Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

राष्ट्रीय मणिपुर जाएंगे I.N.D.I.A के सांसद, 30 जुलाई को कर सकते हैं

0

Manipur Violence: मणिपुर दौरे पर जाएंगे विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के सांसद, हिंसा प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा 

Thu. Jul 27th, 2023 21:10:46

vartatv

    मणिपुर जाएंगे I.N.D.I.A के सांसद, 30 जुलाई को कर सकते हैं हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा

    SRN Info Soft Technology

    BySRN Info Soft Technology

     JUL 27, 2023
    मणिपुर जाएंगे I.N.D.I.A के सांसद, 30 जुलाई को कर सकते हैं हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा

    मणिपुर के मुद्दे पर सदन में खूब हंगामा चल रहा है। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री से मणिपुर पर संसद में बयान देने की मांग कर रहा है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आ रही है कि 26 राजनीतिक पार्टियों वाले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसद 29-30 जुलाई को हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने बताया कि 20 से अधिक सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह के अंत में मणिपुर का दौरा करेगा और राज्य की स्थिति का जायजा लेगा। टैगोर ने कहा कि विपक्षी सांसद काफी समय से हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करना चाहते थे लेकिन वहां के हालात को देखते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी गई। राहुल गांधी ने बीते दिनों मणिपुर का दौरा किया था।

    संजय राउत बोले- मणिपुर जल रहा है
    वहीं मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। शिवसेना (उद्धव) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘बीते आठ दिनों से विभिन्न राजनीतिक पार्टियां पीएम मोदी का ध्यान मणिपुर के मुद्दे की तरफ लाने की कोशिश कर रही हैं। प्रधानमंत्री को इस पर बोलना चाहिए।’ संजय राउत ने कहा कि ‘यह राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। मणिपुर जल रहा है और लोग मर रहे हैं। मणिपुर की आग अन्य राज्यों में भी फैल सकती है। हम प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हैं कि वह आगे आकर इस मुद्दे पर बोलें। हम उन्हें जवाब नहीं देंगे और सिर्फ उनकी बात सुनेंगे।’

    ‘संसद का अपमान कर रहे प्रधानमंत्री’
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘सदन में कामकाज हो रहा है। हम मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और बयान जारी करें लेकिन वह राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं और राजस्थान में प्रचार में जुटे हैं। इसका मतलब है कि उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। वह लोकतंत्र और संविधान को बचाना नहीं चाहते। वह संसद का अपमान कर रहे हैं।’

    विदेश मंत्री ने I.N.D.I.A पर उठाए सवाल
    बता दें कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A संसद के मानसून सत्र में एकजुट होकर मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। हालांकि सरकार द्वारा विपक्षी गठबंधन को जवाब भी दिया जा रहा है। गुरुवार को राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘आप अपने आप को INDIA कहते हैं लेकिन आप इंडिया के राष्ट्रीय हितों के बारे में सुनना ही नहीं चाहते, तब आप किस तरह के इंडिया हैं? आप एक ऐसा इंडिया हैं, जो राष्ट्रीय हितों को बलिदान कर रहा है, यह इंडिया नहीं है।’

    करीब तीन महीने से जारी हिंसा
    मणिपुर में बीती तीन मई को जातीय हिंसा की शुरुआत हुई थी। मणिपुर के मैतई समुदाय द्वारा जनजातीय आरक्षण देने की मांग से हिंसा की शुरुआत हुई थी, जिसमें अभी तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले ही मणिपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोगों की भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही थी। महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा देखा गया। विपक्ष भी इसी मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है।

    Post navigation

    By SRN Info Soft Technology

    News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

    RELATED POST

    संसद में हंगामे पर जयशंकर नाराज, बोले- ‘बुरा लगा कि विपक्ष सुनने को तैयार नहीं

    Gadar 2: ट्रेलर लॉन्च पर सकीना बनकर पहुंचीं अमीषा पटेल, सनी के तारा सिंह लुक को मिली जोरदार तालियां

    मोदी के कार्यक्रम से गहलोत का भाषण हटाने के आरोप पर PMO

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

     

     

     

    YOU MISSED

    संसद में हंगामे पर जयशंकर नाराज, बोले- ‘बुरा लगा कि विपक्ष सुनने को तैयार नहीं

    Gadar 2: ट्रेलर लॉन्च पर सकीना बनकर पहुंचीं अमीषा पटेल, सनी के तारा सिंह लुक को मिली जोरदार तालियां

    मणिपुर जाएंगे I.N.D.I.A के सांसद, 30 जुलाई को कर सकते हैं हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा

    मोदी के कार्यक्रम से गहलोत का भाषण हटाने के आरोप पर PMO

    vartatv

    Read more

    सपा नेता की हत्या, आठ साल पहले जलाने की कोशिश, अब सिर काटकर मार डाला

    0

     

    Thu. Jul 27th, 2023 21:21:54
      सपा नेता की हत्या, आठ साल पहले जलाने की कोशिश, अब सिर काटकर मार डाला

      शाहजहांपुर में मकान के विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष खालिदा बेगम (30) की उसके पति व ससुरालियों ने गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। दिनदहाड़े हत्या के बाद एसपी अशोक मीणा, एएसपी सुधीर जायसवाल मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

      थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना स्थित शांतिपुरम कॉलोनी निवासी रकीम से खालिदा बेगम का 13 साल पहले निकाह हुआ था। खालिदा के भाई शाहनवाज का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे थे। वे बहन को घर में नहीं रखना चाहते थे। 22 दिन पहले भी विवाद होने पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

      इसी के चलते एक महीने से वह अपने मायके में रह रहीं थीं। बुधवार को खालिदा को ससुराल वालों ने मकान के झगड़े का फैसला करने के लिए बुलाया था। इसी बीच उसकी गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी और आरोपी भाग गए। चीख-पुकार होने पर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो खालिदा का शव मिला।

      सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अशोक मीणा ने भी मौका-मुआयना किया। मृतका के भाई शाहनवाज ने बहनोई रकीम, उसके भाई नदीम, नवील, मुस्तकीम, सास उम्मती, ससुर सोहराब, ननद फातिमा के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

      शाहजहांपुर में निकाह के बाद से ही खालिदा बेगम और उनके ससुराल वालों के बीच विवाद शुरू हो गया था। ससुराल वाले किसी कीमत पर उन्हें घर में नहीं रखना चाहते थे जबकि खालिदा ससुराल में ही रहना चाहती थीं। आठ साल पहले भी ससुराल के लोगों ने खालिदा को जलाकर मारने की कोशिश की थी लेकिन 70 प्रतिशत जलने के बावजूद उनकी जान बच गई थी।

      भाई शाहनवाज ने बताया कि पति रकीम पहले ट्रक चलाता था। शादी के कुछ समय के बाद उसने यह काम छोड़कर मजदूरी शुरू कर दी। 22 दिन पहले रकीम और उसकी मां ने खालिदा, शाहनवाज तथा उनके मामा के खिलाफ सदर थाने में मारपीट की तहरीर दी थी। बाद में समझौता कर लिया। आए दिन होने वाले विवाद के चलते खालिदा करीब एक महीने से अपने घर पर रह रही थीं।

      बुधवार को रकीम अपनी ससुराल पहुंचा। शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि इससे पहले मंगलवार रात में ससुराल से खालिदा के पास फोन कॉल पहुंची। इसमें खालिदा को बुधवार दोपहर को बुलाकर ले जाने के बाद मकान में रहने देने और विवाद न करने का झांसा दिया गया। बुधवार दोपहर दो बजे खालिदा को लेकर रकीम ससुराल पहुंच गया।

      माना जा रहा है कि ससुराल पहुंचते ही खालिदा से उन लोगों का झगड़ा शुरू हो गया। करीब तीन बजे आरोपियों ने पीटने के बाद खालिदा की गर्दन पर गड़ासे से वार कर हत्या कर दी। उनके दोनों हाथों पर भी गड़ासे से वार के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि खालिदा की हत्या पूरी योजना बनाकर की गई, क्योंकि रकीम केवल उन्हें ही लेकर घर गया। बेटे फैजान (12) को ननिहाल में ही छोड़ गया था। हत्या की सूचना आने के बाद शाहनवाज भी अपने दोस्तों के साथ सबसे पहले पहुंचा।

      खालिदा ने किया संघर्ष, पर पड़ गई कमजोर
      घटनास्थल की स्थिति को देखकर लग रहा है कि खालिदा ने काफी संघर्ष किया। घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। खालिदा के शव को देखकर प्रतीत हो रहा कि एक वार से ही उनके गले की नस कट गई। शव के आसपास की दीवारों पर भी खून के छींटे मिले हैं।

      हत्या के बाद मोहल्ले में सनसनी
      हत्या के दौरान चीख-पुकार होने पर ससुराल के लोग मौके से भाग गए। पहले तो पति-पत्नी के बीच का विवाद समझकर पड़ोसियों ने हस्तक्षेप नहीं किया लेकिन थोड़ी देर में चीखें बंद होने और घर का दरवाजा खुला देखकर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद हिम्मत कर कुछ लोग अंदर गए तो नल के पास शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

      29 जून को बनीं थी महानगर अध्यक्ष
      खालिदा बेगम राजनीति में काफी सक्रिय रहती थीं। 29 जून को ही वह समाजवादी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष बनी थीं। जिलाध्यक्ष स्नेहा गुप्ता के साथ उनके नाम की घोषणा की गई थी। दो दिन पहले मणिपुर की घटना के विरोध में कैंडल मार्च में खालिदा बेगम ने कई महिलाओं के साथ शिरकत की थी।

      आए दिन के विवाद के चलते राजनीति में आईं
      13 साल से खालिदा ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान थीं। आए दिन उन्हें परेशान किया जाता था। आए दिन के विवाद के चलते खालिदा ने राजनीति की ओर रुख किया था। महिलाओं को पार्टी में जोड़ा तो उन्हें महानगर अध्यक्ष बनने का मौका भी मिल गया था।

      परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
      शाकिर खां की बेटी खालिदा का एक भाई शाहनवाज है। विवाहित बड़ी बहन आबिदा सूरत में रहती हैं। खालिदा को शादी के बाद अधिकतर समय अपने मायके में गुजारना पड़ा। उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। खालिदा के 12 साल के बेटे फैजान ने बताया कि मां और पिता में रोजाना ही झगड़ा होता था।

      तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी के नेतृत्व में दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

      SRN Info Soft Technology

      By SRN Info Soft Technology

      News Post Agency Call- 9411668535 www.srninfosoft.com

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

       

       

       

      Read more

      Ads

       
      Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv