Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

रविवार, 20 मई 2012

गर्मी के मौसम में ठंडा रखेगी एसी बनियान

0




वाशिंगटन. गर्मी के मौसम में शरीर ठंडा रखने के लिए अब एसी वाली बनियान आ गई है। इसे एम्पा कंपनी ने बनाया है।

इसे बनियान की तरह ही पहना जाता है। इसमें पानी भरा हुआ कूलपैड लगा है। साथ में ही एक छोटा ब्लोअर पंखा है, जो पानी ठंडा रखता है।

पहले बनाए गए बुलेट-प्रुफ वेस्ट गोलियों से बचाव तो करते थे, लेकिन इनमें गर्मी बहुत लगती थी। इससे पुलिस कर्मचारियों को भी परेशानी आती थी।

अब वे इस वेस्ट को यूनिफॉर्म के नीचे पहन सकते हैं। इनमें दो बैटरी लगी हैं जो पंखे को लगातार चलाती रहती हैं।

ये अन्य जैकेट की तुलना में हल्की हैं। इन्हें हर तरह के कपड़े के नीचे पहना जा सकता है। sabhar : bhaskar.com

 s

Read more

तस्वीरें: भारत में है ये दुनिया का सबसे महंगा घर, आंखें चुंधिया देंगे ये नजारे

0

तस्वीरें: भारत में है ये दुनिया का सबसे महंगा घर, आंखें चुंधिया देंगे ये नजारे


तस्वीरें: भारत में है ये दुनिया का सबसे महंगा घर, नजारे ऐसे कि चौंधिया जाएं आंखे






तस्वीरें: भारत में है ये दुनिया का सबसे महंगा घर, आंखें चुंधिया देंगे ये नजारे




तस्वीरें: भारत में है ये दुनिया का सबसे महंगा घर, आंखें चुंधिया देंगे ये नजारे


तस्वीरें: भारत में है ये दुनिया का सबसे महंगा घर, नजारे ऐसे कि चौंधिया जाएं आंखे




एक सुंदर घर बनाने का सपना हर किसी का होता है। इस सपने को लोग अपने तरीके से पूरा करते हैं और एक से बढ़कर एक शानदार घर भी बनाते हैं। दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है जिसने शानदार घर के सपने को पूरा करते-करते दुनिया का सबसे महंगा घर बना ड़ाला। क्या आप जानते हैं दुनिया के इस सबसे महंगे घर का मालिक कौन है? ये घर किस देश में है और घर कैसा दिखता है? नहीं जानते तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

दुनिया का सबसे महंगा घर होने को दर्जा लंदन या न्यूयार्क के किसी घर को नहीं, बल्कि मुंबई के एक आलीशान बंगले के नाम है। भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने इस घर को बनवाया है। एंटीला नाम से मशहूर इस घर में दुनिया की सारी विलासिता से जुड़ी सुविधाएं मौजूद हैं।

70 फीट ऊंचे इस घर की कीमत आज के हिसाब से करीब 11 हजार करोड़ रुपये के आस-पास है। वहीं अगर सुविधाओं की बात करें तो, यहां पर परिवार के हर सदस्य के लिए अलग हेल्थ क्लब, 168 गाड़ियों के लिए 6 मंजिला गैरेज और थियेटर मौजूद है। एंटीला का अधिकतर फ्लोर पूरी तरह से कांच से बना हुआ है। 27 मंजिल के इस आलीशान घर में तीन हेलीपेड भी हैं।

कई मंजिला इस घर में केवल 5 लोग ही रहते हैं। इसमें खुद मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी और उनके 3 बच्चे रहते हैं। इस घर की देखरेख के लिए एक समय में करीब 600 से ज्यादा नौकर काम करते हैं। 



तस्वीरें: भारत में है ये दुनिया का सबसे महंगा घर, नजारे ऐसे कि चौंधिया जाएं आंखे
sabhar : bhaskar.com

Read more

शनिवार, 19 मई 2012

Wow!!! अब आपके चलने से पैदा होगी बिजली

0






लंदन. कल्पना कीजिए कि आपके चलने से बिजली पैदा हो। बिजली की समस्या तो मानो खत्म ही हो जाएगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने ऐसा जेनरेटर विकसित किया है जो चहलकदमी से यांत्रिक ऊर्जा पैदा करेगा। वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम का कहना है कि ये 'जीवित जेनरेटर' वाइरस का उपयोग कर जूतों के सोल से बिजली का उत्पादन करते हैं।

डेली मेल की खबर में बताया गया कि इन जेनरेटरों से छोटे एलसीडी पैनल चल पाया है लेकिन भविष्य में इसका इस्तेमाल मोबाइल फोन सहित किसी भी पॉर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक्स को चार्ज करने में किया जा सकेगा।

अमेरिकी ऊर्जा विभाग के लॉरेंस बेकरली नेशनल लैब के वैज्ञानिकों का कहना है कि जेनरेटर में प्रयोग में आने वाले वाइरस हानिरहित हैं। यह तकनीक फिलहाल प्रयोगशाला में काम में आ रही है।

 sabhar .bhaskar.com

Read more

पूरी दुनिया में अजूबा है यह भारतीय गांव, होता है अद्भुत चमत्कार!

0




केरल में कोदिन्ही गांव को ‘जुड़वांओं का गांव’ कहा जाता है। यहां करीब 220 जुड़वां हैं। वह भी सिर्फ 2000 परिवारों में। अचम्भा बना यह गांव डॉक्टरों के लिए रिसर्च का विषय बन चुका है। दुनिया में जुड़वां बच्चे पैदा होने का जो औसत है, उससे यह छह गुना ज्यादा औसत इस गांव में है।

गांव के लोगों के मुताबिक, कोदिन्हि में जुड़वां बच्चे पैदा होने की शुरुआत तीन पीढ़ी पहले हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिलसिला 60-70 साल पहले शुरू हुआ। इसके पीछे संभवत: यहां के लोगों का खान-पान है। वह किसी जेनेटिक कारण को इसका जिम्मेदार नहीं मानते।

विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रति एक हजार जन्म में जुड़वां बच्चों की तादाद 45 है, जबकि एशियाई लोगों में जुड़वां बच्चे पैदा होने का औसत महज चार है। ऐसे में इस गांव का औसत किसी अजूबे से कम नहीं है। जुड़वां बच्चे अक्सर हमशक्ल होते हैं। वे इसका दिलचस्प फायदा उठाते हैं। टीचर उन्हें मिक्सअप कर देते हैं। बच्चे भी एक-दूसरे की क्लास में जा बैठते हैं या एक-दूसरे की परीक्षा दे आते हैं।

किसी चमत्कार से कम नहीं 

कुछ लोगों का मानना है कि इस गांव में जुड़वा बच्चे पैदा होने की घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। ज्यादा जुड़वा बच्चे होने के पीछे जो कारण हैं वह भी यहां मौजूद नहीं हैं। आमतौर पर अधिक उम्र की महिलाएं जुड़वां बच्चे जनती हैं, लेकिन इस गांव में 18-20 साल की उम्र में लड़कियों बच्चे जनने लगती हैं। दूसरा, जुड़वा बच्चे जनने वाली महिलाओं की लंबाई औसतन 5 फीट 3 इंच से ज्यादा होती है, जबकि यहां औसत लंबाई 5 फीट के आसपास है। sabhar : bhaskar.com

Read more

ज़्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले संभल जाएं, वरना ज़िंदगी हो जाएगी तबाह

0




वाशिंगटन। इंटरनेट का अधिक इस्तेमाल करना और एप्लिकेशंस बदलते रहना आपके अवसाद का शिकार होने का संकेत हो सकता है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। यह अध्ययन मिसौरी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्रोलॉजी के दल ने किया। दल का नेतृत्व भारतीय मूल के शोधकर्ता श्रीराम चेलप्पन ने किया।

अध्ययन कॉलेज जाने वाले युवाओं पर किया गया। विश्लेषण से पता चला कि जिनमें अवसाद के संकेत हैं वे दूसरों के मुकाबले अलग तरह से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

ये मिले अवसाद के संकेत

लाइवसाइंस के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने इंटरनेट इस्तेमाल की नौ प्रवृत्तियों की पहचान की। इनमें प्रमुख हैं-

1. फाइल शेयरिंग सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल
2. इंटरनेट का भी बहुत ज्यादा प्रयोग
3. बार-बार एप्लिकेशंस को बदलना (चैटिंग मोड से अचानक ई-मेल पर जाना। इसके बाद फिर तुरंत गेम्स वेबसाइट पर चले जाना आदि)
4. बहुत ज्यादा ई-मेल करने की आदत से भी अवसाद हो सकता है।
5. चैटिंग में अधिक समय बिताना sabhar : bhaskar.com

Read more

वीना मलिक ने फिर कराया हॉट फोटोशूट, देखिए तस्वीरें

0



वीना मलिक ने फिर कराया हॉट फोटोशूट, देखिए तस्वीरें
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक की बतौर अभिनेत्री पहली बॉलीवुड फिल्म 'दाल में कुछ काला है' की शूटिंग पूरी हो चुकी है|



हाल ही में पुणे और मुंबई में इस फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल पूरा किया गया| शूटिंग के बाद निर्देशक आनंद बलराज ने एक फोटोशूट भी रखा|इस फोटोशूट में वीना ने काफी हॉट पोज दिए|



एक तस्वीर में वह बिकनी में नजर आ रही हैं और हाथों में रुपए पकड़ी हुई हैं| वह इस फोटोशूट से काफी खुश नजर आईं|



फिल्म में वीना के अलावा बॉबी डार्लिंग, जैकी श्रॉफ,शक्ति कपूर, राजा चौधरी,सुनैना सिंह और जेनिफ़र भी नजर आएंगी| यह फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने की सम्भावना है| देखिए वीना के फोटोशूट की खास तस्वीरें:
वीना मलिक ने फिर कराया हॉट फोटोशूट, देखिए तस्वीरें
 

वीना मलिक ने फिर कराया हॉट फोटोशूट, देखिए तस्वीरें

वीना मलिक ने फिर कराया हॉट फोटोशूट, देखिए तस्वीरें

sabhar : bhaskar.com



Read more

हॉस्टल के बाहर से उठाया और 24 घंटे तक करते रहे गैंग रेप, फिर फेंक दिया

0




सोनीपत.गोहाना .भक्त फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां विधि विभाग की बीए एलएलबी की प्रथम वर्ष की एक छात्रा को मेस का संचालन कर रहे युवक ने अपने दो साथियों के साथ विश्वविद्यालय के सामने से जबरन उठा लिया। खेतों में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से मुंह काला किया। इसके बाद युवकों ने छात्रा को विश्वविद्यालय के सामने ही फेंक दिया।
गैंग रेप करने वाले तीन आरोपियों को हरियाणा पुलिस ने छात्राओं के दबाव के बाद रात को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अमित मलिक और जयपाल शामिल है। तीनों आरोपियों को खानपुर गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया है।
आरोप है कि इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन जब विवि की अन्य छात्राओं को इसका पता लगा तो उन्होंने इसका डटकर विरोध किया। वे हॉस्टल से बाहर आ गईं और धरना-प्रदर्शन शुरू कर रोड जाम कर दिया। इसके बाद अधिकारियों की नींद टूटी और सदर थाने में मामला दर्ज किया गया। छात्रा का खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला राजकीय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। धरने पर डटीं लड़कियों को हॉस्‍टल प्रशासन की ओर से खाना-पीना भी नहीं दिया जा रहा है
दिल्ली के होलंबी कलां की रहने वाली एक लड़की खानपुर कलां स्थित भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विश्वविद्यालय के छात्रावास संख्या 14 में रहने वाली यह छात्रा 16 मई की दोपहर विश्वविद्यालय के गेट के बाहर किसी काम से आई थी। उसी दौरान स्कार्पियो गाड़ी में तीन युवक उसे जबरन बैठा ले गए।
युवक छात्रा को खेतों में ले गए। वहां पर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में विश्वविद्यालय के बाहर छोड़ दिया। बदहवास छात्रा वहां से छात्रावास में अपने कमरे में चली गई। 17 मई को उसने घटना की जानकारी अपनी सहयोगी छात्राओं को दी। घटना पूरे विश्वविद्यालय में आग की तरह फैल गई।
आरोप है कि जब मामले को दबाने की कोशिश की गई तो छात्राओं ने विरोध किया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। सदर थाना पुलिस ने छात्रा के बयान पर गांव खानपुर कलां निवासी व विवि में मैस का संचालन कर रहे अमित मलिक उर्फ मीता व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार सुबह छात्राओं ने विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विश्वविद्यालय के गेट के सामने गोहाना-गन्नौर मार्ग पर जाम लगा दिया।

छात्राओं के साथ है विश्वविद्यालय : वीसी

विश्वविद्यालय की कुलपति डा. पंकज मित्तल व रजिस्ट्रार डा. आशा कादियान ने कहा कि जिस छात्रा के साथ दुर्घटना हुई है विश्वविद्यालय प्रशासन उसके पूरी तरह से साथ है। उन्होंने कहा कि घटना का पता लगते ही इस संबंध में कमिश्नर, डीएसपी व अन्य अधिकारियों से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज हो चुका है और छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवाया जा चुका है।

चीफ वार्डन को बदला

छात्राओं के कड़े रुख व आंदोलन को देखते हुए महिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चीफ वार्डन से त्याग-पत्र ले लिया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार कृष्णा राठी को चीफ वार्डन नियुक्त किया गया है।
sabhar : bhaskar.com

Read more

शुक्रवार, 18 मई 2012

हथेली में ये रेखा हो तो मिलता है बहुत सारा पैसा और नाम...

0





हाथों में दिखाई देने वाली रेखाएं और हमारे भविष्य का गहरा संबंध है। इन रेखाओं का अध्ययन किया जाए तो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं की भी जानकारी प्राप्त हो सकती है। वैसे तो हाथों की सभी रेखाओं का अलग-अलग महत्व होता है। किसी व्यक्ति को कितना मान-सम्मान और पैसा मिलेगा यह भी रेखाओं से मालुम हो जाता है।

मान-सम्मान और पैसों की स्थिति बताने वाली रेखा सूर्य रेखा कहलाती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ये रेखा दोष रहित हो तो उसे जीवन में भरपूर मान-सम्मान और पैसा प्राप्त होता है। सामान्यत: ये रेखा सभी के हाथों में नहीं होती है। कई परिस्थितियों में ये रेखा होने के बाद भी व्यक्ति को पैसों की तंगी भी झेलनी पड़ सकती है।

सूर्य रेखा रिंग फिंगर यानि अनामिका अंगुली के नीचे वाले हिस्से पर होती है। हथेली का ये भाग सूर्य पर्वत कहलाता है। यहां खड़ी रेखा हो तो वह सूर्य रेखा कहलाती है। यह रेखा सूर्य पर्वत से हथेली के निचले हिस्से मणिबंध या जीवन रेखा की ओर जाती है। सूर्य रेखा यदि अन्य रेखाओं से कटी हुई हो या टूटी हुई हो तो इसका शुभ प्रभाव समाप्त हो सकता है।

हथेली में सूर्य रेखा होना बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह रेखा दोष रहित होती है, वह निश्चित ही जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त करता है और पैसा भी कमाता है।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ये रेखा न हो तो उसे समाज में मान-सम्मान बड़ी कठिनाइयों से प्राप्त होता है। साथ ही पैसा कमाने में भी कड़ी मेहनत करना पड़ती है। सूर्य रेखा का संबंध सूर्य देव से है। सूर्य मान-सम्मान का कारक ग्रह है। अत: सूर्य रेखा के दोषों को दूर करने के लिए सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए।

हथेली में सूर्य रेखा न होने पर व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह-सुबह सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुसार सूर्य देव के निमित्त गरीब लोगों को पीले रंग की वस्तुएं दान करनी चाहिए। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, इससे भी सूर्य संबंधी दोषों की शांति होती है। sabhar : baskar.com

Read more

गुरुवार, 17 मई 2012

अब दान के जरिए नहीं 'दुकान' से मिल सकेंगे मानव अंग

0




शरीर का कोई अंग खराब या दुर्घटनावश नष्ट होने पर उसे किसी से लेने (डोनेट ऑर्गन) की जरूरत पड़ती है। इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है क्योंकि अंग आमतौर पर उपलब्ध नहीं होते। लेकिन जल्दी ही यह बीते जमाने की बात होगी।

ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के प्रोफेसर अलेक्जेंडर सीफालियन ने मानव अंगों को प्रयोगशाला में बनाना शुरू कर दिया है। दुनिया में यह पहली बार है जब किसी व्यक्ति को डोनेट किए गए नहीं बल्कि प्रयोगशाला में बनाए गए अंग लगाए जाएंगे।

फिलहाल सीफालियन एक नाक तैयार कर चुके हैं जो अगले महीने एक मरीज को लगाई जाएगी। यूसीएल के नैनोटेक्नोलॉजी एंड रिजनरेटिव मेडिसिन विभाग को सीफालियन एक मानव अंग स्टोर करार देते हैं। खास बात यह कि अंगों को बनाने के लिए मरीज की कोशिकाओं का ही इस्तेमाल किया जाता है।

नैनो मटेरियल से अंग निर्माण की इस परियोजना पर यूसीएल एक लाख पौंड (करीब 80 लाख रुपए) खर्च कर चुका है। ऐसे लोग जो कैंसर या दुर्घटना में अपनी नाक खो चुके हैं, उनके लिए अंग प्रतिस्थापन की यह विधि चमत्कारिक साबित हो सकती है।

ऐसे बनते हैं अंगः सीफालियन के मुताबिक, अंग निर्माण करने वाले पदार्थ बेहद पतले लेटैक्स रबर की तरह हैं। कई अरब परमाणु से पॉलीमर का निर्माण होता है जिनमें प्रत्येक एक नैनोमीटर (एक मीटर का अरबवां हिस्सा) का होता है। इसकी मोटाई हमारे बाल से 40 हजार गुना कम होती है।

इस नैनो मटेरियल में कई हजार छोटे छिद्र होते हैं। इन्हीं छिद्रों के अंदर ऊतक (टिश्यू) की वृद्धि होती है और वे इसी का भाग बन जाते हैं। किसी अंग को मरीज को सीधे नहीं लगाया जाएगा बल्कि यह उस अंग के स्थान के बगल में त्वचा के नीचे बैलून के रूप में लगाया जाएगा। चार हफ्ते बाद जैसे-जैसे त्वचा और रक्तवाहिनियों में वृद्धि होगी, वह बैलून अंग की तरह आकार लेने लगेगा। इसके बाद उसका ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा।
sabhar   :bhaskar.com

 

Read more

जेनिफर के खास अंग को छूने से खुद को नहीं रोक पाए कैस्पर

0


जेनिफर के खास अंग को छूने से खुद को नहीं रोक पाए कैस्पर


सिंगर जेनिफर लोपेज को उनकी कर्वी बॉडी व बट्स के लिए जाना जाता है। इसलिए जब उनके टॉय बॉयफ्रेंड कैस्पर स्मार्ट को मौका मिला तब वे अपने आप को उनके इन अंगों को छूने से रोक नहीं पाए।
नए वीडियो डांस अगेन में कैस्पर ने जेनिफर के इस खास अंग को कई बार छुआ और जेनिफर ने इसमें उनके साथ हॉट पोज भी दिए हैं।
तस्वीरों में देखिए जेनिफर लोपेज के बट्स को कैसे छुआ कैस्पर स्मार्ट ने.... sabhar : bhaskar.com
जेनिफर के खास अंग को छूने से खुद को नहीं रोक पाए कैस्पर
\
जेनिफर के खास अंग को छूने से खुद को नहीं रोक पाए कैस्पर

जेनिफर के खास अंग को छूने से खुद को नहीं रोक पाए कैस्पर

जेनिफर के खास अंग को छूने से खुद को नहीं रोक पाए कैस्पर


Read more

पाक में कैटरीना के अंगप्रदर्शन वाले विज्ञापन का विरोध

0



कैटरीना कैफ जहां भी जाती हैं चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में कैटरीना पहुंची पाकिस्तान और हर जगह उनके पर्चे छपने शुरू हो गए हैं। ओह! लेकिन कैटरीना के प्रशंसकों को हताश होना पड़ेगा क्योंकि कैटरीना के पर्चे उनकी खूबसूरती या किसी अच्छे काम के लिए नहीं छप रहे हैं।


दरअसल कैटरीना ने हेयर रिमूविंग क्रीम का एक विज्ञापन पाकिस्तान में शूट किया था। रिपोर्ट अनुसार बैनर में कैटरीना वीट क्रीम का प्रचार करते हुए दिखाई दे रही हैं जिसमे उनके शरीर पर कम कपड़े नजर आ रहे हैं। ये विज्ञापन वहां के लोगों को बेहद बुरा और इस्लाम के खिलाफ लगा।

पाकिस्तान में मोरल पुलिसिंग करने वाले सोशल ग्रुप को भी यह विज्ञापन पसंद नहीं आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, एक राइट विंग ग्रुप के लोग देश भर में इस विज्ञापन का विरोध कर रहे हैं।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कैटरीना के विज्ञापन बैनर को हटाकर उसकी जगह ब्लैक बैनर लगा दिए हैं। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने टैग लाइन लिखा है- सेल क्लोथ, नॉट योर ऑनर। पाकिस्तान अभिनेत्री मीरा ने कहा कि "उनके एक विज्ञापन बैनर पर कुछ लोगों ने काली पेंट लगा दिए थे।"

ये बहुत ही आश्चर्यजनक घटना है क्योंकि पाकिस्तान के प्रशंसकों ने ही कैटरीना को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी बनाया था। sabhar : bhaskar.com

 

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv