Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 5 मई 2014

टीना घई कि नई एलबम

0









Read more

कुछ पुरातात्विक खोजे जिन्होंने वैज्ञानिकों को कर रखा है हैरान और परेशान

0


विशव में हर साल बहुत सी पुरातात्विक खोजे की जाती है। इन खोजो से हमे हमारे पिछले समय के बारे में काफी जानकारी मिलती है।  लेकिन कभी कभी कुछ ऐसी खोजे हो जाती है जिसका रहस्य वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाते है जैसे की सहारा के सुदूर रेगिस्तान में बना पत्थरो का ढांचा , या फिर कुछ ऐसी खोजे होती है जो वैज्ञानिको को हैरान कर के रख देती है जैसे की नवाडा में मिला विशाल इंसानी जबड़ा।  हम आपको आज कुछ ऐसी ही खोजो के बारे में विस्तार से बताएँगे।

1. शुद्ध लोहे से बना करोडो साल पुराना हथोड़ा (Hammer of the purest iron alloy) :-



Hammer of the purest iron alloy



इस धरती पर अब तक हुई  पुरातात्विक खोजो में से इस खोज ने वैज्ञानिको को सबसे ज्यादा हैरान किया है। अमेरिका में सन 1934 में  140 मिलियन साल पुरानी लाइमस्टोन की  चट्टानों में एक लोहे की हथोडी मिली। जब वैज्ञानिको ने इसका प्रयोगशाला मेंअध्यन्न किया तो वो दो कारणों से हैरान  रह गए। पहला की हथौड़े में लगा हुआ लकड़ी का हैंडल अंदर से कोयल बन चूका था, यानी की वो कई मिलियन साल पुरानी थी। दूसरा हैरान करने वाला कारण लोहे की एक दम शुद्ध अवस्था थी।  इतना शुद्ध लोहा  धरती की किसी भी खदान से आज तक  नहीं निकला है। लोहे की शुद्धता का अंदाज़ा इस बात से पता चलता है की 1934 में उसे चट्टान से निकलते  वक़्त खरोच  लगी  थी पर 80 साल बाद आज तक भी उस पर जंग लगने  के कोई लक्षण नहीं है। वैज्ञानिक इस हथौड़े का अनुमानित समय 145 से 60 मिलियन साल पूर्व मानते है यानी की  करोडो साल पूर्व जबकि मानव जाती ने 10000 साल पहले ही इस तरह के औजार बनाना सीखा है।


2.सहारा रेगिस्तान में पत्थरों से बना खगोलीय ढांचा  (Astronomically aligned stones in Sahara desert ) :-

Astronomically aligned stones in Sahara desert



सहारा के सुदूर रेगिस्तान में स्तिथ पत्थरो का यह ढांचा दुनिया के सबसे बड़े रहस्यों में से एक है। 1973 में पुरातत्व शास्त्री पहली बार यहां पहुंचे थे। 1998 में प्रोफेसर फ्रेड वैंडोर्फ की टीम ने पत्थरों के इस स्ट्रक्चर का अध्ययन किया तो पता चला कि ये करीब 6000 साल ईसा पूर्व में बनाया गया है। नाब्टा प्लाया में मिले पत्थर के स्ट्रक्चर पर रिसर्च करने से पता चला है कि ये खगोल शास्त्र और ज्योतिष से संबंधित थे। सवाल ये है कि इतनी सहस्र शताब्दियों पहले उन लोगों ने इतना विकास कैसे कर लिया था। तब वे इसका इस्तेमाल किस तरह करते थे? ये आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

3. चीनी मोजैक लाइन्स (Chinese Mosaic lines) :-

Chinese mosaic lines




तस्वीर में दिख रहे ये अजीबो-गरीब लकीरें 40 डिग्री 27'28.56 उत्तर व 93 डिग्री 23'24.42 पूर्व दिशा में देखी गई हैं। इस विचित्र कृति के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। चीन के गानसू शेंग के रेगिस्तान में ये लकीरें बनी हुई हैं। अंग्रेजी में इसे चीनी मोजैक लाइन्स कहा जाता है। कुछ आंकड़े बताते हैं कि 2004 में इन लकीरों को खींचा गया था। अहम बात ये है कि ये लकीरें मोगाओ की गुफा के आसपास बनाई गई हैं, जिसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है। दिलचस्प पहलू यह है कि चट्टान के ऊबड़-खाबड़ होने के बाद भी लंबे अरसे से लकीरें बिल्कुल सीधी ही हैं।

4. पत्थर की गुड़िया (Stone Doll) :-
Stone Doll



1889 में ईदाहो के नाम्पा में अचानक वैज्ञानिकों का रूझान बढ़ गया। वजह थी खुदाई के दौरान मिली पत्थर की गुड़िया। इसे मानव हाथों द्वारा बनाया गया है। पत्थर की ये गुड़िया 320 फीट की गहराई में खुदाई के दौरान मिली थी। इसे देख तब अंदाजा लगाया गया कि दुनिया में मानव जाति के अस्तित्व में आने के बाद शायद इस गुड़िया को बनाया गया होगा। हालांकि, पर्दे के पीछे की सच्चाई अभी भी अबूझ रहस्य बनी हुई है।

5. तीन सौ मिलियन साल पुराना लोहे का पेंच (Iron bolt, age 300 million years)





Iron bolt, age 300 million years





1998 में रूसी वैज्ञानिक दक्षिण-पश्चिम मॉस्को से करीब 300 किलोमीटर दूर एक उल्का के अवशेष की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक पत्थर का टुकड़ा मिला, जिसमें लोहे का पेंच संलग्न था। भूवैज्ञानिकों के मुताबिक, ये पत्थर 300 मिलियन (30 करोड़) साल पुराना है। तब न तो कोई प्रबुद्ध प्रजाति हुआ करती थी और न ही धरती पर डायनासोर हुआ करते थे। पत्थर के बीच लोहे का पेंच साफ दिखाई पड़ता है। इसकी लंबाई एक सेंटीमीटर और व्यास तीन मिलीमीटर है।

6. प्राचीन रॉकेट जहाज - जापान  (Ancient Missile Ship - Japan) :-

Ancient Missile Ship

तस्वीर में आपको रॉकेट नुमा जहाज जैसा कुछ दिख रहा है। ये जापान की एक गुफा में बनी प्राचीन पेंटिंग है। बताया जाता है कि ये पेंटिंग 5, 000 ईसा पूर्व की है। खोजकर्ताओं के जेहन में ये सवाल अभी भी बना हुआ है कि क्या प्राचीनकाल में इस तरह का कोई विमान था। अगर नहीं, तो फिर इसे क्या सोच कर बनाया गया होगा।

7.  खिसकते पत्थर - डेथ वैली, कैलिफोर्निया  (Moving Stones - Death Valley, California) :-




Moving Stones - Death Valley, California






कैलिफोर्निया की डेथ वैली में कुछ पत्थरों का खुद ब खुद खिसकना नासा के लिए भी अबूझ पहेली बनी हुई है। रेसट्रैक प्लाया 2.5 मील उत्तर से दक्षिण और 1.25 मील पूरब से पश्चिम ततक बिल्कुल सपाट है। लेकिन यहां बिखरे पत्थर खुद ब खुद खिसकते रहते हैं। यहां ऐसे 150 से भी अधिक पत्थर हैं। हालांकि, किसी ने उन्हें आंखों से खिसकते नहीं देखा। सर्दियों में ये पत्थर करीब 250 मीटर से ज्यादा दूर तक खिसके मिलते हैं। 1972 में इस रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम बनाई गई। टीम ने पत्थरों के एक ग्रुप का नामकरण कर उस पर सात साल अध्ययन किया। केरीन नाम का लगभग 317 किलोग्राम का पत्थर अध्ययन के दौरान जरा भी नहीं हिला। लेकिन जब वैज्ञानिक कुछ साल बाद वहां वापस लौटे, तो उन्होंने केरीन को 1 किलोमीटर दूर पाया। अब वैज्ञानिकों का यह मानना है कि तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण ऐसा होता है।

8.  पिरामिड द पॉवर - मेक्सिको ( Pyramids the Power - Mexico) :-


Pyramids the Power - Mexico


इस प्राचीन मैक्सिकन शहर की दीवारें अभ्रक (mica) की बड़ी चादरों से बनी हैं। अभ्रक खदान के निकटतम जगह की बात करें, तो वह ब्राजील में है। लेकिन ये खदान शहर से हजारों मील की दूरी पर है। अभ्रक का इस्तेमाल प्रौद्योगिकी व ऊर्जा उत्पादन में किया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि इन इमारतों को बनाने के लिए बिल्डर ने अभ्रक जैसे खनिज का इस्तेमाल क्यों किया होगा। क्या आर्किटेक्ट शहर में बिजली के लिए स्रोत का दोहन कर रहे थे?


9. विशाल जीवाश्म - आयरलैंड  (Fossil Giants - Ireland) :-




Fossils Giants - Ireland





इस विशाल आइरिश जीवाश्म की लंबाई 12 फीट से ज्यादा है। इसकी खोज आयरलैंड के अंतरिम में खुदाई के दौरान हुई थी। इस तस्वीर को 'द ब्रिटिश स्ट्रैंड मैगजीन ऑफ दिसंबर 1895' से लिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, जीवाश्म की लंबाई 12 फीट 2 इंच, सीने की परिधि 6 फीट 6 इंच, बाजुओं की लंबाई 4 फीट 6 इंच है। इसके अलावा दाएं पैर में छह अंगुलियां हैं।

10.  पिरामिड ऑफ अटलांटिस  -  यूकैटन खाड़ी, क्यूबा  (Pyramids of Atlantis - Yucatan Channel, Cuba) 


Pyramids of Atlantis - Yucatan Channel, Cuba


क्यूबा के निकट तथाकथित यूकैटन खाड़ी में वैज्ञानिकों द्वारा मेगालिथ के खंडहर के रहस्य का पता लगाने का सिलसिला जारी है। इस खोज में वे तटीय क्षेत्र का मीलों लंबा सफर तय कर चुके हैं। जिन अमेरिकी पुरातत्वविदों ने इस जगह की खोज की, उन्होंने फौरन एक घोषणा कर कहा कि उन्होंने अटलांटिस ढूंढ निकाला है। अब ये स्कूबा डाइवर्स के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है।

11. भीमकाय इंसानी जबड़ा -  नेवाडा, अमेरिका (Giant Human Jaws, Nevada -America ) :-





(Giant Human Jaws, Nevada -America



ऐसा कहा जाता है कि नेवाडा में लाल बाल वाले 12 फीट लंबे इंसान रहा करते थे। ये कहानी अमेरिकियों द्वारा एक गुफा में भीमकाय लोगों की हत्या से जुड़ी है। 1911 में खुदाई के दौरान ये मानव जबड़ा मिला है। तस्वीर में सामान्य व भीमकाय जबड़े को एकसाथ तुलना कर दिखाया गया है। इसके अलावा 1931 में दो मानव कंकाल भी मिले थे, जिनकी लंबाई 8 व 10 फीट थी।


12. एल्युमीनियम कील - रोमानिया (Aluminium Wedge - Romania) :-

Aluminium Wedge - Romania


1974 में त्रानसिलवेनिया की मुर्स नदी में 20, 000 साल पुराने मैस्तदन की हड्डियों के साथ एक अलुमिनिम की कील मिली थी। इस कील पर आक्साइड की एक मिलीमीटर मोटी परत चढ़ी हुई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कील 300-400 साल पुरानी है। गौरतलब है कि अलुमिनियम हमेशा अन्य धातुओं के साथ मिश्रित पाया जाता है, लेकिन चार सौ साल पुरानी ये कील विशुद्ध अलुमिनियम की बनी हुई है। वैज्ञानिकों के बीच अबूझ पहेली ये है कि 1808 के पहले तक अलुमिनियम की खोज ही नहीं हुई थी। ऐसे में चार सौ साल पहले विशुद्ध अलुमिनियम कैसे आ सकता है।


3. लोलाडॉफ प्लेट - नेपाल (Plate Loladoffa - Nepal) :-नेपाल में 12, 000 साल पहले पत्थर से बनी थाली का चलन था। हालांकि, इस थाली को देख यूएफओ की झलक दिखाई देती है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि थाली में एलियन नुमा आकृति बनी हुई है।
sabhar :http://www.ajabgjab.com/

Plate Loladoffa - Nepal


Read more

भूत ने पटककर फर्श पर घसीटा,

0

भूत ने पटककर फर्श पर घसीटा, देखें रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीरें


प्रेतात्माओं के अस्तित्व को लेकर हमेशा विवाद रहा है, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रेतात्मा के डरावने हमले का फुटेज है। यू-ट्यूब पर आए वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो किसी अज्ञात अस्पताल का है और इस व्यक्ति के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया। 
वीडियो में एक व्यक्ति बड़े आराम से अस्पताल के सुनसान कॉरिडोर से गुजरते दिखाई दे रहा है। यह देखकर लगता है कि उसे ऐसी किसी घटना की आशंका भी नहीं रही होगी। 
यह व्यक्ति अस्पताल के कॉरिडोर के अगले गेट पर जैसे पहुंचा, तो उसके सामने अचानक एक छाया दिखाई दी और वह फर्श पर गिर गया। प्रेतात्मा उसका पैर पकड़कर फर्श पर कुछ दूर आगे की ओर तक घसीटती नजर आती है। कुछ ही पलों में वह छाया के चंगुल से छूटता है और डरा-सहमा तेजी से वापस भागते हुए नजर आता है। हालांकि, इस घटना के समय, स्थान और पीड़ित व्यक्ति आदि की जानकारी नहीं मिल सकी। इस वाकये की आप यहां तस्वीरें और वीडियो देख सकते हैं।
(फोटो और वीडियो साभार : यू-ट्यूब)





sabhar : bhaskar.com

Read more

रविवार, 4 मई 2014

वर्चुअल रिएलिटी फर्म ऑक्‍लस को खरीदेगा फेसबुक

0



वॉशिंगटन। व्हाट्सऐप को 19 अरब डॉलर में खरीदने के करीब एक माह बाद ही फेसबुक ने अगले अधिग्रहण का ऐलान कर दिया है। इस बार फेसबुक वर्चुअल रियलिटी फर्म ऑक्‍लस को खरीदने जा रही है। सौदा 2 अरब डॉलर में होने वाला है।
ऑक्‍लस कंपनी वर्चुअल रियलिटी गेमिंग बाजार की अग्रणी कंपनी है और हेडसेट किट 'ऑक्‍लर रिफ्ट' बनाती है। इसके लिए फेसबुक 40 करोड़ डॉलर का भुगतान नकद रूप में करेगी और बाकी 1.6 अरब डॉलर के शेयर देगी। फेसबुक के मुताबिक सोशल और कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म पर वर्चुअल रियलिटी बाजार अगला बड़ा बाजार बनने जा रहा है।
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा, 'मोबाइल आज का प्लेटफॉर्म है और हमें भविष्य के प्लेटफॉर्म के लिए भी तैयार रहना चाहिए। ऑक्‍लस के पास सोशल प्लेटफॉर्म पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है। यह कंपनी हमारे काम करने, गेम खेलने और कम्युनिकेशन के तरीकों में बदलाव लाने वाली है।"
फेसबुक द्वारा अधिग्रहण के बाद ऑक्‍लस का मुख्यालय कैलिफोर्निया में ही बना रहेगा। कंपनी ऑक्‍लस रिफ्ट भी बनाती रहेगी। शुरुआत में इसका मुख्य काम गेमिंग पर ही केन्द्रित रहेगा, लेकिन बाद में फेसबुक इसमें कई नए काम जोड़ेगी। फेसबुक का मकसद वर्चुअल रियलिटी को एजुकेशन, स्पोर्ट्स और मेडिकल जैसे नए क्षेत्रों में लाने का है।
-sabhar :http://naidunia.jagran.com/

Read more

आपका हर दर्द कपड़ा ही दूर करेगा

0

आपका हर दर्द कपड़ा ही दूर करेगा

जागरण के मुताबिक पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की एक वैज्ञानिक ने तीन वर्षो के शोध के दौरान ऐसे कपड़े तैयार किए हैं, जो दवाओं से निजात दिलाते हुए रोग भगाएंगे।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय स्थित अपैरल एंड टैक्सटाइल साइंस डिपार्टमेंट की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दविंदर कौर ने करीब तीन वर्षो के शोध से माइक्रो इन कैप्सूलेशन तकनीक के जरिए ऐसा कपड़ा तैयार किया है, जिसमें ऑयल [तेल] को छोटे-छोटे कोट्स में तोड़ने के बाद कैमिकल की कोटिंग कर कपड़ों में रचा बसा दिया जाता है। जब कोई मरीज इन तेलयुक्त कपड़ों को पहनता है तो बॉडी की रगड़ से हीट पैदा होती है और उस हीट से कपड़ों में इस्तेमाल किया गए तेल से शरीर की प्राकृतिक तौर पर मालिश होती है और राहत मिलती है। इन कपड़ों की विशेषता यह है कि इन्हें किसी भी मौसम में 20 से 25 बार धोकर पहना जा सकता है। sabhar :http://hindi.ruvr.ru/
डॉ.दविंदर बताती हैं कि बीमारी के हिसाब से विभिन्न किस्म के तेल युक्त कपड़े तैयार किए गए हैं। ज्वाइंट पेन के लिए सफेदे व जैसमीन के तेल को कपड़ों में मिलाकर घुटनों पर लगाने वाली पट्टियां, गर्दन के कॉलर व हाथों के दस्ताने तैयार किए गए हैं। इसे पहनने से दर्द में आराम मिलता है। अस्थमा पीड़ितों के लिए नींबू व चीड़ के पेड़ के तेल से तैयार कपड़ों से रूमाल, मास्क, तकियों के गिलाफ बनाए गए हैं। जब इन तेलों की खुशबू नाक व मुंह के जरिए शरीर में पहुंचती है तो दवाइयों का काम करती है और इनके रोजाना इस्तेमाल से अस्थमा से राहत मिलती है। ज्यादातर लोग जख्मों को भरने के लिए हल्दी का लेप लगाते हैं।
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/news/2014_05_04/271976369/

Read more

पुरुषों की त्वचा को जवां बनाए रखने का असरदार उपाय

0

sheep placenta in cream stops men aging

लंबे समय तक जवां दिखने की चाहत महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में भी कम नहीं होती है। तभी तो जवां त्वचा के लिए पुरुषों में इन दिनों खास किस्म की क्रीम चलन बढ़ा है।

त्वचा को जवां और तनावमुक्त रखने के लिए इन दिनों भेड़ की गर्भनाल से बनी क्रीम का चलन काफी बढ़ा है। खासतौर पर पुरुषों के लिए एंटीएजिंग क्रीम के रूप में इनकी मांग पिछले छह महीनों में 25 प्रतिशत बढ़ी है।

डेलीमेल को अमेरिकी स्किन क्लीनिक के प्रबंध निदेशक पीटर फिनिगन ने बताया, ''बहुत अधिक तनाव वाले वातावण में रहने वाले पुरुषों के चेहरे पर समय से पहले दिखने वाले उम्र के निशान मिटाने का यह प्रभावी उपाय है। इसमें मौजूद प्रोटीन और एंटीइन्फ्लामेट्री गुण त्वचा को लाल होने या झुर्रियों से बचाने में मददगार है।''

विक्टोरिया बेकहम जैसे अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी भी इस क्रीम के फेशियल से त्वचा को लंबे समय तक जवां रखने का दावा करते आए हैं।

न्यूयॉर्क में हुए शोध में इसके परीक्षण के दौरान पाया कि एंटीएजिंग उत्पादों की तुलना में भेड़ की गर्भनाल से बनी क्रीम 40 प्रतिशत अधिक असरदार है। sabhar :http://www.amarujala.com/

Read more

महिला ने भूत के साथ असल जिंदगी में सेक्‍स किया

0



photo ::aajtak.in
फिल्‍मों में आपने कई बार किसी महिला को भूत के साथ सेक्‍स करते हुए देखा होगा। लेकिन क्‍या कभी आपने सुना है कि किसी महिला ने भूत के साथ असल जिंदगी में सेक्‍स किया हो! जी हां, एक यूक्रेन एक्‍ट्रेस का कहना है कि उसे साथ किसी भूत ने एक बार नहीं दो बार सेक्‍स किया। साथ ही एक्‍ट्रेस ने बताया कि इस दौरान उन्‍हें बहुत मजा आया।
दरअसल, यूक्रेन की एक्‍ट्रेस नताशा ब्लासिक ने यूके टीवी शो पर कहा कि एक सुबह उनके पति जब घर पर नहीं थे, तब उन्होंने ऐसा महसूस किया कि कोई उनके शरीर को छू रहा है। प्‍यार करने के लिए उन्‍हें तैयार कर रहा है।  
ब्‍लासिक बताती है कि हालांकि उस समय घर में कोई नहीं था, वो अकेली थीं। ब्लासिक ने बताया कि वह महसूस कर पा रही थीं कि कोई उनके शरीर को छू रहा है। कोई उनके साथ फोरप्‍ले कर रहा है। ब्‍लासिक किसी का वजन अपने शरीर पर महसूस कर रही थीं। लेकिन ब्‍लासिक को अपने आस पास कोई नजर नहीं आ रहा था।
इससे ब्‍लासिक पहले तो बहुत परेशान हो गईं, पर फिर उन्‍होंने फैसला किया कि वह रिलैक्स हो जाएगी। इसके बाद ब्‍लासिक ने भूत के साथ सेक्‍स का भरपूर लुत्‍फ उठाया। ब्‍लासिक बताती हैं कि यह उनके लिए एकदम नया, लेकिन बेहतरीन अहसास था जिसे वह कभी भुला नहीं पाएंगी।
न्यू यॉर्क डेली न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लासिक ने कहा, 'इसके बाद वो भूत चला गया, लेकिन एक महीने के बाद वो फिर आया। मेरे साथ फिर वही सब हुआ और इस बार ये अनुभव पहले से बेहतर था।

भूत से सेक्‍स करती है ये महिला!

Read more

शनिवार, 3 मई 2014

वर्चुअल सुविधा

0

'virtual sex' by 2030 ‎

होटलों में वर्चुअल सेक्स की सुविधा दी जा सकती है


मेलबर्न। अगर आप बाहर क्सरी होटल मे ठहरे हों और आपका पार्टनर साथ में न हो तो आपके रोमांटिक सपनों को पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के होटल तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के होटलों में वर्चुअल सेक्स की सुविधा पर विचार किया जा रहा है।
होटल चेन ट्रैवलॉज ने भविष्यदृष्टा इयान पियर्सन से विचार विमर्श करके इस बात का अनुमान लगाने के लिए पूछा है कि साल 2030 तक कितने होटलों में वर्चुअल सेक्स की सुविधा दी जा सकती है।
पियर्सन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि साल 2030 तक होटलों में ऎसी सुविधाएं संभव हैं जिसमें कोई ग्राहक अपने पार्टनर के साथ वर्चुअल सेक्स का आनंद प्राप्त कर सकता है और ऑडियो, विडियो के साथ अपने पार्टनर के साथ स्पर्श का अनुभव कर सकता है। खास बात है कि वर्चुअल सेक्स का अनुभव दोनों पार्टर को महसूस होगा।
पियर्सन कहा कि होटल में ठहरा गेस्ट डिजिटल इन्फर्मेशन के साथ टेलीविजन पर कार्यक्रमों देख सकेंगे। और वर्चुअल सेक्स का मजा भी ले सकेंगे। ग्राहक नियमित अंतराल पर अपने पार्टनर की इमेज बदल सकेगा। साथ ही फोटोग्राफ व पेन्टिंग का अनुभव प्राप्त कर सकता है। यही नहीं कस्टमर के परिवार के सदस्य भी होटल से लिंक कर एक साथ मजा ले सकेंगे।

होटल के कमरों मे टहरने वालों के लिए अपने ईमेल चेक करने के लिए हाई टेक कॉन्टैक्ट लैंस भी लगाए जांएगे।
sabhar :http://kamleshsharma88.wordpress.com/
वर्चुअल लैब से पूरी होगी ट्रेंड टीचर्स की कमी:


देश के अधिकांश कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज व एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को ई माध्यम से जोड़ते हुए इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, बायो टेक्नोलॉजी, भौतिक विज्ञान, संचार क्षेत्र में वर्चुअल लैब परियोजना का कार्य छात्रों के उपयोग के लिए तैयार है।

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा मिशन (एनएमआईसीटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके माध्यम से छात्रों को तकनीकी, उच्चशिक्षा एवं वैज्ञानिक प्रयोग करने की सुविधा मिल सकेगी जो हायर एजुकेशन की फील्ड में ट्रेंड टीचर्स की कमी के कारण प्रभावित हो रही है
क्या होती है वर्चुअल लैब?

वर्चुअल लैब एक ऐसी व्यवस्था है जिससे छात्र आभासी व ई माध्यम से न केवल वैज्ञानिक प्रयोग कर सकेंगे बल्कि विज्ञान, इंजीनियरिंग, गणित आदि विषयों से जुड़ी विषय वस्तु को भी समझ सकते हैं जो वीडियो, लेक्चर के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

किन-किन क्षेत्रों में होगा फायदा?

वर्चुअल लैब से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, इंटरैक्टिव डिजाइन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोवेब लैब, वायरलेस लैब, इलेक्ट्रो मैग्नेटिक्स, नेटवर्क मॉडलिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स सिग्नल प्रोसेसिंग, फाइबर ऑप्टिक्स, प्रॉब्लम सॉल्विंग, डिजाइन, कम्प्यूटर, एडवांस नेटवर्क टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग, डाटा माइनिंग, डाटाबेस, लिनक्स लैब, स्पीच सिग्नल, इमेज प्रोसेसिंग, वर्चुअल एडवांस वीएनएसआई लैब, क्रिस्टोग्राफी लैब।

कितने लैब तैयार?


वर्चुअल लैब कार्यक्रम के तहत पायलट चरण में 23 लैब तैयार किए गए। जिसके लिए 22 करोड़ रुपये की फंडिंग की गई है। मुख्य चरण के चहत 85 लैब तैयार किए गए और 80 का विकास किया जा रहा है जिसक  लिए 80 करोड़ रुपये का कोष प्रदान किया गया। सुदूर क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं के तहत 35 लैब तैयार किए जा रहे हैं।  sabhar :http://www.balguru.com/



ऑनलाइन कम्युनिकेशन हमारी निजी जिंदगी में भी आ चुका है। इंटरनेट के माध्यम से हम अपने दोस्तों और अपनों से जुडे रहते हैं। मगर भावनात्मक रूप से दूर होते जा रहें है।

वैज्ञानिको ने एक ऎसी तकनीक खोजी है जिसकी मदद से आप सैकडो किलोमीटर दूर बैठ कर भी सेक्स का मजा ले सकते है वो भी शारीरिक और मानसिक भावनाओं के साथ। इसे वर्चुअल सेक्स नाम दिया गया है। 2030 तक यह तकनीक हकीकत का रूप ले लेगी।

2030 तक होटलों के कमरे इस तकनी के द्वारा इतने हाइटेक हो जाएंगे के होटल में आए हुए गेस्ट अपने घर पर मौजूद पार्टनर से वर्चुअल तरीके से सेक्स कर सकेंगे। इसके लिए नर्वस सिस्टम और स्किन इलेक्ट्रानिक की मदद से दोनों पार्टनर सेक्स के अनुभव को फील कर पाएंगे। sabhar :http://www.khaskhabar.com/

Read more

जीवन की भौतिकवादी दृष्टि

0


जीवन की भौतिकवादी दृष्टि

अपनी परकाष्ठा पर पहुंचे दो जीवन-दर्शनों के कारण मनुष्य का मन भी विभाजित और खंडित है. दोनों दर्शनों में अतिरंजना है, दोनों दो तार्किक छोरों पर हैं.
कभी लोग इस दर्शन को-‘खाओ, पियो और मौज करो’ के नाम से पुकारते हैं, जो संयोगवश जीवन का भौतिकवादी दृष्टिकोण है. यह कहीं नहीं पहुंचाता और न कुछ घटने जा रहा है, इसलिए तुम उस क्षण में छोड़ दिए गए हो, जिससे अधिकतम अपना बना लो. मृत्यु पूरी तरह से सब कुछ नष्ट कर कर देगी इसलिए परमात्मा, सत्य, मुक्ति, मोक्ष या निर्वाण प्राप्ति के रूप में दूसरे किनारे की फिक्र ही मत करो. ये सभी मात्र भ्रम हैं, इनका कोई अस्तित्व है ही नहीं. इसलिए उस क्षण से तुम जितना भी रस निचोड़ सकते हो, निचोड़ लो.
बहुत अधिक लोग इसी तरह जीते हैं, और बहुत कुछ से चूक जाते हैं- क्योंकि जीवन मात्र संयोग नहीं है. वहां उसका कुछ कारण और उद्देश्य है, क्योंकि जीवन एक फैलाव या विस्तार है. भविष्य बंजर नहीं है. उसमें कुछ सृजित होने जा रहा है. एक तैयारी की जरूरत है, जिससे तुम विस्तीर्ण हो सको, जिससे तुम्हारा बीज अपना उद्देश्य प्रकट कर सके, जिससे तुम जान सको कि तुम कौन हो और यह अस्तित्व है क्या? जीवन पूरा ब्रह्माण्ड है. हो सकता है तुम परिधि पर शरीर के सिवा और कुछ अधिक न देख सको. उसी तरह जैसे सागर तट पर खड़े हुए तुम सागर की गहराई नहीं देख सकते, केवल उसकी लहरें ही देखते हो. लेकिन सागर मात्र लहरें ही नहीं है. लहरें तो सागर का आलोड़न मात्र हैं और सागर में बहुत गहराई है. लेकिन उसकी गहराई जानने के लिए किसी व्यक्ति को गहरे में गोता लगाना होगा.
भौतिकवादी दृष्टिकोण ने जीवन को पूरी तरह अर्थहीन बना दिया है. जीवन और मृत्यु दोनों एक जैसे हैं. जीवन और कुछ भी नहीं, बल्कि मरने का एक ढंग है. तुम मरने जा रहे हो, तुम कैसे मरते हो इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता. जब तुम मर जाते हो, तो उससे भी कोई अंतर नहीं पड़ता. इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम कितनी अवधि तक जीये और फिर मर गये. यह दृष्टिकोण एक अर्धसत्य है-और आधा सच बहुत खतरनाक होता है, झूठ से भी कहीं अधिक खतरनाक, क्योंकि उसमें थोड़ा सा सत्य होता है. किसी चीज का थोड़ा सा होना बहुत बहुत धोखा दे सकता है. पूरा झूठ इतना खतरनाक नहीं होता, क्योंकि वह अधिक समय तक धोखा नहीं दे सकता. देर-सवेर तुम जानोगे ही कि वह झूठ है. आधे सच या अर्धसत्य बहुत खतरनाक होते हैं.
साभार : ओशो वर्ल्ड फाउंडेशन
स्रोत :http://www.samaylive.com/

Read more

पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

0

पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

बई. बीती रात मुंबई पुलिस बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे को गिरफ्तार किया है। इसका कारण पब्लिक के बीच उनके द्वारा की गईं अश्लील हरकतें बताया जा रहा है। खबर है कि शुक्रवार रात पूनम मुंबई स्थित मीरा रोड पर पहुंची और अश्लील हरकतें करने लगीं।

उन्हें ऐसा करते देख वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई और पूनम को गिरफ्तार कर ले गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

गौरतलब है कि मॉडलिंग में अपना करियर बना रहीं पूनम ने पिछले साल फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पूनम के हॉट सीन्स के कारण यह फिल्म काफी चर्चित रही थी।

कौन हैं पूनम पांडे :

पूनम का नाम मॉडलिंग वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड के गलियारों में हर शख्स जानता है। उन्हें पहचान मिलने की बड़ी वजह उनकी कॉन्ट्रोवर्सीज हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में आने के बाद पूनम ने कई विवाद खड़े किए। ऐसा लगता है कि विवादों में बने रहना इन्हें काफी पसंद है। आइये, नजर डालते हैं उनके ऐसे ही कुछ विवादों पर...

सोशल साइट (ट्विटर) पर एक्टिव

पूनम पांडे से जुड़ी ज्यादातर कॉन्ट्रोवर्सी उनके ट्विटर अकाउंट और तस्वीरों को लेकर होती रही हैं। अपने ट्विटर अकांउट पर वो कुछ ऐसी पिक्स अपलोड करती हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम को कई बार शुभकामनाएं देने के लिए अपनी बोल्ड तस्वीरों का सहारा लिया। इतना ही नहीं, वो टीम के खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें अपलोड करती रही हैं।
 पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

नम का विवाद नंबर-1

किंगफिशर कैलेंडर की मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली पूनम पांडे पहली बार सुर्खियों में उस वक्त आई थीं, जब उन्होंने 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया की जीत पर सारे कपड़े उतारने की बात कही थी। टीम इंडिया ने फाइनल जीत लिया, लेकिन पूनम ने अपना वादा पूरा नहीं किया। बाद में उन्होंने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि बीसीसीआई ने उन्हें इस बात की अनुमति नहीं दी। हालांकि, उन्होंने भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अपनी एक बोल्ड तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इसमें उन्होंने टीम के लिए शुभकामना संदेश भी लिखा था।
पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

पूनम का विवाद नंबर-2

पूनम पांडे का बोल्ड तस्वीर वाला पब्लिसिटी स्टंट काम कर चुका था, लेकिन उन्होंने ज्यादा सुर्खियां बटोरने के लिए अपना एक प्राइवेट वीडियो भी लीक कर दिया। दरअसल, पूनम ने एक सीक्रेट बाथरूम वीडियो शूट किया था, जिसे बाद में उन्होंने यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। ये वीडियो काफी उत्तेजक था। इसे बाद में यू-ट्यूब ने ब्लॉक कर दिया। हालांकि, उन्होंने कई बार अपने ऐसे ही वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किए हैं।

पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!


पूनम का विवाद नंबर-3

पूनम पांडे ने इस बात का जिक्र किया है कि बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने उन्हें ट्विटर पर जमकर कोसा था और उन्हें गालियां भी दी थीं। तस्लीमा ने लिखा था कि पूनम पांडे का सिर्फ कपड़े उतारने से मन नहीं भरा है। उनका बस चले तो सरेआम लोगों के बीच आकर ‘संबंध’ बना लें। पूनम अपनी इन गंदी हरकतों से पैसे कमाना चाहती हैं। हालांकि, पूनम पांडे पर टिप्पणी करने वाली लेखिका तस्लीमा नसरीन खुद भी हमेशा विवादों में रही हैं। अपनी पहली किताब ‘लज्जा’ पर प्रतिबंध लगने के बाद उन्हें अपने वतन बांग्लादेश से बाहर निर्वासन  में रहना पड़ रहा है।
पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

पूनम का विवाद नंबर-4

सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करने वाली पूनम पांडे पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर पूनम को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि पूनम पांडे से कैसा कॉम्पिटिशन! वो तो कबड्डी मैचों के लिए भी अपने कपड़े उतारने को तैयार हैं। उन्होंने लिखा, "मैं पूनम से कभी मिली नहीं और न ही मुझे उनसे कोई लेना-देना है। वो तो बाथरूम में नहाते और कपड़े उतारते अपना वीडियो बनाकर लोगों को दिखाती हैं।" बाद में पूनम भी चित्रांगदा पर जमकर बरसीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ये मजेदार बात है कि जो लोग अपने बारे में जानते हैं, वो इस तरह की बातें कर रहे हैं। पूनम ने आगे गाली भी लिखी थी।
पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

पूनम का विवाद नंबर-5

पूनम की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी उनकी वो तस्वीर रही जिसे उन्होंने मॉर्फ किया था। इस तस्वीर में वो क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन की तस्वीर लिए खड़ी हुई थीं। तस्वीर के सामने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी माथा टेके था। इस तस्वीर मैं पूनम बहुत बोल्ड नजर आ रही थीं। सचिन विष्णु भगवान के अवतार में दिख रहे थे। इस तस्वीर ने कोलकाता में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। राज्य के अन्य कई इलाकों में भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ते देख ममता बनर्जी को शांति की अपील करनी पड़ी। हालांकि, समाचार पत्र ने तस्वीर छापने के लिए माफी मांग ली, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। ममता ने सभी मोबाइल यूजर्स को एक एसएमएस भेजा, जिसमें शांति बनाए रखने की अपील की गई।
sabhar :http://bollywood.bhaskar.com/


Read more

शुक्रवार, 2 मई 2014

लड़के को लेकर हुए फेसबुक विवाद में नाबालिग लड़की ने की हत्या

0

लड़के को लेकर हुए फेसबुक विवाद में नाबालिग लड़की ने की हत्या

अमेरिका में 14 साल की एक लड़की ने एक लड़के को लेकर फेसबुक पर हुए झगड़े में दिनदहाड़े एक हमउम्र लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस ने कहा कि दो लड़कियों के बीच एक लड़के को लेकर फेसबुक पर झगड़ा हो गया और एक लड़की ने साउथसाइड शिकागो में दूसरी लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी.

‘शिकागो ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि एंडिया मार्टिन की उसके घर के बाहर झगड़े में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

एक छात्रा को मंगलवार को किशोर अदालत में इंडिया की हत्या के आरोप में पेश किया गया. sabhar :http://www.samaylive.com/

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv