक अमेरिका में भी यही बदलाव आया है।  sabhar :http://khabar.ibnlive.in.com/

Read more

जेल में आसाराम को रोज दो घंटे के लिए चाहिए लेडी डॉक्टर

0


जोधपुर। नाबालिग से यौन शोषण के आरोपों के चलते सलाखों के पीछे पहुंचे आसाराम ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए जेल में अपने लिए महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग की है। आसाराम ने इसके लिए जोधपुर के सेशन जज के नाम पर जेल अधीक्षक को पत्र लिखा है।
आसाराम ने अपने पत्र में जेल में इस महिला डॉक्टर नीता को प्रतिदिन 2 घंटे भेजने को कहा है। पत्र में लिखा गया है कि डॉक्टर नीता पिछले 2-3 साल से लगातार उनका इलाज कर रही हैं। वो आश्रम से जुड़ी डॉक्टर हैं।
गौरतलब है कि जिस वक्त आसाराम को जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया था उस वक्त भी डॉक्टर नीता आसाराम से मिलने पहुंची थीं लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इससे पहले जब आसाराम आरएसी के गेस्ट हाउस में थे उस वक्त वो आसाराम का खाना लेकर पहुंची थीं लेकिन उन्हें वहां भी जाने नहीं दिया गया था। sabhar :http://khabar.ibnlive.in.com

Read more

आसाराम बापू पर फिल्म बनाएंगे प्रकाश झा

0



मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार प्रकाश झा समाजसेवी अन्ना हजारे के बाद आसाराम बापू पर फिल्म बना सकते हैं। प्रकाश झा ने अभी हाल ही में समाज सेवी अन्ना हजारे से प्रेरित फिल्म ‘सत्याग्रह’ का निर्माण किया है और अब आसाराम बापू से प्रेरित फिल्म बना सकते हैं। प्रकाश झा ने कहा कि ‘सत्याग्रह’ के बाद मैं कुछ समय के लिये ब्रेक लूंगा और उसके बाद काम शुरू करूंगा। मैं राजनीति से प्रेरित फिल्म नहीं बनाउंगा। मेरी अगली फिल्म मसाला फिल्म होगी।
प्रकाश झा ने कहा कि मेरी अगली परियोजना सतसंग है जो आसाराम बापू पर आधारित होगी। इसके अलावा मैं ‘चक्रव्यूह-2’ और ‘राजनीति-2’ का भी निर्माण करूंगा। उन्होंने कहा ‘सत्याग्रह’ के सीक्वल के बारे में अभी मैंने नहीं सोचा है। अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर मैं ‘सत्याग्रह’ के सीक्वल का भी निर्माण करूंगा। sabhar :http://khabar.ibnlive.in.com

Read more

मस्तिष्क को दुरुस्त बनाती है गहरी नींद

0


Image Loading




जब आप सोते हैं, तब वास्तव में आपके मस्तिष्क में कुछ जीन जागृत हो जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि मस्तिष्क की मरम्मत व मस्तिष्क कोशिकाओं के विकास के लिए ये जीन बहुत महत्वपूर्ण हैं।अमेरिका में वैज्ञानिकों का मानना है कि पर्याप्त नींद से विशिष्ट मस्तिष्क कोशिकाओं का निर्माण तेज होता है। इन कोशिकाओं को ओलिगोडेंड्रोसाइट्स कहा जाता है, जो मस्तिष्क के चारों ओर सुरक्षात्मक कवच तैयार करती हैं।
स्वस्थ मस्तिष्क में ओलिगोडेंड्रोसाइट्स माइलीन सुरक्षात्मक कवच का निर्माण करती हैं। यह कुछ वैसा ही कवच होता है, जैसा कि बिजली के तारों का रोधक कवच होता है। माइलीन विद्युत संवेगों को त्वरित रूप से एक कोशिका से दूसरी कोशिका में पहुंचने में मदद करता है।साइंस डेली' के मुताबिक 'द जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस' के चार सितंबर को जारी अंक में प्रकाशित जानवरों पर हुए एक अध्ययन के अनुसार ये परिणाम मस्तिष्क की मरम्मत व विकास में नींद की भूमिका के संबंध में वैज्ञानिकों को नई जानकारियां इकट्ठी करने में मदद करेंगे।
वैज्ञानिक सालों से यह जानते थे कि जीन सोने के दौरान सक्रिय हो जाते हैं, जबकि हमारे जागने के दौरान ये सुप्त अवस्था में चले जाते हैं।
वर्तमान अध्ययन मेडिसन के विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय की काइरा सिर्ली व उनके साथियों ने किया। जिसमें उन्होंने सोते हुए या जगाए रखे गए चूहों में ओलिगोडेंड्रोसाइट्स जीनों की सक्रियता मापी।
अध्ययनकर्ताओं के समूह ने पाया कि नींद के दौरान माइलीन निर्माण से जुड़े जीन सक्रिय हो जाते हैं। इसके विपरीत कोशिका मृत्यु व कोशिकीय तनाव प्रक्रिया की ओर इशारा करने वाले जीन जानवरों के जागने के दौरान जागृत हो जाते हैं।
स्विटजरलैंड के लॉसेन विश्वविद्यालय में निद्रा अध्ययनकर्ता मेहदी ताफ्ती ने कहा, ''ये परिणाम इशारा करते हैं कि नींद व अनिद्रा मस्तिष्क की किस तरह मरम्मत करते हैं या उसे नुकसान पहुंचाते हैं।'' sabhar :http://www.livehindustan.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv