Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 14 मई 2012

बोल्‍ड किरदार के ईशा का सादगी का जलवा

0

ईशा गुप्ता


बोल्‍ड किरदार के ईशा का सादगी का जलवा




जन्नत-2 में बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के जलवे बिखेरने के बाद ईशा गुप्ता प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में सादगी भरे अंदाज में नजर आएंगी.
फिल्म में वे आइपीएस अधिकारी की भूमिका में हैं और यूनिफॉर्म में दिखेंगी. प्रकाश झा ने उन्हें किस बात के लिए चुना? वे इतना ही कहती हैं, ''उन्हें मेरी हिंदी बहुत पसंद आई.''


दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा की यह हसीना 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकी है और किंगफिशर कैलेंडर 2010 में भी नजर आई थी. देखें, अदाओं के जादू के बाद यूनिफॉर्म में यह 27 वर्षीया बाला कैसे दर्शकों का दिल जीतती है.

Read more

रविवार, 13 मई 2012

झुर्रियां से बचना है, तो बचपन से रखें त्वचा का ख्याल

0






यदि आप बचपन में ही अपनी त्वचा का खास ख्याल रखें तो आप ढलती उम्र में झुर्रियों की परेशानी से बच सकते हैं। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ऑससुन रिसर्च लैब के शोधकर्ता माइकल किमलिन के एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

किमलिन ने कहा, "अपनी त्वचा को झुर्रियों व त्वचा सम्बंधी अन्य परेशानियों से बचाने के लिए आपको बचपन और किशोरावस्था से ही उसका खास ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए। यदि आप कमउम्र से ही धूप से अपनी त्वचा का बचाव करते हैं तो आपकी त्वचा जीवनभर अच्छी रह सकती है।"

'साइंस ऑफ द टोटल एन्वायरॉनमेंट' जर्नल के मुताबिक किमलिन के अनुसार अध्ययन में पाया गया कि यह बहुत महत्वपूर्ण होता है कि व्यक्ति अपने जीवन के शुरुआती 18 साल में पराबैंगनी किरणों के सम्पर्क में कितना रहा। ये किरणें कैंसर की कारक हो सकती हैं, इनसे त्वचार खराब होती है और उसमें झुर्रियां आती हैं।

विश्वविद्यालय से जारी एक वक्तव्य के अनुसार किमलिन कहते हैं कि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की त्वचा धीमी गति से खराब होती है। परिणाम बताते हैं कि उस उम्र में भी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसलिए धूप से बचाव जीवनभर करना चाहिए।

अध्ययन में एक यूवी कैमरा का इस्तेमाल किया गया था। इस कैमरे से त्वचा को पहुंचे नुकसान की तस्वीरें ली गईं। साथ ही नग्न आंखों से न दिखने वाली झुर्रियों को भी देखा गया। इस तरह से त्वचा पर धूप के प्रभाव व इससे त्वचा कैंसर के खतरे का अध्ययन किया गया।

किमलिन ने कहा कि त्वचा को ज्यादातर नुकसान जीवन के शुरुआती वर्षो में पहुंचता है। बाद में आगे के वर्षो में 50 साल की उम्र तक त्वचा में धीमी गति से नुकसान होता है।

अध्ययन में 18 से 83 साल उम्र के 180 लोगों को शामिल किया गया। यूवी कैमरे से उनकी त्वचा की तस्वीरें ली गईं और उनसे पूछा गया कि वे धूप में कितने समय तक रहते हैं। त्वचा को पहुंचे नुकसान का पता लगाने के लिए उसमें हाइपरपिगमेंटेशन (पराबैंगनी किरणों से बचाव के लिए त्वचा में वर्णक इकट्ठे हो जाते हैं) मापा गया। sabhar : bhaskar.com

 

Read more

कभी चलते थे साइकिल से, आज है 90 कारों का काफिला!

0






बंगलुरु. यह दास्तां एक ऐसे मेहनतकश इंसान की है जो किसी समय नाई की दुकान चलाता था। कभी साइकिल से चला करता था, लेकिन अरबों का मालिक है। तीन करोड़ रुपए की रॉल्स रॉयस से चलाता है। इस सज्जन का नाम है रमेश बाबू और इनकी उम्र् है महज 41 साल। जब वे 7 साल के थे तो उनके पिता गुजर गए। पिता वहां नाई का काम रते थे। रमेश बाबू की मां ने लोगों के घरों में खाना पकाने का काम किया ताकि बच्चों का पेट भर सकें। उन्होंने अपने पति की दुकान महज 5 रुपए महीना पर किराए में दे दी।

रमेश बाबू तमाम कठिनाई के बावजूद पढ़ाई करते थे। उन्होंने इलैक्ट्रोनिक्स में डिप्लोमा किया। 1989 में उन्होंने पिता की दुकान वापस लेकर उसे नए सिरे से चलाया। इस दुकान को मॉडर्न बनाकर उन्होंने खूब पैसे कमाए और एक मारुति वैन खरीद ली। लेकिन चूंकि वह कार खुद नहीं चला पाते थे तो उन्होंने कार को किराए पर देना शुरु कर दिया। इस तरह से उन्होंने अपनी कंपनी रमेश टूर ऐंड ट्रेवल्स की शुरुआत की।
आज रमेश बाबू के पास 90 कारों का काफिला है इनमें मर्सिडीज से लेकर बीएमडब्ल्यू तक है। वह रॉल्स रॉयस जैसी महंगी कारें भी चलाते हैं जिनका एक दिन का किराया 50,000 रुपए तक है। रमेश बाबू के पास 60 से भी ज्यादा ड्राइवर हैं। लेकिन आज भी उनका सैलून इनर स्पेस चल रहा है।




sabhar : bhaskar.com

Read more

निगार की इस टॉपलेस हरकत ने उड़ाए थे लाखों के होश!

0


निगार की इस टॉपलेस हरकत ने उड़ाए थे लाखों के होश!

बॉलीवुड में वार्डरोब मॉलफंक्शन कोई नई बात नहीं है|किसी इवेंट या फैशन शो पर अभिनेत्रियों के कपड़े फिसल जाना कोई नई बात नहीं है|



आज तक कई अभिनेत्रियां वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हो चुकी हैं|हालांकि यह कितना हादसा होता है या अभिनेत्रियां सुर्ख़ियों में आने के लिए जानबूझकर ऐसा करती हैं यह तो वही जाने| 2005 में आईटम गर्ल निगार खान के वार्डरोब मॉलफंक्शन ने तो सबके होश उड़ा दिए थे|निगार के साथ यह घटना तब घटी थी जब वह नोर्वे में एक फैशन शो में हिस्सा ले रही थीं|



रैम्प पर चलने के दौरान ही उनका टॉप अचानक फिसल गया जिससे उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा दिख गया था|निगार के साथ घटी इस घटना के तुरंत बाद ही इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं|निगार फिल्म' रक्त' में एक बोल्ड आईटम नंबर कर सुर्ख़ियों में आई थी और यह हमेशा अपने बेहद बोल्ड अंदाज़ की वजह से ख़बरों में बनी रहती हैं| sabhar : bhaskar.com



Read more

जब प्यार चढ़ा परवान तो दुनिया के बंधन तोड़ बहनों ने की हदें पार

0



अम्बाला. पंद्रह दिन पहले घर से गायब हुई दो मौसेरी बहनों ने आपस में ही ब्याह रचा लिया। शनिवार को एक युवती के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को नारी निकेतन करनाल भेज दिया गया। दोनों युवतियां बालिग हैं।

अम्बाला कैंट की पूनम का पहनावा और हाव-भाव बचपन से ही लड़कों जैसा है। उसकी मौसेरी बहन नेहा जालंधर कैंट (पंजाब) की रहने वाली है। नेहा ने हाथों में सुहाग का चूड़ा पहना हुआ था और मांग भरी थी। एक साल में युवतियों के आपस में ब्याह करने का यह अम्बाला का दूसरा मामला है।

इससे पहले अम्बाला में कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर का काम करने वाली युवती और एक प्राइवेट स्कूल की टीचर ने डेढ़ साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी कर ली थी। उधर पूनम के माता बिमला देवी का कहना है कि बेटी बिना बताए घर से गई थी लेकिन कई दिनों के बाद वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने रिश्तेदारों से संपर्क करना शुरू किया था। यह क्यों किया उसे समझ नहीं आ रहा है, वह रिश्तेदारों के साथ मिलकर उनको समझाने का प्रयास कर रहे हैं।


अम्बाला में यह दूसरा मामला

अम्बाला में  पिछले एक साल में दो युवतियों द्वारा आपस में ब्याह रचाने का यह दूसरा मामला है। पहले यहां कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का काम करने वाली युवती और एक प्राइवेट स्कूल की टीचर ने डेढ़ साल के प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी कर ली थी। उसके बाद दोनों ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एक दूसरे के साथ रहने का हक माना था।


उनका तर्क था कि भारत के संविधान में सभी को अपने तरीके से जीने का हक दिया गया है। इस मामले में अभी तक हाईकोर्ट में कोई फैसला नहीं आया अलबत्ता कोर्ट ने एक वरिष्ठ वकील को कोर्ट मित्र बनाकर इस मामले में राय मांगी थी कि क्या दो लड़कियों आपस में विवाह कर सकती हैं।

 sabhar : bhaskar.com

Read more

रोल पाने के लिए फिल्ममेकर के साथ इंटिमेट हो गईं वीना, देखिए तस्वीरें!

0


रोल पाने के लिए फिल्ममेकर के साथ इंटिमेट हो गईं वीना, देखिए तस्वीरें!


पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक बॉलीवुड फिल्मों में रोल पाने के लिए कास्टिंग काउच को बढ़ावा देती नजर आ रही हैं| पुख्ता सूत्रों ने खुलासा किया कि वीना फिल्मों में काम पाने के लिए इतनी आतुर हैं कि वह एक फिल्ममेकर को रिझाती नजर आईं ताकि वह उन्हें अपने प्रोजेक्ट में काम दे दे|
दैनिकभास्करडॉटकॉम के पास वीना की कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें वह एक शख्स के साथ काफी अंतरंग होती दिख रही हैं |
इस शख्स की पहचान हेमंत मधुकर के तौर पर हुई है जो वीना को लेकर एक थ्री डी हॉरर फिल्म बना रहे हैं| तस्वीरों को देख साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ही नशे में धुत हैं और एक दूसरे के करीब आने को बेताब हैं|
बताया जा रहा है यह तस्वीरें तब ली गई हैं जब आउटडोर शूटिंग के सिलसिले में वीना हेमंत के साथ थीं| एक सूत्र ने कहा कि वीना और हेमंत के बीच में जरुर कोई खिचड़ी पक रही है तभी दोनों साथ में वक्त बिता रहे हैं|
सुनने में ये आ रहा है कि हेमंत और वीना की यह निजी तस्वीरें फिल्म यूनिट के ही एक सदस्य ने लीक कर दी हैं|

 

Read more

महिलाओं के जरिये जहर देकर दलाई लामा को मारने की साजिश!

0



नई दिल्ली. तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि चीनी एजेंट उन्हें मारने के लिए कुछ तिब्बती महिलाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। धर्मशाला स्थित दलाई लामा के दफ्तर ने रविवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि 'दलाई लामा के जीवन को खतरा है।'

धर्मशाला में विस्थापित तिब्बत सरकार का मुख्यालय है। दलाई लामा के निजी सचिव चिम्मी चोएकाप्पा ने कहा, "दलाई लामा को इस सम्भावित खतरे के बारे में संदेश मिले हैं।" ब्रिटेन के समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' को दिए गए खास इंटरव्यू में 76 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा ने कहा कि उन्हें तिब्बत से ऐसे संदेश मिले हैं कि चीनी एजेंट उन्हें जहर देकर मारने के लिए तिब्बती महिलाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

तिब्बती धर्मगुरु ने कहा कि वह भारत सरकार के सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर अति सुरक्षित मंदिर परिसर में रहते हैं। इस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था समय-समय पर दुरुस्त की जाती है। दलाई लामा ने कहा, "हमने तिब्बत से सूचना मिली है कि कुछ चीनी एजेंट स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जिससे कि वे मुझे जहर देकर मार सकें। ये महिलाएं बालों में और स्कार्फ में जहर लगाकर आना चाहेंगी और मुझसे आशिर्वाद लेते समय मुझे जहर देने का प्रयास करेंगी।" sabhar : bhaskar.com


 

Read more

शुक्रवार, 11 मई 2012

यूं नशे में धुत होकर पार्टी मनाती हैं बॉलीवुड की यह हसीनाएं, देखिए तस्वीरें

0



यूं नशे में धुत होकर पार्टी मनाती हैं बॉलीवुड की यह हसीनाएं, देखिए तस्वीरें




बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भले ही मीडिया के सामने यह संदेश देते फिरते हैं कि वह अल्कोहल को हाथ नहीं लगाते और ऐसे कोई प्रोडक्ट को एंडोर्स भी नहीं करना चाहते क्योंकि इससे उनके फैंस पर बुरा प्रभाव पड़ेगा|



मगर निजी जिंदगी में इसे कितना फॉलो करते हैं इसका अंदाजा आप नीचे दी गई कुछ तस्वीरें देखकर लगा सकते हैं| शराब पीने का शौक अभिनेताओं को तो रहता ही है मगर हमारी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शराब पीने में पीछे नहीं हैं| पार्टी करते समय यह एक्ट्रेसस नशे में चूर होकर जमकर हुडदंग मचाती नजर आती हैं|



सोनम कपूर,मनीषा कोइराला,प्रिटी ज़िंटा,श्रेया सरन,रीमा सेन,अमीषा पटेल की पार्टियां तो ड्रिंक किए बिना पूरी ही नहीं होती| देखिए नशे में धुत इन हसीनाओं की कुछ अनदेखी तस्वीरें जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे:
 
sabhar : bhaskar.com

Read more

महिला बनने की चाहत रखने वाले पुरुषों का अविश्सनीय आंकड़ा

0






गांधीधाम (गुजरात)। हाल ही में आदिपुर के एक प्रोफेसर द्वारा लिंग परिवर्तन के बहुचर्चित मामले के बाद ऐसे लोगों की भारी तादात सामने आई है, जो लिंग परिवर्तन की इच्छा रखते हैं। दरअसल यहां काम करने वाली एक सामाजिक संस्था से कई लोगों ने इस हेतु संपर्क किया है। दरअसल इस संस्था से संपर्क करने वाले होमोसेक्सुअल का कहना है कि वे लिंग परिवर्तन कराना चाहते हैं लेकिन सर्जिकल ऑपरेशन में अधिक खर्च आने के कारण वे ऐसा नहीं कर सकते।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिपुर के एक प्रोफेसर ने हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में लिंग परिवर्तन का सफल ऑपरेशन करवाया है। अब यह प्रोफेसर पूर्ण महिला है। इसके बाद जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों की बड़ी संख्या सामने आई है। यहां की एक सामाजिक संस्था ‘प्रयास’ के ऑन रिकॉर्ड में अब तक लगभग 600 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इन पुरुषों ने खुलेआम होमोसेक्सुअल होने की बात स्वीकारी है।


विज्ञान की मानें तो बचपन से ही हॉर्मोस में कुछ ऐसे बदलाव आ जाते हैं, जिसके चलते पुरुष खुद को स्त्री मानने लगते हैं। इनमें कुछ व्यक्तियों के दिमाग पर तो इतना असर होता है कि वे अक्सर एकांत में महिलाओं के वस्त्र पहनने, महिलाओं की तरह व्यवहार करके खुद को संतुष्ट करने का प्रयास करने लगते हैं। इसके साथ ही अनेकांे बार ऐसे पुरुष सेक्स के लिए दूसरे पुरुष की तलाश भी करते हैं। इसलिए इस स्थिति में जरूरी हो जाता है कि जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्तियों को मानसिक रूप से तैयार किया जाए, जिससे कि ये एचआईवी एड्स जैसी घातक बीमारी की चपेट में आने से बचे रहें।



गांधीनगर में हाई-प्रोफाइल गे ग्रुप :

गुजरात के गांधीनगर में होमोसेक्सुअल लोगों का एक हाई-प्रोफाइल ग्रुप भी है। उच्च वर्ग से संबंधित ये लोग आमतौर पर अनजान व्यक्तियों से संबंध बनाने से बचते हैं। इनका अपना ही एक ग्रुप है और ये अक्सर महंगी होटलों या शहर के बाहर स्थित फॉर्म हाउस में एकत्रित होते हैं। sabhar : bhaskar.com

 
 

Read more

'मैंने बहुत पापड़ बेले हैं, अब न्यूड सीन भी देना पड़ा तो दूंगी'

0



बॉलीवुड फिल्मों में खास काम न मिलते देख एक्ट्रेस कोइना मित्रा ने अब हॉलीवुड का रुख कर लिया है| उन्होंने हाल ही में कहा कि बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा उन्हें हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स रास आ रहे हैं|



वह इन दिनों माइकल हर्शल की 'द स्टोरी ऑफ़ नाओमी' में काम कर रही हैं| कोइना इस फिल्म में एक ऐसी पत्नी का किरदार निभा रही हैं जिसके विवाहेत्तर संबंध हैं|



हाल ही में अपने करियर के बारे में बातचीत करते हुए कहा, मुझे कभी कुछ आसानी से हासिल नहीं हुआ, नाओमी में कास्ट किये जाने के लिए मेरा दस बार ऑडिशन हुआ|



मुझे सेक्स सीन्स देने में कुछ गलत नहीं लगता, मैं स्क्रिप्ट के मुताबिक आइटम नंबर्स भी कर सकती हूं और न्यूड भी हो सकती हूं| sabhar : bhaskar.com
 

Read more

विटामिन-डी की कमी से परेशान रहेगा मन

0






डिप्रेशन सिर्फ मनोरोग नहीं है। पैराथायरॉयड हार्मोन के साथ मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी और विटामिन बी-12 की कमी भी इसके लिए जिम्मेदार है।
एक हालिया रिसर्च से पता चला है कि विटामिन-डी की कमी भी डिप्रेशन की वजह बन सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, परीक्षणों से साबित हुआ है कि विटामिन-डी की कमी से डिप्रेशन हो सकता है या फिर इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के वैज्ञानिकों ने करीब पांच साल की रिसर्च के बाद यह निष्कर्ष पेश किया है। इसके लिए उन्होंने 12,594 लोगों पर रिसर्च की। इसके तहत लोगों को 2 समूहों में बांटा गया। इनमें से पहले समूह में ऐसे लोग शामिल थे, जिन्हें पहले से डिप्रेशन था। दूसरे में वे थे, जिन्हें इसकी शिकायत नहीं थी।

बढ़ रही है संख्या 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया भर में आज की तारीख में डेढ़ अरब से ज्यादा लोग डिप्रेशन के शिकार हैं। भारत में मानसिक रोगियों की मौजूदा संख्या करीब 24 करोड़ है। इनमें से कम से कम 20 फीसदी लोग डिप्रेशन की चपेट में हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते तनाव और प्रतिस्पर्धा के कारण इस संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ 

वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. विपुल त्यागी कहते हैं कि डिप्रेशन सिर्फ मनोरोग नहीं है। बीमारियों के साथ ही मेटाबॉलिज्म की गड़बडिय़ों और पैराथायरॉयड ग्लैंड के ठीक से काम न करने के कारण भी डिप्रेशन हो सकता है। उनकी सलाह है कि डिप्रेशन का इलाज सिर्फ मन की बीमारी मानकर न किया जाए, बल्कि विटामिन बी-12 का स्तर जांचने के साथ ही पैराथायरॉयड ग्लैंड और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी जांच भी की जानी चाहिए। इसके अलावा कोई विटामिन लेने से पहले इस बात की जांच जरूर करा लेनी चाहिए कि शरीर में उसकी कमी है या नहीं।

विटामिन-डी का स्रोत 

विटामिन-डी का सबसे अच्छा और प्राकृतिक स्रोत सूर्य की किरणें हैं। इसके अलावा कॉड लिवर ऑयल, अंडे और फैटी फिश में भी यह भरपूर मात्रा में होता है। शाकाहारी लोग इसकी पूर्ति दूध व अन्य दुग्ध उत्पादों से कर सकते हैं। sabhar : bhaskar.com

 

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv