Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 5 जनवरी 2015

समुद्र के अंदर बसेगा शहर, सतह से तल तक होंगे घर ही घर!

0

कंस्ट्रक्‍शन कंपनी का आया प्लान

अगर वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर रहने के रास्ते तलाश कर रहें हैं तो ऐसी भी कंपनी है जो धरती पर ही समुद्र के अंदर पूरा एक शहर बसाने का प्लान बना चुकी है।

मेट्रो
 में छपी खबर के मुताबिक जापान की कंस्ट्रक्‍शन कंपनी शिंमिजू कॉरपोरेशन समुद्र के भीतर एक शहर बनाने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

उनके मुताबिक ये शहर समुद्र के सतह से शुरू होगा और उसके तल तक जाएगा। इसका आकार किसी स्प्रिंग जैसा स्पाइरल होगा और इसके हर स्पाइरल पर लगभग 5000 लोगों के रहने की व्यवस्‍था होगी

कंपनी ने इस नई सिटी के लिए अपना ब्लूप्रिंट बनाया है। साल 2030 के आने तक अगर सबकुछ वो वक्त के अनुसार कर पाए, तो लोगों को पानी के अंदर भी बसने का मौका दे देंगे।
    2030 तक होगा रेडी
ये सभी घर वाटरटाइट होंगे और इनमें पानी नहीं भरेगा। समुद्र के अंदर का तापमान या मंजर में बदलाव घरों को बिल्कुल प्रभावित नहीं होने देगी।

इस प्रोजेक्ट का खर्च 16.4 बिलियन पाउंड तक बताया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस तरह के रिहायशी इलाके में अंडरसी डॉकिंग सिस्टम के इस्तेमाल से चीजें समुद्र के अंदर तक सप्लाई की जा सकेंगी।

कार्बनडाइऑक्साइड जैसी गैस सूक्ष्म जीवों के जरिए पैदा करेंगे। समुद्र के भीतर बसा शहर पानी के अंदर नौ मील तक गहरा होगा।
sabhar :http://www.amarujala.com/

Read more

VIDEO: 100 साल की बूढ़ी महिला सेकेंडों में बनी फिर जवान

0

 फोटोशॉप का कमाल

अगर किसी 100 साल की बूढ़ी महिला को एकदम से 20 साल की बना दिया जाए, तो सोचो कैसा हो?

अडोब फोटोशॉप को हम बिगड़ी हुई चीजें सुधारने के लिए तो जानते ही हैं। लेकिन इस बार फोटोशॉप की मदद से एक 100 साल की बूढ़ी महिला की कायापलट कर दी गई है।

मेट्रो
 के मुताबिक फोटोशॉप में एक्सपर्ट लोगों ने मिलकर एक बूढ़ी महिला की तस्वीर को बदल डाला और उसे 20 साल जैसा बना दिया।

यकीन ही नहीं होता कि ये महिला इतनी खूबसूरत रही होगी। बूढ़ापे जवानी के ऊपर एक दिन कैसे हावी हो जाता है, आप यहां देखकर स्तब्‍ध रह जाएंगे।

 रूला दिया वीडियो ने

बजफीड से बात करते हुए एक आर्टिस्ट ने बताया कि इसको देखने वाले कई लोग रो पड़े। उन्हें समझ में आया कि कैसे सबका जवानी वाला हंसता-खेलता जवान चेहरे बुढ़ापे की देन चढ़ जाता है।

कई बूढ़े लोग तो इस वीडियो को देखकर अपनी जवानी के दिन याद करने लगे। वहीं एक टीचर ने फोटोशॉप आर्टिस्ट से संपर्क किया और बताया कि वो उनके इस अनोखे वीडियो से बच्चों को ऐसी ही चीजें बनाना सिखाना चाहती हैं।



हांलाकि कई ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस काम को गलत कहा और इसको बहुत बुरा माना। उनका कहना था कि वीडियो बस एक झूठ है जिसे लोग ज्यादा ही तूल दे रहे हैं।




sabhar :http://www.amarujala.com/

Read more

शनिवार, 3 जनवरी 2015

तीसरा स्तन पाने के लिए महिला ने खर्च किए 20 हजार डॉलर

0

तीसरा स्तन पाने के लिए महिला ने खर्च किए 20 हजार डॉलर

फोटो सौजन्य : जैस्मिन के फेसबुक वाल से
ज़ी मीडिया ब्यूरो
न्यूयार्क : अमेरिका में फ्लोरिडा की एक मसाज थेरपिस्ट ने एक और अतिरक्ति स्तन पाने के लिए सर्जरी कराई है। तीसरा स्तन पाने के लिए उसने 20 हजार डॉलर खर्च किए हैं। मसाज थेरपिस्ट का नाम जैस्मिन ट्राइडेविल है जो 'एमटीवी' के शो में आना चाहती है। 21 वर्षीय जैस्मिन ने कुछ महीने पहले सर्जरी कराई है।
वेबसाइट हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक जैस्मिन को तीसरा स्तन पाने के लिए काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा। इस सर्जरी के लिए उसने 50 से 60 डॉक्टरों से संपर्क किया था लेकिन इन सभी डॉक्टरों ने सर्जरी करने से इंकार कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि यह उनके पेशे के खिलाफ है।
वेबसाइट के मुताबिक जैस्मिन ने कहा कि इस सर्जरी के लिए उसे पैसों की व्यवस्था करने में दो साल का समय लग गया। सर्जरी के लिए उसने दो साल तक पैसे जोड़े।
जैस्मिन ने रियल रेडियो 104.1 के साथ बातचीत में कहा, 'मेरा जीवन का सपना एमटीवी के एक शो में शरीक होना है। मैंने इसके लिए एक-एक पैसा जोड़ा है।' जैस्मिन ने इस बात से इंकार किया है कि उसने यह सर्जरी नाम और शोहरत के लिए कराई है।
जैस्मिन ने कहा, 'मैंने तीसरे स्तन के लिए इसलिए सर्जरी कराई क्योंकि मैं पुरुषों के लिए भद्दा दिखनी चाहती थी। क्योंकि मैं अब किसी के साथ डेट नहीं करना चाहती।' मसाज थेरपिस्ट ने कहा कि सर्जरी कराने के बाद से उसके परिवार के लोग उससे नाराज हैं। उसकी मां और बहन उससे बातचीत नहीं करेंगी और पिता शर्मिंदा होंगे।  
 sabhar :http://zeenews.india.com/

Read more

गुरुवार, 25 दिसंबर 2014

मिलिए दुनिया के सबसे गरीब प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से

0

मिलिए दुनिया के सबसे गरीब प्रधानमंत्री से, संपत्ति के नाम सिर्फ तीन मोबाइल

काठमांडू। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला के पास खुद संपत्ति के नाम पर महज तीन मोबाइल हैं। इस हिसाब से वह दुनिया के सबसे गरीब प्रधानमंत्री भी माने जा सकते हैं। कोईराला द्वारा संपत्ति का ब्यौरा पेश करने के बाद इसका खुलासा हुआ। कोईराला ने सोमवार को अपनी संपत्ति का ब्यौरा प्रधानमंत्री कार्यालय और काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स (OPMCM) में पेश किया है, जिसमें महज तीन मोबाइल फोन होने की जानकारी दी गई है।
नहीं हैं बैंक अकाउंट
जानकारी के मुताबिक, कोईराला के पास न तो कोई घर है और न गाड़ी। उनके पास सोने-चांदी के आभूषण भी नहीं हैं। अविवाहित कोईराला का अपना कोई बैंक अकांउट भी नहीं है। इसी साल मार्च में जब संपत्ति का ब्यौरा पेश किया था, उसमें उन्होंने बताया था कि एक चेक पेमेंट के लिए उन्हें मिला था, जिसके लिए उन्होंने खाता खोला था, लेकिन यह तय नहीं है कि अब वह अकाउंट चालू है या बंद, क्योंकि इसके बाद उन्होंने कोई लेनदेन नहीं किया। कोईराला के पास एक घड़ी और एक सोने की अंगूठी भी है, लेकिन अंगूठी सोने से बनी है या किसी और धातु से, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं है।
 
सीधे बने नेपाल के पीएम
74 वर्षीय कोईराला नेपाल में अपनी सामान्य जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। बीते 5 दशकों से नेपाल की राजनीति में सक्रिय कोईराला नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री बनने से पहले किसी भी सार्वजनिक पद पर नहीं रहे हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें 56,200 रुपए तनख्वाह मिलती है। 

ये हैं दुनिया के सबसे गरीब राष्ट्रपति

उरुग्वे के राष्ट्रपति जोसे मुजिका को दुनिया का सबसे गरीब राष्ट्रपति माना जाता है। वह जिस तरह का जीवन जीते हैं, वैसा जीवन कोई फकीर ही जी सकता है। वह राष्ट्रपति भवन के बजाय अपने दो कमरे के मकान में रहते हैं। सुरक्षा के नाम पर बस दो पुलिसकर्मी की सेवा लेते हैं। आमलोगों की तरह कुएं से पानी भरते हैं और अपने कपड़े खुद धोते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर फूलों की खेती करते हैं ताकि कुछ एक्स्ट्रा आमदनी हो सके। खेती के लिए ट्रैक्टर खुद से चलाते हैं। इसके खराब होने पर खुद ही मैकेनिक की तरह ठीक भी करते हैं। कोई नौकर-चाकर अपनी सेवा के लिए नहीं रखते हैं। अपनी बहुत पुरानी फॉक्सवैगन बीटल गाड़ी को खुद चलाकर ऑफिस जाते हैं। हालांकि ऑफिस जाते समय वह कोट-पैंट पहनते है
सारी सुविधाओं के बावजूद फकीर जीवन
एक देश के राष्ट्रपति को जो भी सुविधाएं मिलनी चाहिए, इन्हें वो सारी सुविधाएं दी गई हैं। पर इन्होंने इन सुविधाओं को लेने से इनकार कर दिया। वेतन के तौर पर इन्हें मिलता है हर महीने 13300 डॉलर। अपने वेतन से 12000 डॉलर गरीबों को दान दे देते हैं। बाकी बचे 1300 डॉलर में से 775 डॉलर छोटे कारोबारियों को देते हैं। अगर आपको कहीं से भी ऐसा लगता है कि शायद उरुग्वे एक गरीब देश है, इसीलिए यहां का राष्ट्रपति भी गरीब है, तो यह आपका भ्रम है। उरुग्वे में प्रति माह प्रति व्यक्ति की औसत आय 50000 रुपए है। वह 2015 में अपने पद से रिटायर हो जाएंगे। साथ ही अगला चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। 

मिलिए दुनिया के सबसे गरीब प्रधानमंत्री से, संपत्ति के नाम सिर्फ तीन मोबाइल

sabhar :http://www.bhaskar.com/


Read more

कामेच्छा बढ़ाने का काम करता है मेथीदाना

0

भारतीय और अन्य एशियाई देशों में अपनी यौन क्रियाओं को बढ़ाने की इच्छा रखने वाले लोगों को पश्चिम के उत्पादों की तरफ देखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर-घर में मिलने वाली मेथी भी इसमें सक्षम है।
methi
ब्रिसबेन स्थित एकीकृत नैदानिक और आणविक चिकित्सा केंद्र के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि भारत में सबसे अधिक मात्रा में पाई जाने वाली मेथी पुरुषों की कामेच्छाओं को काफी अच्छे स्तर तक बढ़ाने में सक्षम है। 
 
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार मेथी के बीज में पाया जाने वाला सैपोनीन पुरुषों में पाए जाने वाले टेस्टोस्टेरॉन हॉरमोन में उत्तेजना पैदा करता है।
 
गौरतलब है कि भारत में कढ़ी और सब्जियों में इस्तेमाल की जाने वाली मेथी मुख्य तौर पर राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब में उगाई जाती है।
sabhar :http://hindi.webdunia.com/

Read more

बुधवार, 10 सितंबर 2014

यौन मुद्रा काम ऊर्जा का ऊर्ध्वगमन

0

काम ऊर्जा अनंत है , महावीर ने इसे अनंत वीर्य कहा है । अनंत वीर्य से अर्थ जैविक वीर्य से नहीं है -सीमेन से नहीं है । अनन्तवीर्य से अर्थ उस काम ऊर्जा से है , जो निरंतर मन से शरीर तक उतरती है - पर जो मन से नहीं   आती है । वह आती है आत्मा से मन तक , और मन से शरीर तक । ये  सीढ़ियाँ है । उसके बिना वह उत्तर नहीं सकती । अगर बीच में से मन टूट जाए , तो आत्मा और शरीर  के बीच सारे सम्बन्ध टूट जाएंगे । 
 जिस शक्ति  को योग और तंत्र ने  काम ऊर्जा कहा है , वह जीव शास्त्रीय काम ऊर्जा नहीं है । वह काम ऊर्जा ऊपर की तरफ पुनः गति कर सकती है ।  किसी ब्यक्ति में भी ये काम ऊर्जा  ऊपर की तरफ गति कर जाए , तो  जिंदगी उतनी ही सरल , इन्नोसेंट और निर्दोष  हो जायेगी , जितनी  छोटे बच्चे की होती है । यह  यौन ऊर्जा नीचे की तरफ सहज आती है ।यह प्रकृति की   तरफ से आती है । 
अगर किसी मनुष्य को इस ऊर्जा ऊपर की तरफ  ले जाना है , तो  सहज नहीं होगा , यह संकल्प से होगा । 

जो लोग भी ऊपर की तरफ जाना चाहते है , उन्हें  दूसरी बात समझ लेनी चाहिए की संकल्प और संघर्ष मार्ग होगा । ऊपर जाया जा  सकता है , और ऊपर जाने के अपूर्व आनंद है ।  क्योंकि नीचे जाकर जब सुख मिलता है क्षणिक ही सही -तो ऊपर जाकर किया मिल सकता है , उसकी कल्पना भी नहीं  सकते ।
यौनऊर्जा जो नीचे बह  कर जो लाती है वो सुख है , ऊपर उठ  कर जो लाती है वो आनंद है ।  

फोटो:गूगल 


स्रोत  : ओशो  ध्यान योग पुस्तक से 








 
   


Read more

मंगलवार, 9 सितंबर 2014

सेक्स रैकेट में गिरफ्तार एक और हीरोइन

0

PICS: सेक्स रैकेट में गिरफ्तार एक और हीरोइन


पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस रैकेट को भी वही लोग तो नहीं चला रहे थे, जिसमें पिछले हफ्ते हैदराबाद से अभिनेत्री श्वेता बसु रंगे हाथ पकड़ी गई थी.आगे देखिए दिव्या श्री की कुछ और हॉट तस्वींरें...






PICS: सेक्स रैकेट में गिरफ्तार एक और हीरोइन


PICS: सेक्स रैकेट में गिरफ्तार एक और हीरोइन


sabhar :http://www.samaylive.com/


Read more

सोमवार, 8 सितंबर 2014

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई अभिनेत्री श्वेता करेगी बड़ा खुलासा!

0







नई दिल्ली: हैदराबाद के हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पकड़ी गई बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद अपने ग्राहकों के नामों का खुलासा कर सकती हैं। बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने पिछले सप्ताह श्वेता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित एक पंच सितारा होटल में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। रिपोर्टों के मुताबिक श्वेता के ग्राहकों में मुंबई सहित देश के अन्य बड़े शहरों के दिग्गज कारोबारी शामिल हैं और इन उद्योगपतियों ने अभिनेत्री के साथ रात गुजारने के लिए सेक्स रैकेट संचालक को एक लाख रुपए का भुगतान किया था। गौरतलब है कि हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स के एक पांच सितारा होटल में छापा मारा था। इस छापे में 23 वर्षीया श्वेता आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गईं। रिपोर्टों की मानें तो श्वेता अपने ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं।  रिपोर्टों के मुताबिक आर्थिक तंगी की वजह से 'मकड़ी' फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली यह अभिनेत्री जिस्मफरोशी के धंधे में उतरी।





sabhar :http://bollywood.punjabkesari.in/

Read more

अब खुद ही रिपेयर हो जाएंगे डैमेज दांत

0

अब खुद ही रिपेयर हो जाएंगे डैमेज दांत

लंदन। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है, जिससे दांत की सड़न के बाद ड्रिलिंग और फीलिंग जैसे झमेलों से छुटकारा मिल सकता है। हर साल दुनियाभर में करीब 2.3 बिलियन लोगों को दांतों की समस्या से जूझना पड़ता है। 
 
ब्रिटिश रिसर्चरों ने एक ऐसी तकनीक का आविष्कार किया है, जिससे सड़े हुए कैविटी वाले दांत अब खुद-बखुद रिपेयर हो जाएंगे। यह शोध लंदन के किंग्स कॉलेज में किया गया, जहां इस नेचरल रिपेयर के लिए इलेक्ट्रिकल करंट का इस्तेमाल किया गया।
 
इस ट्रीटमेंट की खोज करने वाले वैज्ञानिकों की मानें तो यह अनोखा ट्रीटमेंट तीन वर्षों के भीतर आम लोगों तक पहुंच जाएगा। इस ट्रीटमेंट को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले स्टेप में दांत के बाहरी लेवल इनामेल पर मौजूद सडऩ को हटाया जाता है। दूसरे स्टेप में डैमेज दांत के भीतरी हिस्से में हल्के से इलेक्ट्रिक करंट की मदद से मिनरल डाल दिया जाता है। 
 
दर्द से मिलेगा छुटकारा
 
यह मौजूदा प्रॉसेस की तरह तकलीफदेह नहीं है, जिसमें कैविटी भरने से पहले दांत के ऊपर इंजेक्शन लगाया जाता और फिर क्लीनिंग प्रॉसेस में भी दर्द से जूझना पड़ता है। नई डिवाइस में न्यूनतम करंट जैसी सुविधा है। ड्रिल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। दांतों के अंदर कैल्शियम और फॉस्फेट मिनरल डाल दिया जाता है, जो नैचुरल तरीके से दांत को रिपेयर करने में मदद करता है। sabhar :http://www.bhaskar.com/

Read more

गुरुवार, 4 सितंबर 2014

ज्ञान तथा अज्ञान - कुछ भी रहस्य नहीं !

0



अमानित्वमदम्भित्वमहिंस क्षान्तिरार्जवम्। 
आचार्योपासनं शौचं स्थैर्यमात्मविनिग्रहः।।
इन्द्रियार्थेषु वैराग्यमनहंकार एव च। 
जन्ममृत्यु ज्र्व्याधिदुःखदोषानुदर्शनम्।।
असक्तिरनभिष्वङ्गः पुत्रदारगृहादिषु। 
नित्यं च समचित्तत्वमिष्टानिष्टोपपत्तिषु।।
मयि चानन्ययोगेन भक्तिरव्यभिचारिणी। 
विविक्तदेशसेवित्वमरतिर्जनसंसदि।।
अध्यात्मज्ञाननित्यत्वम्  तत्त्वज्ञानार्थदर्शनम्। 
एतज्ज्ञानमिति प्रोक्तमज्ञानं यादतोन्यथा।।


विनम्रता , दम्भहीनता , अहिंसा , सहिष्णुता , सरलता , प्रामाणिक गुरु के पास जाना , पवित्रता , स्थिरता , आत्मसंयम , इंद्रियतृप्ति के विषयों का परित्याग , अहंकार का अभाव , जन्म , मृत्यु वृद्धावस्था तथा रोग के दोषों की अनुभूति , वैराग्य , संतान , स्त्री , घर , तथा अन्य वस्तुओं की ममता से मुक्ति , अच्छी तथा बुरी घटनाओं के प्रति समभाव , मेरे (भगवान  श्रीकृष्ण ) प्रति निरंतर अनन्य भक्ति , एकांत स्थान में रहने की इच्छा , जन समूह से विलगाव , आत्म - साक्षात्कार की महत्ता को स्वीकारना , तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज - इन सब को मैं ज्ञान घोषित करता हूँ और इनके अतिरिक्त जो भी है , वह सब अज्ञान है।    

Humility, pridelessness, nonviolence, tolerance, honesty, service to the guru, purity, stability, self-control, detachment from sensual delights, absence of egotism, an objective view of the miserable defects of material life, that is, birth, death, the infirmity of old age, disease, etc., freedom from infatuation with wife, son, home, etc., nonabsorption in the happiness and unhappiness of others, constant equal-mindedness in the contact of desirable or undesirable objects, unfaltering and unadulterated devotion to Me, preference for solitude, indifference to mundane socializing, perception of the eternality of self-knowledge, and realization of the goal of divine knowledge certainly all these have been declared as actual knowledge, and everything apart from this is ignorance.

sabhar :http://gitagyanpeeth.blogspot.in/

Read more

सोमवार, 1 सितंबर 2014

अवचेतन मन की शक्ति

0



फोटो : गूगल


आप का मस्तिष्क  एक है लेकिन इसके दो स्पष्ट भाग है ,चेतन मन और अवचेतन मन इसे जागृत और सुसुप्त मन भी कहा जा सकता है ।  आप को याद रखना चाहिए चेतन और अवचेतन दो मस्तिष्क  नहीं है । वे तो एक ही मस्तिष्क में होने वाली गतिविधियों  के दो क्षेत्र  है ,आपका चेतन मन तार्किक  मस्तिष्क है , जो विकल्प चुनता है । उदाहरण के लिए , आप अपनी पुस्तक , अपना घर , अपना जीवन साथी  चुनते है । आप सारे निर्णय चेतन मन से करते है । दूसरी तरफ आप के सचेतन सुझाव के बिना ही आप का ह्रदय अपने आप काम करता है और पाचन , रक्त संचार , साँस लेने की प्रक्रिया अपने आप चलती है । ये सारे काम आपका अवचेतन मन करता है । आप अपने अवचेतन मन पर जो भी छाप छोड़ते  है या जिसमे भी प्रबल विश्वास करते है , आप का अवचेतन मन उसे स्वीकार कर  लेता  है । यह आप के चेतन मन की तरह तर्क नहीं करता है  या बहस नहीं करता है । आप का अवचेतन मन उस मिट्टी  की तरह है , जो किसी भी तरह के बीज को स्वीकार कर लेता है , चाहे अच्छा हो या बुरा । आप के विचार सक्रिय है । वे बीज है ।  नकारात्मक विचार या  विध्वंसात्मक विचार  आप के अवचेतन मन में नकारात्मक रूप से कार्य करते है । देर सबेर  वे प्रकट हो ही जाएंगे  और अपने अनुरूप  किसी नकारत्मक घटना को जन्म दे देंगे ।

आपका अवचेतन मन हमेशा काम करता रहता है ।  यह रात दिन सक्रिय रहता है , चाहे आप इस्पे  काम करे या न करे । आप का अवचेतन मन आप के शरीर का निर्माता है , लेकिन आप इस खामोस प्रक्रिया को देख और सुन नहीं सकते । आपका पाला हर बार अपने अवचेतन के बजाय चेतन  मन से पड़ता है ।  बस आप अपने चेतन मन से सर्वश्रेष्ठ  की आशा  करते रहे और पक्का कर ले की आप के आदतन विचार अच्छी, सुन्दर , सच्ची न्यायपूर्ण और सदभावना पूर्ण चीजो पे केंद्रित हो आप जैसी कल्पना करेंगे परिणाम बिलकुल वैसा ही होगा


स्रोत - डॉ  जोसेफ  मर्फी की " आपके अवचेतन मन की शक्ति " पुस्तक से 

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv