Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

गुरुवार, 8 दिसंबर 2011

42 साल पहले बनाई थी भविष्य की कार, अब आई दुनिया के सामने

0




नई टेक्नोलॉजी प्रदर्शित करने के लिए कार निर्माता कॉन्सेप्ट कार बनाते हैं। इनमें से कुछ का निर्माण शुरू हो जाता है और कुछ पैक कर रख दी जाती हैं। कुछ भी हो दुनिया को भविष्य की एक झलक देखने को मिल जाती है।



ऐसी ही एक कार है ‘होल्डेन्स हरीकेन’। 42 साल पहले मेलबर्न में इसे प्रदर्शित किया गया था, अब एक बार फिर मेलबर्न मोटर शो में इसे देखा जा सकता है। इसमें जो टेक्नोलॉजी दिखाई गई थीं, वे आज कारों के लिए स्टैंडर्ड मानक बन गई हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, मैग्नेटिक जीपीएस सिस्टम, रियर-व्यू सीसीटीवी कैमरा और हाइड्रोलिक दरवाजे लगे हैं। हाइड्रोलिक प्लेट्स के जरिए पूरी छत ऊपर उठ जाती है।



जनरल मोटर्स का एक सब डिवीजन था होल्डेन। उन्होंने इस कार का इंजन भी भविष्य के लिहाज से बनाया था। इसमें 259 एचपी का 4.2 लीटर होल्डेन वी8 इंजन लगाया गया था।



कार में कम्फरट्रॉन एयर कंडीशनिंग सिस्टम और ऑटो-सीक रेडियो लगा था, जिसे बटन घुमाकर ट्यून नहीं करना पड़ता था। पाथफाइंडर जीपीएस सिस्टम में चमकता हुआ तीर ड्राइवर को बताता था कि किस तरफ मुड़ना है और एक बजर आने वाले दोराहे की चेतावनी देता था। sabhar: bhaskar.com
 
 
 
 
 
 

Read more

यह क्या..नौकरी के लिए अमेरिकी भी अपना देश छोड़ रहे हैं

0





आंकड़े हैं गवाह 
मौजूदा समय में तकरीबन 63 लाख अमेरिकी विदेश में या तो पढ़ाई कर रहे हैं अथवा वहां नौकरी कर रहे हैं, यह अपने-आप में है एक नया रिकॉर्ड
आर्थिक सुस्ती से पीछा छुड़ाने के लिए खासकर ब्राजील, रूस, चीन व लैटिन अमेरिका जाना पसंद कर रहे हैं अमेरिका के निवासी

इससे क्या मिलता है संकेत 
फिलहाल आर्थिक संकट के साथ-साथ 'ब्रेन ड्रेन' की समस्या से भी जूझ रहा है अमेरिका



अब तक 'ब्रेन गेन' पर निर्भर रहा है अमेरिका ताकि वह दुनिया भर में अपना सिक्का जमाए रखने के सपने को पूरा कर सके

बुरा हाल
अमेरिका में बेरोजगारी लंबे समय से तकरीबन 9 फीसदी के उच्च स्तर पर है विराजमान
अमेरिका में आर्थिक सुस्ती का कहर बदस्तूर जारी रहने के कारण लाखों अमेरिकी परिवारों का बजट गया है बिगड़
इन परिवारों को अपने देश में छाई आर्थिक सुस्ती के जल्द खत्म होने का भरोसा अब नहीं रह गया है

नौकरी पाने के लिए लोग आम तौर पर कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। इसके लिए अगर अपना शहर या राज्य छोडऩा पड़ जाए तो लोग उसके लिए भी तैयार हो जाते हैं। यही हाल अब अमेरिका के निवासियों का भी हो गया है। जी हां, अमेरिकी भी अब अच्छी नौकरी पाने के लिए अपना देश छोडऩे पर विवश हो गए हैं। यही नहीं, किसी और मुल्क में बिजनेस की अच्छी गुंजाइश नजर आने पर भी अमेरिकी अब अपना वतन छोड़ देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।



लंबी आर्थिक सुस्ती से उबरने में अमेरिकी सरकार के बार-बार नाकामयाब साबित होने से ही काफी निराश होकर वहां के वाशिंदे इस तरह का कठोर कदम उठा रहे हैं। इसका मतलब यही हुआ कि जिस तरह से बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को अच्छी नौकरी पाने के लिए अक्सर महानगरों का रुख करना पड़ता है, उसी तरह से अमेरिका के निवासियों को भी बढिय़ा नौकरी की तलाश में मजबूर होकर विदेश जाना पड़ रहा है।



ताजा आंकड़े इस बात के गवाह हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में यह जानकारी दी है कि मौजूदा समय में तकरीबन 63 लाख अमेरिकी विदेश में या तो पढ़ाई कर रहे हैं अथवा वहां नौकरी कर रहे हैं। यह अपने-आप में एक नया रिकॉर्ड है। ऐसे में अगर यह कहा जाए कि अमेरिका को फिलहाल 'ब्रेन ड्रेन' की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है, तो ऐसा कहना शायद गलत नहीं होगा।




यह निश्चित तौर पर अमेरिका के लिए भारी चिंता का विषय है। दरअसल, अमेरिका पिछले कई दशकों से दुनिया भर के अत्यंत प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षक सैलरी पैकेज वगैरह का प्रलोभन देकर अपने यहां बुलाता रहा है ताकि इस तरह के 'ब्रेन गेन' की बदौलत वह नए-नए उन्नत उत्पाद तैयार कर दुनिया भर में अपना सिक्का जमाए रखने के अमेरिकी ड्रीम को पूरा कर सके।



भारत समेत कई देशों में रहने वाले लोग भी अमेरिका में ही नौकरी करना और वहां बसना पसंद करते रहे हैं। वहीं, अब नौबत यह आ गई है कि बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली एवं महत्वाकांक्षी अमेरिकी बढिय़ा नौकरी की तलाश में विदेश का रुख कर रहे हैं ताकि आर्थिक सुस्ती के निराशाजनक माहौल से उन्हें निजात मिल सके।

यही नहीं, इस माहौल ने अमेरिका के उद्यमियों को भी भारी चिंता में डाल दिया है। आर्थिक सुस्ती से पीछा छुड़ाने के लिए अमेरिका के निवासी खासकर ब्राजील, रूस, चीन और लैटिन अमेरिका जाना पसंद क रहे हैं। जानी-मानी वेबसाइट 'एमएसएनबीसी.कॉम' में डाले गए एक खास लेख में इन बातों का जिक्र किया गया है।




इस लेख में यह भी बताया गया है कि आखिरकार यह नौबत क्यों आई है। एक बात तो यह है कि अमेरिका में बेरोजगारी लंबे समय से तकरीबन 9 फीसदी के उच्च स्तर पर विराजमान है। दूसरी बात यह है कि अमेरिका में आर्थिक सुस्ती का कहर बदस्तूर जारी रहने के कारण लाखों अमेरिकी परिवारों का बजट बिगड़ गया है। तीसरी बात यह है कि इन परिवारों को अपने देश में छाई आर्थिक सुस्ती के जल्द खत्म होने का भरोसा अब नहीं रह गया है।



इस वजह से अमेरिकी इकोनॉमी का आकर्षण अब काफी घट गया है। ऐसे में इस देश के ज्यादातर लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार उनके देश की अर्थव्यवस्था किस तरफ जा रही है? विदेश जाने वाले अमेरिकियों को यह पता है कि वहां जाने पर भाषा, संस्कृति, नौकरशाही वगैरह की बाधाएं आएंगी, लेकिन इसके बावजूद वे नौकरी करने के लिए विदेश जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। sabhar: bhaskar.com

Read more

पोर्न को मिले कानूनी अधिकार : पूनम पांडे

0




केंद्रीय दूरसंचार और मानव संसाधन एवं विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और याहू के अधिकारियों की एक बैठक बुलाकर कहा है कि धर्म से जुड़े लोगों, प्रतीकों के अलावा भारत के प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष जैसी राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ अपमानजनक सामग्री की निगरानी करें।
सिब्बल ने यह भी कहा कि निगरानी के लिए सिर्फ तकनीक पर निर्भर न रहें बल्कि इसके लिए लोगों को लगाएं। कपिल सिब्‍बल के इस बयान के बाद लोगों ने आपत्ति जताई है लोगों का कहना है कि यह उनके स्‍वतंत्रता का हनन है।
वहीं इन दिनों इंटरनेट पर लोगों की पहली पंसद बनी पूनम पांडे ने कहा है कि कपिल सिब्‍बल इतना कोलावरी डी क्‍यों ?हमलोग नए जमाने के लड़के लड़कियां हैं। यह जेनरेशन काफी मैच्‍योर हो गया है।
सच तो यह है कि भारत तेजी से विकास कर रहा है। ऐसे में पोर्न को भारत में कानूनी मान्‍यता मिलनी चाहिए।
पूनम के इस टिवट पर लोगों ने आपत्ति जताई तो पूनम ने कहा कि मेरे कहने का मतलब पोर्न ब्रॉडकास्टिंग से था। sabhar : bhaskar.com

Read more

पति की दरिंदगी कर देती है आत्मा तार-तार, कैसे करें औलाद को दुलार?

0






हांगकांग. ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने खुलासा किया कि 40 प्रतिशत महिलाएं जो बच्चे को जन्म देने के बाद अवसादग्रस्त हो जाती हैं इसके पीछे उनके पतियों द्वारा उनको दी जाने वाली शारीरिक और मानसिक प्रताडना जिम्मेदार होती है।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में मडरेक बच्चों के अनुसंधान संस्थान की हन्ना वूलहाउस ने कहा, बच्चों को जन्म देने के बाद अवसादग्रस्त होने वाली महिलाओं का इलाज करने वाले स्वास्थ्य विशेषग्यों को ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी महिलाओं के अवसादग्रस्त होने के पीछे उनके पतियों द्वारा उनके साथ की जाने वाली मानसिक और शारीरिक हिंसा भी जिम्मेदार हो सकती है।

वूलहाउस ने कहा कि ऐसी समस्याओं से जूझ रहे दम्पतियों को सलाह देकर या प्रताड़ित महिला को शरण देकर उनका इलाज किया जा सकता है।

इस खुलासे से पहले वूलहाउस ने पहली बार मां बनी 1,305 महिलाओं पर अपने साथियों के साथ अध्ययन किया और पाया कि बच्चे को जन्म देने के बारह महीने बाद लगभग 16 प्रतिशत महिलाओं में अवसाद की शिकायत पायी गयी।

अनुसंधान से यह भी स्पष्ट हुआ कि जिन लगभग 40 प्रतिशत महिलाओं में अवसाद के लक्षण दिखायी दिये उनके साथ उनके पतियों ने हिंसा की थी।

अध्ययन से यह भी पता चला कि अधिकतर महिलाओं में बच्चे को जन्म देने के छह माह बीत जाने के बाद अवसाद के लक्षण नजर आये। sabhar : bhaskar.com

 
 

Read more

आखिरकार कैटरीना ने माना, 'हां सलमान के साथ थे मेरे संबंध, वो मेरे...'

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आखिरकार कई बार खंडन करने के बाद स्वीकार कर ही लिया है कि वे और सलमान खान डेटिंग कर रहे थे।

एक मैगजीन को अपनी सफलता व रिश्तों के बारे में बताते हुए कैटरीना ने कहा कि सलमान खान के साथ उनके रिश्ते को लेकर वे बहुत सीरियस थीं। कपूर फैमिली के चश्मोचिराग रणबीर कपूर के साथ दो फिल्में करने के बाद उनका नाम जोड़ा जाने लगा। हालांकि रणबीर और कैट दोनों ने ही इससे इंकार कर दिया था।



इस बारे में कैटरीना ने कहा, "रणबीर के साथ डेटिंग की बातें महज अफवाहें थीं। हमने साथ में दो फिल्मों में काम किया जो हमारे लिए फायदेमंद रहीं। मैंने रिश्तों से अभी तक यही सिखा है कि यह बहुत अप्रत्याशित होते हैं।"

अभिनेताओं के बाद सबसे ज्यादा मांग वाली एक्ट्रेस कैटरीना ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अभी सिंगल हैं। कैटरीना कहती हैं, "अभी, मैं सिंगल हूं और मेरा मानना है कि इन बातों पर न तो आपका नियंत्रण होता है और न इनकी भविष्यवाणी कर सकते हैं। मैं एक होपलेस रोमांटिक पर्सन हूं। प्यार देने और विश्वास करने का नाम होता है।"

ऐसा लगता है कि कैटरीना एकबार फिर से सलमान खान कैम्प में वापसी करना चाहती हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो कैटरीना ही बेहतर बता सकती हैं।

वैसे फिलहाल कैट और सलमान फिल्म एक था टाइगर में साथ काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी आमिर और शाहरूख खान के साथ फिल्में पाइपलाइन में हैं। sabhar : bhaskar.com

Read more

बुधवार, 7 दिसंबर 2011

एक प्यार की कीमत छह अबॉर्शन, लंगर पर गुजारा और...

0


नई दिल्ली।। 20 साल की पूजा और 23 साल के राहुल के बीच 3 साल पहले प्यार हुआ। पूजा-राहुल के बीच रिश्ता दोनों के घरवालों को मंजूर नहीं था। घरवालों के खिलाफ जाकर 8 महीने पहले उन्होंने शादी की। लेकिन, इस सारे वाकये का खामियाजा पूजा को उठाना पड़ रहा है क्योंकि पूजा अब मां नहीं बन सकतीं।

3 साल में पूजा 6 बार प्रेगनेंट हुईं। लेकिन, घरवालों के विरोध के चलते वह इस हालत में नहीं थीं कि बच्चों को जन्म दे सकतीं। पूजा को 6 बार अबॉर्शन करवाना पड़ा। पूजा बताती हैं, ‘ हर बार मुझे जुड़वां बच्चे होने थे, लेकिन मुझे दुख है कि मैं उन्हें जन्म नहीं दे पाई क्योंकि हम इस हालत में नहीं थे। और अब मैं मां नहीं बन सकती। मुझे लगता है जैसे भगवान ने मुझे सजा दी है। ’ 

एक अंग्रेजी दैनिक में छपी खबर के मुताबिक पूजा-राहुल के बीच पहली नजर में ही प्यार हो गया था। पूजा कहती हैं, भगवान हमें मिलाना चाहते थे। ’ पूजा-राहुल के प्यार के बारे में जब दोनों के घरवालों को पता चला तो उन्होंने फटकारते हुए दोनों को अलग रहने को कहा।

इसके बाद पूजा-राहुल घर से भाग गए। घरवाले उन्हें किसी तरह वापस लाते और वे फिर भाग जाते। लव कमांडोज़ नाम के एक एनजीओ में शरण लिए पूजा बताती हैं, मेरी मां हार्ट अटैक की वजह से 3 साल पहले चल बसीं। इसके बाद मेरे पिता मेरी शादी जल्द से जल्द करवाना चाहते थे। लेकिन तभी मैं राहुल से मिली और मेरे लिए सब कुछ बदल गया। मैंने अपने पिता को राहुल के बारे में बताया, लेकिन वह नहीं माने। 17 जुलाई 2009 को मैंने पहली बार घर छोड़ा और उसके बाद मैं बार-बार राहुल के पास वापस जाती रही। ’ 

पूजा को इन मुश्किल हालात में भीख तक मांगनी पड़ी। पूजा बताती हैं, ‘ मुझे वह दिन याद है। जब मैंने पहली बार घर छोड़ा था तो मेरे पास एक पैसा तक नहीं था, लेकिन मेरा राहुल से बात करना बहुत जरूरी था। तब मैंने 15 रुपए मांगे थे जिससे कि मैं उसे फोन कर सकूं। ’ 

पूजा और राहुल को वे दिन भी अच्छे से याद हैं जो उन्होंने रेलवे स्टेशंस पर गुजारे थे। पूजा कहती हैं, ‘ करीब 2 महीने हम नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोए लेकिन हम कमजोर नहीं पड़े। ’ 

उन्होंने 8 महीने पहले शादी की। लेकिन, राहुल की मां ने पूजा को घर में नहीं घुसने दिया। पूजा राहुल की मां के बारे में बताती हैं, ‘ वह बहुत लालची हैं। वह चाहती थीं कि मैं अपने पिता के घर वापस जाऊं और शादी की रस्म पूरी करूं, जिससे वह दहेज की मांग कर सकें। मेरे पिता इस बात से संतुष्ट थे कि मैं राहुल के साथ खुश हूं लेकिन मेरी सास ने मुझे नहीं अपनाया। ’ 

Girl.jpg

कुछ दिन पहले दोनों शीशगंज गुरुद्वारे में लंगर पर गुजारा कर रहे थे। उसी बीच उन्होंने लव कमांडोज़ के बारे में पढ़ा और तुरंत उनसे संपर्क किया। लव कमांडोज़ के संस्थापक संजय सचदेवा ने बताया, ‘ उन्होंने कुछ दिन पहले हमसे संपर्क किया और हम उन्हें तब तक सपोर्ट करेंगे जब तक वे अपने पैरों पर खड़े नहीं हो जाते। हम चाहते हैं कि वे दोनों अपना ग्रैजुएशन पूरा करें और दुनिया के सामने खुद को साबित करें। हमने उनके लिए सब कुछ कपड़ा, खाना और रहने की जगह का इंतजाम किया है। ’ 

अब राहुल काम पर जाते हैं और पूजा अपना ग्रैजुएशन पूरा करने की सोच रही हैं, जिससे वह भी काम कर सकें। पूजा-राहुल अपने परिवार-रिश्तेदारों के पास वापस नहीं जाना चाहते।

लव कमांडोज से आप 9313784375 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Read more

सेक्स के अनुभव में लड़कों को पीछे छोड़ा:सर्वे

0


 में सेक्स शिक्षा हो या न हो, इस पर एक लंबी बहस लंबे समय से छिड़ी है.पश्चिमी सभ्यता और संस्कृति का तो प्राय: हर घर में समावेश हो ही गया है,पर जहाँ स्कूलों में सेक्स शिक्षा की बात उठती है, वहां आज भी देश के अधिकाँश लोग इसका विरोध करने लगते हैं.पर ये रिपोर्ट स्कूलों में सेक्स शिक्षा का विरोध करने वालों को एक बड़ा झटका दे सकती है.और ये रिपोर्ट  है भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा युवाओं के सेक्स रुझान पर कराये गए सर्वे पर आधारित जिसे स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने जारी किया है.
 भारत के छ: राज्यों, आंध्र प्रदेश, बिहार,झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु में कराये गए इस सर्वे में बहुत सी ऐसी बातें सामने आयी है जो भारतीय संस्कृति के बहुत ही तेजी से बदलने का संकेत देती हैं.मसलन शादी से पहले सेक्स तो भारतीय लड़कों में आम है ही,पर सर्वे की सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि १५ साल की उम्र तक विवाह से पूर्व सेक्स सम्बन्ध बनाने में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है.सर्वे के मुताबिक़ सेक्स के मामले में लड़कियां लड़कों से आगे निकल गयी है.
 सर्वे के अनुसार १५%  लड़कों और ४%  लड़कियों ने कबूल किया कि उन्होंने शादी से पहले सेक्स का अनुभव ले लिया है. फिर यहाँ भी चौंकाने वाली बात ये रही कि इनमें से २४% लड़कियों ने माना कि उन्होंने १५ साल की उम्र से पहले ही सेक्स का अनुभव ले लिया है, जबकि लड़कों का प्रतिशत सिर्फ ९ रहा, जिन्होंने यह माना कि उन्होंने सेक्स का अनुभव १५  साल से पहले लिया. निष्कर्ष के तौर पर भारत की संस्कृति में आमूलचूल परिवर्तन आ चुके हैं, और कच्ची उम्र के प्रेम व यौन सम्बन्ध को भले ही बहुत से लोग नकार दें पर सर्वे का नतीजा यह बता रहा है कि भारत में भी नाबालिग लड़कियां अपनी मर्जी से सेक्स के अनुभव ले रही हैं.  (मधेपुरा टाइम्स )

Read more

ये है शिर्डी के सांई बाबा का असली दुर्लभ फोटो, देखिए...

0





शिर्डी के सांई बाबा के भक्त दुनियाभर में फैले हैं। उनके फकीर स्वभाव और चमत्कारों की कई कथाएं है। सांई बाबा के भक्तों की संख्या काफी अधिक है। सभी भक्त बाबा के चित्र या मूर्ति अपने घरों में अवश्य ही रखते हैं। यहां देखिए शिर्डी के सांई बाबा का दुर्लभ और असली फोटो। ऐसा माना जाता है कि यह फोटो सांई का ही है।

सांई ने अपना पूरा जीवन जनसेवा में ही व्यतीत किया। वे हर पल दूसरों के दुख दर्द दूर करते रहे। बाबा के जन्म के संबंध में कोई सटीक उल्लेख नहीं मिलता है।  सांई के सारे चमत्कारों का रहस्य उनके सिद्धांतों में मिलता है, उन्होंने कुछ ऐसे सूत्र दिए हैं जिन्हें जीवन में उतारकर सफल हुआ जा सकता है। हमें उन सूत्रों को केवल गहराई से समझना होगा।

सांई बाबा के जीवन पर एक नजर डाली जाए तो समझ में आता है कि उनका पूरा जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित था। खुद शक्ति सम्पन्न होते हुए भी उन्होंने कभी अपने लिए शक्ति का उपयोग नहीं किया। सभी साधनों को जुटाने की क्षमता होते हुए भी वे हमेशा सादा जीवन जीते रहे और यही शिक्षा उन्होंने संसार को भी दी। सांई बाबा शिर्डी में एक सामान्य इंसान की भांति रहते थे। उनका पूरा जीवन ही हमें हमारे लिए आदर्श है, उनकी शिक्षाएं हमें एक ऐसा जीवन जीने की प्रेरणा देती है जिससे समाज में एकरूपता और शांति प्राप्त हो सकती है। 
 
sabhar :bhaskar.com

Read more

भारत से जंग लड़ेगा चीन? राष्‍ट्रपति ने कहा- तैयार रहे नौसेना

0



बीजिंग. दक्षिण चीन सागर में वर्चस्‍व को लेकर जारी विवाद के बीच चीन ने अपनी नौसेना को किसी भी जंग के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है। राष्‍ट्रपति हू जिंताओ ने कहा है कि चीन की नौसेना को जंग के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। जिंताओ के इस बयान पर अमेरिकी रक्षा मुख्‍यालय पेंटागन ने कहा है कि चीन को अपनी सुरक्षा करने का हक है।

बीजिंग में बुधवार को अमेरिका और चीन के वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों की सालाना बैठक भी हो रही है। हालांकि इस बैठक का मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि दोनों देशों के बीच किसी तरह की गलतफहमी नहीं है लेकिन इस बैठक से ऐन पहले जिंताओ ने सेना से कहा है कि उन्‍हें जंग के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

हू ने सैन्‍य अधिकारियों की बैठक में कहा कि नौसेना को अपनी क्षमताओं में तेजी से विकास करना होगा और राष्‍ट्रीय सुरक्षा में और योगदान के मद्देनजर जंग के लिए तैयारियां बढ़ानी होंगी। हालांकि राष्ट्रपति की टिप्पणी के आधिकारिक अनुवाद में 'युद्ध' शब्द का इस्तेमाल हुआ था लेकिन और जगह अनुवादों में 'सैन्य लड़ाई' और 'सैन्य संघर्ष' शब्द इस्तेमाल किए गए हैं। चीनी राष्‍ट्रपति के इस बयान को जानकार बेवजूद का मान रहे हैं और संभव है कि यह टिप्‍पणी दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव को देखते हुए की गई हो।

चीन ने हाल में अपने लिए पहला एयरक्राफ्ट कॅरियर खरीदा है और अपनी नौसेना की महत्‍वाकांक्षाओं को लेकर हमेशा मुखर रहा है। हालांकि इसकी असली ताकत थल सेना ही है और नौसेना के मामले में अमेरिका की तुलना में यह कमजोर है। चीन की थल सेना दुनिया में सबसे बड़ी है और इसमें 30 लाख लोग शामिल हैं। चीन ने बीते महीने के आखिर में ऐलान किया कि वो दक्षिण चीन सागर में जल्‍द ही बड़ा युद्धाभ्‍यास करेगा। हाल में चीन की सेना ने एक युद्धाभ्‍यास भी किया। इस युद्धाभ्‍यास में चेंगदू मिलिट्री एरिया कमांड और चीन की पीपल्‍स लिबरेशन आर्मी ने हिस्‍सा लिया ।

गौरतलब है कि चीनी राष्‍ट्रपति का बयान ऐसे समय आया है जब दक्षिण चीन सागर में वर्चस्‍व को लेकर पड़ोसी देशों के साथ तनाव बढ़ रहा है। इस मसले पर हाल में अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की टिप्‍पणी के बाद चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़े हैं। चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने दक्षिण चीन सागर में ‘बाहरी देशों’ की दखल का कड़ा विरोध किया है।

खनिज संसाधनों से भरपूर इस इलाके पर चीन अपनी संप्रभुता का दावा करता रहा है जबकि चीन के पड़ोसी वियतनाम, फि‍लिपींस, ताईवान, मलेशिया और ब्रुनेई अपने आसपास के समुद्री क्षेत्र में अपनी संप्रभुता का दावा करते हैं। फिलिपींस और वियतनाम इस इलाके में चीन की जरूरत से ज्‍यादा दखल का कई बार विरोध कर चुके हैं। भारत इस सागर में वियतनाम के साथ तेल की खोज में जुटा है जिसे लेकर चीन सख्‍त ऐतराज जताता रहा है। दक्षिणी चीन सागर में लगातार बढ़ रहे चीनी प्रभाव के बीच 19 दिसंबर को वॉशिंगटन में भारत, अमेरिका और जापान की त्रिपक्षीय वार्ता होने जा रही है। 
(फोटो कैप्शनःचीन की पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी की नौसेना की पनडुब्बियों ने दिसंबर की शुरुआत में साल भर की अपनी ट्रैनिंग का परीक्षण किया जिसके नतीजे संतोषजनक रहे। समुद्र में ट्रैनिंग करती इस चीनी पनडुब्बी की तस्वीर चीन की सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।)
 sabhar : bhaskar.com

 
 

Read more

दोस्तों के साथ मिल कर इंजीनियर पति ने बनाया पत्‍नी का सेक्‍स वीडियो

0




बैंगलुरु. पैसे
 के लिए कोई व्यक्ति कितना गिर सकता है इसका अंदाजा बैंगलुरु में मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष आई एक महिला डेंटिस्ट की शिकायत से लगता है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका इंजीनियर पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके सेक्स वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करके पैसे कमाने की साजिश रच रहा है। एक नामी अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी में तैनात इंजीनियर की पत्नी ने उस पर अपने दोस्तों के साथ जबरदस्ती सेक्स करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला ने पिछले हफ्ते मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश की गई इस शिकायत में अपने पति के 11 दोस्तों का नाम भी लिया है। सोमवार को इस शिकायत पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जननभारती पुलिस स्टेशन को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पीड़ित महिला की शादी आरोपी पति से पिछले साल 19 सितंबर को हुई थी। पेशे से डेंटिस्ट इस 29 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसके पति ने सेक्स क्रिया के पोर्न वीडियो बनाए और अब वो उन्हें इंटरनेट पर अपलोड करके पैसा कमाने की साजिश रच रहा है। शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे पता चला कि उसके पति के एक अन्य महिला से शारिरिक संबंध है। पीड़िता को सावित्रि नाम की महिला के साथ उसके पति की एक अर्धनग्न तस्वीर भी दिखाई गई। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति के कई अन्य महिलाओं से भी रिश्ते थे जिनके साथ अपने पति का आपत्तिजनक तस्वीरें उसने देखी हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी पति ने पीड़िता को अपने दोस्तों के साथ पोर्न फिल्में देखने के लिए मजबूर किया। मना करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। यही नहीं आरोपी पति अपने दोस्तों और महिला मित्रों को घर पर लाकर समूह सेक्स करने के लिए पीड़िता को मजबूर करता था। यही नहीं आरोपी अपनी पत्नी की न्यूड तस्वीरें अपने मित्रों को ईमेल भी करता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में ईमेल की प्रति भी लगाई है। शिकायत में पीड़िता ने यह भी कहा है कि उसका पति अपने मित्रों के साथ मिलकर उसके पोर्न वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करके पैसा कमाने का प्लान बना रहा है। फिलहाल कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और बैंगलुरु पुलिस पड़ताल कर रही है।  sabhaar : bhaskar.com
 
 

Read more

मंगलवार, 6 दिसंबर 2011

जुए की बाजी पर पूनम उतारेगी कपड़े

0





अब तक पूनम पांडे सिर्फ अपने वेबसाइट के माध्‍यम से स्ट्रिप करती थी लेकिन अब जुए की बाजी पर स्टिप करने को तैयार हैं।
दसअसल एक अमेरिकी मोबाइल गेमिंग कंपनी पूनम पांडे के साथ मिल कर एक स्ट्रिप पोकर गेम बनाने वाली है। इसकी पुष्टि करते हुए पूनम पांडे ने कहा , ‘ हां , मैंने एक अमेरिकी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है।
यह तीन पत्ती जैसा गेम है। इस खेल में पहले मेरा विडियो दिखेगा। फिर जैसे - जैसे प्लेयर एक - एक लेवल पार करते जाएंगे , मैं अपने कपड़े उतारती जाऊंगी।
मुझे इससे कोई एतराज नहीं लेकिन मैं ऐसा किस हद तक करूंगी , यह मैं आपको अभी नहीं बता सकती। ’ लेकिन वह लेवल सच में बहुत कठिन होगा जहां मैं अपने पूरे कपड़े उतारूंगी।
मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इतने हाई प्रोफाइल इंटरनैशनल गेमिंग के लिए यह मेरा पहला मौका है और इससे मैं पूरी दुनिया में अपने फैन्स तक आसानी से पहुंच सकूंगी। ’
पूनम के असिस्टेंट का कहना है कि यह जुए की तरह है। हालांकि इसमें पैसे नहीं लगाना होगा लेकिन इसमें पूनम को देखने की लालच बढ़ती जाएगी। sabhar : bhaskar.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv