Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 10 अप्रैल 2012

केयू में दिखाई गई अश्लील फिल्म, शर्म से पानी-पानी हुईं छात्राएं

0




चंडीगढ़.कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के नाम पर छात्र-छात्राओं को अश्लील फिल्में दिखाए जाने पर खासा हंगामा हुआ है। इंडियन नेशनल लोकदल ने इसकी कड़ी आलोचना की है। 
 
इनेलो के प्रधान महासचिव डॉ. अजय सिंह चौटाला ने हुड्डा सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार के चहेते अधिकारी प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता को नष्ट करने और राज्य के शांतिप्रिय माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
 
छात्रों को अश्लील फिल्में दिखाना सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। अगर दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो इनेलो इस मामले में कड़ा रुख अपनाएगी। पार्टी की छात्र शाखा व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।’

 
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लड़कों की मौजूदगी में लड़कियों को ब्लू फिल्में दिखाना और अश्लील फिल्मों को दिन में दो-दो बार दिखाया जाना सरकार व विवि प्रशासन की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अगर दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर तुरंत गिरफ्तार न किया गया तो इनेलो इस मामले में कड़ा रुख अपनाएगी व पार्टी की छात्र शाखा (इनसो) व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। 
 
 
शर्मसार हुईं छात्राएं 
 
 
चौटाला ने कहा कि हुड्डा सरकार के मंत्री कहीं उल्टे झंडे लहरा रहे हैं तो कहीं सरकार के चहेते अधिकारी विश्वविद्यालय व विद्यालयों में अश्लील एवं ब्लू फिल्में दिखाकर प्रदेश के लोगों को शर्मसार कर रहे हैं। 
 
 
उन्होंने कहा कि इस घटना से न सिर्फ प्रदेशवासियों का सिर शर्म से झुक गया है बल्कि इस फिल्म महोत्सव में परिवार सहित फिल्म देखने गए लोगों और विश्वविद्यालय की छात्राओं को शर्मसार होकर बीच में से ही उठकर वापस आने को मजबूर होना पड़ा। 
 sabhar : bhaskar.com
 
 

Read more

पति से मिला एड्स तो अवैध संबंध बना कर बांटने लगी मौत

0


नागपुर. जब इंसान को अपनों से दर्द मिले और समाज से तिरस्कार तो ऐसी हालत में या तो वह टूट जाता है या फिर बदले की भावना में कोई खौफनाक कदम उठा लेता है।

  
कुछ ऐसा ही वाकया शहर की दो औरतों के मामले में सामने आया है। उन्हें पति से एड्स जैसी जानलेवा बीमारी मिली, तो उन्होंने उसे अन्य लोगों से अवैध संबंध बनाकर समाज में बांटना शुरू कर दिया। 

 
पहला मामला

 
कलमना निवासी सुनीता (परिवर्तित नाम) अपने पति के कारण जानलेवा बीमारी एड्स की चपेट में आ गई। सुनीता के तीन बच्चे भी एड्स से ग्रस्त हो गए। 2007 में पति की एड्स के कारण मौत हो गई। बेसहारा और कुंठित सुनीता ने अन्य लोगों से अनैतिक संबंध बनाकर जानलेवा बीमारी बांटने का काम शुरू कर दिया। सुनीता के ही एक शिकार अजय (परिवर्तित नाम) ने यह जानकारी एचआईवी पीड़ितों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ‘एफिकोर’ को दी।

 
दूसरा मामला 

 
पारडी निवासी काजल (परिवर्तित नाम) का पति ट्रक ड्राइवर था। पति से ही काजल को एचआईवी वायरस मिले, जो उसके मासूम बेटे तक भी जा पहुंचे। पति की मौत के बाद लोगों के तानों से आजिज आकर उसने अपना घर बदल दिया और लोगों से अवैध संबंध बनाना शुरू कर दिया। काजल की जानकारी ‘एफिकोर’ को उसका इलाज करने वाले डॉक्टर से मिली। काजल ने बताया कि उसने अभी तक कुल 12 लोगों को एचआईवी पॉजिटिव बनाया है।

 
आर्थिक सहायता कर बदलाव की कोशिश

 
‘एफिकोर’ ने सुनीता व काजल को काउंसलिंग के जरिए समझाया और जीवन का मकसद बदलने में मदद की। संस्था ने दोनों महिलाओं को आर्थिक मदद देकर स्वरोजगार शुरू करने में सहायता की। अब दोनों सामान्य जीवन व्यतीत कर रही हैं। दोनों महिलाओं को अपने किए पर पछतावा है।

 
एड्स पीड़ितों के साथ समाज का रवैया नकारात्मक होने पर ऐसे लोग कुंठित होकर कोई भी कदम उठा सकते हैं। समय रहते उनकी जीवन की राह बदलने की कोशिश होनी चाहिए। 

 
- हरसन के. वाई., निदेशक एफिकोर संस्था

 
पतियों से बीमारी मिलने के कारण महिलाओं में बेकसूर होते हुए भी मौत जैसी सजा मिलने का भाव पैदा हो जाता है। मनोविज्ञान में इसको बिहेवियरल चेंज कहते हैं। ऐसे में पीड़ित अपने जैसा समाज को बनाने की सोचता है। समय से उपचार मिलने पर पीड़ित में सुधार संभव है।

- डा. सुहाष बाघे, मेडिकल अधीक्षक, शासकीय मनोचिकित्सालय, नागपुर
sabhar : bhaskar.com

Read more

नौकरी दिलाने के नाम पर सेक्‍स रैकेट चलाती थी हीरोइन, पकड़ी गई

0




हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्‍स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस रैकेट के सिलसिले में साउथ की एक  फिल्म अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया है। अभिनेत्री का नाम तारा चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह नौकरी के नाम पर लड़कियों को अपने जाल में फंसा लेती थी। फिर उनसे देह व्यापार कराती थी।

जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना पर पुलिस ने हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हिल्‍स पर छापा मार कर तारा को गिरफ्तार किया। उसे इस सेक्‍स रैकेट का सरगना बताया जा रहा है। उसका असली नाम राजेश्‍वरी है। आंध्रप्रदेश के प्रकासम जिले की रहने वाली तारा फिल्म स्टार बनना चाहती थी। पर जब उसे फिल्‍म की दुनिया में सफलता नहीं मिली तो वह जिस्म की मंडी में उतर गई।

बंजारा हिल्‍स इलाके में तेलगु फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपर स्‍टार रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट का खुलासा एक पीड़ित महिला के सहयोग से किया गया। पुलिस को शक है कि तारा की डायरी से रैकेट से जुड़ी बड़ी हस्तियों के नाम उजागर हो सकते हैं।
 sabhar : bhaskar.com

Read more

रविवार, 8 अप्रैल 2012

कमल हासन की छोटी बेटी बॉलीवुड को करेगी HOT, देखिए तस्वीरें

0



कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। सुनने में आया है कि अक्षरा को इरोज़ द्वारा साइन किया गया है जो 'पुरानी जींस' नाम का अपना पुराना प्रोजेक्ट फिर से शुरु कर रहे हैं।


इस फिल्म में बॉलीवुड पर राज कर चुकीं रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज वीरवानी और विनोद खन्ना के भतीजे भी होंगे।


सूत्रों के अनुसार अक्षरा की मां सारिका की इस प्रोजेक्ट में कोई रुचि नहीं थी लेकिन पिता कमल हासन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों से मिले और उन्हें स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आई। इसलिए उन्होंने बेटी अक्षरा को इस फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी।

फिल्म की घोषणा मई के अंत में किए जाने की संभावना है। sabhar : bhaskar.com
 
 
 
 
 

Read more

कभी बूढे नहीं होना चाहते???.... तो इस तरह खाएं चुकंदर

0




चुकंदर प्राकृतिक शुगर का स्त्रोत होता है। इसमें सोडियम पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते हैं। चुकंदर से खून बढ़ता है। इसके नियमित सेवन से थकान नहीं होती और इंसान बुढ़ापे में भी जवान बना रहता है। अधिक उम्र के लोगों के लिए: उम्र के साथ ऊर्जा व शक्ति कम होने लगती है, चुकंदर का सेवन अधिक उम्र वालों में भी ऊर्जा का संचार करता है। इसमें एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हमेशा जवान बनाएं रखते हैं, अधिक उम्र के लोगों में व्यायाम के दौरान अधिक आक्सीजन की आवश्यकता होती है।ऐसे मे व्यायाम से पूव भी चुकंदर का रस लें।

एनीमिया के लिए फायदेमंद- चुकंदर एनीमिया के उपचार में बहुत उपयोगी माना जाता है। यह शरीर में रक्त बनाने की प्रक्रिया में सहायक होता है। आयरन की प्रचुरता के कारण यह लाल रक्त कोशिकाओं को सक्रिय रखने की क्षमता को बढ़ा देता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और घाव भरने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

पाचन क्रिया- चुकंदर का जूस उल्टी, पीलिया, हैपेटाइटिस आदि के उपचार में लाभदायक होता है। इन बीमारियों में चुकंदर के जूस के साथ एक चमच नीबू का रस मिलाकर तरल भोजन के रूप में दिया जा सकता है। साथ ही गैसटिक व अल्सर के उपचार के दौरान नाश्ते से पहले एक गिलास चुकंदर के जूस में एक चमच शहद मिलाकर पीने से छुटकारा होता है।

कब्ज और बवासीर- - चुकंदर का नियमित सेवन करेंगे, तो कब्ज की शिकायत नहीं होगी। बवासीर के रोगियों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले एक गिलास या आधा गिलास जूस दवा का काम करता है।

रूप निखारेगा - रूसी हो जाए छूमंतर चुकंदर के रस (काढ़े) में थोड़ा-सा सिरका मिलाकर सिर में लगाएं। या फिर चुकंदर के पानी में अदरक के टुकड़े को भिगोकर रात में सिर की मालिश करें। सुबहबाल धो लें। रूसी से निजात मिलेगा।

त्वचा के लिए- चकुंदर की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह त्वचा के लिए अच्छा है। सफेद चुकंदर को पानी में उबाल कर छान लें। इस पानी को मुहांसों, फोड़- फुंसियों और जलन पर लगाएं, फायदा होगा। त्वचा की रौनक खो गई हो, तो इसका जूस और सलाद का सेवन त्वचा निखारने में मदद करेगा। sabhar : bhaskar.com

Read more

यहां खुलेआम चल रहे नशे के अड्डे, लड़के-लड़कियां बिताते हैं घंटों

0



नागपुर. युवाओं को लुभाते व बर्बादी की कगार पर पहुंचाते हुक्का पार्लर नये सिरे से आबाद होने लगे हैं। शहर में घोषित तौर पर कोई हुक्का पार्लर नहीं है। पुलिस व मनपा के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वे इन केंद्रों पर निगरानी रखे हुए हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है।

शहर का शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा, जहां हुक्का पार्लर न चल रहा हो। खुलेआम चल रहे नशे के इन अड्डों पर युवतियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। दैनिक भास्कर ने अंबाझरी क्षेत्र में एक काफी हाउस में चल रही हुक्काबाजी का जो नजारा देखा, वह काफी चौंकानेवाला था। पुलिस व मनपा अधिकारियों के दावों की पोल खोलते इन अड्डों पर असामाजिक तत्व भी पहुंचने लगे हैं।

गौरतलब है कि शहर में स्नूकर क्लब व पूल के अलावा कॉफी कंेद्र के नाम पर हुक्का पार्लर चल रहे हैं। सभी हुक्का पार्लर अवैध हैं। सरकार की ओर से ऐसे किसी भी कंेद्र को लाइसेंस जारी नहीं किया गया है, लेकिन अन्य नामों से चल रहे इन केंद्रों में युवाओं को लुभाने के तमाम इंतजाम किये गए हैं। विशेषकर महाविद्यालयीन युवक-युवतियां इन केंद्रों पर अधिक संख्या में नजर आते हैं।

युवाओं को एक डेढ़ घंटे तक कुर्सी व पर्दे की आड़ में समय गुजारने का मौका उपलब्ध कराया जाता है। इन केंद्रों के डार्क रूम युवक-युवतियों को लुभाते हैं। रूम में जगह पाने के लिए वे घंटे भर में 500 से अधिक रुपये खर्च करने को तैयार हो जाते हैं।

तंबाकू फ्लैवर के नाम पर ऐसे नशे उपलब्ध कराये जाते हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। बताया जाता है कि इन कंेद्रों पर चरस, हेरोइन के अलावा अन्य मादक पदार्थ आसानी से उपलब्ध होने लगे हैं। पता चला है कि दसवीं -बारहवीं कक्षा की परीक्षा दे चुके युवा भी इन दिनों इन कंेद्रों पर अधिक नजर आ रहे हैं।

ढीली पड़ी कार्रवाई

कुश कटारिया हत्याकांड के बाद शहर में हुक्का पार्लर चर्चा में आया था। खुलासा हुआ था कि हुक्के के शौक के लिए युवा आपराधिक कदम उठाने लगे हैं। कुश की हत्या का आरोपी पूर्व नागपुर के एक स्नूकर केंद्र में नियमित जाता था।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी इन केंद्रांे के बढ़ने पर चिंता जतायी थी। अदालत में भी नशा के केंद्रों का मामला पहुंचा था। बाद में शहर पुलिस ने छापामार कार्रवाई शुरू की थी। मनपा के खाद्य व औषधि विभाग ने कुछ केंद्रों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेजी थी।

लिहाजा कुछ दिनों तक ये केंद्र बंद रहे, लेकिन अब ये खुलेआम चलने लगे हैं। पूर्व नागपुर में ही देखें तो इस तरह के केंद्र सैकड़ों की तादाद में है। सेंट्रल एवेन्यू के कुछ होटलों के अलावा व्यावसायिक इमारतों में ऐसे केंद्रों की संख्या अधिक है।

अत्याधुनिक बाजार में इस तरह के केंद्र खुलेआम चल रहे हैं। सदर,धरमपेठ, अंबाझरी के हुक्का केंद्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं। देखा गया है कि हुक्का केंद्र में छापेमारी हो तो केवल 1200 रुपये का जुर्माना होता है। मामूली जुर्माने की परवाह नहीं करते हुए नशे के केंद्र चलाये जा रहे हैं।

नेता पुत्री भी पकड़ी गई थी

शहर के एक हुक्का पार्लर में पुलिस की छापेमारी के दौरान एक बड़े नेता की पुत्री भी पकड़ी गई थी। उसके बाद इन कंेद्रों पर छापेमारी बढ़ी थी। हुक्का पार्लर के शौक के चलते कुछ युवाओं के चेन स्नैचर बनने की भी खबर है।

रहती है नजर

हुक्का पार्लर की अनुमति नहीं है। जिन दुकानों में नशे की शिकायत मिलती है, वहां पुलिस कार्रवाई करती है। कार्रवाई के लिए अलग से दस्ता नहीं है। हर थाने को इन केंद्रों पर नजर रखने के निर्देश दिये गए हैं। -डॉ. रवींद्र कदम, अपर आयुक्त,अपराध शाखा, शहर पुलिस
 sabhar : bhaskar.com

Read more

शनिवार, 7 अप्रैल 2012

स्टेशन पर चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया नाबालिग का सौदा

0


रायपुर .स्टेशन रोड पर पुलिस ने दबिश देकर एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एक महिला नाबालिग युवती का सौदा करते पकड़ी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
महिला पुरानी बस्ती की सीमा सोनी पति राकेश सोनी है, जो पूर्व में भी सेक्स रैकेट में पकड़ी जा चुकी है। महिला एक 15 साल की नाबालिग को लेकर स्टेशन चौक पर सौदा करते खड़ी थी।
पुलिस का एक जवान सादी वर्दी में वहां पहुंचा और महिला से युवती के लिए दो हजार रुपए में सौदा किया। उसे फिर वह होटल की ओर ले जाने लगा और अचानक से पुलिस टीम ने दबिश देकर इस देह व्यापार का पर्दाफाश कर दिया। दोनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
sabhar ; bhaskar.com

Read more

मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

पति को मारने की दी थी सुपारी, हत्यारों ने महिला की ही इज़्ज़त लूटी

0



पोल्बा (हुगली).एक शादीशुदा महिला को पराए मर्द से प्यार की कीमत अपने पति की जान और अपनी इज़्ज़त गंवा कर चुकानी पड़ी। 39 साल की आरोपी महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या के लिए एक गैंग को घर बुलाया। गैंग ने न सिर्फ महिला की पति की हत्या की बल्कि उसके साथ गैंग रेप भी किया। यह वारदात 28 मार्च की रात कोलकाता से 60 किलोमीटर दूर पोल्बा के पटना गांव में हुई।


आरोपी महिला का 50 साल के पति कृष्ण चंद्र मल की गला रेत कर और कई बार चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद कातिलों ने घर का सामान इधर-उधर फेंक दिया ताकि यह डकैती का मामला लगे। कातिलों ने आरोपी महिला और उसके 14 साल के बेटे को बांध दिया। महिला के प्रेमी जिको पाल उर्फ पोटला ने पुलिस के सामने कुबूला है कि उसने हत्यारों को मल का घर दिखाया और वारदात के समय वहां मौजूद था। पोटला ने हत्यारों के गैंग को यह नहीं बताया था कि वह महिला से प्रेम करता है। इसलिए जब हत्यारे महिला के साथ गैंग रेप कर रहे थे, तब पोटला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। लेकिन महिला के 14 साल का बेटा कुशल मौके से भाग गया और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पोटला महिला से उम्र में 14 साल छोटा संपन्न किसान है।

पुलिस को इस मामले में तब शक हुआ जब मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ रेप की पुष्टि होने के बावजूद महिला बलात्कार की एफआईआर लिखवाने से आनाकानी कर रही थी। महिला के बेटे ने गांव वालों को बताया था कि उसकी मां के साथ गैंगरेप हुआ है। पोटला ने वारदात को अंजाम देने वाले चार हत्यारों को बेलगारिया नाम की जगह से पैसे देकर बुलाया था। आरोपी महिला उसके प्रेमी ने कृष्ण चंद्र की हत्या की साजिश रचने का जुर्म पुलिस के सामने कुबूल कर लिया है। इन दोनों को चारों हत्यारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। sabhar : bhaskar.com
 
 s

Read more

जानिए 13 साल का बच्चा क्यों बना एक दिन का पुलिस कमिश्रर

0


अहमदाबाद। शहर के शाहीबाग ए-वन ग्रीन स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाला अनिकेत परमार मंगलवार को एक दिन के लिए पुलिस ऑफिसर बना। स्कूल का टॉपर अनिकेत इन दिनों कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती है।


हाल ही में बीमार अनिकेत से ‘मेक अ विश’ नामक संस्था ने अस्पताल में मुलाकात कर उसकी इच्छा जानी थी। अनिकेत ने पुलिस ऑफिसर बनने की इच्छा जाहिर की थी। उसकी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए संस्था ने पुलिस विभाग से संपर्क किया था। पुलिस विभाग के सहयोग से अनिकेत की यह इच्छा पूरी हो गई।


शहर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर शमसेर सिंह इस बालक को मंगलवार सुबह पुलिस हेडक्वॉर्टर बुलाया। पुलिस की वर्दी में तैयार अनिकेत को कमिश्नर ऑफिस में सलामी के साथ लाया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने उसे सैल्यूट किया। मंगलवार सुबह अनिकेत को पुलिस जिप्सी से शाहीबाग पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस स्टेशन में मौजूद स्टाफ ने अनिकेत का स्वागत किया। इसके बाद अनिकेत ने पुलिस स्टेशन में बैठकर पुलिस कार्यप्रणाली को समझा।


गुजरात कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के जुनियर लेक्चचर डॉ. नितिन जोशी के बताए अनुसार अनिकेत ब्लास्ट एडवांस स्टेज में है।


इसलिए उसकी पुलिस ऑफिसर बनने की चाहत को पूरा करने में अस्पताल सहित पुलिस विभाग ने भी सहयोग दिया। मंगलवार की सुबह अनिकेत पुलिस की वर्दी, बूट और टोपी पहनकर पुलिस ऑफिसर बना और लगभग दो घंटों बाद उसे वापस अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
sabhar : bhaskar.com

देखें तस्वीरों में... (फोटोग्राफर : विजय सोनेजी)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Read more

मैडोना के कामोत्तेजक वीडियो देख यू-ट्यूब भी घबरा गया

0




पॉप जगत की जानी-मानी हस्ती मैडोना हमेशा अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार पॉप सांग वह गर्ल गोना वाइल्ड के कारण चर्चा में हैं।


गौरतलब है कि मैडोना का यह गाना बहुत ही कामोत्तेजक है। इस गाने के दृश्य इतने कामोत्तेजक है कि इस गीत के प्रोमो के लिए यू-ट्यूब ने आयु सीमा की बाध्यता लगा दी है। साथ ही प्रबंधको से इस वीडियो को काट-छांटकर नये सिरे से तैयार करने के लिए कहा गया है।


मैडोना अपने सांग का बचाव करती हुई कहती हैं कि इस वीडियो में एक लडकी के जंगली होने की बात की गई है और अगर कोई जंगली होगा तो उसे अपना और अपने कपडों का होश भला कहां रह जाएगा यह तो सोचने वाली बात है। sabhar : bhaskar.com

Read more

इंजीनियरिंग के इस बेमिसाल कमाल को देख रह जाएंगे दंग!

0





अगर आप इस ब्रिज पर है और आपको उंचाई से डर लगता है तो बेहतर है कि आप नीचे न देखें।


चीन में एक घाटी के ऊपर बने पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

पुल की जमीन से उंचाई 1102 फीट है।

पुल का नाम एज्हाई एक्स्ट्रा लार्ज सस्पेंशन ब्रिज रखा गया है। यह ब्रिज दुनिया का सबसे उंचा और सबसे लम्बा सुरंग से सुरंग पुल बन गया है।

इंजीनियरिंग की बेमिसाल उपलब्धि को दर्शाता इस पुल का काम अक्टूबर 2007 में शुरू हुआ था। हालांकि पुल का ज्यादातर काम पिछले साल के अंत में ही खत्म हुआ। पुल का निर्माण हुनान प्रान्त के जिशोऊ क्षेत्र में यातायात को कम करने के लिए किया गया है। शनिवार को इस पुल को आधिकारिक तौर पर खोला गया।

दो सुरंगों को जोड़ने वाला 3858 फीट लम्बे पुल से गुजरने के दौरान देहांग घाटी का नजारा लिया जा सकता है। चीन में घाटी को पार करने के लिए बनने वाला यह चौथा सस्पेंशन ब्रिज है। यह घाटी इतनी चौड़ी है कि ऐसा लगता है मानो यह दो पर्वत श्रंखलाओं को जोड़ रही हो।

रात में ब्रिज पर रौशनी के लिए 1888 लाइट्स जलाई जाती है। ब्रिज टू -वे (दो रास्ते) और चार लेन वाला मोटरमार्ग है। ब्रिज पर वाहनों की अधिकतम गति 50 मील प्रति घंटा निर्धारित की गई है। पैदल चलने वाले भी एक विशेष रास्ता पर चल सकते हैं। यह ब्रिज 64 किलोमीटर लम्बा जिशोऊ-चडोंग एक्सप्रेस वे का एक अहम् हिस्सा है। जिशोऊ-चडोंग एक्सप्रेस वे में 18 सुरंग हैं। ये सुरंग ही इस एक्सप्रेस वे के आधे रास्ते को कवर करते हैं।


उम्मीद की जा रही है कि ब्रिज के बनने से ट्राफिक जाम से निजात मिलेगी। पहाड़ी क्षेत्र में संकीर्ण,खड़ी और घुमावदार सड़कों होने के कारण ट्रैफिक जाम आम बात है। पुल की संरचना को 78 फीट चौड़े आधार द्वारा समर्थन दिया गया है।

गौरतलब है कि चीन में दुनिया का सबसे लम्बा दंयांग कुन्शन ग्रैंड ब्रिज है। यह पुल 100 मील से ज्यादा लम्बा है और दो साल पहले बन कर तैयार हुआ था। यह बीजिंग-शंघाई उच्च गति रेल को जोड़ता है।
sabhar : bhaskar.com
 
 
 
 

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv