Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 2 अगस्त 2023

हरियाणा में किसने लगाई आग? वीडियो सबूत आए सामने, देखें CCTV फुटेज

0

 

Wed. Aug 2nd, 2023 12:54:28
    हरियाणा में किसने लगाई आग? वीडियो सबूत आए सामने, देखें CCTV फुटेज

    हरियाणा में हिंसा के बाद तनाव का माहौल है और नूंह समेत 5 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं और स्कूल-कॉलेज के अलावा इंटरनेट बंद कर दिए गए हैं. इस बीच हरियाणा के मेवात में हुई हिंसा का Exclusive वीडियो Zee News के हाथ लगा है. हिंसा की CCTV फुटेज में साफ तोड़फोड़ दिख रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उग्र भीड़ तोड़फोड़ कर रही है और कितनी बड़ी संख्या में लोग पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं.

    नूंह साइबर थाने में तोड़फोड़ का वीडियो

    नूंह हिंसा (Nuh Violence) के दौरान साइबर थाने में तोड़फोड़ की CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें हिंसा के उपद्रवियों को साफ देखा जा सकता है. बता दें कि कल (31 जुलाई) नूंह में साइबर पुलिस स्टेशन (Nuh Cyber Police Station) के बाहर तोड़फोड़ हुई थी. हिंसा के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी.

    हिंसा जानबूझकर भड़काई गई: अनिल विज

    हरियाणा के मेवात में हुई हिंसा (Nuh Violence) के बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने बड़ा बयान दिया है और ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है कि हिंसा जानबूझकर भड़काई गई थी और किसी ने हिंसा की इंजीनियरिंग की है. उन्होंने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि ये वक्त राजनीति का नहीं है. वक्त आने पर राजनीति का भी जवाब देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इसको लेकर जांच जारी है और जांच के बाद दोषियों पर पर कार्रवाई होगी.

    हिंसा में 3 लोगों की मौत, करीब 45 लोग घायल

    हरियाणा के नूंह में सोमवार (31 जुलाई) को दंगाइयों ने शहर में हिंसक तांडव किया. उपद्रवियों ने इस दौरान गोलियां चलाईं, पत्थर फेंके और जगह-जगह आगजनी की. हिंसा में अब तक होमगार्ड के 2 जवानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 पुलिसकर्मी समेत करीब 45 लोग घायल हैं. हिंसा को लेकर अब तक 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई लोग हिरासत में लिए गए है. इसके अलावा वीडियो फुटेज या दूसरे माध्यमों से हिंसा करने वालों की पहचान की जा रही है. हिंसा के दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियों को आग के हवाले किया गया है, जिनकी गिनती जारी है.नूंह और सोहना के अलावा आसपास के जिलों में भारी संख्या में पुलिसबल के अलावा पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां तैनात कई गई हैं.

    SRN Info Soft Technology

    By SRN Info Soft Technology

    News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

     

     

     

    Read more

    मंगलवार, 1 अगस्त 2023

    ED की कार्रवाई पर सुशील मोदी का तेजस्वी पर हमला, कहा- बताएं करोड़ों के मालिक कैसे बने?

    0

     

    Wed. Aug 2nd, 2023 12:16:32
      ED की कार्रवाई पर सुशील मोदी का तेजस्वी पर हमला, कहा- बताएं करोड़ों के मालिक कैसे बने?

      पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार की करोड़ों रुपये की सम्पत्ति जब्त होने से जदयू नेतृत्व न केवल प्रसन्न है, बल्कि चाहता है कि राजद के प्रथम राजनीतिक परिवार के कुछ लोगों को जेल भेजने जैसी बड़ी कार्रवाई हो. यदि ऐसा हुआ तो नीतीश कुमार 2025 तक निष्कंटक राज करेंगे और डील के अनुसार उन्हें तेजस्वी यादव को सत्ता नहीं सौंपनी होगी.

      राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू लालू परिवार पर ईडी की कार्रवाई का विरोध केवल दिखावे के लिए कर रहा है. असल में इससे जदयू अध्यक्षा ललन सिंह खुश हैं, क्योंकि नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले की जांच के लिए उन्होंने ही पक्के सबूत उपलब्ध कराये थे. उन्होंने कहा कि यदि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जेल जाना पड़ा, तो जदयू के लिए राजद पर कब्जा करना आसान हो जाएगा.

      राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ईडी ने पुख्ता सबूत के आधार पर कानून के अनुसार सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की, लेकिन लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि वे लगभग 100 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक कैसे बने? उन्होंने कहा कि दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी वाला करोड़ों रुपये का बंगला (डी-1088) एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का रजिस्टर्ड आफिस था. तेजस्वी यादव मात्र 4 लाख रुपये में इस कंपनी और उसके कार्यालय भवन के मालिक बन गए.

      राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इसी कंपनी (ए.बी एक्सपोर्ट) के माध्यम से रेलवे में नौकरी पाने के लिए लिखवायी गई जमीन लालू परिवार तक पहुंची. उन्होंने कहा कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी पाने के बदले हृदयानंद चौधरी ने पटना की अपनी 70 लाख की सम्पत्ति राबड़ी देवी और हेमा यादव को गिफ्ट कर दी. क्या यह सही नहीं है?

      SRN Info Soft Technology

      By SRN Info Soft Technology

      News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

       

       

       

      Read more

      Ads

       
      Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv