Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 21 अगस्त 2013

यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट

0

यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट
दुनिया में आज भी अधिकांश देशों में बेटियों को सेक्शुअल फ्रीडम नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे देश है जहां परंपरा से ही पिता अपनी बेटी को सेक्स संबंध बनाने के लिए खुली छूट देता है।इतना ही नहीं वह बेटी के लिए अपने फ्रेंड के साथ एकांत में खास पल बिताने के लिए शानदार हट भी उपलब्ध करवाता है।
यह सुनकर हम हैरान हो सकते हैं, लेकिन यह एक देश के समाज विशेष की परंपरा है। दुनिया के कुछ देशों  में इससे मिलती-जुलती समाज में प्रचलित सेक्स लाइफ की विचित्र परंपराएं प्रचलित हैं।
यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट

गुआम में कुछ लोगों का फुलटाइम प्रोफेशन कौमार्य भंग करना है। इतना ही नहीं इस काम के लिए युवतियां इन लोगों को पैसा भी चुकाती हैं। गुआन के कानून के अनुसार यहां कुंवारी लड़की को शादी करने की मनाही है। पहले उसे अपना कौमार्य भंग करवाना जरूरी है।
यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट
कीनिया के लोउ समाज में यह मान्यता प्रचलित है कि परिवार के व्यक्ति मौत होने पर उसकी विधवा को  दूसरे पुरुष के साथ हमबिस्तर होना होता है। यह पति की मौत के बाद शुद्धिकरण की प्रक्रिया है। इससे आगे की पीढ़ी बढ़ाई जाती है।

यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट

न्योतैमोरी : यह जापान में प्रचलित है, जिसमें महिला या पुरुष के शरीर (बॉडी सुशी) पर व्यंजन (सुशी) रखकर खाए जाते हैं। इसमें महिला या पुरुष के शरीर का अधिकांश हिस्सा नग्न होता है। इसके लिए महिला या पुरुष को तैयार होने के लिए पहले स्थिर रहने का कड़ा अभ्यास करना होता है। जापान की इस परंपरा ने दुनिया के मीडिया का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा है।

यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट

 पापुआ न्यूगिनी में ट्रोब्रिआनडर्स जनजाति है। यहां छह से आठ साल की लड़कियों को सेक्स शुरू करना पड़ता है और लड़कों को 10 से 12 साल की उम्र में। हालांकि साथ में खाना खाने पीने के बावजूद भी उन्हें शादी करने की मनाही रहती है।
यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट
फैंग एक अफ्रीकी समाज है, जिनकी तरह-तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। उनकी एक मान्यता यह भी है कि वे दिन में सेक्स नहीं करते हैं और वे इसे अशुभ मानते हैं।
यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट

 नार्थ कोलंबिया में यह एक कॉमन प्रैक्टिस है कि यहां के किशोर गधी के साथ सेक्स करते हैं। इसे परंपरा और विधान के अनुसार सही माना है। माना जाता है कि एक लड़के का पुरुष बनने के सफर को तय करने के लिए ऐसा करना बेहतर है।

यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट
कंबोडिया में केरुंग समुदाय के लोग अपनी बेटियों को भरपूर सेक्शुअल स्वतंत्रता देते हैं। वे अपनी बेटियों को एकांत के पल बिताने के लिए अलग से झोपड़ी तैयार करके देते हैं, ताकि वे इसमें सो सकें और लड़कों से मिल सकें।
यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट
6- आयरलैंड में एक समाज जिसे इसि बेआग नाम से जाना जाता है। वे अपने बच्चों का पालन पोषण इस तरह करते हैं कि उसे सेक्स का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं हो। यहां तक कि जब शादी हो जाती है तो सेक्स के दौरान पूरी तरह से कपड़े उतारे नहीं जाते हैं। इस समाज में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान भी पूरे कपड़े उतारना वर्जित है।
यहां बेटी को मिलती है पिता से खुली छूट, एकांत के लिए देते हैं स्पेशल हट

 ब्लैक सी के किनारे विवादित क्षेत्र अबखाजियान में अबखाजियान रहते हैं। इनका संबंध काकेसियन एथनिक ग्रुप से है। यहां के युवा जवानी तक ब्रम्हचर्य का पालन करते हैं। शादी होने के बाद देर रात में ही सेक्स करते हैं। यही राज उनकी लंबी उम्र का भी है।
sabhar : bhaskar.com






Read more

बॉबी जिंदल अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार!

0




वाशिंगटन। अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के भारतीय मूल के गवर्नर बॉबी जिंदल रिपब्लिकन पार्टी के 2016 के लिए राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। उनके गृह राज्य में रिपब्लिकन पार्टी के आंतरिक चुनाव में 50 प्रतिशत सदस्यों ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

जिंदल 2011 में गवर्नर के पद पर दोबारा चार वर्ष के लिए निर्वाचित हुए थे। अब वह गवर्नर के पद पर दोबारा निर्वाचित नहीं हो सकते।

राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने वाली वाशिंगटनस्थित समाचार वेबसाइट पालिटिको के अनुसार, पिछले सप्ताह करवाए गए रिपब्लिकन सर्वेक्षण में राज्य में ओबामा को 37 प्रतिशत स्वीकार्यता मिली थी।

सर्वेक्षण में पाया गया कि गरीब लोगों के लिए अमेरिकी सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम का विरोध करने के जिंदल के फैसले का 55 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया, जबकि 37 प्रतिशत उनके इस फैसले के खिलाफ थे।

लुइसियाना के 62 फीसदी लोगों ने ओबामाकेयर का विरोध किया। 53 फीसदी ने इसका कड़ा विरोध किया और सिर्फ 33 फीसदी ने इस कानून का समर्थन किया। 80 फीसदी रिपब्लिकन चिकित्सीय मदद पर जिंदल की राय का समर्थन करते हैं।

जिंदल की मुख्य परामर्श कंपनी ऑनमैसेजइंक पर 12 अगस्त से 15 अगस्त तक 800 वोटरों के बीच यह सर्वे किया गया। इस जनमत संग्रह का संचालन नेशनल रिपब्लिकन सीनेटोरियल कमेटी के लिए किया गया था। sabhar :www.webdunia.com

Read more

मर चुकी महिला को डॉक्टरों ने जिंदा किया!

0


मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टरों ने एक ऐसी महिला की जिंदगी बचा ली जो 42 मिनट पहले मृत घोषित हो चुकी थी। इस महिला को हार्ट अटैक के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था जहां शीघ्र ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन ऐसी हाईटेक मशीनों के जरिए जो दिमाग में खून की सप्लाई जारी रखती हैं, मेलबर्न के डॉक्टर महिला की धमनियों में खून का रास्ता खोलने में कामयाब रहे और इससे महिला के दिल की धड़कनें भी लौट आईं।
अस्पताल ने महिला के बचने को हैरानी भरा बताया है। पीड़ित महिला वैनीसा तानासियो 41 साल की हैं और दो बच्चों की मां हैं। तानासियो को पहली बार ये अटैक आया था और उसी ने उन्हें लगभग मौत के मुंह में पहुंचा दिया लेकिन चमत्कारी मशीन और डॉक्टरों की मेहनत-सूझबूझ से उनकी जान बच गई।


तानासियो ने बताया कि वो बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो इसी हफ्ते तकरीबन एक घंटे तक मृत रहा हो, वाकई इतनी जल्दी उबरना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्स तारीफ के काबिल हैं। वो मशीन भी बेहद शानदार है।  sabhar :http://khabar.ibnlive.in.com

Read more

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

इस तस्वीर खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया था सुसाइड

0

TOP PICTURES: इस तस्वीर खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया था सुसाइड


एक तस्वीर हजार शब्दों को बयां करती है, लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती हैं, जो देखने वाले को झकझोर कर रख देती हैं। आज वर्ल्ड फोटोग्राफी डे है। 
 
फोटोग्राफरों द्वारा बीते समय में दुनिया के विभिन्न विषयों पर कुछ ऐसी तस्वीरें ली गई हैं, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर भूख, त्रासदियों और ऐतिहासिक पलों को दुनिया के सामने व्यक्त किया है।
 
 
प्रस्तुत है कुछ ऐसी तस्वीरें, जिन्होंने दुनिया के हर शख़्स को चौंका दिया और कई गंभीर पहलुओं पर दुनियाभर के देशों का ध्यान आकर्षित किया।
 
 
तस्वीर में: इस तस्वीर को अवॉर्ड मिलने के बाद भी इसके फोटोग्राफर केविन कार्टर ने आत्महत्या कर ली। अफ्रीका में कुपोषण के शिकार बच्चे के मरने का इंतजार करता एक गिद्ध। इस तस्वीर ने पश्चिमी देशों के कान खड़े कर दिए थे। यह तस्वीर बहस का मुद्दा भी बन गई थी। 
TOP PICTURES: इस तस्वीर खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया था सुसाइड

लॉरेंस बेटलर यह तस्वीर 7 अगस्त 1930 को इंडियाना के मैरियन में खींची थी। ब्लैक युवकों थॉमस शिप और अब्राम स्मिथ को सरेराह फांसी पर चढ़ा दिया था।  दोनों पर अपनी स्थानीय श्वेत लड़की के बलात्कार का आरोप लगाया गया था, जो बाद में झूठ साबित हुआ। तकरीबन दस हजार लोगों की भीड़ ने इन दोनों को सरेआम फांसी पर चढ़ा दिया था। लड़की के अंकल ने किसी तरह तीसरे युवक की जान बचाई थी। इस तस्वीर की हजारों प्रतियां बेची गई थीं।
TOP PICTURES: इस तस्वीर खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया था सुसाइड

बौद्ध भिक्षु का आत्मदाह (1963)
 
इस तस्वीर ने उस दौरान पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। यह बौद्ध भिक्षु दक्षिणी वियतनाम में अमेरिकी युद्ध का विरोध कर रहा था। भिक्षु ने खुद को आग लगा ली, लेकिन तकलीफ के इन क्षणों में वह न चिल्लाया और न जरा भी हिला। उसकी चुपचाप मौत हो गई। 
TOP PICTURES: इस तस्वीर खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया था सुसाइड
यह तस्वीर 1999 की है, जब डॉक्टर्स ने स्पाइना बिफिडा का सफल ऑपरेशन किया था। यह एक तरह का डिसऑर्डर होता है, जिसमें बच्चे का स्पाइनल कॉर्ड पूरी तरह से नहीं बना होता है या फिर वह किसी का काम का नहीं होता। बच्चे ने पैदा होते ही डॉक्टर्स की अंगुलियों को थाम लिया। 

TOP PICTURES: इस तस्वीर खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया था सुसाइड

इराक युद्ध (2003)
 
एक इराकी कैदी अपने चार साल के बेटे को दुलारता हुआ। उसका बेटा पिता के ढके हुए चेहरे और हाथों में लगी हथकड़ियों को देख डर जाता है। कैदी सैनिकों से अपील करता है कि उसकी हथकड़ी खोल दी जाए ताकि वह बच्चे को प्यार कर सके। अंतत: सैनिक कैदी के आग्रह को मान लेते हैं। 
TOP PICTURES: इस तस्वीर खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया था सुसाइड

भोपाल गैस कांड (1984)
 
भोपाल गैस कांड दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक आपदाओं में से एक है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई इस त्रासदी में 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। यह तस्वीर उस वक्त की है, जब एक बच्चे को दफनाया जा रहा था। गैस के कारण बच्चे की आंखें भी बाहर निकल आई थीं। 
TOP PICTURES: इस तस्वीर खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया था सुसाइड

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के हैरी हार्डिंग हाई स्कूल में डोरोथी काउंट सबसे पहली ब्लैक स्टूडेंट थी। स्कूल के पहले ही दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। मां-बाप ने उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले ही दिन से उसे स्कूल ने निकाल लिया। यह 1957 की घटना है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे उसके साथी स्टूडेंट उसका मजाक उड़ा रहे हैं।

TOP PICTURES: इस तस्वीर खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया था सुसाइड
जंग के कई पहलू भी होते हैं। कई बार बेशुमार गलतियां हो जाती हैं, जिसका खामियाजा आने वाली कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ता है। 1972 में दक्षिण वियतनाम में छिड़े युद्ध के दौरान वियतनामी प्लेन ने गलती से नेपाम बम अपने सैनिकों और नागरिकों पर ही गिरा दिया। इलाके में भगदड़ मची गई। नेपाम बम का इस्तेमाल वियतनाम-अमेरिकी युद्ध के दौरान किया जाता था। 
TOP PICTURES: इस तस्वीर खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया था सुसाइड

कोलंबिया के आर्मिरो में 1985 में फूटे ज्वालामुखी 25 हजार लोगों की मौत हो गई थी। ज्वालामुखी से निकलने वाला मलबा और कीचड़ शहर के निचले इलाकों और आसपास के करीब दस भागों में भर गया था। ऑमयरा सांजेच सिर्फ 13 साल की थी, जब वह इसी तरह की कीचड़ में फंस गई थी। अपना घर बर्बाद होने के बाद वह तीन दिनों तक कीचड़-पानी में फंसी रही। उस दौरान फ्रेंक फॉर्नियर ने उसे कैमरे में कैद किया। इस तस्वीर ने 1985 में वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था। कुछ दिनों बाद ही ऑमयारा की मौत हो गई।
sabhar : bhaskar.com







Read more

कुछ यूं होता है धंधा, क्योंकि यहां वेश्यावृत्ति एक धर्म के सामान है

0

STRANGE: कुछ यूं होता है धंधा, क्योंकि यहां वेश्यावृत्ति एक धर्म के सामान है

अमेरिका के रूरल नेवादा में प्रॉस्टीट्यूशन लीगल है। उस इलाके में कई ब्रॉथेल हैं। इनमें वेश्याएं बेरोक-टोक जिस्म का व्यापार करती हैं।
फोटोग्राफर मार्क मैक एन्ड्रयूज ने इन ब्रॉथेल्स के बीच 5 साल बिताए और वेश्याओं के जीवन और लाइफ स्टाइल से जुड़ी अनेकों तस्वीरें खींची।
'नेवादा रोज' नाम से एक प्रोजक्ट करते हुए उन्होंने अपने 5 साल यहां बिताए और अपने रिसर्च में इन वेश्याओं की लाइफस्टाइल को करीब से जाना।
STRANGE: कुछ यूं होता है धंधा, क्योंकि यहां वेश्यावृत्ति एक धर्म के सामान है

बैटल माउंटेन के एक वेश्यालय में कस्टमर्स के आने के पहले एक वेश्या तैयार होती हुई
STRANGE: कुछ यूं होता है धंधा, क्योंकि यहां वेश्यावृत्ति एक धर्म के सामान है
कार्सन सिटी के लव रॉन्च में निकोल की फीस चुकाने के लिए कस्टमर एटीएम से पैसे निकाल रहा है। निकोल अपने कस्टमर से चिपकी है।

STRANGE: कुछ यूं होता है धंधा, क्योंकि यहां वेश्यावृत्ति एक धर्म के सामान है

कार्सन सिटी के ही लव रॉन्च ब्रॉथेल के पार्लर में ग्रुप में बैठी वेश्याएं।

STRANGE: कुछ यूं होता है धंधा, क्योंकि यहां वेश्यावृत्ति एक धर्म के सामान है
बनी रॉन्च की प्रॉस्टीट्यूट्स हॉल में बैठी चाय का आनंद ले रही हैं। sabhar : bhaskar.com










Read more

यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!

0

यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!


इंदौर। महाभारत के बारे में जानने वाले लोग अश्वत्थामा के बारे में निश्चित तौर पर जानते होंगे। महाभारत के कई प्रमुख चरित्रों में से एक अश्वत्थामा का वजूद आज भी है। अगर यह पढ़कर आप हैरान हो रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने निकले अश्वत्थामा को उनकी एक चूक भारी पड़ी और भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें युगों-युगों तक भटकने का श्राप दे दिया।पिछले लगभग पांच हजार वर्षों से अश्वत्थामा भटक रहे हैं। हम यहां आपको महाभारत काल के अश्वत्थामा से जुड़ी वो खास बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही मालूम होगा।
यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!
अश्वत्थामा महाभारतकाल अर्थात द्वापरयुग में जन्मे थे। उनकी गिनती उस युग के श्रेष्ठ योद्धाओं में होती थी। वे गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र व कुरु वंश के राजगुरु कृपाचार्य के भानजे थे। द्रोणाचार्य ने ही कौरवों और पांडवों को शस्त्र विद्या में पारंगत बनाया था।
यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!
महाभारत के युद्ध के समय गुरु द्रोण ने हस्तिनापुर राज्य के प्रति निष्ठा होने के कारण कौरवों का साथ देना उचित समझा।अश्वत्थामा भी अपने पिता की भांति शास्त्र व शस्त्र विद्या में निपुण थे। पिता-पुत्र की जोड़ी ने महाभारत के युद्ध के दौरान पांडवों की सेना को छिन्न-भिन्न कर दिया था।
 यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!
पांडव सेना को हतोत्साहित देख श्रीकृष्ण ने द्रोणाचार्य का वध करने के लिए युधिष्ठिर से कूटनीति का सहारा लेने को कहा। इस योजना के तहत युद्धभूमि में यह बात फैला दी गई कि अश्वत्थामा मारा गया है। 
 यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!
जब द्रोणाचार्य ने धर्मराज युधिष्ठिर से अश्वत्थामा की मृत्यु की सत्यता जाननी चाही तो युधिष्ठिर ने जवाब दिया कि अश्वत्थामा हतो नरो वा कुंजरो वा (अश्वत्थामा मारा गया है, लेकिन मुझे पता नहीं कि वह नर था या हाथी)। यह सुन गुरु द्रोण पुत्र मोह में शस्त्र त्याग कर किंकर्तव्यविमूढ़ युद्धभूमि में बैठ गए और उसी अवसर का लाभ उठाकर पांचाल नरेश द्रुपद के पुत्र धृष्टद्युम्न ने उनका वध कर दिया।  
यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!

पिता की मृत्यु ने अश्वत्थामा को विचलित कर दिया। महाभारत युद्ध के पश्चात जब अश्वत्थामा ने पिता की मृत्यु का प्रतिशोध लेने के लिए पांडव पुत्रों का वध कर दिया तथा पांडव वंश के समूल नाश के लिए उत्तरा के गर्भ में पल रहे अभिमन्यु पुत्र परीक्षित को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया, तब भगवान श्री कृष्ण ने परीक्षित की रक्षा कर दंड स्वरुप अश्वत्थामा के माथे पर लगी मणि निकालकर उन्हें तेजहीन कर दिया और युगों-युगों तक भटकते रहने का शाप दिया था।  
यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!

कहा जाता है कि असीरगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश के ही जबलपुर शहर के गौरीघाट (नर्मदा नदी) के किनारे भी अश्वत्थामा भटकते रहते हैं।  स्थानीय निवासियों के अनुसार कभी-कभी वे अपने मस्तक के घाव से बहते खून को रोकने के लिए हल्दी और तेल की मांग भी करते हैं।मान्यता के अनुसार असीरगढ़ के किले में स्थित शिव मंदिर में महाभारतकाल के अश्वत्थामा आज भी पूजा-अर्चना करने आते हैं। असीरगढ़ का किला बुरहानपुर शहर से 20 किलोमीटर दूर है।
 यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!
कई लोगों ने इस बारे में अपनी आपबीती भी सुनाई।किसी ने बताया कि उनके दादा ने उन्हें कई बार वहां अश्वत्थामा को देखने का किस्सा सुनाया है। तो किसी ने कहा- जब वे मछली पकडऩे वहां के तालाब में गए थे, तो अंधेरे में उन्हें किसी ने तेजी से धक्का दिया था। शायद धक्का देने वाले को उनका वहां आना पसंद नहीं आया। गांव के कई बुजुर्गों की मानें तो जो एक बार अश्वत्थामा को देख लेता है, उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है।
 यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!

किले में स्थित तालाब में स्नान करके अश्वत्थामा शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वे उतावली नदी में स्नान करके पूजा के लिए यहां आते हैं। आश्चर्य कि बात यह है कि पहाड़ की चोटी पर बने किले में स्थित यह तालाब बुरहानपुर की तपती गरमी में भी कभी सूखता नहीं। तालाब के थोड़ा आगे गुप्तेश्वर महादेव का मंदिर है। मंदिर चारो तरफ से खाइयों से घिरा है। किंवदंती के अनुसार इन्हीं खाइयों में से किसी एक में गुप्त रास्ता बना हुआ है, जो खांडव वन (खंडवा जिला) से होता हुआ सीधे इस मंदिर में निकलता है।इसी रास्ते से होते हुए अश्वत्थामा मंदिर के अंदर आते हैं। भले ही इस मंदिर में कोई रोशनी और आधुनिक व्यवस्था न हो, यहां परिंदा भी पर न मारता हो, लेकिन पूजा लगातार जारी है। शिवलिंग पर प्रतिदिन ताजा फूल एवं गुलाल चढ़ा रहता है।
यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!
कब से शुरू हुआ यह सिलसिला
बुरहानपुर के इतिहासविद डॉ. मोहम्मद शफी (प्रोफेसर, सेवा सदन महाविद्यालय, बुरहानपुर) ने बताया कि बुरहानपुर का इतिहास महाभारतकाल से जुड़ा हुआ है। पहले यह जगह खांडव वन से जुड़ी हुई थी।
 किले का नाम असीरगढ़ यहां के एक प्रमुख चरवाहे आसा अहीर के नाम पर रखा गया था। किले को यह स्वरूप 1380 ई. में फारूखी वंश के बादशाहों ने दिया था।जहां तक अश्वत्थामा की बात है, तो शफी साहब फरमाते हैं कि मैंने बचपन से ही इन किंवदंतियों को सुना है। मानो तो यह सच है न मानो तो झूठ।लेकिन इतना अवश्य है कि इस किले से कई सुरंगें जुड़ी हुई हैं। इन सुरंगों का दूसरा मुंह कहां है, यह कोई नहीं बता सकता। जब तक इन सुरंगों का राज नहीं खुलेगा, तब तक इस किंवदंती से भी परदा नहीं उठेगा।
यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, पागल हो जाता है देखने वाला!

sabhar : bhaskar.com















Read more

बुधवार, 7 अगस्त 2013

महिलाओं से संबंध के चलते सुर्खियों में आया साधू, फोन पर घंटों करता था बात

0

महिलाओं से संबंध के चलते सुर्खियों में आया साधू, फोन पर घंटों करता था बात


जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को पुलिस की ओर से बनाड़ निवासी रामस्नेही महाराज समरथराम के चाल-चलन व पुलिस रिकॉर्ड संबंधित रिपोर्ट पेश की गई। इसमें बताया गया कि घर से भाग कर संन्यासिन बनने जोधपुर आई भीलवाड़ा जिलांतर्गत गंगापुर निवासी 22 वर्षीय युवती से समरथराम ने 13 अगस्त 2012 से 17 जून 2013 के बीच कुल 51 हजार 749 सैकंड बात की।

इसके लिए युवती की मां के फोन पर 98 बार संपर्क साधा गया। इस मामले में महाराज के खिलाफ गंगापुर पुलिस थाने में गत 20 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई है। महाराज के खिलाफ इसी थाने में एक अन्य एफआईआर अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार मामले के तहत भी दर्ज है। इस मामले में समरथराम पर एक दलित युवती की लज्जाभंग के प्रयास का आरोप है।

संन्यासिन बनने आई युवती के मामले में मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश एनके जैन व न्यायाधीश अरुण भंसाली की खंडपीठ में पुलिस की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता आनंद पुरोहित व प्रद्युम्न सिंह के माध्यम से केस डायरी व तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश की गई।
पुलिस की रिपोर्ट पेश करते हुए सरकारी वकील राजलक्ष्मी सिंह चौधरी ने कहा कि रिपोर्ट में 58 वर्षीय महाराज के युवती से लंबी बातचीत का ब्यौरा कॉल डिटेल में आया है। उनके कई अन्य महिलाओं से बातचीत का भी ब्यौरा उजागर हुआ है। 
पुलिस ने 25 वर्षीय एक दलित महिला की उस रिपोर्ट पर भी एफआईआर दायर की है जिसमें महिला ने महाराज पर रामकथा के दौरान उसे एकांत में कमरे में बुला कर लज्जा भंग करने के प्रयास का आरोप लगाया है।

अदालत ने पूछा- एफआईआर के बावजूद गिरफ्तार क्यों नहीं किया
खंडपीठ ने पुलिस की ओर से एफआईआर की जानकारी देने के बाद पूछा कि इसके बावजूद अब तक महाराज को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? साथ ही संन्यासिन बनने आई युवती को अदालत में पेश करने के आदेश भी दिए। गौरतलब है कि युवती को हाईकोर्ट के न्यायाधीश पीके लोहरा की एकलपीठ के आदेश पर नारी निकेतन भेज दिया गया था।
इस आदेश के खिलाफ युवती की ओर से यह कहते हुए अपील की गई, कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से संन्यासिन बन महाराज के साथ रहना चाहती है। इस पर सुनवाई के बाद खंडपीठ ने सरकारी वकील राजलक्ष्मी सिंह से महाराज के चाल-चलन के बारे में अदालत में रिपोर्ट पेश करने को कहा था। sabhar : bhaskar.com





Read more

70 वर्ष में सेक्स की तलब, कर बैठा यह गुनाह!

0

PHOTOS: 70 वर्ष में सेक्स की तलब, कर बैठा यह गुनाह!

घटना के मुताबिक, एक दिन 70 वर्षीय दशरथ(तब 66) ने अपनी बेटी की ननद को अपने मोहजाल में फंसाया और उसे घर ले गया। ननद की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। घर में अकेला पाकर उसने लड़की के संग अपनी वासना मिटा दी। हालांकि इस बारे में लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया, पर एक दिन जब घरवालों को पता चला कि वो गर्भवती है, तो जैसे भूचाल आ गया।
PHOTOS: 70 वर्ष में सेक्स की तलब, कर बैठा यह गुनाह!


अपनी बेटी की मानसिक रूप से विक्षिप्त ननद के साथ बलात्कार करने के आरोप में 70 साल का दशरथ अब सात साल कैद भुगतेगा। अदालत ने आरोपी पर 15 हजार रुपयों का जुर्माना भी ठोंका।

लार्डगंज थानांतर्गत आगा चौक के पास रहने वाले दशरथ बेन की पुत्री प्रसव के लिए वर्ष 2009 में अस्पताल में भर्ती थी। उसकी देखभाल के लिए उसकी ननद भी अस्पताल में थी। वहां पहुंचे आरोपी दशरथ ने बेटी की मानसिक रूप से विक्षिप्त ननद से कहा कि वह अपने घर चली जाए, अस्पताल में वह रुकेगा।
PHOTOS: 70 वर्ष में सेक्स की तलब, कर बैठा यह गुनाह!


इसके बाद जब लड़की अपने घर के लिए रवाना हुई तो कुछ देर बाद आरोपी भी अस्पताल से निकल गया। इसके बाद बेटी की ससुराल पहुंचकर आरोपी दशरथ ने अपने समधी से कहा कि वे अस्पताल चले जाएं, क्योंकि वहां पर कोई नहीं है। यह सुनकर समधी अस्पताल चले गए और तभी आरोपी दशरथ ने पीडि़त लड़की (अपनी बेटी की ननद) को घर में अकेली पाकर उसका बलात्कार कर दिया। साथ ही उसे धमकी भी दी कि वह यह बात किसी को न बताए।
कुछ दिन बाद पीडि़त लड़की की तबियत बिगड़ी। इलाज के दौरान डॉटर ने उसकी सोनोग्राफी कराई, जिसमें उसके गर्भवती होने का पता चला। पहले तो पीडि़त लड़की ने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब पिता ने सख्ती की तब उसने पूरी घटना अपने घर वालों को बता दी। तब मामले की शिकायत लार्डगंज थाने में की गई, जहां पर आरोपी के खिलाफ  भादंवि की धारा 376, 506बी के तहत प्रकरण दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया गया। ट्रायल के दौरान मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की ने पूरी घटना का विवरण बताया। हालांकि कुछ समय बाद एक हादसे में उसकी मौत हो गई थी।












इस मामले में अब 70 साल का दशरथ 7 साल जेल की सजा भुगतेगा। इस घटना ने समाज को स्तब्ध कर दिया है। लोगों का कहना है कि समाज को ऐसी विकृतियों से बचाने के लिए चिंतन करना जरूरी है। sabhar : bhaskkar.com

Read more

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

वीना मलिक के हॉट सीन ने मचाया बवाल

0

वीना मलिक के हॉट सीन ने मचाया बवाल

मुंबई: पाकिस्तान की हॉट अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वीना की कन्नड फिल्म ‘सिल्क सक्कत मगा’ में उनके हॉट सीन ने बवाल मचा दिया है। इस फिल्म के हॉट सीन के विरोध में हिंदू संगठन श्रीराम सेना ने विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म का बहिष्कार किया। उनका कहना है कि इस फिल्म से समाज में गलत संदेश जाएगा। इससे संस्कृति और समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। श्रीराम सेना ने हुबली, बेलगाम, मैसूर, धारवाड़ समेत कई शहरों में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है।

फिल्म रिलीज होने के 4 दिन बाद ही विवादों में घिर गई। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने से निर्देशक त्रिशूल काफी दुखी है। निर्देशक का कहना है कि मैं समझ नहीं पाया कि फिल्म का विरोध क्यों किया जा रहा है। इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री ने मुख्य भूमिका निभाई है या कुछ और। उन्होंने कहा, पाकिस्तान से हमारे मधुर संबंध हैं और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता रहता है। वीना भी इस बहिष्कार से दुखी है। उल्लेखनीय है कि फिल्म में वीना बिकनी में नजर आई है। साथ उसने अपने सह कलाकार के साथ लिप लॉक सीन भी दिए हैं

वीना मलिक ने रियलटी शो बिग बॉस से काफी सुर्खियां बटोरी थी। वीना की यह कन्नड़ भाषा फिल्म ‘सिल्क सक्कत मगा’ द डर्टी पिक्चर का रिमेक है। इस फिल्म में वीना मलिक के अलावा सना खान, अक्षय और साधु कोकिला भी अहम रोल में हैं।  sabhar :http://zeenews.india.com

Read more

अब तो लैब में ही बन गई किडनी

0



अमरीकी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि प्रयोगशाला में विकसित किए गए एक क्लिक करेंगुर्दे को सफलतापूर्वक जानवरों में प्रत्यारोपित कर दिया गया है. इसने मूत्र बनाना भी शुरू कर दिया है.
इसी तकनीक से शरीर के अन्य अंग पहले ही बनाकर मरीज़ों को लगाए जा चुके हैं लेकिन गुर्दा अब तक बनाए गए अंगों में गुर्दा सबसे जटिल अंग है.

गुर्दा ख़ून की सफ़ाई करके इसमें से फ़ालतू पानी और बेकार के तत्व निकालता है. प्रत्यारोपण के लिए इसकी मांग भी सबसे ज़्यादा है.
'नेचर मेडिसन' नाम के जनरल में प्रकाशित शोध के अनुसार कृत्रिम रूप से बनाए गए गुर्दे अभी तक प्राकृतिक गुर्दे की तुलना में कम कारगर साबित हुए हैं.

अपार संभावनाएं

लेकिन पुनर्उत्पादक दवाओं के शोधकर्ताओं का कहना है कि इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं.
शोधकर्ताओं का विचार है कि पुरानी किडनी को निकालकर इसमें से सभी पुरानी कोशिकाओं को निकाल दिया जाए. इससे यह मधुमक्खी के छत्ते जैसा ढांचा रह जाएगा. इसके बाद मरीज़ के शरीर से कोशिकाएं लेकर इसका पुनर्निर्माण किया जाएगा.
वर्तमान अंग प्रत्यारोपण के मुकाबले इसमें दो बड़े फ़ायदे होंगे.
अंग प्रत्यारोपण के लिए गुर्दे की मांग सबसे अधिक है
पहला तो यह कि कोशिकाएं मरीज़ के शरीर से तालमेल बैठा लेंगी. इसलिए शरीर के इनकार से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता को दबाने के लिए ज़िंदगी भर दवाइयां खाने की ज़रूरत नहीं रहेगी.
इसके अलावा यह प्रत्यारोपण के लिए अंगों की उपलब्धता को भी बढ़ाएगा. ज़्यादातर प्रत्यारोपित अंगों के शरीर अस्वीकार कर देता है लेकिन नए अंग बनने तक अन्य को नमूने के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

बड़ा कदम

मैसाचुसेट्स के सामान्य अस्पताल में शोधकर्ताओं ने प्रयोग योग्य कृत्रिम गुर्दे बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. 
उन्होंने चूहे की एक किडनी ली और डिटर्जेंट से उसकी सभी पुरानी कोशिकाओं को धो दिया.
बचा हुआ प्रोटीन का जाल बिल्कुल गुर्दे जैसा दिख रहा था. इसमें अंदर ख़ून की कोशिकाओं और निकासी के पाइप का जटिल ढांचा भी मौजूद था.
प्रोटीन के इस ढांचे को गुर्दे से सही भाग में सही कोशिका को भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया जहां वो पुनर्निर्माण के लिए ढांचे के साथ मिल गए.
इसके बाद एक खास तरह के अवन, जिसमें चूहे के शरीर जैसे तापमान को पैदा किया गया था, में इसे रखा गया.
"सिर्फ़ अमरीका में ही एक लाख लोग गुर्दे के प्रत्यारोपण का इंतज़ार कर रहे हैं और साल में सिर्फ़ 18,000 प्रत्यारोपण ही होते हैं"
डॉ हैराल्ड ओट, शोधदल के प्रमुख
जब इस गुर्दे की प्रयोगशाला में जांच की गई तो प्राकृतिक के मुकाबले इसने 23% मूत्र निर्माण किया.
इसके बाद शोध दल ने इस गुर्दे को एक चूहे में प्रत्यारोपित कर दिया लेकिन इसकी मूत्र निर्माण क्षमता 5% तक गिर गई.

कम ही काफ़ी है

लेकिन शोधदल के प्रमुख डॉ हैराल्ड ओट, कहते हैं कि सामान्य प्रक्रिया का छोटा सा भाग हासिल कर लेना भी काफ़ी है. “अगर आप हेमोडायलिसिस पर हैं और गुर्दा 10% से 15% काम करना शुरू कर देता है तो आप डायलिसिस से मुक्ति पा सकते हैं. आपको पूरी सफलता हासिल करने की ज़रूरत नहीं है.”
वह कहते हैं कि इसकी संभावनाएं असीमित हैं, “सिर्फ़ अमरीका में ही एक लाख लोग गुर्दे के प्रत्यारोपण का इंतज़ार कर रहे हैं और साल में सिर्फ़ 18,000 प्रत्यारोपण ही होते हैं.”
हालांकि इंसान पर इसके प्रयोग के बारे में विचार करने से पहले ही भारी शोध की ज़रूरत है. sabhar :www.bbc.co.uk

Read more

सोमवार, 5 अगस्त 2013

शानदार एक्शन नजर आ रहा है ऋतिक रोशन की कृष 3 के पहले ट्रेलर में

0



ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कृष-3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म ऐक्शन और फील के मामले में हॉलीवुड की किसी फिल्म से कम नहीं लग रही है. फिल्म का डायरेक्शन राकेश रोशन ने किया है. ऋतिक हर बार की तरह सुपरहीरो के अवतार में हैं. ऋतिक का मानना है कि इस सुपरहीरो फिल्म ने उन्हें मजबूत इनसान बनने में मदद दी है.

ऋतिक कहते हैं, “इस फिल्म को बनाने का सफर अपने आप में काफी महत्वपूर्ण रहा है. फिल्म बनाना लोगों की सेवा करने जैसा है. कृष-3 से जुड़ी कई चुनौतियों के जरिये मैंने काफी कुछ सीखा है. अगर आप अपना एटीट्यूड स्ट्रांग रखते हैं तो आप किसी भी तरह की परिस्थिति से उबर सकते हैं.”

फिल्म में कोई मिल गया वाला जादू नजर आ रहा है और ऋतिक डबल रोल में दिख रहे हैं. यही नहीं, कंगना रनोट भी धमाकेदार अंजाम में हैं जबकि ग्लैमर बिखेरने का काम प्रियंका चोपड़ा के हवाले है. वे ऋतिक रोशन को लिप किस करती दिख रही हैं. कृष-3, 4 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है. फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी. इस बिग बजट फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. sabhar : http://aajtak.intoday.in

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv