Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 7 अक्टूबर 2013

हजारों साल पुराने चमत्कारी पेड़ के बारे में जान, रह जाएंगे हैरान!

0

PICS: हजारों साल पुराने चमत्कारी पेड़ के बारे में जान, रह जाएंगे हैरान!

लखनऊ. अभी तक आपने कई पेड़ पौधों के बारे में सुना होगा। उनकी चमत्कारिक शक्तियों के बारे में भी जानते होंगे। पर क्या किसी ऐसे पेड़ के बारे में भी सुना है जिसको छूने मात्र से ही आपकी सारी थकान गायब हो जाए। आपकी मांगी हुई सारी मन्नतें भी पूरी हो जाए जी हां बाराबंकी जिले में एक ऐसा ही पेड़ है जो कई सालों से श्रद्धा और आस्था का केंद्र बिंदु बना हुआ है। उसका नाम है परिजात।  
 
आइए पहले हम आपको परिजात की विशेषताओं के बारे में बता दें। राजधानी लखनऊ से 28 किमी दूर बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में बोरोलिया गांव में परिजात वृक्ष स्थित है। करीब पैंतालिस फीट ऊंचे और पचास फीट मोटे इस परिजात की अधिकांश शाखाएं धरती की और मुड़ जाती हैं। धरती छूते ही यह शाखाएं अपने आप सूख जाती है। यह भी कहा जाता है कि परिजात वृक्ष की प्रजाति भारत में नहीं मिलती। पूरे भारत में एक मात्र यही परिजात है। इसकी आयु करीब पांच हज़ार से एक हज़ार साल तक होती है। 

PICS: हजारों साल पुराने चमत्कारी पेड़ के बारे में जान, रह जाएंगे हैरान!

मान्यता है की परिजात पेड़ की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। जिसे भगवान इंद्रा ने अपनी वाटिका में रोप दिया था। माना जाता है जब पांडव पुत्र कुंती के साथ अज्ञातवास कर रहे थे, तब उन्होंने ही सत्यभामा की वाटिका से उसे लाकर बोरोलिया गांव में रोपित किया था। तब से ही यह वृक्ष आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह भी मान्यता है कि अर्जुन परिजात को स्वर्ग से लेकर आए थे।
PICS: हजारों साल पुराने चमत्कारी पेड़ के बारे में जान, रह जाएंगे हैरान!
यह भी कहा जाता है समुद्र मंथन के बाद स्वर्गलोक के राजा इंद्र ने नारद ऋषि को पारिजात के कुछ फूल भेंट में दिए थे। नारद जी ने उन फूलों में से एक भगवान कृष्ण को दिया। जिसे उन्होंने अपनी पत्नी रुकमणी को भेंट कर दिया। यह देख नारद जी श्रीकृष्ण की दूसरी पत्नी सत्यभामा के पास गए और सारा हाल उन्हे बतलाया। यह सुनकर सत्यभामा के मन में द्वेष की भावना आ गई। नारद जी ने उन्हें सुझाव दिया कि वह भी श्रीकृष्ण से वैसा ही फूल ला कर देने का अनुरोध करें। साथ ही नारद जी ने इंद्र को भी सावधान कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण और सत्यभामा परिजात वृक्ष की एक डाल ले जा रहे थे तभी वहां इंद्र आ गए और कृष्ण से वृक्ष न ले जाने का अनुरोध किया। कृष्ण के ना मानने पर युद्ध छिड़ गया और इंद्र को हार का मुंह देखना पड़ा।
PICS: हजारों साल पुराने चमत्कारी पेड़ के बारे में जान, रह जाएंगे हैरान!

परिजात वृक्ष को कल्प वृक्ष भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह सभी की कामनाओं को पूर्ण करता है। यह वृक्ष उन 14 रत्नों में से एक है जो समुद्र मंथन द्वारा देवताओं और असुरों ने प्राप्त किए थे। यह वृक्ष महाभारत काल से मौजूद है

PICS: हजारों साल पुराने चमत्कारी पेड़ के बारे में जान, रह जाएंगे हैरान!
बाराबंकी के बोरोलिया में यह पेड़ पिछले कई वर्षों से कई लोगों की जहां थकान दूर कर रहा है। वहीं कईयों की मनौतियां भी पूरी कर रहा है। ऐसे में यदि आप लखनऊ घूमने आ रहे हैं, तो आप की भी कोई इच्छा हो तो बोरोलिया गांव आकर स्वर्ग से आए इस पेड़ से अपनी मनौतियों को मान सकते हैं।  sabhar : bhaskar.com


Read more

सच्ची कहानी: कब्र में लिटाते ही बोल पड़ी मृतक महिला, दंग रह गए लोग!

0

सच्ची कहानी: कब्र में लिटाते ही बोल पड़ी मृतक महिला, दंग रह गए लोग!

गीताप्रेस, विश्व की सर्वाधिक हिन्दू धार्मिक पुस्तकें प्रकाशित करने वाली संस्था है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के शेखपुर इलाके की एक इमारत में धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन और मुद्रण का काम कर रही है। देश-दुनिया में हिंदी, संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं में प्रकाशित धार्मिक पुस्तकों, ग्रंथों और पत्र-पत्रिकाओं की बिक्री कर रही गीताप्रेस को भारत में घर-घर में रामचरित मानस और भगवद्गीता को पहुंचाने का श्रेय जाता है। इसके द्वारा कल्याण (हिन्दी मासिक) और कल्याण-कल्पतरु (इंग्लिश मासिक) का प्रकाशन भी होता है। दैनिकभास्कर.कॉम इसी पत्रिका में प्रकाशित कुछ सच्ची घटनाओं की एक सीरिज शुरू कर रहा है। 
 
इसके तहत सबसे पहले प्रस्तुत है सच्ची कहानी- जब उसे परलोक का हुआ अनुभव
 
घटना 1957 की है, वाराणसी (अब चंदौली) के सकलडीहा स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित प्रभुपुर नाम का गांव है। इस गांव में भांगरी नाम की एक महिला रहा करती थी, उसके पति का नाम मनिहार था। वह कांच की चूड़ियां बेचा करती थी। भांगरी के पड़ोस में रहेने वाली महिला अक्सर बीमार रहा करती थी। भांगरी एक दिन उस महिला को देखने के लिए गई। वहां से लौटकर जैसे ही वह अपने घर में घुसी, जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मृत्यु हो गई।
 
चूंकि भांगरी मुसलमान थी, उसे इस्लामिक रीति-रिवाज के अनुसार दफनाने के लिए तैयारी शुरु हो गई। गांववालों ने उसे दफनाने के लिए गांव के बाहर जंगल में एक गड्ढा भी खोद लिया। इस बीच घर परिवार के लोगों ने उसको कफ़न में लपेट कर सिल दिया। भांगरी को उसकी कब्र के पास ले जाया गया। जैसे ही उसे दफनाने के लिए कब्र में लिटाया गया, भांगरी बोल पड़ी। वहां खड़े लोगों के होश उड़ गए कि वह जिंदा है।
सच्ची कहानी: कब्र में लिटाते ही बोल पड़ी मृतक महिला, दंग रह गए लोग!

भांगरी के मुंह पर से कफन का कपड़ा हटाया गया। एक बार फिर लोगों की चौंकने की बारी थी। भंगरी के सर पर जलने के तीन निशान थे। यह निशान त्रिशूल जैसे थे। यहां तक कि उसके सर के बाल भी कुछ दूरी तक जले हुए थे। उसे लोग वापस घर लेकर आए। उसके बाद न तो भांगरी के सर के जले हुए बाल सही हुए और न ही जलने के निशान मिटे। 
सच्ची कहानी: कब्र में लिटाते ही बोल पड़ी मृतक महिला, दंग रह गए लोग!

जब लोगों ने भांगरी से इस जले निशान के बारे में पूछा तो उसने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद दो व्यक्ति आए और अपने साथ ले गए। जिस जगह वे मुझे लेकर गए वहां लोगों की सभा लगी हुई थी। एक ऊंचे आसन पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था जिसके चहरे पर बहुत तेज था। जैसे ही मुझे उसके सामने ले जाया गया, उसने मुझे और उन दोनों को जमकर फटकारा। 
सच्ची कहानी: कब्र में लिटाते ही बोल पड़ी मृतक महिला, दंग रह गए लोग!
उसने कहा कि तुम लोग यह किसे उठाकर ले आए, इसकी उम्र अभी 14 वर्ष और बाकी है। तुम दोनों को इसके पड़ोस में रहने वाली स्त्री को लेकर आना था जो बीमार है। भांगरी ने बताया कि उस व्यक्ति ने मेरी ओर इशारा करते हुए कहा कि यह स्त्री पापात्मा है। यह अपने दोनों बेटियों को अपने सामने मरते देखेगी। इसे वापस भेज दो, लेकिन इसके सर पर त्रिशूल से निशान लगा दो ताकि इसे यहां आना याद रहे। साथ ही यह अपने शेष जीवनकाल में पाप करने से बचे।

सच्ची कहानी: कब्र में लिटाते ही बोल पड़ी मृतक महिला, दंग रह गए लोग!
भांगरी की बताई हुई बातें सही साबित हुई, उसके कब्र से लौटने के बाद ही उसके पड़ोस में रहने वाली बीमार स्त्री की मौत हो गई। वह उस घटना के 14 वर्ष बाद ही मृत्यु को प्राप्त हुई। मरने से पहले भांगरी ने अपनी दोनों बेटियों की मौत देखी। उसके सर पर जलने के तीन निशान पूरी जिंदगी बने रहे। sabhar :bhaskar.com

Read more

शनिवार, 5 अक्टूबर 2013

मधुमेह रोगियों के लिए मददगार साबित होगा कृत्रिम पंप

0

मधुमेह रोगियों के लिए मददगार साबित होगा कृत्रिम पंप

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई चिकित्सकों ने मधुमेह-टाइप वन के रोगियों के लिए जोखिम और कोमा से बचने के लिए एक पंप तैयार किया है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में प्रिंसेज मार्गरेट हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रेन में इंडोक्रिनॉलॉजी विभाग के प्रमुख टिम जॉन्स और उनके दल ने आग्नाशय जैसा एक कृत्रिम पंप बनाया है, जो मधुमेह रोगियों में इंसुलिन पहुंचाता है और उसे रोकता है।

नया उपकरण रोगियों में घातक कोमा की पहचान कर सकता है और रक्त में सुगर का स्तर कम हो जाने पर इंसुलिन की आपूर्ति को रोकता है। जॉन्स ने बताया कि कुछ रोगी दिल की धड़कनें तेज होने और रक्त में ग्लूकोज की बूंदों के रूप में अस्थिरता जैसे लक्षण देखेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अन्य लोगों को कोई चेतावनी संकेत नहीं मिलता है। इस तकनीक पर फिर भी ज्यादा भरोसा है। 
जॉन्स ने बताया कि नया पंप रोगियों को हाइपोग्लाइसीमिया और रक्त में कम ग्लूकोज से बचाएगा। (एजेंसी)

Read more

आसाराम पर अपनी दवाओं से नपुंसक बनाने का आरोप

0


आसाराम पर अपनी दवाओं से नपुंसक बनाने का आरोप
नई दिल्ली : यौन उत्पीड़न मामले में जेल में बंद कथावाचक आसाराम की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। आसाराम के सेवादारों ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आसाराम के एक पूर्व सेवादार शिवनाथ ने आरोप लगाया है कि आसाराम अपनी दावाओं से सेवादारों को नपुंसक बनाते हैं। शिवनाथ का कहना है कि दवा नपुंसक बनाने वाली एक तरह की जड़ी बूटी है।

दूसरी ओर आसाराम के एक अन्य सेवादार अजय कुमार ने भी ज़ी मीडिया से खास बातचीत में आसाराम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय कुमार का आरोप है कि आसाराम के आश्रमों की एक अलग दुनिया होती है और वहां तरह-तरह के ‘खेल खेले’ जाते हैं और इस बारे में जो कोई भी आवाज उठाता है, उसकी आवाज दबा दी जाती है।

अजय कुमार ने कहा कि आसाराम के आश्रम में स्वीमिंग पूल होता है और स्वीमिंग पूल में आसाराम महिलाओं के साथ स्नान करते हैं। अजय ने कहा कि उन्होंने एक बार स्वीमिंग पूल से एक महिला को बाहर आते देखा था। 

सेवादार अजय कुमार का आरोप है कि आसाराम के पुत्र नारायण साई भी अपने पिता के काले-करतूतों में भागीदार हैं। जबकि आसाराम के पूर्व सेवादार शिवनाथ का दावा है कि आसाराम जो दवा देते हैं, वह एक तरह की जड़ी-बूटी है जो मनुष्य को नपुंसक बनाती है। शिवनाथ ने बताया कि सेवादारों को यह दवा खाने के लिए मजबूर किया जाता है। 

आसाराम के सेवादारों के लगाए गए आरोपों की ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता लेकिन विवादों में रहने वाले आसाराम के ऊपर ये गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए। sabhar :http://zeenews.india.com/

Read more

सोचे हुए को सुन पाना संभव

0


मस्तिष्क
मस्तिष्क की कार्यप्रणाली का बड़ा भाग अभी भी वैज्ञानिकों के लिए पहेली बना हुआ है


अमरीका में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने मस्तिष्क से निकलने वाली तरंगों को पढ़ने की ओर पहला क़दम बढ़ा लिया है.
इससे ये संभव हो सकेगा कि किसी व्यक्ति के कुछ बोलने से पहले ही ये जाना जा सकेगा कि वह क्या बोलने जा रहा है.

शोध के नतीजों से ये उम्मीद जागी है कि आने वाले दिनों में मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों से परेशान लोगों के लिए या बोल पाने में अक्षम लोगों की बातें समझना आसान हो जाएगा.कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क में कुछ उपकरण लगाकर और एक कंप्यूटर प्रोग्राम की सहायता से ऐसा संभव कर दिखाया है.

किसी विज्ञान कथा की तरह

बीबीसी के विज्ञान संवाददाता जैसन पामर का कहना है कि ये किसी विज्ञान कथा की तरह है जिसमें आप किसी के विचारों को पढ़कर उन्हें सुन भी पा रहे हैं.
यानी आप किसी व्यक्ति के मस्तिष्क से सीधे बात कर रहे हैं.
उन्होंने ये उपकरण मस्तिष्क के उस हिस्से में लगाया था जो भाषा को लेकर जटिल विद्युतीय तरंगों के रूप में संकेत देता है. फिर इन तरंगों को कंप्यूटर की सहायता से ध्वनि तंरंगों में बदलकर उसे डिकोड करके बोले गए शब्दों और वाक्यों के रूप में सुना.
यानी शोधकर्ता वह बात सुन पा रहे थे जो व्यक्ति सोच रहा था.
शोधकर्ता मान रहे हैं कि ये उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है जो किसी और तरह से अपनी बात नहीं रख पाते.sabhar : bbc.co.uk

Read more

क्या दिमाग़ पर क़ब्ज़ा संभव है?

0

इंसानी दिमाग पर नियंत्रण

इंसान के दिमाग़ पर नियंत्रण करना अब वैज्ञानिकों की कोरी कल्पना, या तंत्र-मंत्र की किताबों तक ही सीमित नहीं रहने वाला.
वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में किए गए एक शोध में इंटरनेट के माध्यम से एक वैज्ञानिक ने दूसरे वैज्ञानिक के दिमाग़ को नियंत्रित करके दिखाया है.

लेकिन कुछ कहते हैं कि अभी इस सबके बारे में कहना बहुत जल्दबाज़ी होगी.कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पता चल सकता है कि भविष्य में इंसानों के बीच संवाद कैसे होगा.

प्रयोग

वॉशिंगटन विश्वविद्यालय कैंपस में एक कंप्यूटर स्क्रीन के पास बैठे वैज्ञानिक राजेश राव अपने साथी वैज्ञानिक एंड्री स्टोको को संदेश देते हैं कि वह गोला दाग़ें.
कैंपस के दूसरे छोर पर एक कीबोर्ड के सामने बैठे स्टोको न चाहते हुए भी कीबोर्ड का स्पेसबार दबा देते हैं.
रावकी स्क्रीन पर गोला उड़कर रॉकेट को लगता हुआ दिखाई देता है.
ख़ास बात यह है कि स्टोको को संदेश देने के लिए राव ने न ज़ुबान हिलाई न ही शरीर का कोई और अंग. उन्होंने स्टोको को संदेश अपने दिमाग़ से भेजा.
यह घटना एक इंसान के किसी दूसरे इंसान के दिमाग़ पर नियंत्रण करने का पहला प्रमाण है.
हालांकि शोधकर्ता इसे थोड़ा कम आकर्षक नाम 'इंसान से इंसान का दिमाग़ी अंतरसंबंध' दे रहे हैं.
लेकिन आम आदमी को यह हैरी पॉटर के खलनायक वोल्डेमोर्ट का दिमाग़ पर नियंत्रण करने वाला सम्मोहन शाप जैसा लग सकता है.
हालांकि स्टोको इस प्रयोग को मज़ाक़ में मशहूर टीवी सीरीज़ स्टार ट्रेक में स्पोक द्वारा दिमाग़ से बातें साझा करने जैसा बताते हैं.
इंसानी दिमाग पर नियंत्रण
बहरहाल वह कहते हैं, "इस मामले में इंटरनेट का इस्तेमाल किया गया था. जैसे वह कंप्यूटरों को जोड़ता है उसने दिमाग़ों को जोड़ा था."
राव कहते हैं कि एक क्लिक करेंसोची गई बात को किसी दूसरे के दिमाग़ का पढ़ना और लागू होते हुए देखना "सचमुच बहुत उत्साहजनक और अद्भुत" था
वह कहते हैं, "अगले चरण में दोनों दिमाग़ों के बीच और दोतरफ़ा संवाद करना होगा."

तकनीक

लेकिन दिमाग़ के तकनीक को नियंत्रित करने की और भी कई उदाहरण हैं.
जैसे कि, क्लिक करेंसैमसंग दिमाग़ से चलने वाले एक टैबलेट पर प्रयोग कर रहा है.
टेक्नोलॉजी फ़र्म इंट्राक्सॉन एक "मस्तिष्क संवेदी हेडबैंड" की मार्केटिंग कर रही है जिससे आप अपने क्लिक करेंदिमाग़ से चीज़ों को नियंत्रित कर सकते हो.
यह उपकरण पहले ही शारीरिक रूप से अक्षम लोगों द्वारा बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है.
साफ़ है कि इस प्रयोग में इस्तेमाल की गई दिमाग़ के आदेश लेने और देने की तकनीक पहले से ही मौजूद है.
इलेक्ट्रोनसैफलोग्राफ़ी, वह तकनीक है जिसे राव के दिमाग़ से संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया. इसे सामान्यतः मेडिकल पेशे में खोपड़ी से दिमाग़ की हरकतें रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन, वह तकनीक है जिससे स्टोको की उंगली ने हरकत की. इस तकनीक का इस्तेमाल किसी हरकत के लिए दिमाग़ को उत्तेजित करने के लिए किया जाता है.
वॉल्डेमॉर्ट
लेकिन इन दोनों का एक साथ इस्तेमाल कर एक आदमी से दूसरे के आदेश का पालन करवाना- यह नया है.
हालांकि शोधकर्ता यह बताना नहीं भूलते कि यह प्रयोग सिद्धांत के लिहाज़ से बहुत शुरुआती चरण में है.

संभावनाएं

लेकिन रोबोटिक्स में पीएचडी करने वाले और 'रोबोकैलिप्स' के लेखक डेविड विल्सन कहते हैं कि यह प्रयोग 'सिद्धांत के सबूत' के रूप में बहुत महत्वपूर्ण है.
वह कहते हैं, "इसने एक बहस शुरू कर दी है कि भविष्य में दिमाग़ से दिमाग़ का संवाद कैसे समाज को प्रभावित करेगा."
हालांकि वह यह भी कहते हैं, "हालांकि यह प्रयोग इतने छोटे दायरे में किया गया है कि इसका व्यावहारिक रूप से कोई विशेष अर्थ नहीं है, लेकिन यह हमें सोचने पर मजबूर तो करता ही है."
लेकिन सभी प्रभावित नहीं हैं.
फ़्यूचरोलॉजिस्ट (भविष्य की अध्ययनकर्ता) डॉ इयान पीयरसन विज्ञान और अभियांत्रिकी के क्षेत्र से हैं.
वह कहती हैं, "एक साधारण सा विचार की पहचान करने वाला तंत्र बहुत मामूली चीज़ है. अगर वह एक व्यक्ति के विचार को लेकर सीधे दूसरे व्यक्ति में पैदा करवा सकते- तो मैं प्रभावित हो जाती."

डॉक्टर डेविड विल्सन
हालांकि सामान्यतः इस क्षेत्र में होने वाला विकास इंसानों के बीच संवाद और सहयोग के असर को लेकर आमतौर पर सहमति है.
स्टोको कहते हैं कि संभव है कि एक दिन पायलट के अक्षम हो पाने की स्थिति में ज़मीन बैठा आदमी किसी यात्री के माध्यम से हवाई जहाज़ को ज़मीन पर उतरवाने में कामयाब हो जाए.

आशंकाएं

हालांकि दिमाग़ पर नियंत्रण का पूरा सिद्धांत ही अक्सर इसके दुरुपयोग की आशंकाओं से घिरा रहता है.
लेकिन रोबोट नियंत्रित भविष्य के बारे में किताब लिखने वाले विल्सन कहते हैं इस प्रयोग के असर को लेकर आशांवित हैं.
वह कहते हैं, "मुझे इसमें कोई भी ख़तरा नहीं दिखाई देता. यह तो दो अलग भाषा बोलने वाले लोगों को एक बेहतर दल बनाने में सहायता कर सकता है- जिससे समस्याएं जल्दी सुलझ सकेंगी."
वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर चंतल प्रत ने भी इस प्रयोग के संचालन में मदद की थी.
वह विल्सन की बात से सहमत हैं.
चंतल कहती हैं, "ऐसी कतई संभावना नहीं है कि जिस तकनीक का हम इस्तेमाल कर रहे हैं उसे किसी ऐसे किसी व्यक्ति पर लागू नहीं किया जा सकता जो इसे चाहता न हो या जिसे इसकी जानकारी न हो."
डॉक्टर पीयरसन कहती हैं "जब दिमाग तक हमारी पूरी तरह सीधी पहुंच हो जाएगी और आप किसी को रोबोट की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे तब दिक्क़त हो सकती है."

"चाहे यह ग़ुलामी हो या सरकारी नियंत्रण- कौन जानता है. आप इस बारे में जिनती चाहें कहानियां लिख सकते हैं." sabhar : bbc.co.uk

Read more

कुत्ते ने किया रक्तदान

0


dog
न्यूजीलैंड। अगर आपसे कोई अचानक रक्तदान के लिए कहे तो क्या आप सहर्ष तैयार हो जायेंगे, ऐसे में ज्यादातर लोग तैयार नहीं होंगे। लेकिन हम इंसान एक कुत्ते से तो सीख ही सकते हैं।
न्यूजीलैंड में एक लैब्रोडोर नस्ल के कुत्ते ने बिल्ली को बचाने के लिए रक्त दिया। आमतौर पर कुत्ते और बिल्ली के बीच कभी सामान्य रिश्ते नहीं देखे जाते हैं पर कुत्ते ने ऐसे समय में बिल्ली को खून दिया जब वो लगभग मरने ही वाली थी, पशु चिकित्सक का कहना है कि बिल्ली ने गलती से चूहे मारने की दवा खा ली थी, जिससे उसकी हालत एकदम खराब हो गयी थी। बिल्ली की मालकिन किम ने बताया कि रोरी (बिल्ली) की तबियत बिल्कुल बिगड़ती ही जा रही थी, हमारे पास बिल्कुल भी वक्त नहीं था कि हम एक बिल्ली का खून लें और उसे लैब में मैच करवाकर रोरी को दें तभी मैनें अपने दोस्त से बात की जिनके पास लैब्रोडोर प्रजाति का कुत्ता है।
उस कुत्ते के रक्त को टेस्ट करके बिल्ली को चढ़ाया गया और बिल्ली ठीक हो गयी। sabhar : jagaran.com

Read more

42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स

0

42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स

इन दिनों अमेरिका शटडाउन है। सभी गैरजरूरी सरकारी संस्थान बंद कर दिए गए हैं। लाखों लोगों को बिना सैलरी दिए छुट्टी पर भेज दिया गया। सरकार के पास अपने खर्चे पूरे करने के लिए पैसा नहीं है। ऐसे दौर में अमेरिका जाने की बात सोचना भी मुश्किल है।
एक दौर था, जब अमेरिकन ड्रीम का नारा युवाओं पर छाया रहता था। लोग वहां नौकरी और पढ़ाई करने के सपने देखते थे। लोगों को रेड इंडियंस की यह धरती स्वर्ग जैसी लगती थी। लेकिन मंदी की मार, आतंक के खिलाफ अघोषित युद्ध ने अमेरिका की कमर तोड़ दी। सरकार को अपने सरकारी संस्थान चलाने के बैलआउट पैकेज देने पड़े। विकास दर की गति काफी धीमी हो गई है।
हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि अमेरिका जल्द ही इन परेशानियों से उबर जाएगा। फिर भी चीन और भारत से मिल रही चुनौती से अगले कुछ दशकों में पार पाना मुश्किल होगा। विशेषज्ञों की राय में तीन दशकों में चीनी अर्थव्यवस्था अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पछाड़ सकती है।
अमेजिंग फैक्ट्स की इस सीरीज में हम आपको इस बार अमेरिका के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स से रूबरू करवा रहे हैं.....

(FACT 1: 1962 में अमेरिका हाइड्रोजन बम अंतरिक्ष में फट गया था। यह हिरोशिमा पर गिराए गए बम से सौ गुना ज्यादा शक्तिशाली था।)

42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
अमेरिकी नागरिक संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल करने के लिए पूरी दुनिया में बदनाम हैं। एक अमेरिकी नागरिक 32 केन्याई नागरिकों के बराबर संसाधनों को इस्तेमाल करता 
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
आप भले ही मानें या न मानें। अगर आपकी पॉकेट में 10 डॉलर (6 हजार रुपए) हैं और आप पर किसी भी तरह का कर्ज न हो, तब आप अमेरिका के 25 फीसदी लोगों से ज्यादा संपन्नशाली होंगे।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
भले ही अमेरिका में काले-गोरे को लेकर लंबी लड़ाई चली हो, लेकिन आपको बता दें कि अमेरिका में पहला गुलामों का मालिक एक काला व्यक्ति ही था।

42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका एप्पल कंपनी  के आगे बेबस है। एप्पल कंपनी के पास अमेरिकी खजाने से भी ज्यादा पैसा है। वहीं, 40 फीसदी बच्चों का जन्म अमेरिका में बिन ब्याही लड़कियों द्वारा होता  है।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
आठ में से एक अमेरिकी मैक्डोनाल्ड में नौकरी करता है। वहीं, सात फीसदी अमेरिकी दावा करते हैं कि वे कभी नहीं नहाते।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
अमेरिका अपराध का घर माना जाता है। दुनिया में करीब 90 लाख अपराधी जेलों में मौजूद हैं। इसी का चौथाई हिस्सा यानी करीब 25 लाख अपराधी अमेरिका की जेलों में सड़ रहा है।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
हर साल यहां 50 हजार मौतें दूसरों के सिगरेट के धुंए के संपर्क में आने से होती है। अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में नाबालिगों को कानून में सिगरेट पीने की आजादी दी हुई है। बावजूद इसके सिगरेट खरीद नहीं सकते।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स

अमेरिका में हर दिन 4 हजार नाबालिग अपनी पहली सिगरेट का कश लेते हैं। इनमें से एक हजार लोग सिगरेट को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लेते हैं। हर साल पांच में से एक आदमी सिगरेट से मरता है।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
चिकन पूरी दुनिया में खाया जाता है। अमेरिका में हर साल आठ बिलियन चिकन की खपत होती है। वहीं, हर दिन 22 मिलियन चिकन की खपत पूरे अमेरिका में होती है।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
हर तीन में से एक अमेरिकी नागरिक मोटापे से शिकार है। वहीं, मेडिकल की गलतियां अमेरिका में 6वें नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। इन गलतियों से कई मौतें हो जाती हैं।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
महंगाई के जमाने में यहां एक घर की कीमत करोड़ों रुपए है, वहीं अमेरिका ने दुनिया की सबसे अच्छी डील की थी। उसने 1867 में रूस से अलास्का राज्य खरीदा था। वो भी सिर्फ 72 लाख रुपए में।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
अमेरिका में तेजी से नौकरी छोड़ना आम बात है। औसतन एक अमेरिकी मजदूर किसी भी जगह 4 साल 4 महीने से ज्यादा नहीं टिकता।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स

यह आंकड़ा आपको चौंकाने के लिए काफी है कि अमेरिका में हर घंटे एक व्यक्ति की मौत शराब पीने से ही हो जाती है। वहीं, 20 और 30 के दशक में अमेरिकी सरकार द्वारा प्रतिबंधित जहरीली शराब पीने से दस हजार लोगों की मौत हो गई थी।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
चॉकलेट किसे पसंद नहीं है, लेकिन इस मामले में भी अमेरिकियों का भी जवाब नहीं है। अमेरिकी सामूहिक रूप से हर सेकंड में 100 पाउंड की चॉकलेट खा जाते हैं।
42 साल पहले अंतरिक्ष में फटा था परमाणु बम, US की पोल खोलने वाले फैक्ट्स
अमेरिका और पिज्जा का संबंध भारत में समोसा के साथ आलू जैसा है। अमेरिका में हर दिन 100 एकड़ के बराबर पिज्जा अलग-अलग रेस्ट्रोरेंट में सर्व किया जाता है। sabhar : bhaskar.com





Read more

आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत

0

आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत

बॉलीवुड में जितने भी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस हैं, वो सभी अपनी फिल्मों के लिए बहुत मशक्कत करते हैं। वजन घटाने-बढ़ाने से लेकर लुक बदलने तक, सिक्स पैक बनाने से लेकर मोटापा दिखाने तक, बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिनके लिए इन स्टार्स को जूझना पड़ता है।
 
लेकिन जब बात एक्ट्रेसेस की होती है तो ये समस्या कहीं ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल इन्हें हमेशा ही अपनी बॉडी और फिगर मेन्टेन करके रखना पड़ता है। अगर जरा सा भी वजन ज्यादा हो जाता है तो उनके लुक की बैंड बज जाती है।
 
एक्ट्रेसेस के लिए तो यही कहा जा सकता है कि वजन घटाने के लिए इन्हें कोई प्रेरित करे ना करे, मूवी रोल्स जरूर प्रेरित करते हैं। फिल्मों में रोल पाने के लिए ये अपने साथ किसी भी हद तक एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। खबरें तो ये भी हैं कि मोहित सूरी की एक फिल्म के लिए विद्या बालन 12 किलो से ज्यादा वजन कम कर रही हैं।
 
इस पैकेज के जरिए हम आपको बताएंगे फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में, जो पहले तो बहुत मोटी थीं लेकिन फिल्मों के ऑफर की वजह से इन्होंने मेकओवर कर डाला।
 आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत
ऐश तो पहले से ही दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शुमार थीं। लेकिन 'धूम 2' में लीड एक्ट्रेस के किरदार के लिए उन्हें और भी ज्यादा टोन्ड और सेक्सी दिखना था। इसलिए इस एक्स ब्यूटी क्वीन ने 'धूम 2' के लिए 10 किलो से ज्यादा वजन कम किया था। इसका असर ये दिखा कि फिल्म के हर सीन में और हर कॉस्ट्यूम में ऐश बोल्ड दिख रही थीं।

आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत

तनीषा मुखर्जी (नील एंड निक्की)
 
तनीषा मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर में वैसे तो कुछ खास नहीं किया है लेकिन वजन बढ़ाने-घटाने वाली मशक्कत जरूर की है। इस तस्वीर में आप खुद ही देख सकते हैं कि इवेंट में तनीषा कितनी फैटी नजर आ रही हैं वहीं फिल्म 'नील एंड निक्की' में उनका वजन कितना कम दिख रहा है। वैसे हम आपको बता दें कि ये फिल्म यशराज बैनर की बोल्डेस्ट मूवीज में से एक है।
आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत
बिपाशा बसु (धूम 2)
 
बंगाली बाला बिपाशा बसु तो वैसे भी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं लेकिन अब वजन पर काबू रखना किसके बस में होता है। कुछ ऐसा ही बिपाशा बसु के साथ भी हुआ था। फिल्म 'धूम 2' में कास्ट किए जाने के एवज में बिपाशा को भी जिम में खूब पसीना बहाना पड़ा था। वैसे उसका असर 'धूम 2' में साफ दिखा था। हां, तस्वीर में भी दिख रहा है।
 आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत
अमीषा पटेल (थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक)
 
अमीषा पटेल अपने फिल्मी करियर में कभी भी 'दुबली' एक्ट्रेस के तौर पर नहीं दिखी हैं लेकिन फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में बिकिनी सीन्स की वजह से उन्हें भी अपना वजन काफी कम करना पड़ा था। तस्वीर में भी आप खुद ही देख सकते हैं कि एक पार्टी में अमीषा कितनी मोटी नजर आ रही हैं लेकिन 'थोड़ा प्यार...' में उन्होंने मैजिक ही कर दिया था।
आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत

कुछ भी कहिए, लेकिन वजन घटाने वाली लिस्ट में सबसे बड़ा नाम तो करीना कपूर ही हैं। फिल्म 'टशन' में रोल की डिमांड पर करीना ने तो जीरो फिगर ही अपना लिया था। इस फिल्म की शूटिंग के समय करीना ने कुछ भी खाना बंद कर दिया था और सिर्फ लिक्विड डाइट पर थीं। इस वजह से वो कई बार सेट पर बेहोश भी हो जाती थीं। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद करीना के इस लुक ने जो धमाल मचाया था, वो भी बहुत जबरदस्त था।
 आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत

हाल ही में यशराज बैनर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धूम 3' का टीजर लॉन्च किया गया है जिसमें सारे कलाकारों की एक-एक झलक दिखाई गई है। इस टीजर में कैटरीना भी बहुत ही दुबली-पतली और सेक्सी लग रही हैं। लेकिन इसके पीछे कारण है कि कैटरीना ने 'धूम 3' के लिए मैक्रोबायोटिक डाइट लेने के साथ जिम में बहुत ज्यादा मेहनत की है। खुद को बेस्ट शेप में ढालने के लिए कैटरीना ने खूब मेहनत की है और इसका कारण सिर्फ एक है- 'धूम 3' में रोल। इसका कैट पर क्या असर पड़ा है, खुद ही देख लीजिए।
 
आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत
सोनाक्षी सिन्हा (दबंग)
 
एक स्टार किड होने पर घर में खातिरदारी होना तो जाहिर सी बात है लेकिन यही खातिरदारी अगर आपका वजन 90 किलो कर दे तो हीरोइन बनना तो मुश्किल हो ही जाएगा। कुछ ऐसा ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी था। लेकिन 'दबंग' में सलमान के साथ रोल करने के लिए सोनाक्षी ने ये मुश्किल भी पार कर ली थी। फिल्मों में आने से पहले वो बहुत ही ज्यादा मोटी थीं लेकिन आज उनमें कितना फर्क आ गया है, ये सबके सामने है। 'दबंग' के लिए तो सोनाक्षी ने 30 किलो वजन कम किया था।
आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत
आलिया भट्ट (स्टूडेंट ऑफ दि इयर)
 
'स्टूडेंट ऑफ दि इयर' जैसी सफल फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया भट्ट के लिए भी बॉलीवुड की राह कम मुश्किल नहीं थी। लेकिन अब जब करण जौहर खुद ही रोल ऑफर कर रहे हों तो कौन ना कह सकेगा। आलिया भट्ट ने भी फिल्मों में आने के लिए अपनी डाइट चार्ट से लेकर एक्सरसाइज चार्ट तक, सब कुछ बदल डाला था। काफी वजन कम करने के बाद ही उन्हें ये फिल्म नसीब हुई थी।
 आज भले ही दिखती हैं 'हीरोइन', रोल मिलने से पहले इतनी बुरी थी इनकी हालत
विद्या बालन (मोहित सूरी की अगली फिल्म)
 
विद्या बालन ने अपनी नेचुरल फिगर के साथ 'दि डर्टी पिक्चर' जैसी हिट फिल्म दी है लेकिन अब मोहित सूरी की अगली फिल्म में रोल पाने के लिए वो अपना वजन कम करने में जुट गई हैं। इस फिल्म के लिए विद्या ने 12 किलो तक वजन कम कर लिया है और उनकी कोशिश अभी भी जारी है। इस फिल्म में वो एक बड़ी चेन वाले होटल में एक फ्लोरिस्ट का रोल निभा रही हैं और उनके अपोजिट इमरान हाशमी को कास्ट किया गया है। विद्या के वर्कआउट को देख कर ऐसा लग रहा है कि वो इस रोल के लिए काफी सीरियस हो गई हैं। sabhar : bhaskar.com






Read more

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2013

पति को 19 साल बाद पत्नी के पुरुष होने का पता चला

0

Belgian man

लंदन। बेल्जियम के 64 वर्षीय जेन शादी के उन्नीस साल बाद अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसकी वजह कुछ अजीब है। जेन को हाल में पता चला कि उनकी 48 वर्षीय पत्नी एक पुरुष है, जो बाद में लिंग परिवर्तित कर महिला बन गई थी।
'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक जेन ने 1993 में मोनिका नाम की इंडोनेशियाई महिला से शादी की थी और उसे बेल्जियम ले आए थे। जेन कहते हैं, हमारे बीच आम पति-पत्नी की तरह सब ठीक चल रहा था। मुझे कभी इसका एहसास ही नहीं हुआ कि मेरी पत्नी एक पुरुष है। मुझे उसके अंदर पुरुष जैसे लक्षण कभी नहीं दिखे, यहां तक कि सेक्स के दौरान भी नहीं। मेरी पहली पत्नी से दो बच्चे थे, इसलिए हमने बच्चे पैदा न करने का फैसला किया था।
अब जाकर मुझे पता चला कि असल में मोनिका मुझे इतने वर्षो से मूर्ख बना रही थी। जेन का कहना है कि वह अपनी पत्नी से अलग होना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। sabhar :http://www.jagran.com

Read more

गंजेपन की दवा ने पुरुष को बना दिया औरत

0

medicine

लंदन। अमेरिका में एक शख्स ने दावा किया है कि गंजेपन के इलाज के लिए ली गई दवा से उसमें औरतों जैसे लक्षण विकसित हो गए हैं।
ब्रिटिश अखबार डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार, एक बच्चे के पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर 38 वर्षीय विलियम मैकी ने बालों को उगाने के लिए 'प्रोपेसिया' नामक जेनरिक दवा लेनी शुरू की थी। नौ महीने तक दवा खाने के बावजूद उनके सिर में बाल तो नहीं बढ़े, लेकिन महिलाओं की तरह उनके स्तनों का आकार बढ़ गया और कूल्हे चौड़े हो गए। उन्होंने बताया कि गंजापन उन्हें आनुवांशिक रूप से है। उन्हें उम्मीद थी कि दवा से बाल बढ़ेंगे, लेकिन दवा कुछ और ही असर कर गई।
उन्होंने बताया,'दवा लेने के कुछ महीनों बाद मुझे महसूस हुआ कि मेरे शरीर की बनावट बदल रही है। इसलिए मैंने महिलाओं के कपड़े पहनना शुरू किया और खुद का नाम मैंडी रख लिया।' सिलिकान वैली के पूर्व व्यवसायी ने दावा किया है कि नौ महीनों तक रोजाना दिन में एक गोली लेने के कारण उनके शरीर में हार्मोस का संतुलन बिगड़ गया और अब वह लिंग परिवर्तन कराने पर विचार कर रहे हैं।
वहीं दवा निर्माता कंपनी मर्क के प्रवक्ता ने कहा कि प्रोपेसिया और यौन समस्याओं के बीच कोई संबंध नहीं है sabhar : jagaran.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv