Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

रविवार, 4 नवंबर 2012

अश्मित से मेरा रिश्ता फेक नहीं था वीना मलिक

0



बिग बॉस से फेम पा चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'दाल में कुछ काला है' फ्लॉप रही थी लेकिन बावजूद इसके वीना मलिक ने चर्चाओं में आना नहीं छोड़ा है और इसी का नतीजा है कि उन्हें फिल्मों के ऑफर भी आने लगे हैं।
वीना ने हाल ही में इस बात को स्वीकार किया कि वे वाकई अश्मित के साथ इन्वॉल्व हो गई थीं। वीना मलिक ने बिग बॉस के घर में अश्मित के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा कि आपने जो कुछ भी देखा मुझे नहीं लगता कि वो फेंक था। मैं और अस्मित एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे, हम एक-दूसरे कि इज्जत करते थे, हां ये बात अलग है कि मैं अभी उनके टच में नहीं हूं। 
इतना ही नहीं वीना मलिक ने हाल ही इस बात का जिक्र किया कि वे बचपन से ही अपने आपको सेलिब्रिटी की तरह देखती थी। 
अब ये तो सोचने वाली बात है इतने लंबे समय बात अचानक वीना अपने लिए सफाई क्यों दे रही हैं, कहीं वीना फिर से कुछ नया तो करने नहीं जा रही, जिसकी दर्शकों को उम्मीद भी ना हो। खैर, ये तो वक्त ही बताएगा। sabhar : amarujala.com

Read more

पानी से धुलने वाला मोबाइल और कीबोर्ड

0



जल्द ही बाजार में ऐसा मोबाइल फोन, आइ-पैड और की-बोर्ड आने वाला है जिसे आप गंदा होने पर पानी से धो सकते हैं। शायद सुनने में ये आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन रिसर्चरों ने इसे सच करने का दावा किया है। कीबोर्ड या मोबाइल के गंदा होने पर आपकी समस्या का समाधान जल्द ही अधिक यूजर फ्रेंडली इलेक्ट्रानिक उपकरणों के जरिए होने वाला है।

ये नए उपकरण ऐसे होंगे कि इन्हें आप रास्ते के लिए भी कैरी कर सकते हैं। इन उपकरणों को पानी से कोई नुकसान नहीं होगा। रिसर्चरों ने जेनरेशन-नेक्सट वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण विकसित किए हैं। इन सभी उपकरणों को फोल्ड करके रास्ते के लिए कैरी भी किया जा सकता है। इसके साथ ही इन उपकरणों को जीरो पिक्‍सल बार्डर की परत देकर वाशेबल बनाया गया है।

इन गैजेट्स की स्क्रीन पर इलेक्ट्रोफ्लूडिक इमेजिंग फिल्म का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इन्हें पानी से साफ करने पर इनमें कोई खराबी नहीं आएगी। शोधकर्ताओं का दावा है ये गैजेट्स सूर्य की रोशनी में खुद ही चार्ज हो जाएंगे, जिससे इनके इस्तेमाल में बिजली की खपत बहुत कम होगी। इस तरह के उपकरणों में वायरलेस कनेक्शन पोर्ट दी गई है।

शोधकर्ताओं ने एक बयान में कहा कि अब आपका मोबाइल या आइ-पैड हाथ से कही गिर जाएं इस पर चढ़ी उच्च स्तरीय लचीली केसिंग इसकी स्क्रीन को नुकसान नहीं पहुंचने देगी और इसे आप धोकर भी साफ कर सकते हैं। इस काम को अंजाम देने में इलेक्ट्रोफ्लूडिक इमेजिंग फिल्म एक क्रांतिकारी खोज साबित हुई। ये एक पारदर्शी सफेद फिल्म है जिसमें पारगामी इलेक्ट्रोड की एक पतली परत चढ़ी हुई है।

तो अब आप जल्द ही बाजार में ग्रीन आइ-पैड, मोबाइल फोन और ई-रीडर देखने के तैयार रहिए, इनमें भारी बैटरी का बोझ नहीं होगा।

Read more

30 साल की उम्र में भी कम हो सकती है मेमोरी

0




आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि ज्यादा उम्र के लोग ही भूलने की बीमारी से परेशान रहते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल बुजुर्ग ही नहीं बल्कि 30 वर्ष की उम्र के लोगों को भी इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। ब्रिटेन में 50 साल की उम्र के करीब 1000 लोगों पर किए गए एक सर्वेक्षण में यह चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। 

इस सर्वेक्षण के अनुसार, आमतौर पर औसतन 50 साल की उम्र में लोगों को चीजें भूलना शुरू हो जाती हैं। मगर अधिकतर लोगों ने कहा कि भूलने की बीमारी उन्हें कम उम्र में ही लग गई थी। 

शोधकर्ताओं के अनुसार, 50 की उम्र में लोगों को अपने करीबियों तक के नाम याद रखने में मुश्किल पेश आती है। पांच में से दो लोगों ने स्वीकार किया कि उन्हें उन लोगों के नाम भी याद नहीं रहते जिन्हें वे सालों से जानते हैं। 

सर्वे के अनुसार कई लोग तो डॉक्टर से लिया गया अपाइंटमेंट तक भूल जाते हैं। वहीं दस में एक व्यक्ति ने कहा कि 40 साल की उम्र में ही उन्हें चीजें भूलने की बीमारी हो गई थी। वहीं छह प्रतिशत लोगों ने 30 साल की उम्र से ही इस बीमारी से पीड़ित होने की बात कही। sabhar amarujala.com

Read more

ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ा तो न्यूड हो गई रीमा

0




ग्लैमर इंडस्ट्री में छोटी-छोटी पर मॉडल्‍स और एक्ट्रेस का न्यूड होने का एक ट्रेंड बन गया है। आए दिन कोई ना कोई मॉडल चर्चा में आने के लिए इस फंडे को अपना रही है। पूनम पांडे, गहना, वीना मलिक या शर्लिन चोपडा जैसी कितनी ही एक्ट्रेस है जो आए दिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्विटर और फेसबुक पर अपनी न्यूड फोटोज अपलोड करती रहती हैं ताकि उनकी पॉपलै‌रिटी बनी रहे, या फिर किसी भी इश्यू को भुनाने के लिए न्यूड होने से गुरेज नहीं करती।

इसी फेहरिस्त में मॉडल रीमा शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। ‌बीते दिनों मुंबई में ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ने का विरोध करने के लिए मॉडल रीमा शर्मा ने न्यूड हो खूब चर्चा बटोरी। रीमा ने एक न्यूड फोटोशूट करवाया जिसमें उन्हें अपनी बैक साइड पर 'मीटर डाउन स्टॉप फ्रॉड' लिखवाया। रीमा को इस न्यूड फोटोशूट से कोई दिक्कत नहीं है।

गौरतलब है कि रीमा साउथ की कई फिल्मों में आ चुकी है। हाल ही में रीमा ने एक तमिल फिल्म भी साइन की है। वैसे आपको बता दें बॉलीवुड में रीमा को कोई नहीं पहचानता, इसीलिए रीमा ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें ट्विटर पर अपलोड की। रीमा ने अपनी सफाई में कहा कि ये फोटोशूट सोशल कोस्ट के लिए था और वैसे भी मुंबई में लगभग 30 फीसदी टैक्सियों के मीटर खराब हैं तो वहीं 40 फीसदी ऑटो और रिक्‍शा वाले पुराने मीटर का उपयोग कर रहे हैं।
 
फिलहाल रीमा तो यही चाहती हैं कि इससे उनकी फैन फोलोइंग बने और फिर उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने को मिले।अब देखना होगा कि रीमा का ये कारनामा उनके काम आता है।   sabhar : amarujala.com

Read more

सिर्फ इनके गाय का दूध पीते हैं मुकेश अंबानी और सचिन तेंडुलकर

0


सिर्फ इनके गाय का दूध पीते हैं मुकेश अंबानी और सचिन तेंडुलकर

पुणे। यह दूध कुछ खास है। तभी तो इसकी कीमत 75 रुपए प्रति लीटर है। इसके ग्राहकों में शामिल हैं पुणे और मुंबई की 4 हजार से ज्यादा नामी हस्तियां। 
 
 
मसलन मुकेश अंबानी, सचिन तेंडुलकर, रितिक रोशन, शिल्पा शेट्टी, आदि गोदरेज, गरवारे, शबाना आजमी आदि। पूरी तरह कम्प्यूटराइज्ड दूध उत्पादन की प्रक्रिया में इंसानी हाथों का स्पर्श कतई नहीं है। सब तरह के रसायनों से मुक्त ऑर्गनिक दूध।
 
 
यह दूध गायों का है और गायों का रुतबा भी ‘वीआईपी’ से कम नहीं है। खानपान और रहन-सहन सब कुछ आलीशान। भीमाशंकर के पास स्थित 35 करोड़ रुपए लागत के इस फार्म की हर गाय के लिए कॉयरफोम का केरल से मंगाया रबर-कोटिंग वाला खास गद्दा है। 
 
 
हरेक की कीमत सात हजार रुपए। खाने में अल्फा-अल्फा घास, ओट्स, कॉटनसीड्स जैसी हाईप्रोटीन डाइट का बुफे। रोज नहाने के लिए मल्टीजेट शॉवर। 
 
 
वे 35 एकड़ के फॉर्म में खुला घूमती हैं। उनके रहने के लिए अलग जगह है, खाने की अलग और सोने के लिए एकदम अलग। डेयरी के अध्यक्ष देवेंद्र शहा कहते हैं, ‘हमारे उपभोक्ता क्वालिटी के प्रति बेहद जागरूक हैं। 
सिर्फ इनके गाय का दूध पीते हैं मुकेश अंबानी और सचिन तेंडुलकर
शिल्पा शेट्टी जैसे कई उपभोक्ताओं ने आकर न सिर्फ उत्पादन देखा बल्कि दूध उन तक पहुंचेगा कैसे, इसका पूरा प्रजेंटेशन देखकर ही हमसे जुड़े। गोवंश की सेहत एक अहम मसला है। तयशुदा वक्त पर टीके लगते हैं। किसी गलती की गुंजाइश न हो इसलिए यह काम किसी कर्मचारी के भरोसे नहीं छोड़ा गया है। 

सिर्फ इनके गाय का दूध पीते हैं मुकेश अंबानी और सचिन तेंडुलकर
गायों के कान में लगी एक माइक्रोचिप में इसका रिकॉर्ड है। टीके का वक्त होने  पर यह कम्प्यूटर को याद दिलाती है। अगर फिर भी टीका न लगे तो गाय का दूध निकालना नामुमकिन हो जाता है, क्योंकि दूध भी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के जरिए निकलता है दूध निकालने से पहले हर गाय का एक ट्रांसपोंडर से गुजरना अनिवार्य है। 









सिर्फ इनके गाय का दूध पीते हैं मुकेश अंबानी और सचिन तेंडुलकर
बीमार गाय को यह मशीन खुद ही कतार से बाहर कर देती है। रोज तीन बार में करीब 40-45 लीटर दूध देने वाली इन गायों के शरीर में मिनरल्स की कमी भी रोज पूरी की जाती है।  जर्मनी और स्विटजरलैंड से कुछ साल पहले कर्नाटक और तमिलनाडु में होलस्टिन फ्रिझन वंश की दस हजार गाएं आई थीं। इसी वंश की फस्र्ट ब्रीड इस डेयरी में लाई गई। 
दूध उत्पादन को बेहतर बनाने वाली हर तकनीक के प्रति डेयरी के कर्ता-धर्ता शुरू से सजग हैं। मसलन, अमेरिका-कनाडा के सांडों का गौवंश को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करना।

सिर्फ इनके गाय का दूध पीते हैं मुकेश अंबानी और सचिन तेंडुलकर
sabhar : bhaskar.com


Read more

रविवार, 21 अक्टूबर 2012

शर्लिन की बोल्ड तस्वीरों से एक बार फिर हॉट हुआ ट्विटर

0


प्लेब्वॉय मैगज़ीन के लिए हाल ही में न्यूड होकर तहलका मचाने के बाद शर्लिन चोपड़ा लगातार ऐसा कुछ कर रही हैं जिससे वह चर्चा में बनी रहें.
वह आए दिन ट्विटर पर अपने बोल्ड कमेन्ट पोस्ट करने के साथ साथ न्यूड और सेमी न्यूड तस्वीरें भी अपलोड कर रही हैं.

हाल ही में शर्लिन ने ट्विटर पर अपनी सेमी न्यूड तस्वीरें अपलोड कर तहलका मचा दिया था.
अब इस बार उन्होंने कुछ हॉट और टॉपलेस तस्वीरें अपलोड कर सनसनी फैला दी है


sabhar : bhaskar.com
.PICS:शर्लिन की बोल्ड तस्वीरों से एक बार फिर हॉट हुआ ट्विटर
PICS:शर्लिन की बोल्ड तस्वीरों से एक बार फिर हॉट हुआ ट्विटर
PICS:शर्लिन की बोल्ड तस्वीरों से एक बार फिर हॉट हुआ ट्विटरPICS:शर्लिन की बोल्ड तस्वीरों से एक बार फिर हॉट हुआ ट्विटरPICS:शर्लिन की बोल्ड तस्वीरों से एक बार फिर हॉट हुआ ट्विटरPICS:शर्लिन की बोल्ड तस्वीरों से एक बार फिर हॉट हुआ ट्विटरPICS:शर्लिन की बोल्ड तस्वीरों से एक बार फिर हॉट हुआ ट्विटरPICS:शर्लिन की बोल्ड तस्वीरों से एक बार फिर हॉट हुआ ट्विटर

Read more

कैंसर, डायबिटीज, दिल की बीमारियों का इलाज आसान होगा

0


बेकार, बंजर, बिना काम का डार्क मैटर। वर्ष 2000 में जब पहली बार मनुष्य के जीन समूह (जीनोम) को सिलसिलेवार तरीके से जमाया गया तब वैज्ञानिकों ने उसके ज्यादातर हिस्से का इस तरह वर्णन किया था। तीन अरब मूल जोड़ों से बने हमारे डीएनए को केवल 22000 जीन्स में बांटा गया। यह मानवीय जीनोम का केवल दो प्रतिशत है। वैज्ञानिकों का कहना था, बाकी बहुत ज्यादा काम का नहीं है।
 
 
 
हमारे आनुवंशिक गौरव के लिए सौभाग्य की बात है कि यह निष्कर्ष गलत निकले हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) की अगुवाई में हो रही खोज से पता लगा है, 98 प्रतिशत जीनोम का अधिकतर हिस्सा बायो केमिकल हलचल की जीवंत दुनिया है। इनसाइक्लोपीडिया ऑफ डीएनए एलिमेंट्स (एनकोड) प्रोजेक्ट ने कुछ लाइलाज बीमारियों के उपचार की संभावनाएं पेश की हैं। एनआईएच के राष्ट्रीय मानव जीनोम रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ एरिक ग्रीन ने पत्रकारों को बताया, जीवन ने कैसे आकार लिया- इस बुनियादी सवाल का हल खोजने के लिए यह एक शक्तिशाली संसाधन है। इससे हमें मनुष्य की बीमारियों के जीनोमिक आधार को समझने में मदद मिलेगी।
 
 
 
डीएनए का वह हिस्सा जो जीन नहीं बनाता, निठल्ला नहीं बैठा है। वह जीन्स को बताता है, कब काम करना है और किस वक्त आराम से बैठना है। वह यह भी निर्देश देता है, विभिन्न कोशिकाओं (सेल्स) में जीवन के किस बिंदु पर कितनी प्रोटीन का निर्माण करना है। उदाहरण के लिए उस 80 प्रतिशत डीएनए में किसी जगह से किसी कोशिका को दिमाग का न्यूरॉन बनाने या पैनक्रियास को इंसुलिन बनाने या चमड़ी की कोशिका को बूढ़ी कोशिका का स्थान लेने का निर्देश दिया जाता है।
 
 
 
एनकोड ने बेकार समझे जाने वाले 98 प्रतिशत जीनोम की रिसर्च को नई दिशा दी है। अगर कोई बीमारी जेनेटिक ऑन-ऑफ स्विच में गड़बड़ी से हुई है तो शोधकर्ता या डॉक्टर उसका पता लगाकर इलाज कर सकेंगे।  यह खोज दिल के रोगों, डायबिटीज, अल्जीमर्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज को आसान बनाएगी। सबसे अधिक फायदा कैंसर मरीजों को होने की संभावना है। यह बीमारी कई टिश्यूज में अनेक तरह से होती है।
 
 
 
कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि कैंसर का मुख्य कारण है। इधर, कैंसर रोधी नई दवाएं ट्यूमर निर्माण की प्रक्रिया को निशाना बनाती हैं। अब एनकोड ने कैंसर की कोशिकाओं को जीवित रखने वाले समूचे सर्किट का पता लगा लिया है। इससे मौजूदा दवाओं का नए तरीके से उपयोग हो सकेगा। उदाहरण के लिए स्तन और फेफड़े के ट्यूमर एक ही सर्किट में हैं तो किसी मरीज के इलाज में इस्तेमाल की गई दवा का उपयोग दूसरे के लिए भी हो सकेगा।
 
 
 
 
सेंट लुई में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कच्चे डीएनए को आरएनए में बदलने वाले दो दर्जन ट्रांसक्रिप्शन फैक्टर की पहचान की है। फिर इनसे 17 किस्म के कैंसर में पाए जाने वाले प्रोटीन की पहचान की गई। इन फैक्टर के अधिक सक्रिय होने से ट्यूमर बढ़ सकते हैं। अगर इन पर काबू पाने का तरीका खोज लिया जाता है तो एक उपचार से 17 कैसरों को ठीक किया जा सकेगा। एनकोड से मानव शरीर की सेहत से संबंधित कई गुत्थियां सुलझेंगी। जीन के समूह का ब्योरा मौजूद होने से डॉक्टर आपको होने वाली बीमारियों के खतरे के प्रति सचेत रहेंगे। sabhar :bhaskar.com

Read more

टेबलेट लें या गैलेक्सी नोट?

0

सैमसंग का गैलेक्सी नोट भारतीय और विदेशी बाजार में तेजी से पॉपुलर हुआ है। मगर इसके फीचर्स के बारे में लोगों के मन में काफी दुविधा भी है। क्या यह एक एडवांस मोबाइल है? जिसमें टेबलेट की खूबियां भी समाहित हैं। या फिर यह टेबलेट का छोटा रूप है? बेहतर होगा कि हम गैलेक्सी नोट्स के फीचर्स पर एक निगाह डालते हैं, जिससे आप इसके बारे में बेहतर फैसला कर सकें।

टेबलेट की खूबियां
यह तो तय है कि गैलेक्सी नोट एक अलग किस्म की मोबाइल डिवाइस है, जिसमें टेबलेट की खूबियां और मोबाइल फोन की सहूलियत का सुंदर तालमेल है। सबसे पहली खूबी है इसका बड़े साइज का स्क्रीन। करीब 5.3 इंच का इसका एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दुनिया में अपनी तरह का पहला है। इस स्क्रीन की मदद से आप न सिर्फ वेबपेज का ज्यादा बेहतर डिस्प्ले पाते हैं बल्कि वीडियो और इ-बुक्स की भी बेहतर प्रस्तुति मिलती है और उन्हें स्क्रोल या जूम-इन करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

स्मार्ट पेन
इसकी दूसरी खूबी है- स्मार्ट पेन। इसे स्टेट-आफ-द-आर्ट-इनपुट टेक्नोलाजी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी मदद से आप न सिर्फ स्क्रीन पर कुछ लिख सकते हैं बल्कि ड्रा कर सकते हैं या उनमें रंग भी भर सकते हैं। यह डिवाइस आपको काफी रचनात्मक आजादी देती है। इस लिहाज से गैलेक्सी नोट उन लोगों के मिजाज से ज्यादा मेल खाता है जो रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं। यह एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप कभी भी, कहीं भी अपनी अभिव्यक्ति को रिकार्ड कर सकते हैं। चाहे तस्वीर उतारनी हो, फटाफट कुछ लिखना हो (टाइप नहीं- क्योंकि वह झंझट भरा होता है और जब तक मेल न करनी हो आप उससे परहेज करते हैं) या फिर कुछ रेखांकन करना हो।

स्पेशल फीचर्स
कलात्मकता के साथ इसके कई फिचर एक कामकाजी व्यक्ति या उसके बिजनेस मोबाइल की जरूरतों को भी पूरा करते हैं। S-प्लानर में आप को अपने डे-प्लान के लिए कई एडवांस फीचर मिलते हैं। इसके अलावा S-चॉयस के जरिए आप कई ऐसे एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं- जो कि खास गैलेक्सी नोट्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। सैमसंग चैट-ऑन फीचर आपको न सिर्फ रीयल टाइम चैट की सुविधा देता है बल्कि इसकी मदद से टेक्स्ट, हाथ से लिखे नोट्स, तस्वीरें और वीडियो अपने मित्रों के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं।

मनोरंजन भी
जहां तक मनोरंजन की बात है तो इसके 1.4 गीगा हर्ट्ज ड्यूएल कोर प्रोसेसर की मदद से आप बखूबी रीयल टाइम वीडियो देख सकते हैं या फिर वीडियो गेम का आनंद उठा सकते हैं। गेम के शौकीन लोगों के लिए सैमसंग का गेम हब मदद कर सकता है। और अंत में यह फोन आसानी से आपकी जेब में समा जाता है sabhar : amarujala.com

Read more

फेसबुक पर अपना दूध बेच रही हैं मम्मियां

0



अपने फिगर को संतुलित रखने की चाह में मॉडर्न महिलाएं एक ओर जहां अपने बच्चों को अपना दूध नहीं पिलाना चाहतीं वहीं ब्रिटेन व अमेरिका की मम्मियां जल्दी पैसा बनाने के लिए फेसबुक समेत कई सामुदायिक मंचों से अपना दूध बेच रही हैं। हालांकि दूध खरीदने वाले माता-पिताओं का मानना है कि उनके शिशुओं को इससे फायदा हो रहा है। लेकिन विशेषज्ञों ने इस दूध के सुरक्षित होने पर आंशका जताई है। उनका कहना है कि दानदाता महिला के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कोई निश्चितता नहीं होती। 

एक अध्ययन के अनुसार एस्सेक्स से न्यूकैसल तक की महिलाएं ताजा या फ्रीज किया हुआ दूध बेच रही हैं। इसकी कीमत एक पाउंड प्रति इकाई है जबकि अमेरिका में इसकी कीमत दो अमेरिकी डॉलर है। डेली मेल को एक वेबसाइट ने बताया कि हमारी इस व्यवस्था में साफ सुथरा दूध निजता पूर्ण तरीके से खरीदा जा सकता है। दानदाता माताएं अपने शिशु की उम्र के साथ अपने दूध को सूचीबद्ध कराती हैं। लेकिन जर्मनी के डॉक्टरों ने नए अभिभावकों को फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्कों के जरिए निजी रूप से बच्चे के लिए दूध लेने के खिलाफ चेतावनी दी है।

साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञों की संस्था के अध्यक्ष वूल्फरैम हार्टमैन ने कहा कि हो सकता है कि दानदाता महिलाएं कोई दवाई या नशीला पदार्थ ले रही हों, या उन्हें एड्स या हिपेटाइटिस जैसा कोई संक्रमित रोग हो। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सप्ताह के बच्चे और कुछ महीने के बच्चे की पोषण की जरूरतों भी अलग-अलग होती हैं।

सामुदायिक मंचों के अतिरिक्त मातृ दुग्ध दान करने या प्राप्त करने के लिए कानूनी तरीके भी मौजूद हैं। कुछ केंद्र स्तनपान न करवा सकने वाली माताओं के बच्चों के लिए दूसरी महिलाओं का दूध लेकर संरक्षित करते हैं। ये बैंक पूर्व निगरानी से गुजरीं उन माताओं से दूध इकट्ठा करते हैं जिनके पास पर्याप्त दूध आपूर्ति हो और जिनका बच्चा छह माह से कम उम्र का हो। इसके बाद इसे पाश्च्युरीकृत किया जाता है और फिर नजदीकी अस्पतालों को दे दिया जाता है। sabhar: amarujala.com

Read more

शनिवार, 20 अक्टूबर 2012

17 साल की लड़की से 13 बार सेक्स नहीं: बर्लुस्कोनी

0





इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने कम उम्र की नाइट क्लब डांसर के साथ सेक्स के लिए पैसा देने के आरोप से इनकार किया है. उन पर मिलान में मुकदमा चल रहा है जहाँ बर्लुस्कोनी ने कहा कि उनके घर पर कभी भी ' सेक्स से जुड़े' कोई आयोजन नहीं हुए. वह इस मुक़दमेकी सुनवाई में अचानक पहुँचे. बर्लुस्कोनी ने माना कि उनकी एक पार्टी में करीमा अल-महरूग नाम की वो लड़की आई थी. मगर साथ ही उन्होंने बताया कि जब उस लड़की से उसकी उम्र पूछी गई थी तो उसने अपनी उम्र 24 साल बताई थी और उसकी ये बात मान ली गई. अल-महरूग इस बात से इनकार करती रही हैं कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनीके साथ महज़ 17 साल की उम्र में सेक्स किया था, या वह एक वेश्या हैं. जबकि अभियोक्ताओं का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अल-महरूग के साथ 13 बार सेक्स किया था. इटली में 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के लिए धन नहीं दिया जा सकता.




बर्लुस्कोनी 70 के

 
बर्लुस्कोनी पर आरोपहै कि उन्होंने रूबी नाम से जानी जाने वाली अल-महरूग के साथ तब सेक्स किया जब वह 17 साल की थीं और उसके लिए उन्हें पैसा भी दिया था. उस समय बर्लुस्कोनी ख़ुद 70 साल के थे. उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उस लड़की को पुलिस की हिरासत से छुड़वाने में मदद की थी. मगर बर्लुस्कोनी ने कहा कि उन्होंने कभी भी मिलान पुलिस पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला. मोरक्को से आई अल-महरूग चोरी के एक आरोप में गिरफ़्तार हुई थीं. सेक्स पार्टियों से जुड़े मामले में बर्लुस्कोनी ने जिन 78 लोगों को गवाह बनाने के लिए सूची पेश की है उनमें रियाल मैड्रिड के फ़ुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी भी शामिल हैं. ये सभी बर्लुस्कोनी की एक पार्टी में मेहमान रह चुके हैं. वह कहते रहे हैं कि उन्होंने सभी के लिए डिनर का आयोजन किया था जिसमें सभी ने साथ में खाना खाया.

Read more

अपनी काया से प्यार करें : ऑग्विलेरा

0


गायिका क्रिस्टीना ऑग्विलेरा अपनी वर्तमान काया के लिए खासी लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। वह कहती हैं कि वह खुद की काया के साथ सहज महसूस करती हैं और उम्मीद करती हैं कि उनका संघर्ष अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाएगा।
वेबसाइट ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक ऑग्विलेरा कहती हैं कि मैं हमेशा ऐसे व्यक्ति का समर्थन करती हूं, जिसमें इच्छाशक्ति हो और जो अपनी काया को लेकर सहज रहता हो।
उसके ये गुण उसे गले लगा लेने के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि अपनी काया से प्यार करना बहुत महत्वपूर्ण है। खासकर एक महिला होने पर यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
महिलाओं की शारीरिक काया की काफी समीक्षा की जाती है। 31 वर्षीया ऑग्विलेरा कहती हैं कि उम्र बढ़ने के साथ यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप अपनी काया से प्यार करें।sabhar :bhaskar.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv