Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शुक्रवार, 11 मई 2012

0

डिप्रेशन सिर्फ मनोरोग नहीं है। पैराथायरॉयड हार्मोन के साथ मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी और विटामिन बी-12 की कमी भी इसके लिए जिम्मेदार है।
एक हालिया रिसर्च से पता चला है कि विटामिन-डी की कमी भी डिप्रेशन की वजह बन सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, परीक्षणों से साबित हुआ है कि विटामिन-डी की कमी से डिप्रेशन हो सकता है या फिर इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के वैज्ञानिकों ने करीब पांच साल की रिसर्च के बाद यह निष्कर्ष पेश किया है। इसके लिए उन्होंने 12,594 लोगों पर रिसर्च की। इसके तहत लोगों को 2 समूहों में बांटा गया। इनमें से पहले समूह में ऐसे लोग शामिल थे, जिन्हें पहले से डिप्रेशन था। दूसरे में वे थे, जिन्हें इसकी शिकायत नहीं थी।

बढ़ रही है संख्या 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया भर में आज की तारीख में डेढ़ अरब से ज्यादा लोग डिप्रेशन के शिकार हैं। भारत में मानसिक रोगियों की मौजूदा संख्या करीब 24 करोड़ है। इनमें से कम से कम 20 फीसदी लोग डिप्रेशन की चपेट में हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते तनाव और प्रतिस्पर्धा के कारण इस संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ 

वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. विपुल त्यागी कहते हैं कि डिप्रेशन सिर्फ मनोरोग नहीं है। बीमारियों के साथ ही मेटाबॉलिज्म की गड़बडिय़ों और पैराथायरॉयड ग्लैंड के ठीक से काम न करने के कारण भी डिप्रेशन हो सकता है। उनकी सलाह है कि डिप्रेशन का इलाज सिर्फ मन की बीमारी मानकर न किया जाए, बल्कि विटामिन बी-12 का स्तर जांचने के साथ ही पैराथायरॉयड ग्लैंड और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी जांच भी की जानी चाहिए। इसके अलावा कोई विटामिन लेने से पहले इस बात की जांच जरूर करा लेनी चाहिए कि शरीर में उसकी कमी है या नहीं।

विटामिन-डी का स्रोत 

विटामिन-डी का सबसे अच्छा और प्राकृतिक स्रोत सूर्य की किरणें हैं। इसके अलावा कॉड लिवर ऑयल, अंडे और फैटी फिश में भी यह भरपूर मात्रा में होता है। शाकाहारी लोग इसकी पूर्ति दूध व अन्य दुग्ध उत्पादों से कर सकते हैं। 

 

Read more

'टाइम' में अपमानजनक स्तनपान पर विवाद

0




न्यूयॉर्क. साप्ताहिक पत्रिका टाइम के कवर पेज पर प्रकाशित स्तनपान की तस्वीर की काफी आलोचना हो रही है। इस तस्वीर में एक मां को भी उत्तेजक रूप में दिखाया गया है।  
पत्रिका ने अपने कवर पर एक 26 वर्षीय महिला की अपने 4 साल के बेटे को दूध पिलाते हुए तस्वीर प्रकाशित करके सवाल किया है कि क्या आप 'पर्याप्त मां' हैं? मीडिया विश्लेषक टाइम के इस कवर को बेहुदा और निराशाजनक करार दे रहे हैं।
कवर स्टोरी 'क्या आप पर्याप्त मां हैं' के साथ कवर पेज पर एक खूबसूरत 26 वर्षीय मां की फोटो प्रकाशित की गई है। इस फोटो में महिला खड़ी हुई है और उसका चार साल का बेटा कुर्सी पर खड़े होकर स्तनपान कर रहा है।   मीडिया विशेषज्ञ ग्लनिस मैकनिकोल ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इस कवर पेज पर मार्निग शो और टीवी कार्यक्रमों में बहस होगी और टाइम चर्चा का मुद्दा बनने का दावा करेगी, भले ही वो उतनी पढ़ी नहीं जा रही हो।

मैकनिकोल ने कहा, लोग टीवी पर या ऑनलाइन विवादित कवर पेज को देखने के बाद उसपर चर्चा जरूर करते हैं लेकिन अंदर के पन्नों तक नहीं पहुंचते। वो ये तो जानना चाहते हैं कि इस कवर के बारे में क्या कहा जा रहा है लेकिन स्टोरी में क्या कहा गया वहां तक पहुंचने की उनमें कोई दिलचस्पी नहीं होती। इस तरह का कवर पेज बताता है कि टाइम लोगों का ध्यान आकर्षण करने के लिए कितनी बैचेन है।
 
वहीं एक अन्य मीडिया विशेषज्ञ ब्रैड एडगेट का मानना है कि इस तरह के कवर पेज कभी-कभी नियमति ग्राहकों को भी पत्रिका से दूर कर देते हैं।   एडगेट ने कहा कि टाइम और न्यूजवीक जैसी पत्रिकाएं इस तरह के कवर पेज प्रकाशित करते खबरों में बने रहना चाहती है ताकि आज के युग में भी उनकी जरूरत बनी रही। गौरतलब है कि पिछले साल डायना के 50वें जन्मदिन के मौके पर न्यूजवीक ने दिवंगत प्रिसेज डायना की तस्वीर फोटोशॉप के जरिए मार्फ करके कैट मिडिटन के साथ प्रकाशित कर दी थी। इस तस्वीर को देखकर लग रहा था कि डायना कैट के साथ चल रही हैं।

हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजा मिलानो ने टाइम की आलोचना करते हुए ट्वीट किया कि टाइम, आपसे चूक हो गई है। आपको बच्चों को स्तनपान कराने वाली माओं के लिए चीजों को आसान करना चाहिए लेकिन आपका कवर तो मां का ही शोषण कर रहा है। मिलाने भी पिछले साल ही मां बनी हैं।  sabhar : bhaskar.com

Read more

बुधवार, 9 मई 2012

टीचर ने पहले बनाए सेक्स संबंध फिर भेजे टॉपलेस फोटो

0






फ्लोरिडा की एक स्कूल शिक्षिका पर अपने एक नाबालिग छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे हैं।



28 वर्षीया इस टीचर ने ना सिर्फ 16 साल के एक लड़के के साथ जबरदस्ती सेक्स संबंध बनाए बल्कि उसे अपनी टॉपलेस फोटो भी भेजी।



ओसिओला हाई स्कूल में टीचर केसी क्रिस्टीन विल्सन को किस्सीमी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनपर अनैतिक सेक्स कार्यों में लिप्त रहने व नाबालिग को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए पोर्नोग्राफी सामग्री भेजने का मामला दर्ज किया है।



पिछले साल अक्टूबर में स्कूल को एक अनाम पत्र मिला था जिसमें विल्सन पर अपने छात्रों के साथ अनैतिक संबंध बनाने की शिकायत की गई थी।



पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्चे ने बताया कि टीचर ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए थे। उसने बताया कि टीचर ने धक्का देकर उसे दीवार से चिपका दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगी। उसके बाद उनके कपड़े उतार दिए और सेक्स किया। sabhar : bhaskar.com

Read more

सड़क पर दौड़ेगी बिना ड्राइवर की गूगल कार

0




लॉस एंजिलिस। सड़क पर अपने आप चलती कार, न कोई ड्राइवर न ही ट्रैफिक के किसी नियम को तोड़ने का खतरा, जहीं साइंस फिक्शन फिल्मों की कल्पना वाली यह तस्वीर अब सच्च्चई होगी। जल्द ही नेवादा की सड़कों पर यह सच होगा। इसे सच करने जा रहा है गूगल।

अपने सर्च इंजिन और ई-मेल सेवाओं के लिए जानी जाने वाली गूगल को अमेरिका में अपनी स्वचालित कारों के परीक्षण का लाइसेंस मिल गया है। वह नेवादा की व्यस्त आम सड़कों पर बिना चालक के चलने वाली इन कारों का परीक्षण करेगी।

नेवादा में मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने गूगल को देश में अपनी तरह का पहला लाइसेंस दिया है। विभाग के बयान में क हा गया है कि उसने कई जगह के प्रदर्शन को देखने के बाद यह विशेष लाइसेंस जारी किया है।

स्वचालित वाहन की इस परियोजना को गूगल के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह कई वर्षो से इस परियोजना पर काम कर रही है। इस कार से अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुके लोगों और अन्य जरूरतमंद लोगों को मदद मिलेगी। साथ ही गूगल का कहना है कि इस कार से दुर्घटनाएं कम की जा सकेंगी क्योंकि 90 फीसदी दुर्घटनाएं मानवीय भूल से होती हैं। sabhar : bhasar.com

Read more

कैप्सूल में बच्‍चों का मांस

0



दक्षिण कोरिया में कस्टम अधिकारियों ने बच्चों के मांस से भरे हुए हजारों कैप्सूल बरामद किए हैं। दक्षिण कोरिया में इन कैप्सूलों की काफी डिमांड थी। इन कैप्सूलों को यह बताकर बेचा जाता था कि इनसे सभी तरह की बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

इस संगीन अवैध व्यापार को चीन से चलाया जा रहा था। सुनियोजित तरीके से चलाए जा रहे इस व्यापार में गर्भपात करवाए गए बच्चों और छोटे मृत बच्चों को मेडिकल संस्थानों द्वारा खरीद लिया जाता था। छोटे बच्चों की लाशों को इस व्यापार में जुड़े लोगों के घरों में रेफ्रीजेटर्स में इकट्ठा किया जाता था।

आवश्यकता पड़ने पर बच्चों की लाशों को क्लीनिक में ले जाता और मेडिकल माइक्रोवेव्स में सुखाया जाता। जब लाश की त्वचा पूरी तरह सूख जाती तो इन्हें पाउडर की तरह पीस लिया जाता। इस प्रक्रिया के बाद इस पाउडर को अन्य दवाइयों के साथ मिलाकर कैप्सूल बना लिए जाते।

शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि चीनी अधिकारियों को बच्चों के मांस से भरे कैप्सूलों के निर्माण और अवैध तस्करी का अंदेशा था। गौरतलब है कि चीन में इससे पहले भी मानव अंगों से दवाइयां और शक्तिवर्धक मेडिकल उत्पाद बनाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं।

दक्षिण कोरियाई कस्टम एजेंट्स के अनुसार पिछले वर्ष अगस्त महीने से लेकर अभी तक तस्करी के 17,000 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें शक्तिवर्धक दवाइयों की तस्करी की जा रही थी।
 
 
sabhar : bhaskar.com

Read more

इतना गरीब है ये देश कि यहां चलती है लकड़ी की गाड़ियां, लोग खाते हैं जिंदा इंसान

0




क्या आपको पता है दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है? वहां की जीडीपी कितनी है? वहां की जनसंख्या कितनी है? नहीं पता, तो चलिए हम आपको बता देते हैं। दुनिया का सबसे गरीब देश होने का दर्जा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के नाम है। यहां पैसे की कमी के चलते लोग जानवरों को मार कर खाते हैं।


इस देश की गरीबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां के अधिकतर लोग खाने की जगह जानवरों और इंसानों को मार कर खाते हैं। इतना ही नहीं, लकड़ी की गाड़ियां बनाकर लोग इससे आते-जाते हैं।


दिलचस्प है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की जीडीपी 17712 रुपये ही है। जीडीपी का आशय यहां के लोगों द्वारा हर साल खर्च किये जानी धनराशि से है। करीब 60 लाख जनसंख्या वाला ये देश आदिवासियों के मेले के लिए भी जाना जाता है। साथ ही इसे महिलाओं के लिए भी दुनिया का सबसे असुरक्षित देश बताया जाता है।
sabhar : bhaskar.com

Read more

अब महिलाओं के लिए नया कामसूत्र

0




वात्स्यायन के कामसूत्र को जहां आज के लाइफस्टाइल के हिसाब से लिखा गया है वही अब इसे महिलाओं के नजरिए से लिखने की कोशिश हो रही है।

 यह पहल की है लेखिक के. आर. इंदिरा ने। इंदिरा का मानना है कि वात्स्यायन के कामसूत्र को पुरुष ने लिखा है इसलिए इसमें ज्यादातर पुरुषों की मानसिकता को बयां किया गया है।

 इंदिरा का कहना है कि मैंने जब कामसूत्र को गंभीरता से पढ़ना शुरू किया तो पाया कि यह एक पुरुष की लिखी हुई किताब है, जिसमें बताया गया है कि महिलाओं का कैसे इस्तेमाल किया जाए। ' मेरा सोचना है कि महिलाओं को भी सेक्शुअल इंडिपेंडेंस चाहिए।
यह किताब काफी रिसर्च के बाद लिखा गया है।

महिलाओं को कामसूत्र का पाठ पढ़ाने वाली उनकी किताब जून के पहले हफ्ते में रिलीज़ होगी। sabhar : bhaskar .com
 

Read more

बेटी ने नहीं पहने छोटे कपड़े तो पिता ने कैंची से काट दीं सारी ड्रेसेज

0


बेटी ने नहीं पहने छोटे कपड़े तो पिता ने कैंची से काट दीं सारी ड्रेसेज

वडोदरा। शहर में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि पिछले कई वर्षो से वह पति की यातनाएं सहती आ रही है। लेकिन अब पति की मानसिक विकृति का शिकार बेटियां भी होने लगी हैं। विवाहिता के अनुसार हाल ही में पति ने ऑरकुट पर अपनी बड़ी बेटी की नकली प्रोफाइल बनाकर उसे बदनाम करने की भी कोशिश की। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वडोदरा शहर के कारेलीबाग में रहने वाली मीनल सूर्यकांत जोशी का विवाह 1993 में वीरेंद्र व्यास के साथ हुआ था। वैवाहिक जीवन के दौरान इनके घर दो बेटियांे का जन्म हुआ। जिसमें से बड़ी बेटी अब 11वीं कक्षा में पढ़ती है। प्राईवेट नौकरी करने वाला वीरेंद्र पार्ट टाइम ट्युशन भी करता है। मीनल द्वारा पुलिस को बताए अनुसार शादी के कुछ सालों बाद ही वीरेंद्र व सास-ससुर का कहर उस पर टूटने लगा। बेटियां के भविष्य की चिंता करते हुए वह पति व सास-ससुर के अत्याचार चुपचाप सहती रही।

लेकिन पिछले कुछ समय से वीरेंद्र मानसिक रूप से इतना विकृत हो गया कि पैसा कमाने के लिए पत्नी व बेटियों पर दवाब डालने लगा था। यहां तक कि वह बेटियों को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए उन्हें छोटे व तंग कपड़े पहनने पर मजबूर भी करता था। एक बार जब बड़ी बेटी ने ऐसे कपड़े पहनने से मना किया तो वीरंेद्र ने कैंची से उसकी सारी ड्रेसेज काट दी थीं।

बेटियों को लेकर वीरेंद्र की इस मानसिकता को भांपते हुए हाल ही में मीनल अपने पिता के घर चली गई थी। लेकिन वीरेंद्र ने आत्महत्या की धमकी देकर पत्नी व बेटियों को वापस घर बुला लिया था। इसी बीच उसने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली बड़ी बेटी की ऑरकुट पर नकली प्रोफाइल तैयार कर ली। और बेटी की फोटो के साथ ‘आई नीड मनी’ लिखकर बेटी का मोबाइल नंबर भी अपलोड कर दिया था। बेटी के मोबाइल पर अश्लील फोन आने के बाद जब मीनल को यह बात पता चली तो उसने वीरेंद्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

मीनल की शिकायत पर पुलिस ने वीरेंद्र के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।
sabhar : bhaskar.com

Read more

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

बाबा रामदेव के नुस्‍खे में यकीन नहीं रखने वाले धोनी देश भर में खोलेंगे जिम

0




नई दिल्‍ली. टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि योग से उन्‍हें ज्‍यादा फायदा नहीं होता है। लेकिन धोनी ने देश भर में जिम खोलने का फैसला किया है। यह देश में किसी खिलाड़ी का अपनी तरह का पहला वेंचर होगा।

एक अखबार ने धोनी के बिजनेस पार्टनर और मैनेजर अरुण पांडेय के हवाले से लिखा है कि इस वेंचर (स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड) के तहत पांच सालों में देश भर में 200 जिम खोले जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक कुछ विदेशी निवेशकों ने स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड में हिस्सेदारी खरीदी है और कंपनी अगले पांच सालों में 1,500-2,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी।  

धोनी की सोच के उलट सचिन तेंडुलकर मानसिक, शारीरिक और आध्‍यात्मिक मजबूती हासिल करने के लिए योग पर भरोसा करते हैं। यह खुलासा किया है कि आईपीएल की दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स टीम के योग प्रशिक्षक जेम्‍स हैरिंगटन ने। हैरिंगटन ने 2010-11 में टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के वक्‍त भारतीय क्रिकेटरों को योग के गुर सिखाए थे। हैरिंगटन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के समय उन्‍होंने योग का एक सेशन लिया जिसमें धोनी ‘स्‍ट्रेचिंग’ पर जोर देने के मूड में नहीं दिखे। sabhar : bhaskar.com



Read more

घर में न्यूड होकर करेंगी सफाई, चार्ज सिर्फ $100 !

0



टेक्सास. घर में काम करने वाली बाई यदि आपके सामने न्यूड होकर सफाई करने ऑफर दे तो आप क्या करेंगे? अजी चौंकिए मत। हिंदुस्तान में भले ही ऐसा कुछ नहीं होता हो लेकिन टेक्सास सिटी में यह संभव है।

शहर में एक न्यूड मेड सर्विस अपने ग्राहकों को ऐसी ही सुविधा उपलब्ध कराने का दावा कर रही है। जिसके बाद से पुलिस की नींद गायब हो गई है। स्थानीय पुलिस लगातार इस कंपनी पर नजर रखी हुई है।

मेलिशा बोरेत्त नाम की एक 26 वर्षीय महिला ने फेंटेसी मेड सर्विस नाम से एक कंपनी शुरू किया। मोहतरमा अपने ग्राहकों से प्रति घंटे का 100 डॉलर रूपए लेती हैं सफाई के नाम पर। इतना ही नहीं, ग्राहकों के अनुरोध पर यह मेड कम कपड़े या बिना कपड़ों के भी सफाई कर सकती है।


फिलहाल मेलिशा की कंपनी में तीन और महिलाएं काम कर रही हैं और धंधा अच्छा चल रहा है। लेकिन पुलिस के नजर रखने के बाद और मीडिया में उछलने से पूरा मामला बिगड़ गया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मेलिशा अपने ग्राहकों को सेक्स के नाम पर रिझा रही हैं, जो कि गलत है। ऐसे काम की इजाजत हमारा कानून नहीं देता है। sabhar : bhaskar.com

Read more

मां बनने के लिए एक फीमेल फैन ने मांगे जॉन से स्पर्म

0

एक्टर से प्रोड्यूसर बने जॉन अब्राहम की फिल्म 'विकी डोनर' इस महीने रिलीज हो रही है। वह स्पर्म डोनेशन के मुद्दे पर शुरू से बोलते आए हैं और खुद डोनेट करने की बात करते रहे हैं। अब, जॉन से एक महिला प्रशंसक ने सचमुच में उनका स्पर्म मांगा है, ताकि वह मां बन सके।



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉन अब्राहम से एक शादीशुदा महिला ने स्पर्म डोनेट करने का रिक्वेस्ट किया है, जो मां नहीं बन पा रही हैं। उनके लिए आर्टिफिसियल इंसेमिनेशन ही मात्र एक रास्ता है।



महिला का कहना है कि वह जॉन के अलावा किसी और से स्पर्म लेने को तैयार नहीं हैं। स्पर्म डोनेशन के मुद्दे पर जॉन के विचारों का वह महिला सम्मान करती हैं।



जॉन ने हाल में ही एक फंक्शन में कहा था कि वह स्पर्म डोनेट करना चाहते हैं। इसलिए अब देखना है कि जॉन अपने वादे को निभाते हैं कि नहीं। sabhar : bhaskar.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv