Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

आठ महीने के बेटे को बेचा iphone, कपल को रील बनाते देख मां गिरफ्तार

0

iPhone खरीदने के लिए बेच दिया 8 महीने का बच्चा, अब Insta पर Reels बना रहे मां-बाप 

Fri. Jul 28th, 2023 16:07:27
    आठ महीने के बेटे को बेचा iphone, कपल को रील बनाते देख मां गिरफ्तार

    आईफोन खरीदने के लालच में मां-बाप ने आठ महीने के बेटे को ही बेच दिया। दंपती महंगे फोन से बढ़िया रील बनाना चाहता था। मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना का है। पुलिस ने बताया कि बच्चे को बेचे जाने की खबर मिलते ही मां को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उसके पति की तलाश कर रही है।

    पुलिस के मुताबिक, दंपती पानीहाटी का रहने वाला है। उसके लिए दो वक्त की रोटी भी जुटा पाना एक बड़ी बात थी। जब लोगों ने अचानक उनके हाथ में महंगा स्मार्टफोन देखा तो उन्हें ये बात हजम नहीं हुई। आरोपी महिला रील बनाने के लिए कई जगह की यात्रा कर रही थी। इससे भी लोगों को शक गहरा गया। पड़ोसियों ने गौर किया तो पता चला कि बच्चा कई दिनों से लापता है। इसके बाद उन्होंने दंपती से पूछा कि आपका बच्चा कहां है तो वे बताना नहीं चाह रहे थे, लेकिन दबाव डालने पर उन्होंने बताया कि पैसों की खातिर बच्चा किसी अन्य दंपती को बेच दिया है।

    ससुर से हुआ विवाद
    पुलिस ने खरदाह से बच्चे को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के ससुर कनाई चौधरी लंबे समय से पानीहाटी गांधीनगर में रह रहे हैं। उनका इकलौता बेटा जयदेव और बहू साथी कनाई के साथ ही रहते हैं। जयदेव और उसकी पत्नी साथी की सात साल की एक बेटी भी है। बीते शनिवार को कनाई की बहू साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद मारपीट में बदल गया और पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा।

    विवाद के बाद नहीं दिखा बच्चा
    पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस घटना के बाद बच्चा दिखाई नहीं दे रहा था। आरोपी महिला के पास अचानक एक महंगा मोबाइल आ गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने कहा कि दंपती अक्सर घर पर नशा भी करता था।

    SRN Info Soft Technology

    By SRN Info Soft Technology

    News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

     

     

     

    Read more

    NEET SS 2023 Registration: नीट एसएस के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण

    0

     


    NEET SS 2023 Registration: नीट एसएस के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण

    एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 27 Jul 2023 08:30 PM IST
    विज्ञ
    NEET SS 2023 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-सुपर स्पेशलिटी 2023 (NEET SS 2023) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

    Read more

    Ads

     
    Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv