Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 20 अगस्त 2014

असिरगढ़ के किले में हैं अश्वथामा?

0









sabhar : http://videos.jagran.com/

Read more

मंगलवार, 19 अगस्त 2014

सीमा पर 45 साल से देश की रक्षा कर रही है हरभजन सिंह की आत्मा

0

Soul of a soldier doing duty on border since 45 years

सिक्किम। देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऎसा भी सुना है कि एक सैनिक मरने के बाद भी पिछले 45 सालों से देश की सीमा पर तैनात है और बकायदा अपने सैनिकों की रक्षा कर रहा है। जी हां, ये बात सच्च है। पंजाब रेजिमेंट के जवान हरभजन सिंह की आत्मा पिछले 45 सालों से देश की सीमा की रक्षा कर रही है। सैनिकों का कहना है की हरभजन सिंह की आत्मा, चीन की तरफ से होने वाले खतरे के बारे में पहले से ही उन्हें बता देती है और यदि भारतीय सैनिकों को चीन के सैनिकों का कोई भी मूवमेंट पसंद नहीं आता है तो उसके बारे में वो चीन के सैनिकों को भी पहले ही बता देते है, ताकि बात ज्यादा नहीं बिगड़े और मिल जुल कर बातचीत से उसका हल निकाल लिया जाए। आप चाहे इस पर यकीं करे या ना करे पर खुद चीनी सैनिक भी इस पर विश्वास करते है इसलिए भारत और चीन के बीच होने वाली हर फ्लैग मीटिंग में हरभजन सिंह के नाम की एक खाली कुर्सी लगाईं जाती है ताकि वो मीटिंग अटेंड कर सके।
हरभजन सिंह का जन्म 30 अगस्त 1946 को, जिला गुजरावाला जो कि वर्तमान में पाकिस्तान में है, हुआ था। हरभजन सिंह 24वीं पंजाब रेजिमेंट के जवान थे, जो की 1966 में आर्मी में भारत हुए थे। पर मात्र 2 साल की नौकरी करके 1968 में, सिçक्कम में, एक दुर्घटना में मारे गए। दो दिन की तलाशी के बाद भी जब उनका शव नहीं मिला तो उन्होंने खुद अपने एक साथी सैनिक के सपने में आकर अपनी शव की जगह बताई। सवेरे सैनिकों ने बताई गई जगह से हरभजन का शव बरामद अंतिम संस्कार किया। हरभजन सिंह के इस चमत्कार के बाद साथी सैनिकों की उनमें आस्था बढ़ गई और उन्होंने उनके बंकर को एक मंदिर का रूप दे दिया।
हालांकि जब बाद में उनके चमत्कार बढ़ने लगे और वो विशाल जन समूह की आस्था का केंद्र हो गए तो उनके लिए एक नए मंदिर का निर्माण किया गया जो की बाबा हरभजन सिंह मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर गंगटोक में जेलेप्ला दर्रे और नाथुला दर्रे के बीच, 13000 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है। पुराना बंकर वाला मंदिर इससे 1000 फीट ज्यादा ऊंचाई पर स्तिथ है। मंदिर के अंदर बाबा हरभजन सिंह की एक फोटो और उनका सामान रखा है।
बाबा हरभजन सिंह अपनी मृत्यु के बाद से लगातार ही अपनी ड्यूटी देते आ रहे है। इनके लिए उन्हें बाकायदा तनख्वाह भी दी जाती है, उनकी सेना में एक रेंक है, नियमानुसार उनका प्रमोशन भी किया जाता है। यहां तक की उन्हें कुछ साल पहले तक 2 महीने की छुट्टी पर गांव भी भेजा जाता था। इसके लिए ट्रैन में सीट रिजर्व की जाती थी, तीन सैनिकों के साथ उनका सारा सामान उनके गांव भेजा जाता था और दो महीने पूरे होने पर फिर वापस सिक्किम लाया जाता था। जिन दो महीने बाबा छुट्टी पर रहते थे उस दरमियान पूरा बॉर्डर हाई अलर्ट पर रहता था, क्योकि उस वक्त सैनिकों को बाबा की मदद नहीं मिल पाती थी, लेकिन बाबा का सिक्किम से जाना और वापस आना एक धार्मिक आयोजन का रूप लेता जा रहा था, जिसमें की बड़ी संख्या में जनता इकट्ठी होने लगी थी।
कुछ लोगों इस आयोजन को अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला मानते थे इसलिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया क्योंकि सेना में किसी भी प्रकार के अंधविश्वास की मनाही होती है। लिहाजा सेना ने बाबा को छुट्टी पर भेजना बंद कर दिया। अब बाबा साल के बारह महीने ड्यूटी पर रहते है। मंदिर में बाबा का एक कमरा भी है, जिसमें प्रतिदिन सफाई करके बिस्तर लगाए जाते है। बाबा की सेना की वर्दी और जूते रखे जाते हैं। कहते है की रोज सफाई करने पर उनके जूतों में कीचड़ और चद्दर पर सलवटें पाई जाती हैं। - See more at: sabhar http://www.patrika.com/


Read more

लाइफस्टाइल बदलने से बढ़ती है उम्र

0


photo : googal



मुकुल व्यास



जीवनशैली में परिवर्तन करके वृद्धावस्था की घड़ी को पीछे किया सकता है। एक नए अध्ययन से इस बात के समुचित सबूत मिले हैं कि जीवनशैली में फेरबदल करके हमारे डीएनए को सुरक्षा देने वाले टेलोमियर्स को लंबा किया जा सकता है। टेलोमियर्स कोशिका के नाभिक में पाए जाने वाले डीएनए के गुच्छे क्रोमोसोम (गुणसूत्र) के सिरों की टोपियां हैं। इधर कुछ समय से दुनिया में टेलोमियर पर गहन अनुसंधान चल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उम्र के साथ टेलोमियर की लंबाई घटती जाती है। किसी भी उम्र में छोटे टेलोमियर का होना खतरे की घंटी है। लेकिन उम्र के साथ टेलोमियर की लंबाई का घटना हर मामले में अलग-अलग होता है।

टेलोमियर डीएनए को जीर्ण-शीर्ण होने से बचाता है। इसकी तुलना शूलेस के सिरों पर लगे कवर से की जा सकती है। जिस तरह इस सिरे के अलग होने पर शूलेस बिखरने लगता है, ठीक उसी तरह टेलोमियर के कमजोर पड़ने पर हमारी कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। हमारी कोशिकाएं हर समय विभाजित होती रहती हैं। हर विभाजन के बाद टेलोमियर की लंबाई कम होती जाती है और डीएनए का कुछ हिस्सा कम हो जाता है। यह प्रक्रिया जीवन भर चलती रहती है। वैज्ञानिक अनुसंधानों से पता चला है कि श्वेत रक्त कोशिकाओं में छोटे टेलोमियर का संबंध वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से है जिनमें कई तरह के कैंसर शामिल हैं। इसके अलावा जीवनशैली से जुड़ी आदतें भी टेलोमियर की लंबाई को प्रभावित करती हैं।


यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रिवेंटिव मेडिसिन रिसर्च इंस्टिटयूट के रिसर्चरों का कहना है कि खानपान और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन करके टेलोमियर को लंबा होने के लिए उकसाया जा सकता है। रिसर्चरों ने अपने अध्ययन के लिए 35 लोगों को चुना जो कम रिस्क वाले प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। इनमें 25 लोगों को अपनी जीवनशैली और खानपान सुधारने को कहा गया। इन लोगों ने अशोधित अनाज, फल व सब्जियों पर आधारित शाकाहारी भोजन लेना शुरू किया और हर रोज तीस मिनट की साधारण कसरत को अपने शेड्यूल में शामिल किया। थकान व तनाव से मुक्ति के लिए इन लोगों को ध्यान और योगाभ्यास करने को कहा गया। सोशल सपोर्ट के लिए उनकी काउंसलिंग भी की गई। दस लोगों के दूसरे ग्रुप को सामान्य ढंग से जीने को कहा गया। पांच साल बाद दोनों ग्रुपों के रक्त के नमूनों के विश्लेषण से पता चला कि बदली जीवनशैली वाले लोगों की कोशिकाएं ज्यादा युवा थीं। उनके टेलोमियर की लंबाई में दस प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि पुराने अंदाज में जीने वाले लोगों में टेलोमियर की लंबाई तीन प्रतिशत कम हो गई।

इस अध्ययन से जुड़े प्रमुख रिसर्चर डीन ओर्निश का कहना है कि हमारे जीन और टेलोमियर हमारे शरीर की प्रकृति को दर्शाते है लेकिन यह जरुरी नहीं है कि वे हमारी नियति भी तय करें। हमारे शरीर के अंदर खुद को ठीकठाक करने की अद्भुत क्षमता है और यदि हम अपने स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारणों को दूर करने के लिए जीवनशैली में परिवर्तन करें तो शरीर को चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। वैज्ञानिकों को चिरयौवन की कोई जादुई गोली तो नहीं मिली है लेकिन यह खोज सही दिशा में बढ़ रही है। अभी तक हम यही सोचते थे कि टेलोमियर की लंबाई उम्र के साथ घटती जाती है। अब हमें पता चला है कि इसकी लंबाई बढ़ाई भी जा सकती है।
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ओर्निश की टीम के अध्ययन से हमें जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए क्योंकि अध्ययन में शामिल दोनों ग्रुपों की निगरानी सिर्फ पांच साल ही की गई थी। एजिंग पर रिसर्च करने वाले कुछ अन्य विशेषज्ञों ने टेलोमियर की लंबाई से निकाले जा रहे निष्कर्षों से ही असहमति जताई है। न्यू यॉर्क सिटी में एल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन के प्रफेसर डॉ. नीर बर्जलाई का कहना है कि इस बात से सभी सहमत हैं कि टेलोमियर की लंबाई कुछ कह रही है लेकिन इसका अर्थ अभी तक स्पष्ट नहीं है। ओर्निश की रिसर्च से भी इस प्रश्न का कोई जवाब नहीं मिलता। हो सकता है लंबे टेलोमियर की वजह से आप स्वस्थ हैं, लेकिन यह भी हो सकता है कि आपके स्वस्थ होने की वजह से आपके टेलोमियर लंबे है। बर्जलाई के अनुसार शतायु लोगों में 85 साल के लोगों की तुलना में लंबे टेलोमियर देखे गए हैं लेकिन उनका मानना है कि लंबे टेलोमियर उनके अच्छे स्वास्थ्य की वजह से हैं।
अमेरिका के नेशनल इंस्टिटयूट ऑन एजिंग के डॉ. नान-पिंग वेंग का कहना है कि यह सही है कि टेलोमियर छोटा होने से शरीर की प्रतिरोधी कोशिकाओं पर असर पड़ता है लेकिन बुढ़ापे की प्रक्रिया सिर्फ टेलोमियर पर नहीं, कई और चीजों पर भी निर्भर करती है। लंबे या छोटे टेलोमियर की भूमिका को लेकर वैज्ञानिकों के बीच असहमति तो है ही, साथ में इससे जुड़ी एक चीज उन्हें विचलित भी कर रही है। वह यह कि कैंसर कोशिकाओं में भी लंबे टेलोमियर देखे गए हैं। कुछ रिसर्चरों को डर है कि टेलोमियर की लंबाई बढ़ाने वाली दवाएं कैंसर को बढ़ावा दे सकती हैं। इसके बावजूद कुछ अमेरिकी कंपनियां ऐसी दवाओं के विकास में जुटी हुई हैं। 
sabhar :http://navbharattimes.indiatimes.com/

Read more

हरियाणा के 'रोबो' की गूगल मेले में धूम

0



बोल न पाने वाले लकवाग्रस्त मरीज़ों के लिए सस्ता कम्युनिकेशन सिस्टम बनाने वाले हरियाणा के 16 वर्षीय छात्र क्लिक करेंअर्श शाह उर्फ 'रोबो'को चर्चित गूगल साइंस फ़ेयर में फाइनलिस्ट चुना गया है.
दुनिया की क़रीब डेढ़ प्रतिशत आबादी पार्किन्सन, एएलएस जैसी बीमारियों से ग्रस्त है जिनमें वे आम लोगों जैसी बातचीत नहीं कर पाते हैं.

पानीपत में बारहवीं के छात्र और रोबोटिक्स के शौकीन अर्श का दावा है कि वे मशीनें काफ़ी बड़ी और महंगी होती हैं. लोगों को सस्ता विकल्प उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने ये लोग संवाद के लिए अपनी सांसों के इशारे को समझने वाली डिवाइसों पर निर्भर करते हैं.
उन्होंने बीबीसी हिन्दी को बताया, “टॉक पॉकेट में फिट हो जाती है और इसकी क़ीमत पांच से सात हज़ार के बीच है. आमतौर पर ऐसी दूसरी डिवाइसों के लिए लाखों चुकाने पड़ते हैं.”

कैसे काम करता है टॉक?

अर्श के अनुसार, ‘टॉक’ एक ब्रेथ सेंसर के साथ जुड़ा होता है, जो मरीज़ के कान पर फिट होता है और उसका सेंसर ठीक नाक के नीचे पहुंचता है.
मरीज़ ‘मोर्स कोड’ के आधार पर अपने सांसों की तीव्रता और पैटर्न के ज़रिए इनपुट दर्ज़ करते हैं.
टॉक इन इशारों को ऑडियो संदेशों में बदल देता है. जिन वाक्यों का प्रयोग अक्सर किया जाता हो उनके लिए शॉर्टकोड भी है.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस डिवाइस से उन मरीज़ों को फ़ायदा होगा, जो किसी बीमारी की वजह से बोल या हिल-डुल नहीं सकते हों.

बाज़ार में कब आएगा टॉक?

इस डिवाइस को लोगों तक पहुंचाने के लिए अर्श ने ‘क्राउड फंडिंग’ का रास्ता चुना है और उनके अनुसार मार्च 2015 तक टॉक बाज़ार में आ जाएगा.
साइंस फेयर के लिए गूगल ने दुनियाभर से 15 फाइनलिस्टों को चुना है जिनमें एशिया से अकेले अर्श चुने गए हैं.
क्लिक करेंगूगल साइंस फ़ेयर 2014 के विजेता की घोषणा सितंबर में की जाएगी.

विजेता को पचास हज़ार डॉलर की स्कॉलरशिप और गैलापगोस, वर्जिन गैलेक्टिक स्पेसपोर्ट में घूमने का मौका मिलेगा. sabhar :http://www.bbc.co.uk/

Read more

बुधवार, 6 अगस्त 2014

स्मार्टफोन से नहीं होता कुछ भी डिलीट

0

किसी को भेजा गया कोई ईमेल संदेश, एसएमएस या फिर अंतरंग तस्वीर आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है. फोन से इसे हमेशा के लिए डिलीट करने के बाद भी, दरअसल यह फोन में ही छिपा रहता है और आपके दुश्मनों के हाथ लग सकता है.
Symbolbild Liebespaar mit Tablet im Bett
अपने कंप्यूटर पर जब आप किसी चीज को डिलीट कर देते हैं, तो वह रिसाइकिल बिन में जा कर सेव हो जाती है. इसी तरह ईमेल के इनबॉक्स से जब कुछ डिलीट किया जाता है, तो वह भी ट्रैश में सेव हो जाता है. अगर कंप्यूटर या मेल बॉक्स से हमेशा के लिए चीजें हटाना चाहें तो रिसाइकिल बिन और ट्रैश से भी उन्हें हटाना पड़ता है. इसके बाद आप चैन की सांस लेते हैं. पर सच्चाई यह है कि भले ही वह फाइल, फोल्डर या तस्वीर आपको नजर नहीं आ रही हो, लेकिन अब भी कहीं ना कहीं आपके कंप्यूटर में ही पड़ी है. कंप्यूटर एक्सपर्ट सॉफ्टवेयर की मदद से डिलीट की हुई चीजों को दोबारा निकाल सकते हैं. स्मार्टफोन भी बिलकुल इसी तरह काम करते हैं. इसलिए उनमें जमा आपकी सारी निजी जानकारी कभी भी वहां से नहीं हटती.
सेल्फी से सावधान
इसी बात की पुष्टि करने के लिए एंटी वायरस सॉफ्टवेयर की जानीमानी कंपनी अवास्ट ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ईबे से बीस सेकंड हैंड एंड्रॉयड फोन खरीदे. बाजार में उपलब्ध सॉफ्टवेयर की मदद से चेक गणराज्य की इस कंपनी ने सभी फोनों में से डिलीट की हुई चीजें ढूंढ निकाली. अवास्ट के सीईओ क्रिस बेनहम कहते हैं, "हमारे फोन अब कंप्यूटर की जगह लेते जा रहे हैं. लोग फोन पर ही ऑनलाइन बैंकिंग के ऐप डाउनलोड कर लेते हैं और हर वह काम, जो वे पहले कंप्यूटर पर किया करते थे, अब फोन पर कर रहे हैं."
Avast Handy
फैक्ट्री रिस्टोर सेटिंग से भी फायदा नहीं
अवास्ट की मोबाइल शाखा के अध्यक्ष जूड मैककॉलगन ने डॉयचे वेले को बताया कि उन्हें इन बीस फोनों से 40,000 तस्वीरें मिलीं. इनमें करीब एक हजार अश्लील तस्वीरें भी शामिल हैं. मैककॉलगन बताते हैं कि लोग अंतरंग पलों में अपनी तस्वीरें लेते हैं और बाद में उन्हें फोन से मिटा कर संतुष्ट हो जाते हैं, "लेकिन अगर आप किसी को अपना फोन बेच देते हैं, तो वह किसी एक्सपर्ट के पास जा कर आपकी सारी जानकारी निकलवा सकता है."
एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर की गड़बड़?
फोन बेचने से पहले लोग अक्सर 'फैक्ट्री रिस्टोर सेटिंग' पर जाते हैं जिसे एक्टिवेट करने से फोन से सब कुछ अपने आप डिलीट हो जाता है और फोन दोबारा वैसा ही हो जाता है, जैसा खरीदते समय था. अवास्ट ने जो फोन खरीदे, वे सब फैक्ट्री रिस्टोर पर थे. गूगल को जब इस बारे में पता चला तो आनन फानन में बयान दे दिया कि इन सभी फोनों में एंड्रॉयड के पुराने सॉफ्टवेयर हैं और पिछले तीन साल में गूगल इस समस्या को हल कर चुका है. लेकिन अवास्ट की मानें तो अधिकतर फोन एंड्रॉयड के ताजा सॉफ्टवेयर पर चल रहे थे.
हालांकि कुछ लोग इसे अवास्ट का पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं, ताकि लोग अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए अवास्ट के सॉफ्टवेयर खरीदने लगें. सच्चाई कुछ भी हो पर जरूरी है कि इंटरनेट के इस दौर में अपनी सुरक्षा खुद की जाए और किसी नुकसान से बचने के लिए अपने फोन को सोच समझ कर इस्तेमाल किया जाए.
रिपोर्ट: रॉब कैमरन/ईशा भाटिया
संपादन: आभा मोंढे
sabhar : dw.de

Read more

शनिवार, 2 अगस्त 2014

अब बनेगा हवा से पीने का पानी, आ गई मशीन

0



इजराइल। जल जीवन का दूसरा नाम है। जिसके बिना प्राणी जगत की कल्‍पना भी अधूरी है। पीने का जल जो एक पोषक तत्‍व की भूमिका भी निभाता है, मानव शरीर का 60 से 70 प्रतिशत भाग बनाता है। 

कहते हैं तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा, लेकिन अब घबराने की आवश्यकता नहीं है। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार हवा से पानी बनाने वाली मशीन बन चुकी है। 

विश्‍व में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल प्राप्‍त नहीं हो पाता है। 

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में तकरीबन 78 करोड़ लोगों को पीने का शुद्ध जल उपलब्‍ध नहीं हो पाता है और हर साल तकरीबन 34 लाख लोग केवल जल की दूषित होने से होने वाली बीमारियों से मर जाते हैं।वाटरजेन' नामक कंपनी ने हाल ही में हवा से जल बनाने की तकनीक को विकसित किया है। जिसमें अधिक नमी वाली हवा के तापमान को कम किया जाता है और इसके फलस्‍वरूप हवा में मौजूद जल के अणु नीचे गिरने लगते हैं और इन्‍हें एकत्रित कर लिया जाता है। 

कंपनी के सहायक सीईओ ए कोहावी के अनुसार ''हवा के इस तंत्र में से गुजारने के पर सिस्‍टम हवा में की आर्द्रता को कम करने का काम करता है और एकत्रित जल को एक विशेष टैंक में एकत्रित कर लिया जाता है।''

आगे उन्‍होंने बताया कि ''इस जल को एक बड़े फिल्‍टरेशन तंत्र से गुजारा जाता है, जिसके कारण इसमें होने वाली संभावित सूक्ष्‍मजैव या रसायन संबंधी अशुद्धियां अलग हो जाती हैं। इसके बाद जल को एक विशाल टैंक में रखा जाता है, जहां जल की शुद्धता के सारे पैमानों का ध्‍यान रखा जाता है।
''


हालांकि इस तरह के यंत्र अन्‍य कंपनियों द्वारा भी बनाए जा चुके हैं, जिनका उपयोग औद्योगिक और घरेलू कार्यों में किया जाता है। लेकिन 'वाटरजेन' का दावा है कि उनके द्वारा विकसित किए गए इस यंत्र में कम से कम ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा। 

आगे कोहावी ने बताया कि ''हालांकि कुछ अन्‍य कंपनियां भी इसका दावा करती हैं और यह इतना मुश्‍किल कार्य नहीं है कि हवा से जल के अणु एकत्रित कर लिए जाएं। लेकिन मुद्दा यह है कि कम से कम ऊर्जा की खपत में इस कार्य को अंजाम दिया जाए।''

आगे उन्‍होंने बताया कि जब हम इस कार्य को और अधिक कुशलता से कर पाऐंगे तो वास्‍तव में पीने के जल की समस्‍या का इससे अच्‍छा निवारण कोई दूसरा नहीं हो सकता कि वायु से ही जल बना लिया जाए। 

यह यंत्र एक दिन में 250-800 लीटर जल निर्मित कर सकता है जिसकी मात्रा तापमान और आर्द्रता के आधार पर भिन्‍न हो सकती है। 

कंपनी ने प्रारंभ में इस तकनीक का उपयोग आईडीए या 'इजराइल डिफेंस फोर्स' के लिए किया। और वर्तमान में 'वाटरजेन' कंपनी सात देशों की रक्षा सेनाओं को लिए सेवा प्रदान कर रही है। लेकिन अब कंपनी इस आम लोगों के लिए भी बाजार में उपलब्‍ध कराना चाहती है। 

कोहावी ने आगे बताया कि कंपनी इस प्रोडक्‍ट को कई देशों जैसे भारत के बाज़ार में उतारना चाहता है, जहां पीने के शुद्ध जल की समस्‍या है। इससे वहां के लोगों को शुद्ध जल के लिए वाटर सप्‍लाई पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आगे कोहावी बताते हैं कि ''यह सिस्‍टम मात्र 1.5 रुपए में एक लीटर शुद्ध जल निर्मित करेगा जबकि वाटर बॉटल खरीदने पर आप एक लीटर शुद्ध जल के लिए 15 रुपए चुकाते हैं। (एजेंसियां)
sabhar :http://webdunia.com/

Read more

अंतरिक्ष में ऑक्‍सिजन बनाएगी ये पत्तियां

0




artificial-leaf

अंतरिक्ष यात्रा के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को ऑक्सिजन की आपूर्ति जल्द ही मानव निर्मित पत्तियों से होगी। दुनिया की पहली कृत्रिम जैविक पत्ती का विकास हो चुका है, जो पानी और कार्बन डाईऑक्साइड का अवशोषण कर ऑक्सिजन पैदा करने में सक्षम है।

इस पत्ती का विकास करने वाले ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट के जूलियन मेलकियोरी ने कहा कि इस खोज से लंबी दूरी की अंतरिक्ष यात्रा में सहूलियत होगी। साथ ही अंतरिक्ष में इंसान के बसने में भी यह मदद कर सकता है, क्योंकि शून्य गुरुत्वाकर्षण में पौधे नहीं उगाए जा सकते। खबरों के अनुसार, लंबी दूरी की अंतरिक्ष यात्रा के दौरान जिंदा रहने के लिए विभिन्न विधियों से ऑक्सिजन पैदा करने के लिए नासा लगातार शोध कर रहा है।

मेलकियोरी की रेशम पत्ती परियोजना का विकास रॉयल कॉलेज ऑफ ऑर्ट्स इनोवेशन डिजाइन इंजिनियरिंग कोर्स और टफ्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ सिल्क लैब से हुआ है। परियोजना के तहत क्लोरोप्लास्ट को रेशम के प्रोटीन में रखा जाता है। पदार्थ को सीधे रेशम के तंतुओं से अलग किया गया है, जिसमें अणुओं के स्थिरीकरण का गजब का गुण है। sabhar :http://navbharattimes.indiatimes.com/

Read more

शुक्रवार, 1 अगस्त 2014

होलोग्राम तकनीकी

0

होलोग्राम
शायद एक होलोग्राम का पहला और सबसे प्रसिद्ध चित्रण की थी कि
फिल्म 'स्टार वार्स' में राजकुमारी Leia.
आप हमारे अस्तित्व पर एक अलग परिप्रेक्ष्य हासिल करने के लिए एक होलोग्राम की मूल अवधारणा को समझना होगा. यह आप न केवल कैसे ब्रह्मांड कार्यों को समझने में मदद मिलेगी, लेकिन यह कैसे आप के रूप में अच्छी तरह से कार्य करते हैं. प्रतिबिंब और पारेषण: होलोग्राम के दो प्रकार होते हैं.
परावर्तन होलोग्राम
परावर्तन होलोग्राम आप क्रेडिट कार्ड पर देखने तरह कर रहे हैं, और वे नकल करने के लिए लगभग असंभव है क्योंकि इन जालसाजियों को रोकने के लिए उपयोग किया जाता है. मैं यहाँ होलोग्राम के इस तरह के बारे में बात करने के लिए नहीं जा रहा हूँ. लेकिन, आप जानते हैं, अभी तो इन प्रतिबिंब होलोग्राम छवियों की कई परतों से बना रहे हैं. यह सिर्फ एक छवि फिल्म पर विभिन्न कोणों पर कई बार एक से अधिक संख्या फिर से रिकॉर्ड आमतौर पर है. एक पारदर्शी प्याज की परतों के बारे में सोचो, और आप विचार मिलता है. आप एक प्रतिबिंब होलोग्राम को देखो, अपनी बाईं आंख को अपनी दाहिनी आंख से एक अलग छवि देखता है. आपका मस्तिष्क छवि बनाता है एक तरह से दो छवियों को एक सपाट सतह पर अभी भी कुछ हद तक तीन आयामी जबकि प्रकट जोड़ती है.
ट्रांसमिशन होलोग्राम
एक संचरण होलोग्राम एक सच्चे होलोग्राम है. यह मध्य हवा में प्रक्षेपित एक तीन आयामी छवि है.फिल्म स्टार वार्स में रोबोट R2-D2 ल्यूक स्काईवॉकर वह दर्ज एक संदेश प्रकट करने के लिए राजकुमारी Leia के होलोग्राम (holographic छवि) परियोजनाओं. प्रकाश की एक लेजर बीम (ऊर्जा स्रोत) उस में imbedded एक holographic छवि है कि (फिल्म के एक टुकड़े की तरह) एक थाली से होकर गुजरता है जब holographic छवि मध्य हवा में दिखाई देता है.
एक होलोग्राम कैसे बनाया जाता है
एक होलोग्राम कैसे बनाया जाता है.
() 'सामग्री कैसे काम करता है' कॉपीराइट और शिष्टाचार (© 2007 आरेखण
एक प्रमुख मुद्दा
ब्रह्मांड वास्तव में एक होलोग्राफिक प्रोजेक्शन है! तो आप कर रहे हैं! आप इस होलोग्राम विचार पर संभाल ले और एक बार, आप एक बेहतर वास्तविकता की समझ और कैसे विदेशी प्राणियों वे कर बातें कर सकते हैं होगा. इसके अलावा, आप आप कर सकते उल्लेखनीय बातें सीख जाओगे! आप हम उन्हें चमत्कार समझना के रूप में तो अद्भुत लगता है चीजों की है कि कई खोज करेंगे, वास्तव में कर रहे हैं, काम पर साधारण भौतिकी के सरल उदाहरणों.
होलोग्राफिक प्लेट
हम यह कॉल करने के लिए जा रहे हैं के रूप में होलोग्राफिक थाली, या फिल्म का टुकड़ा, एक उल्लेखनीय बात है. फिल्म का हर हिस्सा इस पर सारी जानकारी है. यह बहुत महत्वपूर्ण है. यह समझने के लिए एक तरह से एक नियमित फोटोग्राफ के लिए यह तुलना करने के लिए है. मान लीजिए कि आप आप के लिए एक नियमित कैमरा और एक साथ खड़े एक दोस्त के साथ लिया एक तस्वीर कहते हैं. आप तस्वीर प्राप्त जब आप छमाही में यह चीर और एक टुकड़ा और फटे तस्वीर के अन्य टुकड़े पर अपने दोस्त पर आप के साथ खत्म होता है.

आप इस पर दोनों अपने चित्रों था कि holographic फिल्म के एक टुकड़े के साथ वास्तव में एक ही बात कर रहे थे अब, प्रत्येक आधा अभी भी इस पर अपनी छवियों दोनों के लिए होगा! इन छवियों मूल से भी छोटा होता है कि आप फिल्म के दोनों टुकड़ा के माध्यम से एक लेजर बीम वाली हैं, तो आप अभी भी एक पूर्ण आकार होलोग्राम मिल सकता है! मैं यह समझने के लिए मुश्किल है, लेकिन सिर्फ मेरे साथ रहो. आप और छोटे छोटे टुकड़ों में holographic फिल्म काटने रख सकता है, और तुम दोनों अभी भी एक छोटे से टुकड़े पर होगा! कमाल है, है न? एक holographic फिल्म के प्रत्येक भाग के सभी मूल जानकारी शामिल है, याद रखें. यह हम शीघ्र ही करने के लिए वापस आ जाएगा कि एक महत्वपूर्ण अवधारणा है.
अनुमानित होलोग्राम
एक अनुमान होलोग्राम का चित्रण 
असीमित भंडारण
होलोग्राम के बारे में सबसे उल्लेखनीय चीजों में से एक जानकारी स्टोर करने की क्षमता है.holographically संग्रहित किया जा सकता है कि जानकारी की मात्रा लगभग असीमित है. यहाँ यह कैसे काम करता है की एक उदाहरण है.
आप holographic फिल्म (प्लेट) के एक ही टुकड़े पर कारों के हजारों की छवियों को रिकॉर्ड कर सकता. आप एक अलग कार फोटो खिंचवाने हर बार, आप बस एक अलग कोण पर चित्र बनाने में इस्तेमाल किया लेजर आयोजित करेंगे. इसके विपरीत, यदि आप प्रक्षेपण प्रक्रिया के दौरान लेजर के कोण बदलकर प्रत्येक कार के तीन आयामी छवि बहलाना सकता है.
Holographic फिल्म के एक वर्ग इंच एक विश्वकोश की पचास संस्करणों में निहित सभी जानकारी स्टोर कर सकते हैं!
आपका मस्तिष्क एक होलोग्राफिक कंप्यूटर है 
मानव मस्तिष्क holographic फिल्म (प्लेट) के एक टुकड़े की तरह है. आपके मस्तिष्क की प्रत्येक छोटा सा हिस्सा आपके पास सारी जानकारी है. आपका सोचा तरंगों एक holographic प्लेट के माध्यम से लेजर प्रकाश पासिंग की एक किरण के बराबर हैं. जिसके परिणामस्वरूप जानकारी तो अपनी चेतना में पेश किया और अपनी धारणा को वास्तविकता बन जाता है. यही नहीं, लेकिन आपके शरीर में हर कोशिका holographically पूर्ण, रहने वाले रंग और ध्वनि में आप कभी अनुभव किया है सब कुछ, की पूरी फ़ाइलें हैं इतना ही नहीं. और, वे दोहराई जा सकती है.
तत्काल खेलना
आप फिर से अनुभव करने के लिए आप कभी देखा या अनुभव किया है सब कुछ अभी भी उपलब्ध है. हम बस कैसे जानकारी का होलोग्राम को फिर से स्थापित करने के लिए सही कोण पर हमारे लेजर विचारों परियोजना के लिए खुद को सिखाना चाहिए. इस जादू पर विचार किया जाएगा एक कार पर विंडशील्ड wipers के अलावा कोई और जादू नहीं है. विंडशील्ड वाइपर बटन है, जहां एक कार के साथ, तुम्हें पता है. "खेल" बटन है जहां होलोग्राफिक जानकारी के साथ, आप बस अभी तक नहीं सीखा है. हालांकि, सभी मनुष्य इस क्षमता है.
पास मौत के अनुभव 
फिर से खेलना पास मौत के अनुभव (NDEs) के दौरान क्या होता है. अपनी चेतना में रिलीज होने के लिए अपने जीवन का पूरा होलोग्राफिक स्मृति से चलाता है कि कोशिकाओं में रसायनों का एक झरना है. हमारे विदेशी दर्शक भी हमारे जीवन के इस होलोग्राफिक पल से खेलना का उपयोग करने के लिए पता.
आप असीमित स्टोरेज क्षमता है
हम भी हमारा उस छोटे से दिमाग में लगभग असीमित क्षमता है. तुम पर विश्वास करने के लिए नेतृत्व किया गया है के रूप में मस्तिष्क, नहीं यंत्रवत्, holographically छवियों, अनुभव, और यादों भंडार है वह है. आप यह हम ही सही, हमारे दिमाग का 5 प्रतिशत का उपयोग कहा सुना है?कि सिर्फ हमारे यांत्रिक भंडारण क्षमता है वह है. अन्य 95 प्रतिशत हम हमारे दिमाग में बनाया जाता है कि होलोग्राफिक क्षमताओं का उपयोग करके क्या हासिल कर सकते में है.
वैज्ञानिक पुष्टि
  मनुष्य जटिल होलोग्राम के रूप में हमारी चेतना में बातें की दुकान. वैज्ञानिकों ने गणना की है कि हमारे जीवन काल के दौरान हम प्रत्येक   दुकान लगभग 2.8 x 10 (20) या 280.000.000.000.000.000.000, जानकारी के टुकड़े. यह अद्भुत है, है ना? उन्होंने यह भी सही ढंग से संयुक्त आपके दिमाग में सभी कोशिकाओं, सूचना के इस विशाल राशि जमा नहीं कर सकते हैं कि यह निष्कर्ष निकाला है. तो, आप इसे कैसे करते हैं? आप holographically यह स्टोर!
इसके बजाय एक लेजर बीम की, यह holographically स्टोर जानकारी के लिए अपने होलोग्राफिक प्लेटों के माध्यम से गुजरता है, जो ऊर्जा स्रोत बन कि सचेत और बेहोश दोनों अपने विचार प्रक्रिया, है. प्रक्रिया उलट है, परिणाम है कि होलोग्राम अपनी वास्तविकता है! 
होलोग्राम तस्वीर मौआ प्रभाव का उपयोग
मौआ प्रभाव का इस्तेमाल कर नकली होलोग्राम चित्र
(छवि © 2009 कॉपीराइट और यूनिवर्सल होलोग्राम के सौजन्य से) 
इसके बाद आपको मदद मिल सकती है जानकारी है: 
फ़ोटो यादें हैं जो लोग सचमुच वे holographically, खुद के सामने याद है एक किताब के पन्नों पर पेश करने में सक्षम हैं, और फिर बस पृष्ठों पढ़ें. फ़ोटो यादों के साथ लोगों को वे याद कर सकते हैं चीजों को वापस बुलाने रहे हैं, आप एक पेज से पढ़ने के रूप में अगर शब्दों निम्नलिखित उनकी आंखों का निरीक्षण कर सकते हैं. क्योंकि वे कर रहे हैं. आप उनकी आंख आंदोलन रोक देते हैं, यह याद समाप्त होता है.

वैज्ञानिकों ने प्रयोगों मैं आपको बता रहा हूँ कि क्या इस बात की पुष्टि की है. ऐसा ही एक प्रयोग के दौरान, चूहों परिश्रम से एक उलझन के माध्यम से सही पथ सिखाया जाता था. वैज्ञानिकों तो चूहे के दिमाग की विभिन्न धाराओं को हटा दिया. कुछ मामलों में, वे मस्तिष्क के एक दसवें से अधिक नहीं छोड़ा.
प्रत्येक मामले में, चूहों अभी भी उलझन के माध्यम से अपने रास्ते खोजने के लिए वास्तव में कैसे याद आ गया. अतीत के अनुभवों से सभी जानकारी holographically प्रत्येक और मस्तिष्क के हर छोटे खंड पर संग्रहीत, अभी भी वहाँ था क्योंकि यही है.
एक अन्य वैज्ञानिक सैलामैंडर के दिमाग से बाहर ले गया. उन्होंने कहा कि उन्हें diced, उन्हें कटा हुआ, और यहां तक ​​कि उन्हें तले हुए; फिर वह वापस समन्दर में डाल दिया. वह भी ऊपर से नीचे और पीछे की ओर में डाल दिया. उन्होंने कहा कि सात सौ से अधिक बार ऐसा किया. हर मामले में salamaders का व्यवहार सामान्य करने के लिए लौट आए! 4 परिणाम भी टीवी शो "60 मिनट" प्रयोगों के लिए एक खंड समर्पित इतना है कि नाटकीय थे.

वही आप का सच है. अभी भी सभी को याद बीमारी या दुर्घटना के कारण हटाया उनके मस्तिष्क के बड़े वर्गों पड़ा है यहां तक ​​कि जो लोग. शेफील्ड में एक विश्वविद्यालय के छात्र, इंग्लैंड वास्तव में कोई भौतिक मस्तिष्क था. उनके मस्तिष्क प्रांतस्था केवल एक पैंतालिसवीं एक सामान्य मानव मस्तिष्क की मोटाई था. अभी तक वह 130 के एक बुद्धि के साथ एक सम्मान छात्र था! इस वजह से उसके मस्तिष्क की होलोग्राफिक क्षमताओं का उपयोग करने के लिए अपनी क्षमता का था.
माइक नेतृत्वहीन चिकन खिलाया जा रहा
माइक नेतृत्वहीन चिकन, उसके मालिक द्वारा तंग किया जा रहा 
समय पर. माइक पर मकई की एक कर्नेल लगभग 5 साल के लिए रहते थे 
एक सिर के बिना. 
माइक, नेतृत्वहीन चिकन
Fruita कोलोराडो में 10 सितम्बर 1945 को, किसान ला ऑलसेन उसकी मुर्गियां (माइक) में से एक वध करने का निर्णय लिया. यह वह नियमित तौर पर किया था. यह उसके पसंदीदा हिस्सा था क्योंकि उसकी माता जी, के रूप में संभव पर पक्षी के गर्दन के रूप में ज्यादा रखने के लिए कहा.
पक्षी मारने का इरादा बनाया करने के बाद, यह स्पंदन और एक चिकन के सिर काटने के रूप में जब अक्सर ऐसा होता है कुछ मिनट के लिए फ्लैप के लिए जारी रखा. माइक, अब मुखिया चिकन, अपने धैर्य आ गया उसके पंख फुलाना शुरू किया और कुछ भी नहीं हुआ था जैसे बाड़ा के आसपास strutting शुरू कर दिया जब लगभग 10 मिनट बाद, ऑलसेन दंग रह गया था. माइक भोजन के लिए चुम्बन करने की कोशिश की और वह सो गया था और एक सामान्य चिकन सब कुछ करता है जब उसके पंखों के नीचे उसकी अब लापता सिर जगह है.
माइक 4 1/2 साल के लिए रहते थे. ओल्सन सिर में किया गया था जहां उसकी गर्दन में एक खोलने के माध्यम से माइक खिलाया. पहले वह मर गया, माइक दौरे पर गए थे और वैज्ञानिकों और तट से तट करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई थी. माइक टाइम पत्रिका, लाइफ पत्रिका और रिकॉर्ड्स में नाम गिनीज बुक में चित्रित किया गया था.
वैज्ञानिकों ने माइक अपने ब्रेन स्टेम का हिस्सा बरकरार रह गया था क्योंकि सामान्य रूप से कार्य करने में सक्षम था कि संपन्न हुआ. यह जाहिरा तौर पर माइक अपने 'होलोग्राफिक' चिकन संकायों के साथ जोड़ने की जरूरत है कि सभी था.
माइक अंततः एक मकई गिरी पर घुट से मृत्यु हो गई. 'माइक, नेतृत्वहीन चिकन दिवस' अब पिकनिक, आतिशबाजी, एक 5K रन, अंडा उछालों, चिकन चुटकुले और चिकन सलाद के बहुत से कोलोराडो में प्रतिवर्ष मनाया जाता है.
चारों ओर घूमना माइक नेतृत्वहीन चिकन
चारों ओर घूमना माइक नेतृत्वहीन चिकन 


क्या भूलने की बीमारी के बारे में? 

क्या भूलने की बीमारी के बारे में? या मैं कुछ याद नहीं कर सकते हैं? दोनों ही मामलों में जानकारी अभी भी वहाँ है, लेकिन holographically संग्रहीत. आप बस जानकारी के होलोग्राम विश्राम करने के लिए सही कोण पर अपने लेजर (सोचा तरंगों) जगह करने में असमर्थ हैं.
ब्रह्मांड एक होलोग्राम है
पूरे ब्रह्मांड एक होलोग्राफिक प्रोजेक्शन है. यह हम वास्तविकता कॉल holographic छवि प्रकट करने के लिए (लेजर बीम) ऊर्जा प्रदान करता है कि हमारे विचार ऊर्जा है. हम, हम में से हर एक, एक holographic प्लेट (फिल्म) है. और सिर्फ एक holographic प्लेट की तरह, हम में से प्रत्येक ब्रह्माण्ड में सब जानकारी है. इस वजह से हम सचमुच सब कुछ से जुड़े रहे हैं, और की, सब कुछ सब कुछ से जुड़ा है.
इस नए युग दर्शन नहीं है. यह भौतिकी है! बाइबल और कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों आप लॉग इन और हमेशा स्रोत के लिए वापसी कर रहे हैं का कहना है, वे सिर्फ आध्यात्मिक अर्थ में शाब्दिक और शारीरिक रूप से, और न यह मतलब है.
एक विशालकाय पानी के फव्वारे 
एक अन्य उदाहरण के एक पानी के फव्वारे होगा. पानी का एक पंख शूटिंग और फिर वापस नीचे बेसिन में पड़ने के साथ एक गीजर की तरह सोता कल्पना कीजिए. पानी के पंख एक अलग आकार की है, लेकिन यह अभी भी पानी के सभी आराम करने के लिए जुड़ा हुआ है. आप बेसिन के लिए सभी पानी रिटर्न फव्वारा बंद कर देते हैं और पंख गठन किया गया पानी की बूंदों क्या बाहर लेने के लिए कोई रास्ता नहीं है. वे सब एक हैं. बस स्रोत से पानी रिटर्न के रूप में और अब एक निश्चित रूप है, तो अंत में, तुम जानते हो. और पानी की तरह, आप ब्रह्मांड में हर कोई और सब कुछ के साथ एक हैं.
ऊर्जा का एक सागर
ब्रह्मांड ऊर्जा के समुद्र से बना है. आप अपने मस्तिष्क में निर्माण होलोग्राफिक थाली केवल व्याख्या और आप वास्तविकता कॉल एक होलोग्राफिक प्रोजेक्शन के रूप में इस ऊर्जा को देखता है. हकीकत "स्टार ट्रेक" श्रृंखला पर holodeck की तरह बहुत ज्यादा है. आप किसी भी समय कार्यक्रम बदल सकते हैं और वास्तविकता सचमुच बदल जाता है.
प्रार्थना, ध्यान, और Verbalizations
इस प्रार्थना, ध्यान, और दैनिक verbalizations काम कारण है. वे जिससे आप वास्तविकता को फोन प्रक्षेपण बदल रहा है, आपके दिमाग में होलोग्राफिक प्लेट पर जानकारी reconfigure. (आप tekkies के लिए: वे अपने होलोग्राफिक थाली पर एक नया पैटर्न हस्तक्षेप खोदना.)
तो आप अब चारों ओर उड़ान तश्तरी और विदेशी प्राणियों होती है कि प्रतीत होता है चमत्कारी बातें चमत्कार नहीं कर रहे हैं कि समझने के लिए शुरू कर सकते हैं, और वे जादू नहीं कर रहे हैं. वे सादा और सरल भौतिकी, कर रहे हैं.
असीमित दूरी पर त्वरित संचार 
कुछ विदेशी प्राणियों प्राणियों के बीच दूरी की परवाह किए बिना, तुरंत एक दूसरे के साथ संवाद कर सकते हैं. व्यापारी प्राणी ऐसा करने में सक्षम होने के लिए जाना जाता है. एक जानता है क्या, उन सभी को तुरन्त, पता है! यह कुछ भी नहीं है प्रकाश की गति से भी तेज यात्रा कर सकते हैं, जो कहते हैं आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने के लिए लगता है. आप इन प्राणियों अलग व्यक्ति नहीं हैं कि अवधारणा को समझने तक यही है. वे सिर्फ फव्वारा में पानी की तरह, ऊर्जा का एक ही शरीर का हिस्सा हैं.
वैज्ञानिक पुष्टि
वैज्ञानिकों subatomic कणों के साथ पढ़ाई में इस अवधारणा की पुष्टि की है. अध्ययन के परिणाम इस मामले में, फोटॉनों, तुरन्त एक दूसरे के साथ संवाद कर सकते हैं, कि subatomic कणों संकेत लग रहे हैं. यह, फिर, प्रकाश गति कानून का उल्लंघन प्रतीत होता है.
हालांकि, वैज्ञानिकों ने अभी कणों दो अलग वस्तुओं नहीं कर रहे हैं कि समझने की शुरुआत कर रहे हैं. वे वास्तव में, एक ही हैं! के रूप में ब्रह्मांड के सभी कण हैं. भौतिक होने के रूप में अलग किया जा रहा है कुछ भी नहीं है की इस संपत्ति कॉल "गैर स्थानीय."
  हीलिंग और चमत्कार
मानव शरीर में घाव भरने की प्रकृति के बारे में चिकित्सा समुदाय में काफी चर्चा है. पूर्वी दवा और पश्चिमी चिकित्सा शरीर वास्तव में बीमारी और बीमारी से ही भर देता है पर एक नए परिप्रेक्ष्य हासिल करने के लिए संयुक्त किया जा रहा है.
चमत्कार healings जरूरी चमत्कार नहीं कर रहे हैं. अक्सर बार वे होलोग्राफिक reinterpretations हैं. एक बार फिर, यह भौतिकी है. अब तक आप प्रयोगों विचारों नाटकीय रूप से चिकित्सा की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं पता चला है कि पता है. एक तरफ ध्यान दें के रूप में, यह भी विचार मशीनरी के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं कि खोज की गई है.
एक नई होलोग्राम
चमत्कार healings का अनुभव जो लोग खुद के लिए एक नया होलोग्राम बनाने के जो अपने लेजर (सोचा पैटर्न), refocus करने में सक्षम है. कभी कभी यह है कि यह एक अवचेतन स्तर पर होता है बूझकर और इरादे से, दूसरी बार होता है. वास्तविकता के नए होलोग्राम वहाँ बीमारी के बिना बनाई गई है. यह पानी के सभी बूँदें एक फव्वारा में एक नया आकार का समर्थन करेगी बस के रूप में, फव्वारा और इस नई वास्तविकता का समर्थन करने के लिए मिलती है वास्तविकता में सब कुछ का आकार बदल जाता है.
बस इन तथ्यों पर विचार करें:
Placebos (उन में किसी भी दवा बिना फर्जी दवा) वास्तव में समय का अधिक से अधिक 35 प्रतिशत काम करते हैं! और उस प्रतिशत बढ़ रहा है. कारण है कि दवा असली परिवर्तन सोचा पैटर्न है और एक नए होलोग्राम (वास्तविकता) बनाता है कि मरीज की धारणा है.
भावनात्मक रूप से परेशान और मंद व्यक्तियों सामान्य आबादी की तुलना में कैंसर से होने वाली मौतों, सामान्य 25 प्रतिशत की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत की काफी कम दर है. यह इन व्यक्तियों के रूप में आसानी से बीमारी की एक होलोग्राम (वास्तविकता) नहीं बना सकते हैं प्रकट होता है.

लेखक का नोट - प्लेसबो अद्यतन 
हाल ही में (2009) दवा उद्योग 'Placebos' का सकारात्मक प्रभाव में नाटकीय वृद्धि पर चर्चा करने के लिए एक गुप्त पैनल बुलाई है. क्लीनिकल ट्रायल placebos दवाओं बनाया जा रहा है की तुलना में बेहतर काम कर रहे हैं कि दिखा रहे हैं. उद्योग placebos अंततः उन्हें कारोबार से बाहर रखा जाएगा कि बहुत चिंतित है.
एक नया दृष्टिकोण
हम यह समझने की जरूरत है: कल्याण बनाने बिल्कुल बीमारी पैदा करने के रूप में एक ही प्रक्रिया है. आप बीमारी बना सकते हैं अगर इसे दूसरे तरीके से कहें,, आप स्वस्थ बना सकते हैं. यह भौतिक विज्ञान है, जादू नहीं है.
Hyperdimensional भौतिकी
हमारे प्रमुख वैज्ञानिकों को पहले से ही आप चीजों की एक subdimensional आदेश से वास्तविकता बनाने की खोज की है. वे अति आयामी भौतिकी कहते हैं. यह मैं चर्चा और होलोग्राफिक वास्तविकता के रूप में जिक्र किया गया है कि एक ही बात है.
हमारे प्राचीन पवित्र पुरुषों और मनीषियों तक इस बारे में जाना जाता है. वे ब्रह्मांड के होलोग्राफिक / हाइपर आयामी वास्तविकता में नल के लिए सक्षम थे. इस समझ से, वे बातें दिखाई देते हैं और जादू की तरह गायब कर सकता है, लेकिन यह भौतिकी है. यह बस सबसे मनुष्यों से अपनी वास्तविकता के अधिक से अधिक नियंत्रण हो रही है.
फ्लाइंग सॉसर्स ही बात करते हैं 
गायब हो और फिर से प्रकट है कि विदेशी अंतरिक्ष यान एक ही बात कर रहे हैं. वे में और हमारे आयाम, होलोग्राफिक अस्तित्व के हमारे विमान से बाहर winking रहे हैं. यह जादू नहीं है, यह भौतिकी है!
क्या तुमने देखा है तुम नहीं देखते क्या है
आप कुछ देखते हैं, तो आप सिर्फ यह नहीं देख रहे हैं. आप holographically इसे बनाने और वास्तविकता में यह आकार लेते हैं. कई बार वास्तव में अपने दिमाग में पहले से ही मौजूदा होलोग्राफिक थाली से holographically बनाया जा रहा है कि आप क्या देख के हिस्से हैं. आपका मस्तिष्क (होलोग्राफिक प्लेट) जानकारी प्रदान करता है और आप वास्तव में नहीं देख रहे हैं दृश्य के कुछ हिस्सों में भर जाता है.

यहाँ इस प्रक्रिया को समझने का एक और तरीका है. अपनी आंख के रेटिना के मध्य में ऑप्टिक तंत्रिका आँखों को देता है जहां एक जगह है. इस स्थान पर कोई तस्वीर रिसेप्टर्स हैं. आप अपनी आंख वास्तव में केवल क्या देखा तो देखता है "," आप को देखा हर दृश्य के बीच में एक छेद होगा.लेकिन वहाँ नहीं है. पहले से ही अपनी होलोग्राफिक थाली में imbedded जानकारी आप देख दृश्य को पूरा करने के लिए लापता टुकड़े में भरता है वह है.
वैज्ञानिक पुष्टि 
पढ़ाई के माध्यम से, वैज्ञानिकों आप क्या देख के केवल 50 प्रतिशत वास्तव में अपनी आंख और दृश्य प्रांतस्था द्वारा देखा जाता है कि निर्धारित किया है. अन्य 50 प्रतिशत holographically में भर जाता है! दृश्य तकनीकों चिकित्सा प्रयोजनों के लिए और चीजों को सीखने के लिए इतनी अच्छी तरह से काम करते हैं यही कारण है. दृश्य आपके दिमाग में पहले से ही सब समय से कर रही है कि एक प्रक्रिया का इस्तेमाल; कारतूस भरने और लगातार वास्तविकता को फिर से बनाने.
एक होलोग्राम कैसे किया जाता है
के तुम तो कार, या एक होलोग्राम की एक तीन आयामी छवि परियोजना कर सकते हैं तो एक कार के एक होलोग्राफिक चित्र लेने के लिए कहना चाहते हैं. प्रकाश की एक लेजर बीम एक ही समय में कई अलग अलग दिशाओं से कार के उद्देश्य से है. यह दो मुस्कराते में लेजर बीम विभाजित जो दर्पण और बीम splitters का उपयोग करते हैं, के माध्यम से किया जाता है. प्रकाश फिल्म पर कार और रूपों पैटर्न बंद bounces. दरअसल, यह एक गिलास प्लेट है, लेकिन सादगी की खातिर हम फिल्म के एक टुकड़े के रूप में यह उल्लेख करने के लिए जा रहे हैं. ये हस्तक्षेप पैटर्न सभी कोणों से ली गई कार की छवि होते हैं.
एक होलोग्राम का अनुमान है कैसे
तीन आयामी छवि का निर्माण करने के लिए हम प्रक्रिया उलट है एक होलोग्राम कहते हैं. लेजर प्रकाश की एक किरण उस पर हस्तक्षेप पैटर्न के साथ फिल्म का टुकड़ा के माध्यम से पारित कर दिया है. परिणाम इस फिल्म के माध्यम से प्रकाश गुजर होलोग्राम बनाया गया था जब कार से उछल रहे थे कि प्रकाश की सटीक पैटर्न recreates है. प्रकाश पैटर्न तीन आयामों में कार की सही, मूल आकार में सुधार. इस प्रकार, होलोग्राम.
फूरियर रूपांतरण
फूरियर रूपांतरण हस्तक्षेप पैटर्न रिकॉर्डिंग और होलोग्राम के प्रक्षेपण में प्रकाश पैटर्न अनुवाद वर्णन है कि कैसे समीकरण का एक सेट है. यह भी इन ठीक उसी समीकरण विचार प्रक्रिया के दौरान जानकारी अनुवाद करने के लिए मानव मस्तिष्क द्वारा उपयोग किया जाता है कि खोज की गई है!

sabhar :
http://www.aliens-everything-you-want-to-know.com/imgs/logo.gif

Read more

एलियंस को लेकर इसके दावे सुनकर चौंक जाएंगे

0

man who says that he had sex with aliens

उसकी कही बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल है। डेली मेल के मुताबिक नॉर्थ यॉर्कशायर में रहने वाले सायमन पार्क्स का ये दावा है कि उसने सालों पहले एलियन की थ्रीडी ईमेज यानी के एलियन होलोग्राफिक के साथ सेक्स किया था।

डेली मेल के अनुसार 54 साल के सायमन असलियत में शादीशुदा हैं और तीन बच्चों के पिता भी हैं। वो कहते हैं‌ कि उन्होंने अपनी वर्जिनिटी एलियन होलोग्राफिक के साथ ही लूज की थी।

वो ये भी कहते हैं कि एलियन के तौर पर जिसको वो पसंद करते हैं उसका नाम कैट क्वीन है और उससे हुए बच्चे का नाम जारका है। sabhar :http://www.amarujala.com/

Read more

गुरुवार, 31 जुलाई 2014

दुनिया के पहले बिजली से चलने वाले विमान

0




लंदन: विश्व के पहले पूरी तरह से बिजली चालित विमान ने आकाश में सफलतापूर्वक उड़ान भरी। इस विमान को बनाने वाली कंपनी एयरबस ने बताया है कि यह विमान हवाई यात्रा की लागत में एक तिहाई से अधिक तक की कमी ला सकता है।
‘ई फैन’ के नाम वाले प्रयोग के तौर पर उड़ाए गये इस छोटे विमान ने दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में बौर्डिओक्स के निकट एक हवाई-अड्डे से उड़ान भरी और यह हरित, शांतिपूर्ण और सस्ती हवाई यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
एयरबस द्वारा निर्मित ई फैन की लंबाई 19 फुट से कुछ अधिक है और इससे एक हेयर ड्रायर से थोड़ा ही अधिक शोर होता है। 120 लिथियम आयन बहुलक बैटरी से युक्त इस विमान ने पिछले महीने 10 मिनट से अधिक समय तक उड़ान भरी और बिना रीचार्ज के यह विमान लगभग एक घंटे तक आसमान में उड़ान भर सकता है।
एक वेबसाइट के मुताबिक एयरबस ने बताया है कि ई फैन की एक घंटे की व्यावसायिक उड़ान में केवल 16 अमेरिकी डॉलर की लागत आएगी जबकि इसी आकार के पेट्रोल से चलने वाले विमान पर 55 अमेरिकी डॉलर की लागत आती है। (एजेंसी) sabhar :http://zeenews.india.com/

Read more

स्मार्टफ़ोन पहचानेगा कैंसर का रोग

0

स्मार्टफ़ोन कैंसर

इसराइल में शोधकर्ता एक ऐसा स्मार्टफ़ोन विकसित कर रहे हैं जो शरीर में कैंसर के रोगों की पहचान कर सकेगा.

चार सौ डॉलर (क़रीब 24,000 रुपये) की क़ीमत का यह स्मार्टफ़ोन उपकरण संभावित कैंसर की पहचान और उसका विश्लेषण करने में सक्षम होगा.


स्मार्टफ़ोन से ली गईं तस्वीरें उपयोगकर्ता द्वारा जांची जाती हैं और इसके बाद एक पेशेवर द्वारा पुनरीक्षण के लिए इन्हें अपलोड किया जाता है.

इस उपकरण से हरे रंग का प्रकाश निकलता है, जो कैंसर की कोशिकाओं को अलग रंग में दिखाता है.

इसमें लगा बड़ा लेंस त्वचा पर संभावित कैंसर और रक्त आपूर्ति की जगहों की तस्वीर लेता है.

पेशेवर विश्लेषणकर्ताओं द्वारा इन त्रिआयामी तस्वीरों का विश्लेषण किया जाता है.

मोबाइल ओसीटी के सीईओ एरियल बेरी के अनुसार, ''हम चाहते हैं कि इस उपकरण से दुनिया के किसी भी कोने में स्थित कोई भी व्यक्ति इन तस्वीरों को ले सके और उनका विश्लेषण किया जा सके.''

एरियल बेरी का कहना है कि ''हमारा मकसद है कि लोग अपनी जिंदगी को सुरक्षित रख सकें.''sabhar :http://www.bbc.co.uk/

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv