मंगलवार, 3 सितंबर 2013
कई दिनों बाद सामने आईं सनी लियोनी, अमेरिका में करवाया कुछ ऐसे फोटोशूट
0
भारतीय मूल की कनैडियन पोर्न स्टार सनी लियोनी जब से बॉलीवुड में आई हैं तब से उन्हें लगातार ऑफर्स पर ऑफर्स मिलते जा रहे हैं। अब सनी लियोनी को एक्सपोज करने से तो कोई परेशानी है नहीं, इसीलिए वो भी हर ऑफर को हाथों-हाथ ले रही हैं।
वैसे तो सनी लियोनी काफी दिनों से गायब चल रही थीं और कहीं उनकी कोई खोज-खबर नहीं थी। लेकिन हाल ही में उन्होंने अमेरिका के सैंटा मोनिका में एक हॉट फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल नेटवर्किंग एकाउंट पर पोस्ट की थीं।
सोशल नेटवर्किंग पर सनी लियोनी के 35 लाख से भी ज्यादा फैन्स हैं। तो इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाएंगे सनी लियोनी के इसी फोटोशूट की कुछ खास तस्वीरें...
sabhar : bhaskar.com
नोकिया को 7.17 अरब डॉलर में खरीदेगी माइक्रोसॉफ्ट
0
सितंबर 03, 2013 in नोकिया को 7.17 अरब डॉलर में खरीदेगी माइक्रोसॉफ्ट

अमेरिका की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आज कहा कि वह स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति सुदृढ करने के लिए फिनलैंड की दूरसंचार हार्डवेयर कंपनी नोकिया का मोबाइल हैंडसेट कारोबार 5.44 अरब यूरो (7.17 अरब डॉलर) में खरीदेगी। यह सौदा नकद आधार पर निपटाया जाएगा।
इस सौदे के तहत माइक्रोसॉफ्ट को नोकिया के उपकरणों व सेवाओं के कारोबार के साथ साथ उसकी पेटेंटशुदा तकनीकों के इस्तेमाल का भी अधिकार मिलेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान में कहा इस समझौते के तहत माइक्रोसॉफ्ट कंपनी नोकिया के पूरे उपकरण और सेवा कारोबार के लिए 3.79 अरब यूरो और नोकिया के पेटेंट अधिकारों के उपयोग के लिए 1.65 अरब यूरो का भुगतान करेगी।
माइक्रोसॉफ्ट यह सौदा विदेश में जमा नकद धन से करेगी। उम्मीद है कि सौदे की पूरी औपचारिकताएं अगले साल की पहली तिमाही तक पूरी हो जाएंगी। इस प्रस्ताव को नोकिया के शेयरधारकों, नियामकीय और मंजूरियों के लिए रखा जाना बाकी है। इस अधिग्रहण में नोकिया के लाइसेंस और मैपिंग सेवा के उपयोग का अधिकार भी शामिल है।
जुलाई 2011 में नोकिया ने घोषणा की थी कि वह लूमिया जैसे अपने स्मार्टफोन के लिए विंडोज सॉफ्टवेयर का उपयोग करेगी। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यकार्यकारी स्टीव बामर ने एक बयान में इसे अपनी कंपनी की ओर से, भविष्य की दिशा में एक साहसिक कदम बताया है।
बामर ने कहा कि नोकिया हर कीमत के फोन के मामले में नवप्रवर्तन की क्षमता और ताकत रखती है। नोकिया के पास हार्डवेयर डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति श्रृंखला, विनिर्माण प्रबंध, हार्डवयेर बिक्री और मार्केटिंग तथा वितरण की प्रमाणित क्षमता भी है।
sabhar :http://www.livehindustan.com/
अमेरिका की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आज कहा कि वह स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति सुदृढ करने के लिए फिनलैंड की दूरसंचार हार्डवेयर कंपनी नोकिया का मोबाइल हैंडसेट कारोबार 5.44 अरब यूरो (7.17 अरब डॉलर) में खरीदेगी। यह सौदा नकद आधार पर निपटाया जाएगा।
इस सौदे के तहत माइक्रोसॉफ्ट को नोकिया के उपकरणों व सेवाओं के कारोबार के साथ साथ उसकी पेटेंटशुदा तकनीकों के इस्तेमाल का भी अधिकार मिलेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान में कहा इस समझौते के तहत माइक्रोसॉफ्ट कंपनी नोकिया के पूरे उपकरण और सेवा कारोबार के लिए 3.79 अरब यूरो और नोकिया के पेटेंट अधिकारों के उपयोग के लिए 1.65 अरब यूरो का भुगतान करेगी।
माइक्रोसॉफ्ट यह सौदा विदेश में जमा नकद धन से करेगी। उम्मीद है कि सौदे की पूरी औपचारिकताएं अगले साल की पहली तिमाही तक पूरी हो जाएंगी। इस प्रस्ताव को नोकिया के शेयरधारकों, नियामकीय और मंजूरियों के लिए रखा जाना बाकी है। इस अधिग्रहण में नोकिया के लाइसेंस और मैपिंग सेवा के उपयोग का अधिकार भी शामिल है।
जुलाई 2011 में नोकिया ने घोषणा की थी कि वह लूमिया जैसे अपने स्मार्टफोन के लिए विंडोज सॉफ्टवेयर का उपयोग करेगी। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यकार्यकारी स्टीव बामर ने एक बयान में इसे अपनी कंपनी की ओर से, भविष्य की दिशा में एक साहसिक कदम बताया है।
बामर ने कहा कि नोकिया हर कीमत के फोन के मामले में नवप्रवर्तन की क्षमता और ताकत रखती है। नोकिया के पास हार्डवेयर डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति श्रृंखला, विनिर्माण प्रबंध, हार्डवयेर बिक्री और मार्केटिंग तथा वितरण की प्रमाणित क्षमता भी है।
sabhar :http://www.livehindustan.com/
आसाराम को अकेले में महिलाओं से न मिलने की रामदेव ने दी सलाह
0
सितंबर 03, 2013 in आसाराम को अकेले में महिलाओं से न मिलने की रामदेव ने दी सलाह
नई दिल्ली: यौनशोषण के आरोपों में जेल की हवा खा रहे विवादित धर्मगुरू आसाराम बापू को योगगुरू बाबा रामदेव ने नसीहत दी है.
रामदेव ने आसाराम से कहा कि उन्हें महिलाओं से दूर रहना चाहिए.
रामदेव ने यह नसीहत ऐसे ही नहीं दी, बल्कि इसके लिए विवादित धर्मगुरू को धर्मशास्त्रों का पाठ भी पढ़ाया.
रामदेव ने धर्म शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा, "किसी भी संत को महिलाओं के साथ अकेले में जाने से ही बचना चाहिए."
रामदेव ने आसाराम का इतना बचाव ज़रूर किया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक सभी सब्र बरतना चाहिए.
हालांकि, रामदेव ने अपनी पूरी बातचीत में कहीं भी आसाराम का नाम नहीं लिया. sabhar :http://abpnews.newsbullet.in
कभी इस सुंदरी को था खुद पर नाज, कुकिंग ऑयल इंजेक्शन ने बदली जिंदगी
0
सितंबर 03, 2013 in कभी इस सुंदरी को था खुद पर नाज, कुकिंग ऑयल इंजेक्शन ने बदली जिंदगी

हेंग मिओकू को अपनी सुंदरता पर नाज था। उसकी सहेलियां उसकी यौवन को देख कर उससे रश्क खाती थीं। लेकिन हर बार समय एक जैसा नहीं होता है। जिंदगी अचानक ही बेरंग लगने लगती है। एक मॉडल की जिंदगी में ऐसा कुछ हो जाता है कि उसके मां-बाप भी पहचानने से इनकार कर देते हैं।
हेंग आज खुद का भी अक्स आइने में नहीं देख सकती। जिसे देखकर वह इतराया करती थी। यह कहानी है कि पूर्व मॉडल कि जिसने सुंदर काया के चक्कर में अपने चेहरे के साथ अत्याचार किया और बदले में उसे मिला कुरूपता।
प्लास्टिक सर्जरी की आदी हो चुकी हेंग का सपना सॉफ्ट और स्मूदर स्किन का था। लेकिन एक समय बाद डॉक्टर्स की टीम ने उसके साथ प्रयोग करना बंद कर दिए। लेकिन हेंग भी नहीं मानने वाली थीं। उन्होंने भी अपने सिलिकॉन शॉट न होने के कारण अपने कुकिंग ऑयल के इंजेक्शन अपने चेहरे पर ले लिए।
ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद हेंग का चेहरा स्थायी रूप से विकृत हो गया। ब्लैक मार्केट सिलिकॉन की पूरी बोतल अपने चेहरे पर इंजेक्टिंग करने के बाद डॉक्टर्स के न आगे ट्रीटमेंट करने से मना कर दिया। हेंग ने गुस्से में कुकिंग ऑयल का इंजेक्शन ले लिया, जिससे चेहरे पर सूजन आ गई और चेहरा डरावना हो गया। अभी हाल ही में कोरियन टीवी पर उनकी कहानी सुनाई गई। जिसके बाद लोगों ने उनसे संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी फिर से सर्जरी करने के लिए चंदा इकट्ठा करना किया। दस ऑपरेशन में से एक ऑपरेशन में डॉक्टर्स ने हेंग के चेहरे और गले से 60 ग्राम सिलिकॉन, ऑयल, और कुछ विदेशी पदार्थ निकाले हैं।
फिर भी डॉक्टर्स को उम्मीद नहीं है कि हेंग अपने पुराने चेहरे को वापस पा सकें। हेंग ख्वाहिश भी यही है कि पुराने दिन वापस आ जाएं। हेंग ने सुंदर दिखने के लिए सबसे पहली सर्जरी 28 साल की उम्र में करवाई थी। जापान चले जाने के बाद उन्होंने बार-बार ऑपरेशन कराया। लेकिन बाद में डॉक्टर्स ने मना कर दिया।
लेकिन हेंग के सिर पर जैसा भूत सवार था। उसने खुद से इंजेक्शन लेकर उसमें खाना पकाने वाला तेल इंजेक्ट कर लिया। कुरूप दिखने के बाद उसके मां-बाप भी ठीक से पहचान नहीं कर पा रहे थे।
वहीं, उसके पड़ोसी के बच्चे चिढ़ाते थे। उसका बड़ा चेहरा छोटे बदन पर अजीब लगता था। लेकिन चंदे से किए ऑपरेशन के बाद उसके चेहरे को छोटे किया गया है। sabhar : bhaskar.com
आसाराम की किताब : लिखा है... ‘गुरु को अपनी पत्नी भी सौंप देना चाहिए’
0
सितंबर 03, 2013 in आसाराम की किताब

साबरमती आसाराम आश्रम की योगवेदांत सेवा समिति द्वारा प्रकाशित ‘श्री गुरुगीता’ नामक इस पुस्तक का 38वां श्लोक विवादों से भरपूर है।
गुरुगीता के इस श्लोक में लिखा है - भक्त को अपना शरीर, प्राण, यहां तक कि अपनी पत्नी सबकुछ श्रीसद्गुरु को अर्पण करना चाहिए।
आसाराम आश्रम की ओर से प्रकाशित श्रीगुरुगीता नामक पुस्तक के पेज नंबर 14 पर लिखे 38वें संस्कृत श्लोक में यही ज्ञान दिया गया है। इस संस्कृत श्लोक का हिंदी अनुवाद है- अपना शरीर, इंद्रीय, प्राण, धन, परिवारजन, सगे-संबंधी, पत्नी सब श्रीसद्गुरुदेव को अपर्ण करना चाहिए।
श्री गुरुगीता नामक यह पुस्तक आसाराम के प्रत्येक साधक के घर में मिल जाएगी। यह आसाराम आश्रम द्वारा ही प्रकाशित की गई है। पुस्तक में यह श्लोक संस्कृत भाषा में हैं।इतना ही नहीं, इसका गुजराती अनुवाद भी किया गया है, ताकि कि गुजरात का हरेक भक्त आसाराम की भावनाओं से अवगत हो सके।हालांकि, इस पुस्तक को प्रकाशित हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब भी यह चर्चा में है। बात सीधी-सी है कि अब धीरे-धीरे आसाराम की हरेक करतूत का खुलासा हो रहा है। sabhar : bhaskar.com
68 साल के गुजराती बूढ़े से शादी के लिए 152 कॉलेज गर्ल्स की लगी लाइन
0
सितंबर 03, 2013 in 68 साल के गुजराती बूढ़े

अहमदाबाद। विदेश जाकर पैसा कमाना यूं तो हरेक नौजवान का सपना होता है। इस पर बात अगर गुजरातियों की करें तो यहां तो लगभग हरेक युवक विदेश जाना चाहता है। लेकिन इस मामले में अब गुजराती लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। अधिकतर गुजराती लड़की विदेश में ही बसने का सपना देखती हैं।
गुजराती लड़कियों की विदेश दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अहमदाबाद में एक 68 वर्षीय एनआरआई अपना स्वयंवर रचा रहा है। और उससे शादी करने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि 140 लड़कियों ने आवेदन किया है। इतना ही नहीं, एक बूढ़े से शादी करने वाली सभी लड़कियों की उम्र 21 से 28 वर्ष की ही है।
कुछ दिन पहले अहमदाबाद स्थित एक मैरिज ब्यूरो ने समाचार प्रकाशित किया था। इसमें लिखा था कि अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाले 68 वर्षीय एनआरआई को शादी के लिए लड़की चाहिए। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मैरिज ब्यूरो में पूरे गुजरात से 140 लड़कियों ने आवेदन किया।
अहमदाबाद के वासणा इलाके में पिछले कई वर्षो से ‘बिना मूल्य अमूल्य सेवा’ नामक समाजसेवी संस्था कार्यरत है। यह संस्था खासतौर पर सीनियर सिटीजन, विधवा, तलाकशुदा लोगों की मुफ्त में शादी करवाती है। कुछ दिन पहले मूल अहमदाबाद के और अब अमेरिका के न्यूजर्सी में रह रहा एक एनआरआई डॉक्टर अहमदाबाद आया था।
इस एनआरआई ने संस्था को बताया कि उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। इसलिए अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए वह शादी करना चाहता है। यह एनआरआई सिर्फ 15 दिनों के लिए अहमदाबाद आया था और जल्दी ही शादी करना चाहता था। इसलिए उसने अपने विवाह का विज्ञापन संस्था द्वारा अखबार में भी दे दिया था।
बिना मूल्य अमूल्य सेवा’ संस्था के मुख्य कार्यकर्ता नटुभाई पटेल ने दिव्यभास्करडॉटकॉम से बातचीत में बताया कि इस 68 वर्षीय एनआरआई से शादी करने के लिए हमें कुल 152 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें अधिकतर लड़कियां ही हैं, जिनकी उम्र मात्र 21 से 28 वर्ष के बीच है। इतना ही नहीं, इनमें से अधिकतर लड़कियां कॉलेज गर्ल्स हैं, जो इस बूढ़े व्यक्ति से शादी करने के लिए तैयार हैं। संस्था ने जब लड़कियों के बायोडाटा देखे तो वे भी चौंक उठे। शादी के लिए इच्छुक लड़कियों के आवेदन अहमदबाद के अलावा वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर और भुज जैस शहरों से भी आए हैं।
इससे पता चलता है कि गुजराती लड़कियां विदेश जाने के लिए किस कदर उतावली हैं कि एक बूढ़े व्यक्ति से भी शादी करने के लिए तैयार हैं। बात सीधी सी है कि इस एनआरआई डॉक्टर की प्रतिमाह लाखों रुपए की है। उसके पास बंगला है, गाड़ी है और नौकर-चाकर भी हैं। इतनी ऐशो-आराम भरी लाइफ के लिए लड़कियां अपने भविष्य को भी दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं।यहां चौंकाने वाली बात तो यह भी है कि आए दिन एनआरआई से शादी करने वाली लड़कियों की बदहाल स्थिति की खबरें आती रहती हैं, पर फिर भी हिंदुस्तानियों का विदेश जाने से मोहभंग नहीं हो पा रहा है। वैसे गुजरातियों की पहली पसंद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देश ही हैं। sabhar : bhaskar.com
सोमवार, 2 सितंबर 2013
गोमूत्र से जलेगा लालटेन
0
सितंबर 02, 2013 in गोमूत्र से जलेगा लालटेन

रायपुर छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति ने बैटरी से जलने वाले लालटेन का निर्माण किया है. बैटरी को बिजली से चार्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. बैटरी में एसिड की जगह गोमूत्र का इस्तेमाल होता है.
बैटरी लो होने पर बिजली से चार्ज करने के बजाय गोमूत्र बदलने से ही लालटेन में लगी 12 वोल्ट की बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी और लालटेन जलने लगेगा.
ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी इस लालटेन और बैटरी को ईजाद किया है कामधेनु पंचगव्य एवं अनुसंधान संस्थान अंजोरा के निदेशक डॉ. पी.एल. चौधरी ने
इस बैटरी में 500 ग्राम गोमूत्र का उपयोग कर 400 घंटे तक तीन वॉट के एलईडी (लेड) बल्ब से भरपूर रोशनी प्राप्त की जा सकती है. बैटरी बनाने वाले चौधरी के इस मॉडल को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष भी प्रदर्शित किया गया है. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए इसे प्रदेश पंचगव्य संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि बताया.
इस लालटेन में बैटरी के भीतर डाले जाने वाली एसिड की जगह गोमूत्र डाला गया. इसमें किसी भी प्रकार का कोई केमिकल नहीं मिलाया गया है, न ही बैटरी में कोई बदलाव किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि बैटरी सिर्फ देसी गाय के गोमूत्र से ही चलेगी.
इसे मोटरसाइकिल की पुरानी बैटरी को विकसित कर तैयार किया गया है. लालटेन में जब बल्ब की रोशनी कम होने लगती है तो बैटरी में गोमूत्र को बदलना होता है. यह चमत्कारी प्रयोग है जो जनजातीय या अन्य इलाकों में जहां बिजली की कमी होती है, उन क्षेत्रों में काफी उपयोगी साबित होगा.
गोमूत्र से चलने वाली बैटरी के उपयोग से बिजली की खपत कम होगी और गोमूत्र का सदुपयोग होगा, जिससे किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरणा मिलेगी. यह कमाल केवल देसी नस्ल की गाय के मूत्र ही संभव है. sabhar :www.palpalindia.com
मंगल ग्रह पर बसने की बुकिंग का आखिरी दिन कल, 8000 भारतीय कर चुके सीट बुक
0
सितंबर 02, 2013 in 8000 भारतीय कर चुके सीट बुक, मंगल ग्रह पर बसने की बुकिंग का आखिरी दिन कल

नई दिल्ली. मंगल ग्रह पर हमेशा के लिए बसने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और इस होड़ में भारत के लोग भी पीछे नहीं है. अब तक 8000 से ज्यादा भारतीय लोगों ने मंगल ग्रह पर बसने के लिए अपनी सीट पक्की करा ली है. पंजीकरण की तिथि नजदीक आने के साथ ही अबतक 8000 से अधिक भारतीयों ने मंगलग्रह की यात्रा करने और वहीं बस जाने के लिए हस्ताक्षर किए हैं.
दरअसल मार्स वन परियोजना के तहत वहां अगले 10 साल में एक कॉलोनी बसाने की योजना है. गैर लाभकारी संगठन मार्स वन वर्ष 2023 तक मंगलग्रह पर स्थायी मानव बस्ती बनाना चाहता है और इसमें जिन लोगों की दिलचस्पी है, वे पंजीकरण करा रहे हैं. भारत 27 अगस्त को 8107 आवेदकों के साथ दुनिया में विभिन्न देशों के बीच चौथे स्थान पर था. इसके पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त है और मार्स वन को 1 लाख 65 हज़ार लोगों के आवेदन मिल गए हैं जो मंगल पर बसने वाले पहले मानव बनने की आस लगाए हैं.
मंगल ग्रह पर हमेशा से बसने वाले 8000 से अधिक आवेदनों के साथ ही भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बनकर सामने आया है जिसके निवासी हमेशा के लिए मंगल पर बसने को तैयार हैं. इस सारणी में सबसे पहला स्थान अमेरिका का है जहां से 37,852 लोगों के अवेदन आए हैं. अमेरिका के बाद चीन की तरफ से सबसे अधिक 13,124 आवेदन प्राप्त किए गए है. तीसरे स्थान पर 8,686 आवेदनों के साथ ब्राजील और चौथे स्थान पर 8,107 के साथ भारत का नंबर आता है. sabhar :http://www.palpalindia.com
रंगीन मिजाज़ बर्लूस्कोनी, हिलेरी क्लिंटन और रेशमी दुपट्टा
0
सितंबर 02, 2013 in रंगीन मिजाज़ बर्लूस्कोनी, हिलेरी क्लिंटन और रेशमी दुपट्टा

रोम. दुनियाभर में अपनी रंगीन मिजाजी के लिये चर्चित इटली के प्रधानमंत्री सिल्विओ बर्लूस्कोनी वर्ष 2010 में अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के लिये नेपल्स का प्रसिद्ध रेशम का दुपट्टा लाये थे और उन्होंने उन्हें अपने बचपन की कहानियां सुनाई थी. ऐसा उन्होंने अमेरिकी राजनयिक संदेशों में खुद को लापरवाह और अप्रभावी नेता करार दिये जाने के बाद किया था.
बीबीसी के पत्रकार किम घटास ने अपनी नई किताब द सेकेट्री - ए जर्नी विद हिलेरी क्लिंटन फ्राम बेरूत टू द हार्ट ऑफ अमेरिकन पावर में ऐसे कई रूचिकर तथ्यों का उल्लेख किया है.
विकीलीक्स द्वारा जारी किये गये संदेशों में खुद को आधुनिक नेता के रूप में लापरवाह, निकम्मा और अप्रभावी करार दिये जाने पर बर्लूस्कोनी ने हिलेरी से मुलाकात की और वह अमेरिका से कितना प्यार करते हैं, इस बारे में उन्हें एक जोशीला प्रस्तुतीकरण दिया और बताया कि विकीलीक्स के संदेशों को पढऩा उनके लिये कितना पीड़ादायक था.
किताब में कहा गया है कि वह (बर्लूस्कोनी) उनके लिये एक तोहफा लाये थे जो नेपल्स का प्रसिद्ध रेशम का दुपट्टा था. उन्होंने हिलेरी को अपने पिता के बारे में बताया जो उन्हें अक्सर अमेरिकी सैनिकों की कब्रों को दिखाने के लिये कब्रिस्तान ले जाते थे. ये सिपाही द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली को स्वतंत्र कराने के दौरान लड़े और मारे गये थे. sabhar : http://www.palpalindia.com
इटली के पूर्व पीएम बर्लुस्कोनी के जीवन पर बनेगी पोर्न फ़िल्म
0
सितंबर 02, 2013 in इटली के पूर्व पीएम बर्लुस्कोनी के जीवन पर बनेगी पोर्न फ़िल्म

रोम. इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलिवयो बर्लुस्कोनी एक बार फिर से चर्चा में आने वाले हैं. चर्चा किसी राजनीति या सेक्स रैकेट को लेकर नहीं होगी, बल्कि उनके जीवन पर आधारित उस पोर्न फिल्म पर होगी, जो जल्द ही बनने वाली है.
इटली के पोर्न डायरेक्टर टिंटो ब्रास ने कहा है कि वह बर्लुस्कोनी के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं. फिल्म का नाम भी सोच लिया है- थैंक यू डैडी. उन्होंने कहा है कि फिल्म में बर्लुस्कोनी के जैसा एक मुख्य किरदार होगा और दो लड़कियां, जो उनकी पार्टी में आयी थीं, वह उनके साथ यौन संबंध स्थापित करेंगी. और फिल्म में वही लड़कियां इस यौन सुख के लिये उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते वक्त थैंक यू डैडी कहेंगी.
फिल्म निर्देशक ने यह नाम इस लिये भी सोचा है, क्योंकि बर्लुस्कोनी ने अपनी बेटी की उम्र की लड़कियों के साथ यौन संबंध स्थापित किये थे. टिंटो ब्रासम पोर्न इंडस्ट्री के बड़े निर्माताओं में से एक हैं और वह अपनी अगली फिल्म में ठीक वैसे ही एक पार्टी का दृश्य फिल्मायेंगे, जैसी कि बर्लुस्कोनी दिया करते थे. sabhar: http://www.palpalindia.com
रविवार, 1 सितंबर 2013
जब चीनी टीचर ने छात्राओं से कहा, 'पहले मुझे किस दो फिर अपनी डिग्री ले लो'
0
सितंबर 01, 2013 in 'पहले मुझे किस दो फिर अपनी डिग्री ले लो', जब चीनी टीचर ने छात्राओं से कहा

चीन के गांसू प्रांत में एक स्कूल टीचर को अजीबो-गरीब मामले में सस्सेपंड किया गया है। टीचर पर स्कूल छात्राओं से डिप्लोमा के बदले चुंबन लेने का आरोप है।
लिनशिया जिले के तुकियो हाई स्कूल में टीचर झांग रुन्हुआ पर आरोप है कि उसने क्लास की छात्राओं को किस करने लिए मजबूर किया। 'शंघाई डेली' की रिपोर्ट के मुताबिक, झांग ने छात्राओं को ग्रेजुएशन डिप्लोमा के बदले उसके गाल पर चुंबन देने के लिए बाध्य किया।
चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तस्वीरें आने के बाद टीचर की करतूत का खुलासा हुआ। स्थानीय समाचार पत्रों और न्यूज वेबसाइटों पर तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद स्कूल प्रशासन ने झांग को सस्पेंड कर दिया है।
लिनशिया जिले के तुकियो हाई स्कूल में टीचर झांग रुन्हुआ पर आरोप है कि उसने क्लास की छात्राओं को किस करने लिए मजबूर किया। 'शंघाई डेली' की रिपोर्ट के मुताबिक, झांग ने छात्राओं को ग्रेजुएशन डिप्लोमा के बदले उसके गाल पर चुंबन देने के लिए बाध्य किया।
चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तस्वीरें आने के बाद टीचर की करतूत का खुलासा हुआ। स्थानीय समाचार पत्रों और न्यूज वेबसाइटों पर तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद स्कूल प्रशासन ने झांग को सस्पेंड कर दिया है।
चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर स्कूल टीचर के रवैये को लेकर बहस छिड़ी हुई है।
sabhar : bhaskar.com
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...