मंगलवार, 9 जुलाई 2013
इस नाई के पास है अरबों की संपति, आज भी काटते हैं लोगों के बाल
0
सफलता की बुलंदियों को हर इंसान छूना चाहता है. सफल लोगों के ठाठ-बाट को देख आपमें-हममें भी सफल होने की चाहत जोर मारने लगती है. लेकिन इसके लिए कोई जादू की छड़ी आज तक बनी नहीं. ना ही कोई जिन्न हुआ जो आपकी आज्ञा मान ले और आपको रातों-रात सफल बना दे. यह ऐसी चीज है, जिसके लिए आपको कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है. तभी आपकी सफलता और उसके लिए किए गए संघर्ष की कहानियां लोग सुनते-सुनाते हैं, पढ़ते हैं.
रतन टाटा, मुकेश अंबानी, मार्क जुकरबर्ग को आज कौन नहीं जानता? लेकिन क्या ये सारे लोग पैदा होते ही सफलता का स्वाद चख चुके थे? या इनकी सफलता के पीछे इनका संघर्ष, इनका परिश्रम और इनकी लगन है? इन नामचीन लोगों के अलावा और भी कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपने मेहनत के दम पर सफलता का इतिहास रचा. बैंग्लोर के रमेश बाबू कभी एक मामूली से नाई हुआ करते थे. लेकिन अपनी दूरदृष्टि, मेहनत और लगन से आज अरबों के मालिक हैं. इनके पास रोल्स रॉयस, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसे लग्जरी कारों का काफिला है.
रमेश बाबू
इन सज्जन का नाम है रमेश बाबू और इनकी उम्र् है महज 41 साल। जब वे 7 साल के थे तो उनके पिता गुजर गए। पिता वहां नाई का काम रते थे। रमेश बाबू की मां ने लोगों के घरों में खाना पकाने का काम किया ताकि बच्चों का पेट भर सकें। उन्होंने अपने पति की दुकान महज 5 रुपए महीना पर किराए में दे दी।
रमेश बाबू तमाम कठिनाई के बावजूद पढ़ाई करते थे। उन्होंने इलैक्ट्रोनिक्स में डिप्लोमा किया। 1989 में उन्होंने पिता की दुकान वापस लेकर उसे नए सिरे से चलाया। इस दुकान को मॉडर्न बनाकर उन्होंने खूब पैसे कमाए और एक मारुति वैन खरीद ली। लेकिन चूंकि वह कार खुद नहीं चला पाते थे तो उन्होंने कार को किराए पर देना शुरु कर दिया। इस तरह से उन्होंने अपनी कंपनी रमेश टूर ऐंड ट्रेवल्स की शुरुआत की।
आज रमेश बाबू के पास 90 कारों का काफिला है इनमें मर्सिडीज से लेकर बीएमडब्ल्यू तक है। वह रॉल्स रॉयस जैसी महंगी कारें भी चलाते हैं जिनका एक दिन का किराया 50,000 रुपए तक है।
रमेश बाबू के पास 60 से भी ज्यादा ड्राइवर हैं। लेकिन आज भी उनका सैलून इनर स्पेस चल रहा है, जिसमें वो हर दिन 2 घंटे ग्राहकों का बाल काटते हैं।
sabhar ; bhaskar.com
अश्लील डांस पड़ेगा महंगा, गिरफ्तार हो सकती हैं मल्लिका शेरावत
0
जुलाई 09, 2013 in अश्लील डांस पड़ेगा महंगा, गिरफ्तार हो सकती हैं मल्लिका शेरावत
वडोदरा. फिल्मी दुनिया की हॉट क्वीन मल्लिका शेरावत के लिए सोमवार का दिन बुरी खबर लेकर आया तो ऋषि कपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया। मल्लिका को वडोदरा की एक कोर्ट ने अश्लील डांस के मामले में वारंट जारी किया है। हालांकि मल्लिका के लिए जमानती वारंट जारी किया गया है लेकिन जिस तरह से वे कोर्ट में पेश नहीं हो रही हैं यह उन पर भारी भी पड़ सकता है। वह सोमवार को भी कोर्ट में पेश नहीं हुईं।
31 दिसंबर-2006 की रात मुंबई के जे डब्ल्यू मेरिएट होटल में मल्लिका ने कथित अश्लील नृत्य किया था। आरोप है कि डांस के दौरान ही मल्लिका ने एक युवक की पैंट उतार दी थी। कोर्ट ने एक फिल्म की शूटिंग के लिए मल्लिका के विदेश जाने की खबर पर यह वारंट जारी किया। मल्लिका पिछले काफी समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रही हैं।
आज युवा लोकप्रिय सितारे रणबीर कपूर की मां और निष्णात चरित्र अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू(सिंह) कपूर का जन्मदिन है। उनका परिचय मात्र सुपर स्टार की मां या लंबी सार्थक पारी खेलने वाले की पत्नी ही नहीं है, उन्होंने स्वयं लंबी पारी खेली है।
बाल कलाकार परंतु केन्द्रीय दोहरी भूमिकाओं ‘दो कलियां’ से ‘दो दूनी चार’ तक उन्होंने गहरा प्रभाव छोड़ा है और अभी खेल जारी है। नीतू रणबीर कपूर अभिनीत अभिनव कश्यप की ‘बेशर्म’ में लेडी इंस्पेक्टर बुलबुल पांडे बनी हैं और उनके पति इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे हैं।
ज्ञातव्य है कि ‘दबंग’ के निर्देशक की यह दूसरी फिल्म है और उसमें सलमान खान ने इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे की भूमिका इतनी सफलतापूर्वक निभाई थी कि यह उनका ब्रांड हो चुका है और इस ब्रांड चरित्र को रचने का श्रेय फिल्म के लेखक दिलीप शुक्ला व अभिनव को जाता है। नैतिकता का तकाजा है कि लेखक को भी धन्यवाद दिया जाना चाहिए, परंतु इन मूल्यों को लोप हुए लंबा वक्त गुजर गया।
बहरहाल, नीतू कपूर ने हबीब फैजल की ‘दो दूनी चार’ में आदर्शवादी गणित शिक्षक की पत्नी की भूमिका बड़े ही प्रभावोत्पादक ढंग से की थी। पटकथा पूरी तरह गणित शिक्षक ऋषि कपूर के पक्ष में थी और ऐसी पटकथा में दृश्य चुराना आसान नहीं था, गोया कि शेर के सामने बकरी चारा चर ले और शेर से आंख भी मिलाए। याद आता है कि नीतू सिंह ने फिल्म ‘चोरनी’ में भी कमाल का अभिनय किया था। shabhar : bhaskar.com
शनिवार, 22 जून 2013
यह है दुनिया का सबसे लंबा केबिल पुल, चीन ने इसे 7 साल में बनाया
0
जून 22, 2013 in

चीन ने विश्व का सबसे लंबा और चौड़ा केबल पुल तैयार किया है। यह चीन की हैंगझू बे के शाओजियांग में बनाया गया है। इस पुल की लंबाई 6.2 मील (10 किमी) है। इस पुल का नाम जियाजिंग-शाओजिंग सी ब्रिज है। इसे तैयार करने में चीन को सात साल लग गए। इस पुल की कई खासियतें हैं, जो अपने-आप में बेहद अनोखी हैं।

यह पुल मुख्य रूप से दो केबल-टॉवरों पर टिका हुआ है। इन दोनों टावरों के बीच 745 फीट एयर डिस्टेंस है। पुल की मुख्य बॉडी 2,560 फीट तक फैली है।

यह पुल एक केबल पर टिका है। कई टॉवर हैं, जिनसे केबल जुड़ी हुई हैं। इससे पुल के डेक को सपोर्ट मिला हुआ है।

विशिष्ट ट्रैवलिंग वाहन 60 मील प्रति घंटे की स्पीड से इस पुल से गुजर सकेंगे, जबकि आम आदमी की मोटरबाइक और कारों की गति 45 मील से अधिक नहीं होगी।
यह पुल हैकांग जिले की जियमेन से माकिंग रोड पर शुरू होता है और झांगझू के हुजहई लांगहई में समाप्त होता है। सिक्स लेन पुल को बनाने में सात साल का वक्त लगा। विगत 28 मई को इस पुल को आम ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। sabhar : bhaskar.com
शनिवार, 12 जनवरी 2013
जर्मन एक्टर पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप
0
जनवरी 12, 2013 in
sabhar :
दुनिया क्लाउस किंस्की को फिट्जकराल्डो जैसी महान फिल्मों के शानदार हीरो
के रूप में याद करती है लेकिन उनकी बेटी ने पिता पर बचपन में 14 साल तक
बलात्कार करने का आरोप लगाया है. आरोप का जिक्र बेटी पोला किंस्की की किताब
में है.
क्लाउस किंस्की की 1991 में मौत हो गई और तब उनकी उम्र 65 साल थी. उनकी
बेटी पोला किंस्की अब 60 साल की हो गई हैं और पिता की मौत के 20 साल बाद
उन्होंने इस बारे में अपनी जुबान खोली है. पोला ने बताया, "मैं सालों तक
चुप रही क्योंकि वे मुझे इस बारे में बात करने से मना करते थे." पोला के
मुताबिक क्लाउस किंस्की ने छह सात साल की उम्र से ही उनके साथ यौन हरकतें
शुरू कर दी थी और 9 साल की उम्र में पहली बार सेक्स किया.
पोला किंस्की
14 साल तक एक मशहूर पिता अपनी बेटी के साथ यौन दुराचार करता रहा. बचपन में
ही जवान बनने को मजबूर कर दी गई पोला किंस्की इन अत्याचारों की वजह से अपनी
जवानी के दिनों में हमेशा गलती और शर्म के अहसास के नीचे दबी रहीं और कभी
भी सामान्य जिंदगी नहीं जी सकीं.
क्लाउस अपनी बेटी के साथ सेक्स करते और इसे सामान्य बात बताते. पोला के मुताबिक, "भयानक यह था कि एक बार उन्होंने मुझसे कहा कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और दुनिया भर के पिता अपनी बेटियों के साथ ऐसा करते हैं." इसी महीने छपने वाली पोला किंस्की की आत्मकथा, "किंडरमुंड" का मतलब है, बच्चों के मुख से. पोला ने बताया है कि क्लाउस पहले उनके साथ बलात्कार करते और फिर उन्हें महंगे तोहफे लाकर देते. स्टर्न नाम की एक पत्रिका से बातचीत में पोला ने कहा, "वह रेशमी गद्दे पर रखे छोटे से सेक्स खिलौने के रूप में मुझे भुगतान कर रहे थे."
फिट्जकराल्डो का एक दृश्य
पोलैंड में जन्मे क्लाउस किंस्की ने जर्मन सेना की तरफ से दूसरे विश्व
युद्ध में भी हिस्सा लिया था और उनके मानसिक रूप से बीमार होने की बात
रिकॉर्ड में दर्ज है. क्लाउस किंस्की ने कई बार खुदकुशी करने की भी कोशिश
की थी. कहीं भी अचानक आक्रामक हो जाना किंस्की की आदत थी. फिल्मी पर्दे पर
उन्होंने पागल, उन्मादी और आक्रामक रूपों को जिंदा किया था. ब्लैक एंड
व्हाइट नोसेफेरातु में ड्रैकूला बन चुके क्लाउस किंस्की के खाते में रैथ ऑफ
गॉड से लेकर कई और भी इस तरह की डरावनी भूमिकाएं हैं और कहा जाता है कि वह
निजी जिंदगी में भी ऐसे ही थे.
पोला का का कहना है कि उन्होंने किताब इसलिए लिखी ताकि इस तरह की तकलीफ से गुजर रहे लोगों की मदद कर सकें. साथ ही यह भी सच है कि वो अपने पिता के बारे में अच्छा सुनते सुनते पक चुकी हैं. वो कहती हैं, "मैं अब और नहीं सुनना चाहतीः तुम्हारे पिता कूल, जीनियस थे, मैंने हमेशा उन्हें प्यार किया. मैं हमेशा जवाब देती हां... हां. उनकी मौत के बाद तो हालत और खराब हो गए."
क्लाउस और नस्तास्या किंस्की
पोला को इस बारे में कुछ नहीं पता कि क्या उनके भाई बहनों के साथ ही क्लाउस
ने ऐसा ही किया. क्लाउस किंस्की की दूसरी और तीसरी बीवी से एक बेटी और
बेटा और हैं. फिल्म स्टार नाताश्या किंस्की और बेटा निकोलाई को मिलाकर उनके
तीनों बच्चे अभिनय की दुनिया में हैं. पोला की सौतेली बहन नस्तास्या
किंस्की ने अपने बहन की तारीफ की है. जर्मन अखबार बिल्ड के लिए लिखे एक
आर्टिकल में उन्होंने लिखा है, मुझे "गहरा सदमा" लगा है.
यह एक कठिन स्थिति है लेकिन नस्तास्या को अपनी बहन पर गर्व है जिन्होंने हिम्मत जुटा कर किताब लिखी, किसी को ऐसे नहीं बताया. उन्होंने यह भी कहा है, "मेरी बहन एक नायिका है क्योंकि उसने अपना दिल, अपनी आत्मा साफ कर ली है और अपने भविष्य को रहस्य के बोझ से मुक्त कर लिया है.
जर्मनी में सबसे ज्यादा बिकने वाले अखबार बिल्ड ने पोला किंस्की के लिए लिखा है कि उन्हें "एक नायिका" समझा जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इस बारे में बात करने का साहस दिखाया है जो शायद हजारों बेटियां कहने की हिम्मत नहीं जुटा पातीं.
एनआर/एमजे (डीपीए, एपी, रॉयटर्स)
क्लाउस अपनी बेटी के साथ सेक्स करते और इसे सामान्य बात बताते. पोला के मुताबिक, "भयानक यह था कि एक बार उन्होंने मुझसे कहा कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और दुनिया भर के पिता अपनी बेटियों के साथ ऐसा करते हैं." इसी महीने छपने वाली पोला किंस्की की आत्मकथा, "किंडरमुंड" का मतलब है, बच्चों के मुख से. पोला ने बताया है कि क्लाउस पहले उनके साथ बलात्कार करते और फिर उन्हें महंगे तोहफे लाकर देते. स्टर्न नाम की एक पत्रिका से बातचीत में पोला ने कहा, "वह रेशमी गद्दे पर रखे छोटे से सेक्स खिलौने के रूप में मुझे भुगतान कर रहे थे."
पोला का का कहना है कि उन्होंने किताब इसलिए लिखी ताकि इस तरह की तकलीफ से गुजर रहे लोगों की मदद कर सकें. साथ ही यह भी सच है कि वो अपने पिता के बारे में अच्छा सुनते सुनते पक चुकी हैं. वो कहती हैं, "मैं अब और नहीं सुनना चाहतीः तुम्हारे पिता कूल, जीनियस थे, मैंने हमेशा उन्हें प्यार किया. मैं हमेशा जवाब देती हां... हां. उनकी मौत के बाद तो हालत और खराब हो गए."
यह एक कठिन स्थिति है लेकिन नस्तास्या को अपनी बहन पर गर्व है जिन्होंने हिम्मत जुटा कर किताब लिखी, किसी को ऐसे नहीं बताया. उन्होंने यह भी कहा है, "मेरी बहन एक नायिका है क्योंकि उसने अपना दिल, अपनी आत्मा साफ कर ली है और अपने भविष्य को रहस्य के बोझ से मुक्त कर लिया है.
जर्मनी में सबसे ज्यादा बिकने वाले अखबार बिल्ड ने पोला किंस्की के लिए लिखा है कि उन्हें "एक नायिका" समझा जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इस बारे में बात करने का साहस दिखाया है जो शायद हजारों बेटियां कहने की हिम्मत नहीं जुटा पातीं.
एनआर/एमजे (डीपीए, एपी, रॉयटर्स)
DW.DE
मंगलवार, 8 जनवरी 2013
ये पांचों ऐप्स हैं या इंसान की जिंदगी बदलने वाले जादूगर...हैरान करने वाली हैं इनकी खूबियां
0
जनवरी 08, 2013 in

आज की तारीख में आपकी करीब-करीब हर जरूरत को पूरा करने के लिए
ऐप मौजूद हैं। हम ऐसे ही पांच ऐप्स पर नजर डालते हैं, जिन्होंने भारतीय
बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
दस वर्षीया श्वेता ने गणित में अपने खराब प्रदर्शन में शानदार सुधार
किया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए उसे किसी ट्यूटर ने नहीं,
बल्कि एक मोबाइल अप्लीकेशन ‘टैबटर’ से सहायता मिली। ‘टैबटर’ ऐपल के आईओएस
प्लेटफार्म पर चलने वाला एक विशेष एजुकेशनल ऐप है। इस ऐप को डेवलप करने
वाली कंपनी ‘प्राजऐज’ उन हजारों कंपनियों में से एक है जो देश में स्मार्ट
मोबाइल फोन, टैबलेट्स और अन्य गैजेट्स के बढ़ रहे बाजार में अपने लिए
संभावनाएं तलाश रहीं हैं।
स्मार्टफोन धारकों की बढ़ती संख्या ने इस बाजार को और आकर्षक बना दिया
है। एक अनुमान के मुताबिक 2016 तक देश, दुनिया के अग्रणी ऐप बाजारों में
शामिल हो जाएगा। भारत, उस समय तक दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका को भी
पीछे छोड़ दे तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। इंटरनेट और मोबाइल एसोसिएशन
ऑफ इंडिया के मुताबिक वर्तमान में देश में ऐप का बाजार करीब 1800 करोड़
रुपए का है।
टैबटर
कठिन सवाल करे चुटकियों में हल
बिट्स पिलानी और आईआईटी के पूर्व छात्रों ने टैबटर ऐप को विकसित किया
है, जिसके एडॉप्टिव लर्निग सॉफ्टवेयर को अमेरिका और भारत के 14 स्कूलों के
छात्र इस्तेमाल कर रहे हैं। प्राजऐज नामक कंपनी ने इस ऐप की डिजाइन को अपने
चेन्नई और बेंगलुरू स्थित डेवलपमेंट सेंटर में तैयार किया है। जीईएआर
इनोवेटिव इंटरनेशनल स्कूल में गणित की टीचर संध्या खांडेकर कहती हैं, ‘हम
भी बच्चों की तरह ही उत्साहित हैं।’ बेंगलुरू के इसी स्कूल में बच्चे
आईपैड्स के जरिए पढ़ाई करते हैं। इस स्कूल के संस्थापक और चेयरमैन एम.
श्रीनिवासन का कहना है, ‘यहां तक कि जो छात्र विषय में कमजोर हैं वो भी
तेजी से प्रॉब्लम सॉल्व करने लगे हैं।’ उनका कहना है कि हमारा उद्देश्य हर
किसी को अपना लक्ष्य खुद हासिल करने के योग्य बनाना है। ‘हम किसी छात्र पर
उसी गति और मार्ग पर चलने के लिए दबाव नहीं बनाते जिस मार्ग और गति से
दूसरे जाते हैं।’ इस स्कूल की योजना अन्य विषयों जैसे अंग्रेजी और विज्ञान
को भी इस ऐप में कस्टमाइज करने की है। प्राजऐज एक कस्टमाइज वर्शन क्रिएट कर
उसे मोनेटाइज करना चाहता है।
म्यूजिगुरु
यात्रा के दौरान सिखाए संगीत
काम के दबाव में अक्सर यात्रा करने वाले पेशेवरों को ध्यान में रखकर
इस ऐप को बनाया गया है। ऐसे लोगों को अपनी पसंद की चीजों के लिए समय नहीं
मिलता। म्यूजिगुरु एक मोबाइल अप्लीकेशन है, जिसे बेंगलुरू की एक कंपनी
लेविटम सॉफ्टवेयर सिस्टम ने लॉन्च किया है। यह एक वीडियो आधारित लर्निग
प्लेटफार्म है, जहां यूजर्स को संगीत सिखाया जाता है। आईओएस प्लेटफार्म पर
आधारित यह ऐप यूजर्स को यात्रा करते समय या घर से बाहर रहते हुए म्यूजिक
सीखने का मौका देता है। इसके सह संस्थापक अरविंद कृष्णास्वामी के मुताबिक
यह उन म्यूजीशियन और टीचर्स के लिए भी यह शानदार ऐप है जो अपना कंटेंट और
ब्रांड बेचना चाहते हैं। इस ऐप को डेवलप करने वालों की योजना, इसमें संगीत
देने वाले म्यूजीशियन को कमाई बांटना हैं। इनकी योजना कंटेंट को एक्सेस
करने के लिए विभिन्न म्यूजिक कॉलेजों के साथ समझौता करने की भी है।
जाना केयर
मधुमेह के मरीजों की करे जांच
जाना केयर को विकसित करने का खर्च मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ
टेक्नोलॉजी (एमआईटी) और हार्वड बिजनेस स्कूल के एक पूर्व छात्रों के संगठन
ने उठाया था। यह मधुमेह के मरीजों की सहायता के लिए विकसित किया गया एक
शानदार ऐप है। बेंगलुरू स्थित सेंटर में डेवलप किए गए इस ऐप से मधुमेह के
मरीज अपना ब्लड ग्लूकोज लेवल और हेल्थ पैरामीटर को एक सेंसर में प्लगइन कर
चेक कर सकते हैं। आपके मोबाइल फोन के लिए इस सेंसर को जाना केयर ने ही
डेवलप किया है। इस ऐप ने आपके स्मार्टफोन को एक बेहद सस्ती जांच डिवाइस में
बदल दिया है। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र सिद्धांत जेना और
एमआईटी के रिसर्चर माइकल डेपा ने इस ऐप के फंडिंग संयुक्त रूप से की है। इस
कंपनी के सलाहकार बोर्ड में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर तरुण खन्ना
और नारायण हृदयालय के संस्थापन और जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ देवी
शेट्टी सलाहकार हैं। कंपनी की योजना इस साल के शुरुआत में इस प्रोड्क्ट को
बाजार उतारने की है। इस तरह अगर आप या आपके घर में कोई व्यक्ति मधुमेह रोग
से पीड़ित है तो उन्हें हर समय ग्लूकोज लेवल की जांच करवाने के लिए किसी
पैथोलॉजी जाने की जरूरत नहीं है।
शॉप सर्किल
खरीदारी बनाए किफायती
इस ऐप को बेंगलुरू की एक डाटा कंपनी एक्टिव क्यूब्स ने डेवलप किया है।
इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को किसी उत्पाद की कीमत के बारे में जानकारी
देना है। इस तरह इस ऐप की मदद से शॉपिंग काफी आसान बन जाती है। इस ऐप की
मदद से कोई उपभोक्ता अपने 10 किलोमीटर के दायरे में उस विशेष उत्पाद पर मिल
रहे ऑफर्स को देख सकता है। एक्टिव क्यूब्स के सीईओ और सह संस्थापक राजेश
वैरियर का कहना है कि अब ग्राहकों को उत्पाद की कीमत पता करने के लिए अपना
बाजार की हर दुकान पर जाकर कीमती समय खर्च करने की जरूरत नहीं है। इस ऐप की
मदद से आप घर बैठे विभिन्न खुदरा स्टोर्स से प्राप्त कीमत की तुलना कर
अपने लिए किफायती स्टोर की पहचान कर सकते हैं, जिसके बाद आप सीधे उक्त
दुकान से सामान मंगवा सकते हैं। हाल में बाजार में आए इस ऐप को कई हजार
लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को बनाने वाली कंपनी का उद्देश्य रिटेलर्स
को इस ऐप से जोड़कर विज्ञापन के जरिए पैसा कमाना है।
तवांग
संगीत का शानदार खजाना
तवांग को डेवलप करने वालों के मुताबिक अच्छी गुणवत्ता के म्यूजिकल
कंटेंट को वैध तरीके से उपलब्ध कराना ही, इस ऐप को इस समूह के अन्य ऐप्स से
अलग करता है। बीते साल नवंबर में इस ऐप को लॉन्च किया गया, जिसे साउंड
वेंचर्स ने डेवलप किया है। ऐप के जरिए दुनिया के लोगों को अच्छा म्यूजिक
उपलब्ध कराने के लिए जाने-माने 50 संगीतकारों से उनके संगीत को उपभोक्ताओं
तक पहुंचाने के लिए समझौता किया गया है। साउंड वेचर्स के सह संस्थापक
विष्णु रानेड के मुताबिक यह ऐप ऐसा म्यूजिक आपके पास पहुंचाता हैं जो आसानी
उपलब्ध नहीं हैं। इस फ्री ऐप की मदद से आप छह हजार से अधिक अलबम के 75
हजार से अधिक गाने सुन सकते हैं। इन गानों में चार हजार से अधिक कलाकार
शामिल हैं। डेवलपर्स की योजना इस ऐप में गानों की संख्या एक लाख से अधिक
करने की है। साथ ही कंपनी नए साल में इस ऐप के नए वर्शन भी ला सकती है। ऐसे
में अगर आप खास तरह के म्यूजिक को पसंद करते हैं तो इस ऐप को आजमा सकते
हैं।
sabhar : bhaskar.com
मंगलवार, 6 नवंबर 2012
Vigyan India.com: पांच तरकीब जो बदल देंगी आपकी दुनिया
0
नवंबर 06, 2012 in
Vigyan India.com: पांच तरकीब जो बदल देंगी आपकी दुनिया
आईबीएम वैसे तो आधुनिक कंप्यूटरों और तकनीक के लिए मशहूर है, लेकिन अब यह कंपनी पांच ऐसी नई तरकीब बाजार में ला रही है जिससे इंसान की जिंदगी बदल सकती है.

आईबीएम वैसे तो आधुनिक कंप्यूटरों और तकनीक के लिए मशहूर है, लेकिन अब यह कंपनी पांच ऐसी नई तरकीब बाजार में ला रही है जिससे इंसान की जिंदगी बदल सकती है.

रविवार, 4 नवंबर 2012
102 की उम्र में बने बाप के पास आया अमेरिका से लिफाफा, क्या था अंदर
0
नवंबर 04, 2012 in
खरखौदा। 102 वर्ष उम्र में दूसरी बार पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त कर चुके रामजीत राघव को दूसरे देश से आर्थिक मदद मिली है। रामजीत बेहद गरीब है और तंगहाली में जीवन व्यतीत कर रहा है। उसे अमेरिका की बनिता स्प्रिंग हिस्टॉरिकल सोसाइटी की ओर से 10 डालर की मदद भेजी गई है।
गुरुवार को खरखौदा के वार्ड संख्या 9 में रहने वाले रामजीत के पास डाकिया पहुंचा और उसे एक लिफाफा थमाते हुए बताया कि उसे अमेरिका से किसी ने पत्र भेजा है। जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें अमेरिका की बनिता स्प्रिंग हिस्टोरिकल सोसाइटी की ओर से दस डालर भेजे गए थे। रामजीत ने अपने दूसरे बेटे का नाम रणजीत रखा है। दो वर्ष पहले रामजीत राघव के पहले बेटे विक्रमाजीत का जन्म हुआ था गत 5 अक्टूबर को शहर के सरकारी अस्पताल में उसकी पत्नी शकुंतला ने दूसरे स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया तभी से यह बात लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं रामजीत के शाकाहारी होने के चलते जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा भी रामजीत का साक्षात्कार ले चुकी है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आस्ट्रेलिया की एबीसी न्यूज रामजीत राघव पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की शुरुआत कर चुकी है और इसकी शूटिंग खरखौदा में हो रही है।
रामजीत राघव के पास अद्भुत सेक्स पावर है, इसका लोहा तो दुनिया मान चुकी है। रामजीत अपनी उम्र को 100 साल से ऊपर का बताते हैं। अभी भारतीय मीडिया में आई खबरों में भी उनको 102 साल का बताया गया है जबकि इंटरनेशनल मीडिया उनकी उम्र 96 साल मानती है।
लेकिन रामजीत की उम्र 96 साल मानने के बावजूद वह विश्व के सबसे वृद्ध पिता हैं। उन्होंने 2010 में पहले बच्चे का बाप बनकर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया था। अब, 2012 में दूसरे बच्चे का पिता बनकर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।
रामजीत राघव दो बेटों को पाकर बहुत खुश हैं। रामजीत का कहना है कि वह बेहद स्वस्थ महसूस करते हैं और वाइफ के साथ सेक्स लाइफ को इंज्वाय करते हैं वह हसबैंड और वाइफ के बीच रेगुलर सेक्स को मैरिज लाइफ के लिए बहुत जरूरी मानते हैं। रामजीत हरियाणा के सोनीपत में झोपड़ी में बीवी-बच्चों के साथ रह रहे हैं और खेतों में काम करके गुजारा चलाते हैं।
रामजीत की बीवी शकुंतला कहती हैं कि वह मुझे बिल्कुल भी बूढ़े नहीं लगते। वह 25 साल के मर्द की तरह मुझसे प्यार कर सकते हैं और सारी रात जारी रह सकते हैं। वह बेहतरीन पिता हैं। रामजीत का कहना है कि उनको काम करना अच्छा नहीं लगता। लेकिन चूंकि उनके बच्चे हैं इसलिए उनकी परवरिश के लिए खेतों में जाकर काम करना पड़ता हैं। रामजीत का कहना है कि वे सुबह में छह बजे उठते हैं और रोज लगभग नौ-दस घंटे काम करते हैं। वह एक सप्ताह में लगभग हजार रुपए कमा लेते हैं।
वह अपनी बीवी के साथ खुशी-खुशी जीवन गुजार रहे हैं। बच्चों के साथ वह बहुत खेलते हैं। जहां वह काम करते हैं वहां अपनी बीवी-बच्चों को ले जाते हैं। वह रसोई बनाने जैसे घरेलू और अन्य कामों में अपनी बीवी की मदद करते हैं। अपने बच्चों की परवरिश में भी वह बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। अगर बच्चा रोता है तो वह गोद में उसे लेकर खेलाते हैं। उसको खाना खिलाते हैं। कपड़े पहनाते हैं।
रामजीत का कहना है कि बच्चा जब रोता है तो उनको पीड़ा होती है। वे अपनी जवानी में बहुत यकीन करते हैं। तीन किलो दूध के साथ आधा किलो मक्खन रोज खाते हैं। रामजीत जवानी में कुश्ती लड़ते थे और उनको यह भरोसा है कि वह बच्चों को जवान होते देख सकेंगे और मौत उनको छू नहीं सकती। उन्होंने एक अजीब बात यह कही थी कि उनको कोई काला सांप काट ले तभी वह मरेंगे।
उन्होंने पिछले साल बातों-बातों में मीडिया से कहा कि मुझे दस साल बाद देखने आना, मैं जैसा आज हूं, वैसा ही मिलूंगा। ऐसा उन्होंने दिसंबर 2010 में कहा था। उन्होंने अपने डाइट के बारे में कहा कि वह रोज गाय का दूध पीते हैं और खाने में हरी सब्जियां इस्तेमाल करते हैं। खेतों में जमकर पसीना बहाने की वजह से भी उनका शरीर आज तक स्वस्थ है। खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर हरेन्द्र कहते हैं कि मेडिकल साइंस में ऐसे मामले बहुत कम हैं, जहां इस उम्र में जाकर कोई पुरुष पिता बना हो।
रामजीत राघव जब 2010 में पहले बच्चे के बाप बने थे तब भी इंटरनेशनल मीडिया ने उनको कवर किया था। डेलीमेल, मेट्रो और द सन जैसे इंटरनेशनल वेबसाइट्स पर रामजीत के बारे में खबरें प्रमुखता से छपी थीं। उन्होंने उस साल सबसे वृद्ध पिता होने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।
यह रिकॉर्ड उनसे पहले एक भारतीय किसान नानु राम जोगी के नाम था जो 90 साल की उम्र में 2007 में 21वें बच्चे के बाप बने थे।
2012 में इसी महीने जब वह दूसरे बच्चे के बाप बने तो फिर से वह इंटरनेशनल मीडिया में छाए।
वेबसाइट इंडीपेंडेंट डॉट को डॉट यूके ने उनके बारे में लिखा कि नौ दशकों तक बैचलर रहने के बाद रामजीत ने दूसरे बच्चे को जन्म देकर अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है।
वेबसाइट के अनुसार, रामजीत अपनी बीवी से 17 साल पहले हरियाणा में सोनीपत के खारखोदा में मिले थे। रामजीत का कहना है कि वह शराब से आजीवन दूर रहे, यही उनके सेक्स पावर का राज है।
रामजीत के बारे में इंटरनेशनल वेबसाइट मिरर डॉट को डॉट यूके ने लिखा है कि दूसरी बार रामजीत 96 साल की उम्र में दुनिया के ओल्डेस्ट डैड बनने में सफल हुए हैं। रामजीत की बीवी शकुंतला, जो उनसे उम्र में आधी है, ने इसी महीने दूसरे बच्चे को जन्म दिया।
वेबसाइट के अनुसार, पड़ोसी उनसे जलते हैं और उनके सेक्स पावर का राज पूछते हैं। रामजीत दूसरे बच्चे को ईश्वर की कृपा मानते हैं। 'ईश्वर चाहते थे कि मुझे दूसरा बच्चा हो।'
2010 में पहले बच्चे के जन्म के बाद रामजीत ने कहा था कि उनको एक से ज्यादा बच्चे की ईच्छा नहीं है।
इंटरनेशनल वेबसाइट मिरर डॉट को डॉट यूके के अनुसार, रामजीत ने अपने बच्चों के बारे में बड़े सपने सजाए हैं। उसने कहा, 'मैं तो जिंदगी भर किसान ही रह गया लेकिन अपने दोनों बच्चों को मैं ऊंचे सरकारी पदों पर देखना चाहता हूं।'
दूसरे बच्चे के बारे में रामजीत ने कहा, 'अच्छा हुआ कि मुझे दूसरा बेटा हुआ। अगर दोनों बच्चों में एक जिंदा न रहा तो दूसरा तो उनके परिवार की देखभाल करने के लिए रहेगा।'
रामजीत ने बताया कि डॉक्टर्स उनके बाप बनने पर हंसते हैं लेकिन उन लोगों को इस बात पर आश्चर्य भी है।
वेबसाइट मिरर डॉट को डॉट यूके ने लिखा है कि रामजीत अपनी बीवी शकुंतला से बरसात महीने की एक सुबह में मिले थे जब वह एक मजार के पास अकेली बैठी थी। रामजीत बताते हैं,'मैं उसकी मदद करना चाहता था। उसके परिवार में कोई नहीं था, ना ही उसको कोई जानने वाला था।'
रामजीत शकुंतला को अपने घर ले आए और उसके बाद वह भी हमेशा के लिए रामजीत की हो गई। शकुंतला का कहना है कि उसके लिए रामजीत की उम्र कोई मायने नहीं रखती। वह उनको बिल्कुल भी बूढ़े नहीं लगते।
रामजीत की पहली शादी तब हुई थी जब वह 24 साल के थे। लेकिन अगले ही साल उनकी बीवी की मौत हो गई। उसके बाद से वह बैचलर ही रहे जब तक कि शकुंतला नहीं मिली।
रामजीत के दूसरे बच्चे के पिता बनने के बारे में इंटरनेशनल वेबसाइट द सन ने लिखा है कि पिछली बार जब वह पहले बच्चे के बाप बने थे तो कहा था कि दूसरा बच्चा वह नहीं चाहते।
लेकिन दूसरे बच्चे के बाद रामजीत ने कहा कि दो बच्चों का बाप बनकर वह खुश हैं। 'दो बच्चों का बाप बनना मुश्किल है लेकिन मैं खुश हूं', रामजीत ने कहा।
वेबासाइट लिखता है कि रामजीत के पास खारखोदा में दो कमरे की झोपड़ी है और खेती के काम से उसका परिवार चलता है।
इंटरनेशनल वेबसाइट हफिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि रामजीत को जिस उम्र में दादा-परदादा होना चाहिए था, उस उम्र में वह बाप बने हैं। पोस्ट के अनुसार, रामजीत ने मीडिया से कहा कि वह अपनी पूरी जिंदगी ब्रह्मचर्य का पालन करते रहे हैं। शकुंतला से मिलने के बाद उन्होंने परिवार बसाने की सोची और दो बच्चों के बाप बने। ईश्वर ने उनकी ईच्छा पूरी की।
रामजीत के दूसरे बच्चे के पिता बनने के बारे में इंटरनेशनल वेबसाइट द सन ने लिखा है कि पिछली बार जब वह पहले बच्चे के बाप बने थे तो कहा था कि दूसरा बच्चा वह नहीं चाहते।
लेकिन दूसरे बच्चे के बाद रामजीत ने कहा कि दो बच्चों का बाप बनकर वह खुश हैं। 'दो बच्चों का बाप बनना मुश्किल है लेकिन मैं खुश हूं', रामजीत ने कहा।
वेबासाइट लिखता है कि रामजीत के पास खारखोदा में दो कमरे की झोपड़ी है और खेती के काम से उसका परिवार चलता है।
फिंगटन पोस्ट के अनुसार, रामजीत आर्थिक कारणों से अब आगे और बच्चा नहीं चाहते। रामजीत ने कहा कि उनकी माली हालत अच्छी नहीं है इसलिए वह और बच्चा नहीं पाल सकते। 'मैं अपने दोनों बच्चों को खूब पढ़ाना चाहता हूं और उनकी जिंदगी की हर जरूरत पूरी करना चाहता हूं।'
फेमस इंटरनेशनल वेबसाइट डेलीमेल ने रामजीत के पिता बनने की खबर देते हुए लिखा है कि दो साल पहले विक्रमजीत के जन्म के बाद उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया था और दूसरी बार फिर से वह बाप बने हैं।
वेबसाइट ने रामजीत के हवाले से उनके लाइफ के बारे में लिखा है कि उनकी जिंदगी में जितनी भी लड़कियां आईं, उनमें से कोई भी जिंदा नहीं रहीं। जब रामजीत को शकुंतला मिली तो वह उनको घर ले आए। उनको योगा सिखाया और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
sabhar : bhaskar.com
अश्मित से मेरा रिश्ता फेक नहीं था वीना मलिक
0
नवंबर 04, 2012 in

बिग बॉस से फेम पा चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'दाल में कुछ काला है' फ्लॉप रही थी लेकिन बावजूद इसके वीना मलिक ने चर्चाओं में आना नहीं छोड़ा है और इसी का नतीजा है कि उन्हें फिल्मों के ऑफर भी आने लगे हैं।
वीना ने हाल ही में इस बात को स्वीकार किया कि वे वाकई अश्मित के साथ इन्वॉल्व हो गई थीं। वीना मलिक ने बिग बॉस के घर में अश्मित के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा कि आपने जो कुछ भी देखा मुझे नहीं लगता कि वो फेंक था। मैं और अस्मित एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे, हम एक-दूसरे कि इज्जत करते थे, हां ये बात अलग है कि मैं अभी उनके टच में नहीं हूं।
इतना ही नहीं वीना मलिक ने हाल ही इस बात का जिक्र किया कि वे बचपन से ही अपने आपको सेलिब्रिटी की तरह देखती थी।
अब ये तो सोचने वाली बात है इतने लंबे समय बात अचानक वीना अपने लिए सफाई क्यों दे रही हैं, कहीं वीना फिर से कुछ नया तो करने नहीं जा रही, जिसकी दर्शकों को उम्मीद भी ना हो। खैर, ये तो वक्त ही बताएगा। sabhar : amarujala.com

पानी से धुलने वाला मोबाइल और कीबोर्ड
0
नवंबर 04, 2012 in

जल्द ही बाजार में ऐसा मोबाइल फोन, आइ-पैड और की-बोर्ड आने वाला है जिसे आप गंदा होने पर पानी से धो सकते हैं। शायद सुनने में ये आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन रिसर्चरों ने इसे सच करने का दावा किया है। कीबोर्ड या मोबाइल के गंदा होने पर आपकी समस्या का समाधान जल्द ही अधिक यूजर फ्रेंडली इलेक्ट्रानिक उपकरणों के जरिए होने वाला है।
ये नए उपकरण ऐसे होंगे कि इन्हें आप रास्ते के लिए भी कैरी कर सकते हैं। इन उपकरणों को पानी से कोई नुकसान नहीं होगा। रिसर्चरों ने जेनरेशन-नेक्सट वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण विकसित किए हैं। इन सभी उपकरणों को फोल्ड करके रास्ते के लिए कैरी भी किया जा सकता है। इसके साथ ही इन उपकरणों को जीरो पिक्सल बार्डर की परत देकर वाशेबल बनाया गया है।
इन गैजेट्स की स्क्रीन पर इलेक्ट्रोफ्लूडिक इमेजिंग फिल्म का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इन्हें पानी से साफ करने पर इनमें कोई खराबी नहीं आएगी। शोधकर्ताओं का दावा है ये गैजेट्स सूर्य की रोशनी में खुद ही चार्ज हो जाएंगे, जिससे इनके इस्तेमाल में बिजली की खपत बहुत कम होगी। इस तरह के उपकरणों में वायरलेस कनेक्शन पोर्ट दी गई है।
शोधकर्ताओं ने एक बयान में कहा कि अब आपका मोबाइल या आइ-पैड हाथ से कही गिर जाएं इस पर चढ़ी उच्च स्तरीय लचीली केसिंग इसकी स्क्रीन को नुकसान नहीं पहुंचने देगी और इसे आप धोकर भी साफ कर सकते हैं। इस काम को अंजाम देने में इलेक्ट्रोफ्लूडिक इमेजिंग फिल्म एक क्रांतिकारी खोज साबित हुई। ये एक पारदर्शी सफेद फिल्म है जिसमें पारगामी इलेक्ट्रोड की एक पतली परत चढ़ी हुई है।
तो अब आप जल्द ही बाजार में ग्रीन आइ-पैड, मोबाइल फोन और ई-रीडर देखने के तैयार रहिए, इनमें भारी बैटरी का बोझ नहीं होगा।

30 साल की उम्र में भी कम हो सकती है मेमोरी
0
नवंबर 04, 2012 in

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि ज्यादा उम्र के लोग ही भूलने की बीमारी से परेशान रहते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल बुजुर्ग ही नहीं बल्कि 30 वर्ष की उम्र के लोगों को भी इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। ब्रिटेन में 50 साल की उम्र के करीब 1000 लोगों पर किए गए एक सर्वेक्षण में यह चौंकाने वाला खुलासा किया गया है।
इस सर्वेक्षण के अनुसार, आमतौर पर औसतन 50 साल की उम्र में लोगों को चीजें भूलना शुरू हो जाती हैं। मगर अधिकतर लोगों ने कहा कि भूलने की बीमारी उन्हें कम उम्र में ही लग गई थी।
शोधकर्ताओं के अनुसार, 50 की उम्र में लोगों को अपने करीबियों तक के नाम याद रखने में मुश्किल पेश आती है। पांच में से दो लोगों ने स्वीकार किया कि उन्हें उन लोगों के नाम भी याद नहीं रहते जिन्हें वे सालों से जानते हैं।
सर्वे के अनुसार कई लोग तो डॉक्टर से लिया गया अपाइंटमेंट तक भूल जाते हैं। वहीं दस में एक व्यक्ति ने कहा कि 40 साल की उम्र में ही उन्हें चीजें भूलने की बीमारी हो गई थी। वहीं छह प्रतिशत लोगों ने 30 साल की उम्र से ही इस बीमारी से पीड़ित होने की बात कही। sabhar amarujala.com

ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ा तो न्यूड हो गई रीमा
0
नवंबर 04, 2012 in

ग्लैमर इंडस्ट्री में छोटी-छोटी पर मॉडल्स और एक्ट्रेस का न्यूड होने का एक ट्रेंड बन गया है। आए दिन कोई ना कोई मॉडल चर्चा में आने के लिए इस फंडे को अपना रही है। पूनम पांडे, गहना, वीना मलिक या शर्लिन चोपडा जैसी कितनी ही एक्ट्रेस है जो आए दिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्विटर और फेसबुक पर अपनी न्यूड फोटोज अपलोड करती रहती हैं ताकि उनकी पॉपलैरिटी बनी रहे, या फिर किसी भी इश्यू को भुनाने के लिए न्यूड होने से गुरेज नहीं करती।
इसी फेहरिस्त में मॉडल रीमा शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। बीते दिनों मुंबई में ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ने का विरोध करने के लिए मॉडल रीमा शर्मा ने न्यूड हो खूब चर्चा बटोरी। रीमा ने एक न्यूड फोटोशूट करवाया जिसमें उन्हें अपनी बैक साइड पर 'मीटर डाउन स्टॉप फ्रॉड' लिखवाया। रीमा को इस न्यूड फोटोशूट से कोई दिक्कत नहीं है।
गौरतलब है कि रीमा साउथ की कई फिल्मों में आ चुकी है। हाल ही में रीमा ने एक तमिल फिल्म भी साइन की है। वैसे आपको बता दें बॉलीवुड में रीमा को कोई नहीं पहचानता, इसीलिए रीमा ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें ट्विटर पर अपलोड की। रीमा ने अपनी सफाई में कहा कि ये फोटोशूट सोशल कोस्ट के लिए था और वैसे भी मुंबई में लगभग 30 फीसदी टैक्सियों के मीटर खराब हैं तो वहीं 40 फीसदी ऑटो और रिक्शा वाले पुराने मीटर का उपयोग कर रहे हैं।
फिलहाल रीमा तो यही चाहती हैं कि इससे उनकी फैन फोलोइंग बने और फिर उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने को मिले।अब देखना होगा कि रीमा का ये कारनामा उनके काम आता है। sabhar : amarujala.com

Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...