सोमवार, 17 फ़रवरी 2014
बॉलीवुड काट रहा था सनी से कन्नी, सलमान ने कर दी मदद
0
मुंबई. पोर्न स्टार वाली इमेज के कारण सनी लियोनी अभी तक अछूत की तरह ट्रीट की जाती थीं। न किसी बड़े फिल्म स्टार की पार्टी में उन्हें आमंत्रित किया जाता था, न किसी बड़े फिल्मी समारोह का बुलावा आता था।
पिछले साल एक स्टार डांडिया नाइट से उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा था तो कपिल शर्मा ने अपने शो ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ में फिल्म ‘जैकपॉट’ के प्रमोशन के लिए उन्हें होस्ट करने से मना कर दिया था। पर सलमान ख़ान ने उनकी इमेज पर झाड़ू-पोंछा लगा दिया है। जब से सलमान के कहने पर उन्हें ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग’ में फिल्म बिरादरी के बीच बुलाया गया है, लोगों ने छुआछूत का बर्ताव बदल दिया है।
सूत्रों के अनुसार, सनी से कन्नी काटने वाले कपिल ने उनकी आने वाली फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ के लिए खुद अपने शो में आमंत्रित किया है। वैसे सनी महेश भट्ट कैंप और एकता कपूर कैंप के भी बाहर के कई प्रॉड्यूसर-डायरेक्टर और स्टार्स से काफी फ्रेंडली हो गई हैं। डिनो मोरिया, रणदीप हुड्डा, सोनू सूद जैसे कई एक्टर्स तो उनकी बोल्डनेस, सेल्फ कॉन्फिडेंस व ईमानदारी की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने की बेताबी भी जता चुके हैं।
वैसे पिछले दिनों दुबई में हुए एक CCL मैच में सलमान और कपिल के साथ नजर आने के अलावा सनी को जनवरी 2014 में हुए प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवॉर्ड्स में भी बुलाया गया था। इस अवॉर्ड के होस्ट सलमान खान ही थे और उन्होंने स्टेज पर सनी को बुलाकर उन्हें साड़ी बांधना भी सिखाया था
sabhar : bhskar.com
हवा से ऑक्सीजन स्टोर कर हाइड्रोजन से चलेगी ये बाइक
0
फ़रवरी 17, 2014 in हाइड्रोजन से चलेगी ये बाइक

ग्रेटर नोएडा. ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक कारें और बाइक्स लॉन्च हुईं। कुछ बाइक्स और स्कूटर ऐसे रहे जो लोगों की नजरों में समा गए। हम ऐसे ही कुछ बाइक्स और स्कूटर्स को पेश कर रहे हैं, जिन्हें आप भी देखना पसंद करेंगे।
वैसे तो ऑटो एक्सपो 2014 में हर कार, बाइक और कॉन्सैप्ट्स देखने लायक थे। लेकिन ऑटो एक्सपो में कुछ ऐसे टू-व्हीलर्स पेश किए गए, जिनके इर्द-गिर्द दर्शकों की भारी भीड़ जमा रही। इन्हें हर कोई अपने कैमरे में कैद करना चाहता था। हो भी क्यों न देखने में ये बाइक्स और स्कूटर्स हैं भी जोरदार।
HERO CONCEPT:आईऑन
हीरो ने ऑटो एक्सपो 2014 में हाइड्रोजन फ्यूल सेल व्हीकल का कॉन्सेप्ट पेश किया। इसमें एडवांस्ड ली-एयर बैटरीज लगी हुई हैं, जो हवा से ऑक्सीजन स्टोर करती हैं। ब्रेकिंग और एक्सिलेशन के लिए सुपर-कैपिसिटर्स इसके फीचर्स में शामिल हैं।
पियाजियो एप्रिला शिवर 750
पियाजियो बिग बाइक पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो में एप्रिला शिवर 750 पेश की। यह बाइक 95 पीएस का मैग्जिमम पावर और 81 एनएम का पीक टर्क देती है। इंजन तीन राइडिंग मोड- स्पोर्ट, टूरिंग और रेन में आता है। सिक्स गियर बॉक्स के साथ आने वाली इस बाइक की कीमत 8-10 लाख रुपये हो सकती है। यह स्मार्ट लुकिंग बाइक 17 इंच एल्युमिनियम बाइक व्हील्स पर फर्राटा भरेगी
डीएसके ह्योसंग अकीला 250
ऑटो एक्सपो में डीएसके ह्योसंग ने अकीला 250 क्रूजर बाइक पेश की। यह 250 सीसी, ऑयल कूल्ड, वी-ट्विन, 8-वाल्व इंजन के साथ उतारी जाएगी। इंजन 9,500 आरपीएम पर 26.5 पीएस की पावर और 7,000 आरपीएम पर 21 एनएम का टॉर्क देगा। इस कोरियाई बाइक की कीमत 2.69 लाख रुपये होगी। यह बाइक महंगी है, लेकिन अपने देश में बिकने वाली वी-ट्विन क्रूजर में सबसे सस्ती। sabhar : bhaskar.com
मुगल गार्डन जनता के लिए खुल गया
0
फ़रवरी 17, 2014 in मुगल गार्डन जनता के लिए खुल गया

16 फरवरी से मुगल गार्डन जनता के लिए खुल गया है, उससे पहले ही हमारे प्रेस फोटोग्राफर बंधुओं ने मुगल गार्डन के सारे खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर लिया...suchitra singh

16 फरवरी से मुगल गार्डन जनता के लिए खुल गया है, उससे पहले ही हमारे प्रेस फोटोग्राफर बंधुओं ने मुगल गार्डन के सारे खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर लिया...suchitra singh
रविवार, 16 फ़रवरी 2014
चीन के डॉक्टरों ने एक टीनएजर लड़की की ब्रेस्ट पर नया चेहरा उगा दिया
0
फ़रवरी 16, 2014 in ब्रेस्ट पर नया चेहरा उगा दिया
sabhar :lhttp://www.p7news.com/
इसे विज्ञान का चमत्कार ही कहेंगे कि चीन के डॉक्टरों ने एक टीनएजर लड़की की ब्रेस्ट पर नया चेहरा उगा दिया। कुछ समय पहले तक शरीर के किसी अंग के कटने या खराब होने के बाद उसे फिर ठीक करना लगभग असंभव था। लेकिन अब डॉक्टर शरीर के किसी भी अंग को दोबारा बनाने में सक्षम हैं।
दरअसल, डॉक्टरों ने एक टीनएजर लड़की की ब्रेस्ट पर चेहरा उगाकर उसे नया जीवन दिया है। 17 साल की जु जियानमेई जब 5 साल की थीं तो उनका चेहरा आग में बुरी तरह झुलस गया था और अब पिछले सप्ताह उनकी सर्जरी की गई है। ऑपरेशन के बाद होश आने पर अपनी ठुड्डी, पलकें और कान देखकर वह खुशी से फूले नहीं समाई। लेकिन जू ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि 12 सालों में वह पहली बार अब ठीक से मुस्कुरा पाएंगी।
डॉक्टर्स ने जु की टांगों के ब्लड वेसल को उसकी छाती पर प्लांट कर नया चेहरा बनाया। डाक्टरों ने जु की टांगों से ब्लड वेसल निकाले और वॉटर बैलून से इन्हें एक्सपेंड किया गया, ताकि झुलसी हुई त्वचा के अनुसार स्किन तैयार की जा सके। डॉक्टरों को ब्लड वेसल से चेहरा तैयार करने में लगभग एक साल का समय लग गया। डॉक्टर जियांग जेझांग के कहे अनुसार, 'अब जु खुद अपने नए चेहरे को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर पाएगी। भाव बदलने पर उसके चेहरे पर लालिमा भी छाएगी, लेकिन इसमें अभी थोड़ा समय लगेगा।'
चीनी डॉक्टरों की टीम का कहना है कि उन्होंने हाल के महीनों में ऐसे कई ऑपरेशन किए हैं। यह वही डॉक्टरों की टीम है, जिन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति के माथे पर नाक उगाई थी।
sabhar :lhttp://www.p7news.com/
न जाने किस ग्राहक के लिए इंसान के दिमाग को भून रहे थे ये
0
फ़रवरी 16, 2014 in इंसान के दिमाग को भून रहे थे ये

नाइजीरिया के एक रेस्टोरेंट से 11 लोगों को इंसानी खोपड़ी पकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।साथ ही रेस्टोरेंट को भी ताला लगा दिया गया है। अफ्रीका न्यूज पोस्ट की खबर के अनुसार, जिन 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो किसी इंसान के सिर को भून रहे थे।इसके अलावा पुलिस को दो नरमुंड भी मिले हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में से 6 औरतें भी हैं। इन दोनों नरमुंडों से खून बह रहा था और उन्हें एक थैले में भरकर रखा गया था।एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि बाजार के पास होने की वजह से वो अक्सर इस दुकान पर आता रहता था। उसे अक्सर यहां कुछ अजीब लगता था लेकिन पुलिस द्वारा की गई ये गिरफ्तारी वाकई चौंकाने वाली है sabhar :http://www.amarujala.com/

महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद हैं लंबे पुरुष
0
फ़रवरी 16, 2014 in महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद हैं लंबे पुरुष

न्यूयार्क: अब तक हम यही सुनते आए हैं कि जब मामला प्यार का हो तो लंबाई, चमड़े की रंगत, आंखों का रंग, बालों का रंग, भाषा वगैरह से कुछ फर्क नहीं पड़ता। लेकिन एक ताजा अध्ययन ने इस अवधारणा को गलत साबित कर दिया है। इस अध्ययन के मुताबिक महिलाएं स्त्रीत्व तथा संरक्षण के चलते लंबे पुरुषों की तरफ अधिक आकर्षित होती हैं।
टेक्सास स्थित राइस विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्राध्यापक माइकल इमरसन, एलिन और ग्लैडिस क्लाइन ने कहा कि विकासात्मक मनोविज्ञान सिद्धांत के अनुसार, मानव में अपने जोड़ीदार के चुनाव में समानता सबसे बड़े कारक की भूमिका अदा करता है।
इस अध्ययन में दिए गए आकड़ों के अनुसार, किसी महिला के लंबे पुरुष की ओर आकर्षित होने के पीछे संरक्षण की चाह और स्त्रीत्व का भाव काम करता है।
अध्ययन में एक महिला के हवाले से कहा गया है कि एक लड़की होने के नाते, मैं एक ही समय में खुद को नाजुक और सुरक्षित महसूस करना पसंद करती हैं। अपने प्रेमी की निगाह में खुद को नीचा सोचते हुए अजीब लगता है। महिला ने आगे कहा कि मैं भी उसे अपनी बाहों में लेना चाहती हूं, तथा उसकी गले में अपनी बाहें डालना चाहती हूं।
पुरुषों को हालांकि लंबाई को लेकर प्रेम संबंध के बारे में कुछ कहते कम ही सुना गया है, तथा जो कहते भी हैं वे कम लंबाई की महिला को ही प्राथमिकता देते सुने गए हैं। हालांकि वे इतनी छोटी महिला के साथ भी प्रेम नहीं करना चाहते, जिसके साथ शारीरिक तालमेल न बैठ सके।
उत्तरी टेक्सास विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के प्राध्यापक जॉर्ज यांसी के अनुसार, अब तक ऐसा माना जाता रहा है कि लंबा होना पुरुषों के व्यक्तित्व में सकारात्मकता लाता है, जबिक महिला लंबी हो तो उसके लिए यह किसी निजी जिम्मेदारी की तरह हो जाती है।
यह अध्ययन शोध पत्रिका `फेमिली इश्यूज` के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ, जिसके संकेत की महिलाएं लंबे पुरुषों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं, पितृसत्तात्मक समाज की मान्यताओं को दर्शातें हैं, जिसमें पुरुषों को अधिक अधिकार प्राप्त होते हैं। (एजेंसी)

SABHAR :http://zeenews.india.com/
बेजुबान जानवर की इस भावुकता ने इंसानों की आंखों में छलकाए आंसू
0
फ़रवरी 16, 2014 in बेजुबान जानवर की इस भावुकता ने इंसानों की आंखों में छलकाए आंसू

जानवर भी इंसान की तरह प्यार की भाषा समझते हैं और भावनात्मक रूप से गहरा जुड़ाव रखते हैं। मनुष्य का प्यार जब जानवरों को मिलता है,तो वे भी इंसानों को अपने दिल के बेहद करीब मानते हैं। यह दृश्य कांगो रिपब्लिक के चिंपोंगा चिम्पांजी रिहैबिलिटेशन सेंटर का है। इस सेंटर में एक साल से मादा चिम्पांजी वाउंडा की देखभाल की जा रही थी।
वाउंडा के स्वस्थ होने के बाद जब उसे जंगल वापस ले जाया जा रहा था, तो वह इतनी भावुक हुई कि देखभाल करने वाली संस्था की प्रमुख डॉक्टर जेन गुडाल को अपनी बाहों में भर लिया। उसे एक साल पहले रिहैबिलिटेशन सेंटर में लाया गया था। अच्छी नर्सिंग केचलते वह स्वस्थ हो गई और इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया । यह स्टोरी कांगो रिपब्लिक के जेन गुडाल इंस्टिट्यूट पर बनी एक डाक्यूमेंट्री में सामने आई है। इस संस्थान में 160 से अधिक चिम्पांजी की देखभाल की जा रही है।
वाउंडा को रिहैबिलिटेशन सेंटर में नर्सिंग के साथ ही इंसानों का भरपूर प्यार मिला। वाउंडा को मरणासन्न हालत में एक साल पहले जब सेंटर लाया गया था, उसे कई बीमारियां थीं और उसका वजन बहुत कम था। यहां उसका इलाज किया गया। हर दिन उसे एक लीटर दूध दिया जाने लगा। अच्छी देखभाल से वह जल्द ही ठीक होने लगी।
डॉक्टर जेन गुडाल 20 वर्ष पहले कांगो आई थीं। उन्होंने कांगो सरकार की मदद से चिम्पांजियों के संरक्षण के लिए एक सैंक्चुअरी की स्थापना की। इसका नाम चिंपोंगा चिम्पांची रिहैबिलिटेशन सैंक्चुअरी है। आज उनके प्रयासों के चलते कांगो की इस सैंक्चुअरी में सैकड़ों चिम्पांजी आबाद हैं।
चिम्पांजी सैंक्चुअरी टिचिंडजुलू द्वीप में स्थित है। यहां बहुत ही घने जंगल हैं। इसके पास कांगो की दूसरी सबसे बड़ी नदी कोउलोउ बहती है।
डॉक्टर जेन गुडाल और डॉक्टर रेबेका एटेंसिया चिम्पांजी वाउंडा को रिहैबिलिटेशन से टिचिंडजुलू द्वीप में स्थित सैंक्चुअरी में भेजने से पहले इस योजना पर आपस में विचार-विमर्श करती हुईं।
वाउंडा को एक वाहन पर रखे पिंजड़े के अंदर बिठाया गया और टिचिंडजुलू सैंक्चुअरी के लिए रवाना किया गया। उसे टिचिंडजुलू सैंक्चुअरी में इसलिए भेजा गया, ताकि वहां उसकी जिंदगी में इंसानों का दखल नहीं हो। इस दौरान उसके साथ पुनर्वास केंद्र जेनगुडाल संस्थान - कांगो की प्रमुख और डॉक्टर रेबेका एटेंसिया भी थीं।
डॉक्टर जेन गुडाल पिंजड़े के अंदर बैठी वाउंडा को देखते हुए भावुक हो रहीं थीं। वाउंडा के बाहर निकले हाथ को स्पर्श करती हुईं डॉ.जेन।
रिहैबिलिटेशन सेंटर की टीम ने टिचिंडजुलू द्वीप में पहुंचने के लिए एक नाव का भी सहारा लिया। टीम के सदस्यों ने इस आयलैंड के पास बह रह कोउलोउ को नदी इस तरह पार किया। नाव में पिंजड़ा भी रखा गया, जिसके अंदर मादा चिम्पांजी वाउंडा है। नाव पर डॉ. जेन गुडाल और डॉक्टर रेबेका एटेंसिया भी दिखाई दे रहीं हैं।
टिचिंडजुलू द्वीप में स्थित सैंक्चुअरी में पिंजड़े से बाहर आने के बाद वाउंडा जब जाने लगी तो डॉ. जेन गुडाल और डॉक्टर रेबेका एटेंसिया भावुक हो गईं। वे उसे जाते हुए देख रहीं हैं।
टिचिंडजुलू द्वीप में स्थित चिम्पांजी सैंक्चुअरी में वाउंडा अपने पुराने समूह के सदस्यों के बीच पहुंची तो इस तरह कुछ आराम करने लगी।
sabhar : bhaskar.com
शनिवार, 15 फ़रवरी 2014
कुछ मठ, मंदिर, चर्च और संत क्यों सदियों से रहस्य बने हैं
0
फ़रवरी 15, 2014 in कुछ मठ, चर्च और संत क्यों सदियों से रहस्य बने हैं, मंदिर

सेवा : वह प्लेग पीडि़तों की सेवा करते करते स्वयं इससे पीडि़त हो गए थे। लेकिन वह प्लेग पीडि़तों की सेवा से पीछे नहीं हटे।
चमत्कार : अमेरिका की खाड़ी का इलाका वर्ष 1,800 में पीले ज्वर से प्रभावित था। लोगों ने सेंट रॉच से बीमारी के प्रकोप से बचाने प्रेयर करने के लिए कहा था। इसके बाद इलाके में बीमारी तो आई, लेकिन एक भी मौत नहीं हुई।
विज्ञान के युग में भी विश्व के विभिन्न धर्मों के लोगों का मंदिर, चर्च, मठ और संतों में आस्था-विश्वास बरकार है। ये रहस्य और अलौकिक शक्तियों से संपन्न माने जा रहे हैं।विभिन्न धर्मों में कुछ बड़े संतों संतों की मौत के बाद लोग उनके शरीर की पूजा कर रहे हैं। वे इन धार्मिक स्थलों और संतों के चमत्कार के अनुभव का भी दावा करते हैं।
यह थाइलैंड के कोह सामुई द्वीप में स्थित यह वात खुनारम नाम का बौद्ध मंदिर है। श्राइन के अंदर स्थित मंदिर में एक बौद्ध संन्यासी लुआंग पारे डैइंग का ममीफाइड शव रखा है। 1973 में उनकी मौत के बाद से यह बॉडी रखी हुई है। इसे बहुत सुरक्षित ढंग से रखा गया है। बौद्ध संन्यासी की इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनके शरीर को सुरक्षित रखा जाए। इससे जीवन, मृत्यु और बुद्ध के मध्यम मार्ग की शिक्षा दी जा सके। वह अपने जीवन में ध्यान साधना के लिए विख्यात थे।
शरीर की आंखों को ढंकने के लिए एक चश्मा भी लगाया गया है। खास बात यह हैं कि उनका शरीर बहुत हद तक सुरक्षित है फिर भी एक गिरगिट उनके शरीर के अंगों पर घूमता रहता है। उसके अंडे बॉडी में दिखते हैं। बॉडी अब पहले जैसी स्थिति में नहीं है, फिर काफी हद तक यह सुरक्षित है।
1- सेंट रॉच चैपेल, न्यू ओरलेआन्स, अमेरिका :
सेंट रॉच का जन्म 13 वीं शताब्दी के अंत में फ्रांस के समीप हुआ था। जब वह जन्मे तो उनकी सीने पर क्रास का चिन्ह था।20 वर्ष की उम्र में ही उनके मां-बाप की मौत हो गई थी। लोगों की सेवा के लिए वे कई देशों में गए थे।
सेवा : वह प्लेग पीडि़तों की सेवा करते करते स्वयं इससे पीडि़त हो गए थे। लेकिन वह प्लेग पीडि़तों की सेवा से पीछे नहीं हटे।
चमत्कार : अमेरिका की खाड़ी का इलाका वर्ष 1,800 में पीले ज्वर से प्रभावित था। लोगों ने सेंट रॉच से बीमारी के प्रकोप से बचाने प्रेयर करने के लिए कहा था। इसके बाद इलाके में बीमारी तो आई, लेकिन एक भी मौत नहीं हुई।
जनआस्था : लोगों ने संत सेंट रॉच के चमत्कारों को देखते हुए उनके सम्मान में एक कैथेड्रल निर्मित करवाया। लोग आज भी यहां आकर अपने स्वस्थ होने की कामना करते हैं। जो भी व्यक्ति यहां आकर प्रार्थना करता है, उसे बीमारी से राहत मिलती है
2-एमिएन्स कैथेड्रल फ्रांस: 13 वीं शताब्दी में बने इस कैथेड्रल में यहां सेंट जॉन का सिर रखा गया है। हेरोइडस ने उनकी हत्या कर दी थी और सिर में छेद भी कर दिया था। कहानी के अनुसार उन्हें कई साल तक यातनाएं दी गई थीं। कुछ समय के लिए उनका सिर खो गया था।
चमत्कार : बताया जाता है कि जब बैप्टिस्ट सेंट जॉन का सिर खो गया था तो उन्होंने किसी स्वप्न दिया। वह व्यक्ति मारासेलस था और उसने जहां बताया, वहां से उनका सिर की हड्डी मिल गई। इसे फिर चर्च में रखा गया लेकिन यह फिर खो गई। बताया जाता है कि फिर सेंट जॉन स्वप्न में आए और उन्होंने संकेत दिया। यह सिर कांस्टैंटनोपल में कई सदियों तक सुरक्षित रहा। इसे एक धर्मयोद्धा ने खोजा और फ्रांस के शहर एमिएन्स ले आया था। उसका नाम वॉलोन डी सार्टन था।
3- जापान में नारा सिटी के बुद्ध की मूर्ति की नाक : जापान के नारा शहर में भगवान बुद्ध का यह मंदिर 752 में निर्मित किया गया था। इसका मुख्य हॉल दुनिया का सबसे विशाल लकड़ी से बनी बिल्डिंग है। इसका पुनर्निर्माण 1692 में किया गया था। भगवान बुद्ध की मूर्ति कांस्य से बनी हुई है। 15 मीटर ऊंची मूर्ति 129 किलो सोना और 437 टन कांस्य से बनी है।
लोक मान्यता: मूर्ति के पीछे एक विशाल लकड़ी का पोल है और इसके अंदर छेद है। यहां मान्यता है कि यहां मंदिर आपसे संवाद करने लगता है। पिलर का छेद मूर्ति की नाक की साइज का है। कहा जाता है कि इसे सही ढंग से फिट करने वाले को आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है। sabhar : bhaskar.com
परग्रही सभ्यताओं के साथ संपर्क 20 साल के बाद
0
फ़रवरी 15, 2014 in परग्रही सभ्यताओं के साथ संपर्क 20 साल के बाद

अमरीका में परग्रही सभ्यता अनुसंधान एजेंसी के एक वैज्ञानिक सेट शोस्ताक ने कहा है कि परग्रही सभ्यताओं के प्रतिनिधि वर्ष 2040 में पृथ्वी के निवासियों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे।
अमरीका के वैज्ञानिक ने बताया है कि हर पांचवें सितारे के चारों ओर कम से कम एक ऐसा ग्रह घूमता है जिस पर जीवन के लिए उपयुक्त वातावरण मौजूद हो सकता है। इसका मतलब यह है कि आकाशगंगा में हमारी पृथ्वी जैसे अरबों ग्रह मौजूद हो सकते हैं।
वैज्ञानिक के मुताबिक, अगर इन में से एक भी ग्रह पर हमारी पृथ्वी जैसा जीवन मौजूद है और वहां भी विकास का स्तर हम जैसा ही है तो उस ग्रह के निवासी धरती से रेडियो संकेत प्राप्त कर सकते हैं और इन संकेतों का जवाब भी दे सकते हैं।
sabhar ; http://hindi.ruvr.ru/
मनुष्यों और पशुओं के बीच संकरण: एक भावी ख़तरा
0
फ़रवरी 15, 2014 in मनुष्यों और पशुओं के बीच संकरण: एक भावी ख़तरा

कई देशों के वैज्ञानिक मनुष्यों और जानवरों के विचित्र संकर तैयार कर रहे हैं, इस प्रकार से तैयार किये गए संकर समाज पर कहर बरपा सकते हैं| पिछले दस वर्षों के दौरान जेनेटिक इंजीनियरिंग में हुई प्रगति ने वैज्ञानिकों और आम आदमी को स्तब्ध कर छोड़ा है|
छात्रों के लिये भी नए जीवन रूपों का सृजन आज घर बैठे करना संभव है| अफ़सोस यह है कि क़ानून वैज्ञानिकों के साथ तालमेल रखने में पिछड़ जाता है|
जीवन के यह नए रूप वैसे तो गैरकानूनी नहीं हैं, लेकिन उनसे समाज के लिये खतरा हो सकता है| इन नए रूपों की नस्ल पैदा होने की स्थिति में क्या होगा विषय पर आज कोई कुछ नहीं बता सकता है, लेकिन इसके बावजूद भी सारी दुनिया के वैज्ञानिक दुनिया के लिये अपनी नई रचनाएँ प्रस्तुत करने की जल्दी में लगे हुए हैं; ऐसी रचनाएँ जिनकी कल्पना करना भी कुछ समय पहले तक असंभव था|
वैज्ञानिकों द्वारा कृत्रिम मानव गुणसूत्र से बनाए गए चूहे इसका एक उदाहरण हैं| इस रचना को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आशा की जा रही है कि इनसे कई बीमारियों के इलाज के लिये नए रूपों को जन्म दिया जा सकेगा| Lifenews.com के अनुसार विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक चूहों के दिमाग में मानव भ्रूण की कोशिकाओं की रोपाई में बड़ी सफलता हासिल कर चुके हैं| इन कोशिकाओं का विकास होने पर चूहों की बुद्धिक्षमता में विकास नज़र आया है| यह चूहे भूलभुलैया में भी रास्ता ढूंढ सकते हैं और पहले की तुलना में अधिक जल्दी संकेतों को सीख सकते हैं|
यहाँ यह प्रश्न उठता है: मानव ऊतकों के जानवरों में प्रत्यारोपण से लाभ ज़्यादा हैं या हानि? अभी ही यह स्पष्ट हो चुका है कि पशुओं में मानव अंगों का विकास अब कोई विज्ञान-कथा नहीं बल्कि शुद्ध वास्तविकता है| जापान के वैज्ञानिक मानव अंगों के विकास के लिये सुअरों का उपयोग कर रहे हैं; इस प्रक्रिया में लगभग एक साल लगता है| Infowars.com के अनुसार इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य चिकित्सा प्रयोजनों के लिये मानव अंगों की संख्या में वृद्धि करना है| लेकिन जापान की सरकार के उद्देश्य बिलकुल अलग हैं; वर्तमान में वह भ्रूण से सम्बंधित अनुसंधान को संभव बनाने के लिये नियम बना रही है|
Thetruthwins.com का कहना है कि जिन सूअरों के भीतर मानव अंगों का विकास किया जाता है, वह सूअर शत प्रतिशत सूअर नहीं रह जाते हैं| वैसे ही सुअरों में विकसित अंग शत प्रतिशत मानव अंग नहीं होते हैं| इस प्रकार के अंगों के प्राप्तकर्ताओं को संकरित अंगों के आरोपण की सहमति देनी होगी|
संकरित रूपों की रचना मानवजाति के लिये ख़तरा हो सकती है| ऐसे संकरों पर नियंत्रण खोने से होने वाले परिणामों की भविष्यवाणी में असमर्थता भी एक बहुत बड़ा ख़तरा है|
सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकतर देशों में इस प्रकार के नए रूपों के निर्माण पर प्रतिबन्ध नहीं हैं| इस प्रकार से बनाए गए जीव के कारण किसी दूसरे प्राणी को पहुँचने वाली हानि के लिये किसी भी प्रकार की सज़ा के प्राविधान भी नहीं हैं|
दुनिया में ऐसी धारणा भी प्रबल है कि मानव अंगों के विकास के लिये जानवरों का इस्तेमाल प्रकृति की संरचना को नष्ट करने का एक और तरीका है| वर्ष 2011 में डेलीमेल में ब्रिटेन के उन वैज्ञानिकों के बारे में खबर छपी थी, जिन्होंने मनुष्यों और पशुओं के संकरण से 150 से अधिक भ्रूण तैयार किये थे| उस समय इस खबर ने किसी को विचलित नहीं किया था|
पत्रिका स्लेट ने ऐसे दूसरे अनुसंधानों के बारे में लिखा था| मनुष्य का दूध देने वाली बकरी और वैज्ञानिकों द्वारा जानवरों के लिये मानव प्रतिरक्षा तंत्र विकसित करने की ख़बरें कुछ ऐसी ख़बरें थीं| यह मात्र वह परियोजनाएं हैं जिनके बारे में हमें पता है| संभव है कि ऐसी और परियोजनाएं भी हैं, जिनके बारे में हमें कुछ पता नहीं है| मानुष और पशु का संकरण संभव है| इस प्रकार के संकरण से होने वाले लाभ और उससे संभावित खतरों के बारे में व्यापक पैमाने पर बहस जारी रहनी चाहिए| sabhar :http://hindi.ruvr.ru/
आपकी आत्मा का रंग कैसा है
0
फ़रवरी 15, 2014 in आपकी आत्मा का रंग कैसा है

यह दुनिया रंग-बिरंगी या कहें कि सतरंगी है। सतरंगी अर्थात सात रंगों वाली। लेकिन आत्मा का कोई रंग पता नहीं चला है।
ध्यान, धारणा, समाधि और पूजापाठ से लेकर मृत्यु के बाद वापस शरीर में लौटे लोगों तक आत्मा और परलोक के अनुभव बताते हैं पर उसका रंग कोई नहीं बताता।
अध्यात्म विज्ञान की दिशा में शोध प्रयोग कर रहे कुछ अनुसंधान करने वालों ने इस दिशा में काम शुरु किया है। इस तरह के प्रयोगों में लगे पांडीचेरी के प्रो. के सुंदरम ने कहा है कि आत्मा का भी रंग होता है।
रंगों का विश्लेषण करते हुए प्रो. सुंदरम का कहना है कि मूलत: पांच तरह के रंग ही होते हैं, जैसे काला, सफेद, लाल, नीला और पीला। इनमें भी काला और सफेद कोई रंग नहीं है। रंगों की अनुपस्थिति काला रंग बनता है और सभी रंगों की उपस्थिति सफेद रंग का आभास कराता है।
इस तरह तीन ही रंग प्रमुख हो जाते हैं- लाल, पीला और नीला। अध्ययन और प्रयोगों को आगे बढ़ाते हुए प्रो, सुंदरम और उनके सहयोगियों ने शरीर में मौजूद सात चक्रों का रंग रुप भी खंगाला। चक्रों पर किए प्रयोग के बाद उन्होंने कहा है कि आत्मा का रंग या तो नीला होता है अथवा आसमानी।
नीले रंग को वे थोड़ा निरस्त भी करते हैं क्योकि प्रकाश के रुप में आत्मा ही दिखाई पड़ती है और पीले रंग का प्रकाश आत्मा की उपस्थिति को सूचित करता है। धरती पर पचहत्तर प्रतिशत जल ही फैला है और जहां भी वह घनीभूत होता है वहां आकाश का रंग प्रतिबिंबित होने के कारण पानी का रंग नीला दिखाई देता है।
ध्यान में हुए अनुभवों और सपनों में दिखाई देने वाले उदास रंगों के आधार पर उन्होंने कहा है कि आत्मा का रंग आसमानी है। कुछ मनीषी मानते हैं कि नीला रंग आज्ञा चक्र का और आत्मा का रंग है।
आज्ञाचक्र शरीर का आखिरी चक्र है। यह सात में से छठा है, सातवां सहस्रार चक्र शरीर और आत्मा के बीच सेतु का काम करता है। उसका अपना कोई रंग नहीं है। इसलिए नीला और आसमानी रंग ही आत्मा का रंग कहा जा सकता है। sabhar :http://www.amarujala.com/

Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...