Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शनिवार, 21 सितंबर 2013

ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी

0

SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी

पौराणिक काल की एक कहानी में नचिकेता और यमराज का प्रसंग मिलता है। कथा के मुताबिक, ऋषि बाजश्रवा ने अपने पुत्र नचिकेता को गुस्से में यमराज को सौंप दिया। यमराज ने नचिकेता को यमलोक से जाने के लिए कहा, लेकिन नचिकेता ने जाने से मना किया। नचिकेता ने यमराज से तीन वर मांगे, जिसमें एक वरदान में उन्होंने पूछा कि इंसान की मृत्यु क्यों होती है। इस कठिन सवाल का जवाब भी यमराज नहीं देना चाहते थे, लेकिन बालक नचिकेता की जिद करने पर उन्होंने यह गूढ़ रहस्य खोला।

पौराणिक काल की यह कहानी मौत के बाद इंसान की मृत्युलोक पर वापसी की कोई राह नहीं दिखाती है। जो जन्मा है वह एक दिन जरूर मरेगा। बाइबल में ईसा मसीह अपनी मौत के दो दिन बाद दोबारा जी उठे थे। लोगों का कहना है कि वे ईश्वर के पुत्र थे ना कि कोई आम इंसान। इसके बावजूद हमारे आसपास कुछ ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिलती हैं, जिसमें कई लोग मरने के बाद पुन: जी उठे।

हाल ही में एक वेबसाइट ने दस ऐसी कहानियों की सूची जारी की है। इसमें इंसान मरने के बाद फिर से जिंदा हो गया। कई मामले ऐसे थे, जिनमें मृत व्यक्ति अंतिम संस्कार के आखिरी पलों में जी उठा। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ कहानियों पर..

SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी

कोई भी नहीं चाहेगा कि जब वह किचन में जाए तो उसकी मृत दादी खाना बनाती दिखे। दरअसल एक चीनी परिवार के साथ कुछ ऐसा ही वाकया हुआ, जब ली जियूफेंग अपनी मौत के छह दिन बाद अपने ताबूत बाहर निकल आईं। जियूफेंग 95 वर्ष की उम्र में अपने बेडरूम में मृत पाई गईं थीं।

सिर में चोट लगने से जियूफेंग की मौत हुई थी। अंतिम संस्कार से एक दिन पहले घरवाले उस वक्त दंग रह गए, जब उन्हें ताबूत से लाश गायब मिली। गायब लाश को ढूंढते हुए घरवाले और रिश्तेदार किचन में पहुंचे, तो वहां जियूफिंग स्टूल पर खड़े होकर खाना बना रही थीं।

बाद में जियूफिंग ने घरवालों को बताया, "मैं लंबे समय के लिए सो गई थी। जागने के बाद मुझे काफी भूख लग रही, तो मैं किचन में खाना बनाने लगी।" 

SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी

जिम्बाब्वे में एक वेश्या अपने क्लाइंट के साथ सेक्स करते हुए मर गई, लेकिन ताबूत में रखने के दौरान वह जीवित हो उठी। यह घटना बुलावायो की है। दरअसल वेश्यावृत्ति करने वाली यह महिला मेनर होटल में अपने क्लाइंट के साथ सेक्स कर रही थी और तभी उसकी मौत हो गई। इस घटना से सहमे क्लाइंट ने पुलिस को फोन किया। कुछ ही देर में चिकित्सकों की एक टीम वहां पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। लेकिन जैसे ही वे मृत महिला को ताबूत में रखने लगे, महिला जीवित हो उठी। स्थानीय न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक जीवित होते ही महिला चिल्लाने लगी। वह कह रही थी, "तुम मुझे मारना चाहते हो...तुम मुझे मारना चाहते हो।"

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बुलावायो 24न्यूज को बताया, "यह घटना पूरी फिल्मी थी। लोग अलग-अलग दिशा में भाग रहे थे। यह बहुत ही डरावना दृश्य था क्योंकि सभी को यकीन हो चुका था कि वह मर चुकी है। निश्चित ही चमत्कार हुआ था।

SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी

एक महिला दो बार मरने के बाद भी जीवित हो उठी। रूस में रहने वाली 61 वर्षीय ल्यूमिला को डॉक्टरों द्वारा दो बार मृत घोषित किया गया था, लेकिन हर बार उन्होंने मौत को मात दे दी। ल्यूमिला स्टेब्लिस्काया इस दौरान तीन दिनों तक शून्य से कम तापमान वाले मुर्दाघर में लाशों के बीच रहीं।
 SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी
दक्षिण अफ्रीका का एक मृत व्यक्ति उस समय जी उठा, जब उसे मुर्दाघर के फ्रिज में रखा गया था। इस व्यक्ति की मौत अस्थमा के कारण हुई थी और 21 घंटे बाद वह फिर से जी उठा।

मुर्दाघर के मालिक अयांडा मकोलो के मुताबिक उन्होंने एक परिवार की सूचना के बाद मृतक की लाश लेने के लिए स्टाफ को भेजा। एक दिन बाद जब उनके स्टाफ ने लाश को फ्रीजर में रखा, तो उसमें से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

अयांडा ने इस घटना के बारे में बताया, "मुझे इस घटना पर विश्वास नहीं होता। मैं भी डर गया था, लेकिन वहां मेरे स्टाफ मेंबर्स मौजूद थे और उनके सामने मुझे निडर बने रहना था। मैंने पुलिस को बुलाया। जैसे ही पुलिस आई तो हमने एक साथ जाकर फ्रीजर खोला। उसमें से लाश की जगह जीवित व्यक्ति निकला।"

बाद में उसे नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर्स ने उसकी स्थिति सामान्य बताई।
SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी
लुज मिलाग्रोस - एक नाम जिसका हिंदी में मतलब है, 'चमत्कारी रोशनी'। यह एक साल की बच्ची का नाम है, जिसकी कहानी अनोखी है। समय से तीन महीने पहले पैदा हुई इस बच्ची में जीवित होने का कोई भी लक्षण नहीं था। पैदा होते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करके मुर्दाघर भेज दिया। तकरीबन 12 घंटे बाद ताबूत के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वह बर्फ की तरह ठंडी, लेकिन ज़िंदा थी। बाद में इस बच्ची के माता-पिता ने उसका नाम लुज मिलाग्रोस रखा।
SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी
एक महिला, जिसे मृत घोषित कर दिया गया था, जब उसे प्लास्टिक में लपेटकर मुर्दाघर में भेजा गया, तो वह उसकी सांसें चलने लगीं। खबरों के मुताबिक, ब्राजील में रहने वाली 60 वर्षीय इस महिला की पल्मोनरी इन्फेक्शन के कारण एक अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद उसे प्लास्टिक बैग में लपेटकर मुर्दाघर भेज दिया गया। लेकिन जब उसकी बेटी रोसनगेला कैलेस्ट्रीनो अपनी मां को आखिरी आलिंगन देने पहुंची, तब आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटी। अचानक महिला ज़िंदा हो उठी। शुरुआत में डॉक्टरों को यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में उन्हें मालूम चला कि महिला पूरी तरह मृत नहीं हुई थी। डॉक्टरों ने तुरंत उसे मुर्दाघर से निकालकर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा।
SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी

ब्राजील के उत्तरी बेलेम इलाके में एक दो साल के बच्चे केल्विन को निमोनिया हो गया था। इलाज के लिए बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| उसका मृत शरीर लेकर परिजन वापस आ गए| जब उसे अंतिम संस्कार के लिए ताबूत पर लिटाया गया तभी अचानक वह उठ बैठा और अपने पिता से पानी मांगने लगा यह देख वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, लेकिन कुछ देर बाद यह खुशी फिर से गम में बदल गई| केल्विन दुबारा ताबूत पर लेट गया और फिर से मर गया।

केल्विन के पिता एंटोनियो ने कहा, "जब केल्विन ताबूत पर उठकर बैठा तो हमें लगा कि भगवान की दुआ से हमें बेटा वापस मिल गया। मुझसे पानी भी मांगा। हम बहुत खुश थे, लेकिन तभी वह वापस लेट गया और उसकी सांसें बंद हो गईं। थोड़ी देर तक तो इंतज़ार करते रहे लेकिन वह दोबारा नहीं उठा। इसके बाद एंटोनियो अपने बेटे को लेकर फिर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी सांसे अब पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।" यह पिछले साल की घटना है।

SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी

49 वर्षीय फिगिल्यू मुखाफेज्यानोव को डॉक्टरों ने ग़लती से मृत घोषित कर दिया था। लेकिन कुछ ही घंटों में वह फिर से जी उठी। यह जानकर फिगिल्यू चिल्लाने लगी कि उसके रिश्तेदार कुछ ही देर में उसे जलाने वाले थे। रूस के कजन में रहने वाली इस महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस बार वाकई में उसकी मौत हो गई थी।
SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी

पश्चिमी वर्जीनिया में रहने वाली वाल थॉमस को डॉक्टर्स चमत्कार कहते हैं। डॉक्टरों को भी यकीन नहीं है कि वह जीवित कैसे है। थॉमस को दो बार दिल का दौरा आया 17 घंटों तक उसका ब्रेन डेड रहा। उसकी पल्स भी पूरी तरह रुक चुकी थी। थॉमस को अस्पताल लाया गया, जहां उसे एक खास लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। इस मेडिकल सिस्टम में हाइपोथर्मिया के मरीज को रखा जाता है। 24 घंटों तक थॉमस के शरीर को गर्मी पहुंचाई गई। लेकिन इसके बावजूद उसके शरीर में कोई बदलाव नहीं हुए। जब थॉमस के घरवाले उसे मुर्दाघर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी वह जीवित हो उठी और बातें करने लगी।

SCARY: ताबूत से निकली और किचन में खाना बनाने लगी DEAD दादी

जिम्बाब्वे निवासी 34 वर्षीय ब्रिटन डामा जेंथ भी मौत के बाद जीवित हो उठे थे। sabhar : bhaskar.com

Read more

डॉक्‍टर का अदभुत कारनामा: फिर से उगाई कटी हुई उंगली

0

डॉक्‍टर का अदभुत कारनामा: फिर से उगाई कटी हुई उंगली

डेलरे बीच (मायामी) : अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के सुदूर दक्षिणी महानगर मायामी के डेरले बीच में एक चिकित्सक ने चिकित्सा के क्षेत्र में अनोखा कारनामा कर दिखाया है। चिकित्सक यूगेनियो रॉड्रिग्ज ने एक अनोखी पद्धति का उपयोग कर एक मनुष्य के हाथ की कट गई उंगली को फिर से सफलतापूर्वक उगा दिया। 

एक अमेरिकी समाचार चैनल ने रॉड्रिग्ज के हवाले से बताया कि 33 वर्षीय पॉल हेल्पर्न अपनी कटी हुई उंगली एक चैन लगे पॉलीथीन में रखकर उनके पास उपचार के लिए आया। हेल्पर्न की बीमा कंपनी चाहती थी कि उसकी बची हुई उंगली भी काट दी जाए, जबकि रॉड्रिग्ज उसकी उंगली फिर से उगाने के लिए एक नई पद्धति का इस्तेमाल करना चाहते थे। 

अपने घोड़े को खाना खिलाते हुए हेल्पर्न के घोड़े ने उनकी उंगली ही चबा ली थी। रॉड्रिग्ज ने बताया कि हेल्पर्न जल्द से जल्द से अपनी उंगली का उपचार चाहता था। रॉड्रिग्ज ने बिना किसी चीरफाड़ के हेल्पर्न की उंगली को फिर से उगाने की बात कही। 

रॉड्रिग्ज ने बताया कि वास्तव में इस पद्धति का इससे पहले कभी प्रयोग नहीं किया गया। रॉड्रिग्ज ने सुअर के मूत्राशय के ऊतकों के इस्तेमाल से हेल्पर्न की कटी हुई उंगली का नमूना तैयार किया और उसे हेल्पर्न की उंगली के कटे हिस्से पर जोड़ दिया। रॉड्रिग्ज बताते हैं कि यह बहुत प्रभावी साबित हुआ। उन्होंने बताया कि उंगली की कोशिकाएं, हड्डियां, नर्म ऊतक और यहां तक नाखून भी अपने पहले वाले स्वरूप में विकसित हो गए। किसी रोगी को ठीक होते देखना वास्तव में बहुत अच्छा लगता है। जख्मों का उपचार करना मेरा जुनून है। उपचार के दौरान नए परिणाम देखना बेहद लुभावना होता है। 

हेल्पर्न ने कहा कि मैं इसके लिए बेहद शुक्रगुजार हूं। यह अद्भुत है। मुझे लगता है कि भविष्य में इस तकनीक के कई अन्य प्रयोग भी हो सकते हैं। (एजेंसी) sabhar :http://zeenews.india.com/

Read more

अपने ही ख़िलाफ़ सीबीआई जांच की मांग!

0

सुनिल कुमार

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव सुनिल कुमार ने अपने ही ख़िलाफ़ सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह को इस आशय का पत्र लिखा है.
सुनिल कुमार के इस पत्र की राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में ख़ूब चर्चा है.
असल में कोरबा के एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव सुनिल कुमार, अपर मुख्य सचिव डीएस मिश्रा और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की प्रबंध संचालक रहीं आर संगीता के ख़िलाफ़ कथित भ्रष्टाचार की शिकायत की थी.
केंद्र के मुख्य सतर्कता आयुक्त से की गई इस शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राज्य में फ़र्नीचर और क्लिक करेंसाइकिल की ख़रीदारी में कथित रुप से घोटाला हुआ है.
शिकायत में इन अफ़सरों पर उन सामानों को अधिक क़ीमत पर ख़रीदने के आरोप लगाए गए थे.
अब इस शिकायत को लेकर राज्य के मुख्य सचिव सुनिल कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा है कि वे राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर बैठे हैं, ऐसे में उनके ख़िलाफ़ की गई शिकायत की जांच ठीक से नहीं हो पाएगी.
सुनिल कुमार
राज्य के कम से कम 11 आईएएस अफसरों के खिलाफ पहले से ही शिकायतें रही हैं और उनके मामलों की जांच चल रही है
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उनके ख़िलाफ़ की गई शिकायत की जांच सीबीआई से करवाना उचित होगा.

जाँच और शिकायतें

सुनिल कुमार ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनका मानना है कि जिन योजनाओं में आर्थिक मदद केन्द्र सरकार से की जाती है, उनमें गड़बड़ी एवं भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच सीबीआई द्वारा ही होनी चाहिए.
केंद्र और राज्य में प्रमुख पदों पर काम कर चुके 1979 बैच के आईएएस सुनिल कुमार अगले साल फ़रवरी में सेवानिवृत होंगे. उन्हें पिछले साल फ़रवरी में क्लिक करेंछत्तीसगढ़ का मुख्य सचिव बनाया गया था.
मुख्य सचिव सुनिल कुमार ने ऐसे समय में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जब राज्य में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं.
"व्यक्तिगत रूप से मेरा यह मानना है कि जिन योजनाओं का वित्त पोषण केन्द्र सरकार द्वारा किया जाता है, उनमें गड़बड़ी एवं भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच सीबीआई द्वारा ही होनी चाहिए"
सुनिल कुमार
राज्य के कम से कम 11 आईएएस अफ़सरों के ख़िलाफ़ पहले से ही शिकायतें रही हैं और उनके मामलों की जांच चल रही है.
माना जा रहा है कि अगर सरकार ने क्लिक करेंसीबीआईजांच की अनुशंसा नहीं की तो विपक्ष इसे मुद्दा बना सकता है.
दूसरी ओर सीबीआई की जांच होने की स्थिति में भी विपक्षी दलों के लिए यह चुनावी मुद्दा बनेगा ही.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी कहते हैं, “राज्य के मुख्य सचिव ने जो रास्ता अपनाया है, वही रास्ता मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके मंत्रीमंडल के दूसरे सदस्यों को भी अपनाना चाहिए, जिनके ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के जाने कितने आरोप हैं. इन सबको अपने ख़िलाफ़ सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए.” sabhar : www.bbc.co.uk

Read more

ट्यूनीशिया के लिए बड़ी समस्‍या बनीं सीरिया में 'सेक्स जिहाद' करने वाली लड़कियां

0

ट्यूनीशिया के लिए बड़ी समस्‍या बनीं सीरिया में 'सेक्स जिहाद' करने वाली लड़कियां

गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे सीरिया में अब सेक्स जिहाद ने भी जोर पकड़ लिया है। पड़ोसी देश ट्यूनीशिया की लड़कियां और महिलाएं लड़ाकों की सेक्स जरूरत को पूरा करने के लिए सीरिया जा रही हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा ट्यूनीशिया सरकार के गृहमंत्री लोफी बेन ने किया है। उन्होंने नेशनल असेंबली के सदस्यों को बताया कि सीरिया में विद्रोहियों को यौन सुख देने के बाद ट्यूनीशियाई महिलाएं वापस गर्भवती होकर मुल्क लौट आती हैं। एक महिला 20, 30 और 100 मर्दो के साथ सेक्स संबंध बनाती है। इस काम को 'जिहाद अल-निकाह' (सेक्शुअल होली वॉर) के नाम पर वैध करार देने की कोशिश की जा रही है। 
 
जिहाद अल-निकाह किसी भी महिला को विवाहेत्तर यौन संबंध बनाने और कई पार्टनर के साथ सोने की छूट देता है। हैरानी की बात है कि सुन्नी कट्टरपंथी मुस्लिमों ने भी इसे पवित्र युद्ध के रूप में इजाजत दे दी है। ऐसी कितनी महिलाएं सीरिया में इस मिशन में लगी हुईं हैं, इसका मंत्री बेन ने खुलासा नहीं किया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 100 महिलाएं सीरिया में अपनी सेवाएं दे रही हैं। 

ट्यूनीशिया के लिए बड़ी समस्‍या बनीं सीरिया में 'सेक्स जिहाद' करने वाली लड़कियां

मंत्री बेन ने खुलासा किया कि मार्च के उनके मंत्री बनने के बाद से करीब 6 हजार ट्यूनीशियाई युवाओं को सीरिया में विद्रोहियों के साथ लड़ने के लिए रोका है। इसके लिए देश की सीमा पर ज्यादा सुरक्षा बढ़ाई गई है। इस साल की शुरुआत में ट्यूनीशिया की लड़कियों का संगठन उत्तरी सीरिया के दौरे पर गया था। उन्होंने वहां खुद को विद्रोहियों के हाथों में सौंप दिया।
ट्यूनीशिया के लिए बड़ी समस्‍या बनीं सीरिया में 'सेक्स जिहाद' करने वाली लड़कियां

ट्यूनीशिया सरकार की तब नींद टूटी, जब इंटरनेट पर मुस्लिम महिलाओं के सेक्स जिहाद का फतवा जारी किया गया था और इसे धर्म का काम बताया गया था। धार्मिक मामलों के मंत्री ने ट्यूनीशियाई लड़कियों से अपील की है कि वे किसी भी इस्लामिक मौलवी की बातों में न आएं, जो इस तरह के सेक्शुअल फतवे जारी कर रहे हैं। एक ट्यूनीशिया अखबार में छपी खबर के मुताबिक, एक पति ने अपनी पत्नी को तलाक दिया और दोनों सीरिया जाकर विद्रोहियों के साथ मिल गए। पति ने पत्नी को मुजाहिदीनों के साथ यौन संबंध बनाने की छूट दे रखी है। 

ट्यूनीशिया के लिए बड़ी समस्‍या बनीं सीरिया में 'सेक्स जिहाद' करने वाली लड़कियां

खबर में यह भी बताया गया कि पिछले दिनों से इंटरनेट और सोशल नेटवर्किग साइट पर वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें एक माता-पिता अपनी 17 वर्षीय बेटी राहमाह को दिखा रहे हैं। वे बताते हैं कि एक सुबह उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। एक दिन पता चला कि वह सीरिया में सेक्स जिहाद मिशन पर है।
 लड़की कुछ दिनों बाद वापस घर लौट आई थी। मां-बाप ने बताया कि उनकी बेटी धार्मिक कट्टरपंथ के प्रभाव में नहीं है, लेकिन वह अपने साथी स्टूडेंट के बातों में आ गई, जो पहले से ही मिशन पर लगी थीं। उन्होंने उसका ब्रेनवॉश किया और सीरिया चलने को कहा था। न्यूज वेबसाइट और सोशल नेटवर्क पर शेख मोहम्मद अल-अरीफी के नाम से मुस्लिम महिलाओं को सेक्स जिहाद का फतवा जारी किया गया। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, शेख ने इससे इनकार भी किया है।   sabhar : bhaskar.com


Read more

बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

0

बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

बॉलीवुड के फिल्म निर्माता महेश भट्ट का (20 सितंबर) जन्मदिन है। इनका जन्म 1948 में मुंबई में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में ये डायरेक्शन के अलावा प्रोडक्शन और स्क्रीन राइटिंग का काम भी करते हैं।
 
ये तो हो गई इनके करियर की बात। लेकिन यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं इनकी जिंदगी के विवादास्पद पहलुओं को। वैसे महेश भट्ट कितने कंट्रोवर्शियल हैं ये बात सभी जानते हैं। फिर चाहें अपनी ही बेटी को किस करने की बात हो या फिर उससे शादी करने की इच्छा।
 
महेश भट्ट गाहे-बगाहे ऐसी ही हरकतों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। वैसे भट्ट कैंप की फिल्में भी खूब चर्चा में रहती हैं। अधिककर बोल्ड विषयों पर मसालेदार फिल्में बनाने के कारण बॉक्स ऑफिस पर तो इनकी फिल्में सफल हो जाती हैं लेकिन समीक्षकों से इन्हें ठेंगा ही मिलता है।
 
कुल मिलाकर इस पैकेज के जरिए हम आपको महेश भट्ट से जुड़ी कई कंट्रोवर्सीज से रू-ब-रू कराएंगे जिनकी वजह से ये चर्चा में तो आए लेकिन इनकी फजीहत भी खूब हुई।
बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट
महेश भट्ट ने उस समय एक बयान देकर सनसनी मचा दी थी जिसमें उन्होंने अपनी ही बेटी पूजा भट्ट से शादी करने की इच्छा जता दी थी। महेश भट्ट ने कहा था कि 'अगर पूजा मेरी बेटी ना होती तो मैं उससे शादी कर लेता।' ऐसा बयान देने के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब आप खुद ही सोच सकते हैं कि महेश भट्ट अपनी बेटी के बारे में क्या ख्याल रखते हैं।
बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी को बॉलीवुड में स्थापित कराने के पीछे महेश भट्ट का ही हाथ है। लेकिन उनके इस फैसले के कारण उनका खूब विरोध भी हुआ था। दरअसल सनी लियोनी पहली बार भारत टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में एक विदेशी मेहमान के तौर पर शामिल होने आई थीं।
 
इसके कुछ दिन बाद ही महेश भट्ट ने ये घोषणा कर दी थी कि वो सनी लियोनी को अपनी फिल्म में ले रहे हैं। महेश ने सनी को 'जिस्म 2' में कास्ट किया था। अब भले ही ये फिल्म सफल ना रही हो लेकिन सनी के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए थे। सनी का ये सफर अब भी जारी है।
बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

महेश भट्ट उस समय फिर विवादों में फंस गए थे जब उनके बेटे राहुल भट्ट का नाम आतंकी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा था। डेविड कोलमैन इस समय एसबीआई की कस्टडी में है लेकिन उसके पकड़े जाने और उसके प्रत्यर्पण के प्रयासों के समय बेटे की वजह से महेश को खूब फजीहत झेलनी पड़ी थी।
बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के साथ एक स्मूच सीन भी दिया था। ऐसा उन्होंने फेमस मैग्जीन स्टारडस्ट के लिए किया था। स्टारडस्ट ने ही एक फोटोशूट आयोजित करवाया था जिसमें महेश भट्ट अपनी बेटी को किस कर रहे थे। ये तस्वीर स्टारडस्ट ने कवर पेज पर छापी थी।

बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

परवीन बॉबी के साथ भी महेश भट्ट का गहरा नाता रहा है। परवीन के साथ महेश के काफी अंतरंग संबंध थे। इनके ताल्लुक इतने गहरे थे कि परवीन की वजह से महेश ने अपनी पहली पत्नी को तलाक भी दे दिया था। बाद में जब महेश और परवीन अलग हो गए थे तब भी गाहे-बगाहे इनका रिश्ता सुर्खियों में आता रहा था। परवीन बॉबी की संदिग्ध मौत के बाद भी महेश भट्ट की भूमिका पर सवालिया निशान लगाया गया था।

भारतीय एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और महेश भट्ट के रिश्ते भी तल्ख रहे हैं। दरअसल जब शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर में थीं और जेड गुडी ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की थी तो उस समय कईयों की संवेदनाएं शिल्पा के साथ जुड़ गई थीं। लेकिन महेश भट्ट ने कहा था कि कोई भी शख्स आपकी अनुमति के बिना आपकी बेइज्जती नहीं कर सकता है।
 
शिल्पा ने जरूर अपनी इस बेइज्जती की कीमत लगाई है। शिल्पा ने भी शो से निकलने के बाद इन पर विरोध दर्ज कराया था। महेश का सीधा सा मतलब था कि शिल्पा ने पैसे लेकर ये काम किया है।

पाकिस्तानी कलाकारों को बढ़ावा देने की महेश भट्ट की पुरानी आदत है। वैसे कला के क्षेत्र में इसे खराब नहीं माना जाता है लेकिन ऐसे में दूसरे लोगों से महेश को खूब आलोचना झेलनी पड़ती है। महेश भट्ट इसी विषय को लेकर विवादों में फंस गए थे।
 
दरअसल कथित तौर पर महेश भट्ट 1983 में आई बहुप्रशंसित फिल्म 'अर्थ' के निर्माता कुलजीत पाल पर लगातार दबाव डाल रहे थे कि वो अपनी इस फिल्म का पाकिस्तान में रीमेक बनाएं। कुलजीत उनकी इस जिद से काफी परेशान हो गए थे।
 
हालांकि जब बाद में महेश से मीडिया ने इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना अथवा बात से इन्कार कर दिया।
बेटी को किस करने से परवीन बाबी से रिश्ते तक, हमेशा विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा, जिन्होंने महेश भट्ट के साथ एक फिल्म में काम किया था, अब पूरी तरह गुमनाम हो चुकी हैं। उन्हें महेश ने अपनी फिल्म में अश्मित पटेल के साथ कास्ट किया था। लेकिन फिल्म के खत्म होते-होते मीरा महेश से काफी आजिज आ गई थीं। यहां तक कि उन्होंने महेश भट्ट पर गाली-गलौज करने और हाथ उठाने जैसे आरोप भी लगाए थे। sabhar : bhaskar.com




 

Read more

गुरुवार, 19 सितंबर 2013

पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा

0

पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा

वह तकरीबन पांच हजार साल से चिरनिद्रा में सोया हुआ था। इटली के एल्प्स पर्वतों की बर्फ की चादर ओढ़े हुए उसका सारा शरीर प्राकृतिक रूप से ममी बन चुका था। जी हां, 'ओएत्सी द आइसमैन' के नाम मशहूर इस ममी को आज ही के दिन 22 साल पहले 19 सितंबर 1991 को नींद से जगाया था। दो जर्मन पर्यटकों को पर्वत की ओएत्स घाटी पर घूमते हुए वह मिल गया। इस घाटी की ऊंचाई 3210 मीटर थी। अगले दिन उसे निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन खराब मौसम ने साथ नहीं दिया। 22 सितंबर को आखिरकार उसे सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया। इन्सब्रुक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि यह ममी पाषाणयुग का है। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पाषाण युग का एक आदमी इतनी 5000 साल लंबी यात्रा करके उनके साथ आधुनिक काल तक चला आया। जैसे इतिहास उनके सामने से गुजर गया हो। 
 
जेनेटिक रिसर्च के बाद यूरोपिय एकेडमी ऑफ बोल्जानो, जारलांड यूनिवर्सिटी, कील यूनिवर्सिटी और बाकी सहयोगियों ने जून 2013 में बताया कि उन्होंने ओएत्सी के मस्तिष्क के ऊतक के बहुत ही छोटे सैंपल से प्रोटीन और उसका विश्लेषण किया। उनके परीक्षण से उस थ्योरी की पुष्टि हुई कि इस व्यक्ति की मौत मस्तिष्क की चोट के कारण हुई थी। 
पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा
पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा
पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा

पांच हजार साल से बर्फ के नीचे दबा आदिमानव, जब वैज्ञानिकों के हाथ लगा

sabhar : bhaskar.com

Read more

शनिवार, 7 सितंबर 2013

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

0

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

पावर लिफ्टर यूलिया विक्टोरोवना उर्फ जूलिया विन्स की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। गुड़िया की तरह खूबसूरत चेहरा और मजबूत बॉडी वाली 17 वर्षीय जूलिया रूस के इन्जेल्स की रहने वाली हैं।

जूलिया का कहना है कि उसने खुद को मजबूत बनाने और आत्मविश्वास बढाने के लिए वर्क आउट करना शुरू किया था, लेकिन प्रोफेशनल पावरलिफ्टर बनने की कोई इच्छा नही थी। जूलिया ने बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनर के एक्सरसाइज करना शुरू किया।

मगर, बाद में उसने स्कूल में पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग के लिए कोच की मदद ली। इस दौरान उसने महसूस किया कि उसे अपने शरीर को हार्मोन्स के अनुसार विकसित करना चाहिए। एक साल के अंदर ही उसने असामान्य डेवलपमेंट की। वह सितंबर को होने वाले पावरलिफ्टिंग कॉम्पीटिशन में पहली बार शिरकत करने की तैयारी कर रही हैं।
बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी
बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

बड़े-बड़े पहलवानों को मात देती है इनकी बॉडी, खूबसूरती है जन्नत की हूर जैसी

sabhar : bhaskar.com


Read more

भारतीय मूल की मशहूर अमेरिकी मॉडल पद्मा लक्ष्‍मी

0

भारतीय मूल की मशहूर अमेरिकी मॉडल पद्मा लक्ष्‍मी 'प्‍लेब्‍वॉय' पत्रिका के कवर पेज पर जल्‍द ही दिखाई देंगी.बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के बाद पद्मा लक्ष्‍मी ऐसी दूसरी भारतीय हैं जो प्‍लेब्‍वॉय पत्रिका के कवर पेज पर नजर आएंगे.




Read more

इस एक आविष्कार से खत्म हो जाएगी दो बड़ी समस्याएं

0

UNIQUE :इस एक आविष्कार से खत्म हो जाएगी दो बड़ी समस्याएं
पुणे: अब जल्द ही घर में जलने वाले लैम्प से आप किचन में खाना भी बना सकते हैं। महाराष्ट्र के इंजीनियरों ने एक ऐसा लैंप विकसित किया है जिसकी सहायत से आप अपने घर को रौशन करने साथ-साथ उस के सहारे स्वादिस्ट भोजन भी पका सकते हैं। इस की सब से खास बात यह रहेगी इससे प्रदूषण फ़ैलाने का खतरा भी नहीं रहेगा।
 
यह लैम्प कम चूल्हा खासतौर पर ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। ग्रामीण इलाकों में इंधन और बिजली की कमी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महाराष्ट्र के फलटन में निंबकर कृषि शोध संस्थान (एनआईआरआई) के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किये गये इस उपकरण को लैनस्टोव (खाना पकाने वाले स्टोव से जुड़ा हुआ लालटेन) नाम दिया गया है।
UNIQUE :इस एक आविष्कार से खत्म हो जाएगी दो बड़ी समस्याएं

एक स्टोव की कीमत 2 हज़ार के आसपास रखी गई है तांकि इसे हर वर्ग के लोग आसानी से खरीद सकें। इस चूल्हे पर दाल,चावल और 10 लीटर पानी तक आसानी से उबाला जा सकता है। मिट्टीतेल से चलने के कारण यह काफी सस्ता भी है और इसे प्रदूषण भी नहीं होता। हालांकि इस पर खाना बनाने के लिए आप को खास तरह के बर्तन बाज़ार से खरीदने पड़ेंगे। इसे चलाने के लिए हर महीने तक़रीबन 300 रूपये का खर्च मिट्टीतेल पर आयेगा।   
 
UNIQUE :इस एक आविष्कार से खत्म हो जाएगी दो बड़ी समस्याएं
दल का नेतृत्व करने वाले आईआईटी में पढ़े अनिल राजवंशी ने बताया कि स्वच्छ प्रज्ज्वलित किरासन लैनस्टोव शानदार प्रकाश देगा जो 200-300 वाट के बिजली के एक बल्ब के प्रकाश के समान होगा और इससे एलपीजी जैसे एक चूल्हे पर पांच लोगों के एक परिवार के लिए खाना भी पकाया जा सकेगा। 
 संस्थान द्वारा प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट में उन्होंने बताया है कि हमारी जानकारी के मुताबिक यह पहला उपकरण है जिससे प्रकाश और खाना पकाना दोनों काम किए जा सकते हैं। इससे जबरदस्त ऊर्जा और ईंधन की बचत की जा सकती है।
 
इस लैनस्टोव में नौ लीटर का मिट्टीतेल का एक सिलिंडर जुड़ा हुआ है। इसके अलावा इसमें बेहतर प्रकाश देने वाला एक लालटेन और एक भाप कुकर है जो गर्म पाइप सिद्धांत पर आधारित है। sabhar : bhaskar.com



Read more

शुक्रवार, 6 सितंबर 2013

नींबू के 15 हैरान कर देने वाले सौंदर्य लाभ

0





नींबू का इस्तेमाल काफी समय से ही औषधि के रूप में किया जाता रहा है। शरबत और सलाद में तो इसका इस्तेमाल होता ही है, साथ ही यह कई और चीजों में भी कारगर साबित होता है। क्‍या आप जानती हैं कि चेहरे के लिये नींबू एक प्राकृतिक ब्‍लीच होता है। यह सिट्रस फल हमारी त्‍वचा के लिये बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। आप नींबू के छिलके का प्रयोग डेड स्‍किन, ब्‍लैकहेड को साफ करने के लिये प्रयोग कर सकते हैं, यह खुले हुए पोर्स को भी ठीक करने में मददगार होता है। नींबू का सौंदर्य लाभ केवल यहीं पर नहीं समाप्‍त होता है बल्‍कि इसेस बालों की डैंड्रफ भी साफ हो जाती है। अगर बाल झड़ रहें हो तो आप नींबू के रस में नारियल पानी मिला कर बालों में लगा लीजिये, इससे बाल झड़ना बंद हो जाएंगे। अंडे के सफेद भाग में नींबू की कुछ बूंदे मिलाइये, इसे चेहरे पर लगाइये और सूखने दीजिये। फिर इसे पील की तरह चेहरे से निकालिये और चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये, आपका चेहरा चमक जाएगा। इसी तरह से नींबू के और भी अच्‍छे-अच्‍छे प्रयोग हैं, तो चलिये जानते हैं इसके सौंदर्य लाभ के बारे में 


2. नींबू से दिखें जवान उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर इसके निशान दिखने लगते हैं। नींबू एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो त्वचा की झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप फेस पैक बनाना चाहते हैं, तो कुछ बूंद नींबू के रस में एक बूंद मीठा बादाम तेल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक रखें। आप चाहें तो नींबू के रस और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।



3. ऑयली स्किन से पाएं छुटकारा पिंपल और ब्लैकहेड्स जैसी कई समस्याओं की जड़ ऑयली स्किन होती है। ऑयली स्किन के लिए नींबू काफी कारगर होता है। नींबू में पाए जाने वाला साइट्रिक एसिड त्वचा पर जमे तेल के अणुओं को तोड़ता है, जिससे त्चचा नर्म और चिकनी होती है। नींबू को पानी में मिला लें और रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए हर दिन इसका इस्तेमाल करें।

4. त्वचा में लाएं निखार ताजे नींबू के जूस से त्वचा नर्म और मुलायम होती है। चेहरे, घुटने और कोहनी की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इस पर नींबू का रस लगाएं। इसके अलावा नींबू का छिलका नेचुरल टॉनिक का काम करता है और इसको त्वचा पर रगड़ने से परतों को उखाड़ने में मदद मिलती है। नींबू युक्त तेल से रूखी त्वचा में भी निखार आता है।



5. होठों को बनाए खूबसूरत नींबू का रस होंठ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सूखे और फटे होंठ पर नींबू का सर लगाने से काफी फायदा पहुंचता है। आप चाहें तो मिल्क क्रीम और शहद में नींबू का रस मिलाकर प्राकृतिक लिप बाम भी बना सकते हैं। इसे लगाने से आपके होंठों की नमी बरकरार रहेगी।




6.अंडरआर्म के लिए फायदेमंद अक्सर हमारे अंडरआर्म काले पड़ जाते हैं और उससे बदबू भी आने लगती है। दरअसल पसीने, गर्मी और प्रदुषण के कारण ऐसा होता है। ऐसे में अगर आप पार्टी या दोस्तों से मिलने जाएंगे तो आपको शर्मिदा होना पड़ सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए रूई के सहारे नींबू अंडरआर्म में लगाएं या फिर नींबू के एक टुकड़े को उसपर रगड़ें।





7. मजबूत और खूबसूरत नाखुन क्या आप नाजुक और पीले नाखुन की समस्या से जूझ रहे हैं? आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। नींबू के रस में नाखुन को डुबाने से वे मजबूत होते हैं। इससे आपके नाखुन का भद्दापन और पीलापन भी दूर होगा। 



 8. मुंहासों से पाए निजात नींबू का रस कील-मुहांसों पर भी काफी असरदार होता है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखता है। वहीं इसमें पाए जाने वाले एल्कलाइन से कील-मुहांसों को जन्म देने वाले बैक्टीरिया दूर रहते हैं।  

9. नींबू से बनाएं सुंदर बांह आपका बांह भी उतना ही खुला रहता है, जितना कि चेहरा। इसलिए बाहों का भी आपको खास ख्याल रखना चाहिए। शहद और बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाकर बांहों का मसाज करने से वह नर्म और साफ रहते हैं। इसके अलावा यह काले पड़े कोहनी में भी निखार लाता है

10. वजन कम करने में भी मददगार नींबू में पेक्टिन फाइबर पाया जाता है, जो भूख की ललक से निपटने में मददगार होता है। पेक्टिनयुक्त भोजन को काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही यह आपके ब्लड सूगर और इंसुलिन के स्तर को भी सामान्य रखता है। नींबू के रस को जब गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है तो यह शरीर के मेटाबोलिज्म को भी बढ़ा देता है। इससे ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है।





11. सांसों में लाए ताजगी और दांतों को रखे साफ नींबू सांसों की दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाता है। साथ ही यह दांतों की तकलीफ से भी निजात मिलती है। करीब आधे नींबू को एक चुटकी नमक और बेकिंग सोडा के साथ दांतों पर रगड़ने से दांत चमकदार होते हैं।  



12. डैंड्रफ से पाएं छुटकारा क्या आपको डैंड्रफ के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है? आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अपने हेयर ऑयल में नींबू का रस मिला कर कुछ देर सर का मसाज करें। बाद में बालों को अच्छे से धो लें। इससे डैंड्रफ छू मंतर हो जाएगा।  

13. बालों को हाइलाइट और हेयर कलर हटाने में मददगार अगर आप अपने बालों को हाइलाइट करना चाहते हैं या हेयर कलर से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसमें नींबू काफी असरदार साबित होगा। अपने बालों के कुछ लटों पर नींबू का रस लगाएं और इसे धूप में सूखने दें। इससे यह प्राकृति रूप से हाइलाइट हो जाएंगे। नींबू में पाए जाने वाले साइट्रिक एसिड से हेयर कलर भी हल्का पड़ जाता है।  

14. पाचन के लिए अच्छा अगर आपको पाचन की समस्या है, तो नींबू इससे भी बखूबी निपटता है। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिला कर इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर के अनावश्यक टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे। साथ ही पाचन तंत्र अच्छा रहने से आपके त्वचा में भी निखार आएगा।
15. नींबे से होने वाले स्वास्थ लाभ नींबू से और भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह पाचन तंत्र को तो ठीक रखता ही है, साथ ही गले की खरास, हृदय में जलन और खुजलाहट को भी दूर करता है। नींबू से घाव के भरने में भी मदद मिलती है। वहीं यह हड्डी और कनेक्टिव टिशू को भी स्वस्थ रखता है।  
सिर कि खुशकी मिटाए यह सिर में खुजली हो रही हो तो नींबू का रस लगाएं, इससे इंफेक्‍शन दूर हो जाएगा।    

sabhar :hindi.boldsky.com

Read more

सेक्‍स करके लड़कियों का शुद्धिकरण करने वाला कश्‍मीरी मौलवी गिरफ्तार

0



श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर के बडगाम जिले के खानसाहिब में स्थित धार्मिक केंद्र चलता है। इस केंद्र में धर्म से जुड़ी शिक्षा दी जाती है, वो भी सिर्फ लड़कियों को। 500 लड़कियों से भरे इस संस्‍थान में धर्म की आड़ में हवस का खेल पिछले करीब 4 साल से चलता रहा। असल में यहां का स्‍वयंभू बाबा सैय्यद गुलज़ार का जिस लड़की पर दिल आ जाता, वो उसे उच्‍च धार्मिक शिक्षा देने की बात करता और कहता, "उच्‍च कोटि की दीक्षा प्राप्‍त करने के लिये तुम्‍हें शुद्ध होना पड़ेगा।" जिस बाबा के प्रवचन हर रोज लाखों लोग टीवी चैनलों पर सुनते हों, जिनके अखबारों में विज्ञापन लगते हों और आये दिन शिविरों का आयोजन होते हों, उसके बहकावे में आना कितना आसान होगा, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। शुद्धिकरण के नाम पर वो बाबा लड़कियों को कमरे में अकेले बुलाता और उन्‍हें निर्वस्‍त्र करता और लंबे समय तक फोरसेक्‍स करने के बाद उनके साथ बलात्‍कार करता। यह सब होता था हुज़रा-ए-पाक यानी उसके पर्सनल चैम्‍बर में। खास बात यह है कि इस बात का पता उसके संस्‍थान में सिर्फ उसे और उसकी एक असिस्‍टेंट शकीला बानो को था। असल में जब भी कोई लड़की पढ़ने आती, तो शकीला बानो उस लड़की की काउंसिलिंग करती और कहती कि अगर तुम्‍हें ज्ञान का असीम भंडार प्राप्‍त करना है, तो पीर साहब की सेवा करनी होगी। यहां पर 'पीर साहब' वही सैय्यद गुलजार है। इस बाबा के रैकेट का खुलासा तब हुआ जब उसी के एक शिष्‍य इम्तियाज अहमद सोफी ने उसे एक शिष्‍या से यौन संबंध स्‍थापित करते देख लिया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना। पुलिस ने संस्‍थान पर दबिश मारी और सैय्यद को गिरफ्तार कर लिया। बडगाम के एसपी उत्‍तमचंद के अनुसार गुलजार के दो साथियों की अभी तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़ित लड़कियों से बयान रिकॉर्ड किये गये हैं और कुछ के बयान अभी रिकॉर्ड किये जाने हैं। sabhar : http://hindi.oneindia.in

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv