Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 7 दिसंबर 2011

एक प्यार की कीमत छह अबॉर्शन, लंगर पर गुजारा और...

0

नई दिल्ली।। 20 साल की पूजा और 23 साल के राहुल के बीच 3 साल पहले प्यार हुआ। पूजा-राहुल के बीच रिश्ता दोनों के घरवालों को मंजूर नहीं था। घरवालों के खिलाफ जाकर 8 महीने पहले उन्होंने शादी की। लेकिन, इस सारे वाकये का खामियाजा पूजा को उठाना पड़ रहा है क्योंकि पूजा अब मां नहीं बन सकतीं।

3 साल में पूजा 6 बार प्रेगनेंट हुईं। लेकिन, घरवालों के विरोध के चलते वह इस हालत में नहीं थीं कि बच्चों को जन्म दे सकतीं। पूजा को 6 बार अबॉर्शन करवाना पड़ा। पूजा बताती हैं, ‘ हर बार मुझे जुड़वां बच्चे होने थे, लेकिन मुझे दुख है कि मैं उन्हें जन्म नहीं दे पाई क्योंकि हम इस हालत में नहीं थे। और अब मैं मां नहीं बन सकती। मुझे लगता है जैसे भगवान ने मुझे सजा दी है। ’ 

एक अंग्रेजी दैनिक में छपी खबर के मुताबिक पूजा-राहुल के बीच पहली नजर में ही प्यार हो गया था। पूजा कहती हैं, भगवान हमें मिलाना चाहते थे। ’ पूजा-राहुल के प्यार के बारे में जब दोनों के घरवालों को पता चला तो उन्होंने फटकारते हुए दोनों को अलग रहने को कहा।

इसके बाद पूजा-राहुल घर से भाग गए। घरवाले उन्हें किसी तरह वापस लाते और वे फिर भाग जाते। लव कमांडोज़ नाम के एक एनजीओ में शरण लिए पूजा बताती हैं, मेरी मां हार्ट अटैक की वजह से 3 साल पहले चल बसीं। इसके बाद मेरे पिता मेरी शादी जल्द से जल्द करवाना चाहते थे। लेकिन तभी मैं राहुल से मिली और मेरे लिए सब कुछ बदल गया। मैंने अपने पिता को राहुल के बारे में बताया, लेकिन वह नहीं माने। 17 जुलाई 2009 को मैंने पहली बार घर छोड़ा और उसके बाद मैं बार-बार राहुल के पास वापस जाती रही। ’ 

पूजा को इन मुश्किल हालात में भीख तक मांगनी पड़ी। पूजा बताती हैं, ‘ मुझे वह दिन याद है। जब मैंने पहली बार घर छोड़ा था तो मेरे पास एक पैसा तक नहीं था, लेकिन मेरा राहुल से बात करना बहुत जरूरी था। तब मैंने 15 रुपए मांगे थे जिससे कि मैं उसे फोन कर सकूं। ’ 

पूजा और राहुल को वे दिन भी अच्छे से याद हैं जो उन्होंने रेलवे स्टेशंस पर गुजारे थे। पूजा कहती हैं, ‘ करीब 2 महीने हम नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोए लेकिन हम कमजोर नहीं पड़े। ’ 

उन्होंने 8 महीने पहले शादी की। लेकिन, राहुल की मां ने पूजा को घर में नहीं घुसने दिया। पूजा राहुल की मां के बारे में बताती हैं, ‘ वह बहुत लालची हैं। वह चाहती थीं कि मैं अपने पिता के घर वापस जाऊं और शादी की रस्म पूरी करूं, जिससे वह दहेज की मांग कर सकें। मेरे पिता इस बात से संतुष्ट थे कि मैं राहुल के साथ खुश हूं लेकिन मेरी सास ने मुझे नहीं अपनाया। ’ 

Girl.jpg

कुछ दिन पहले दोनों शीशगंज गुरुद्वारे में लंगर पर गुजारा कर रहे थे। उसी बीच उन्होंने लव कमांडोज़ के बारे में पढ़ा और तुरंत उनसे संपर्क किया। लव कमांडोज़ के संस्थापक संजय सचदेवा ने बताया, ‘ उन्होंने कुछ दिन पहले हमसे संपर्क किया और हम उन्हें तब तक सपोर्ट करेंगे जब तक वे अपने पैरों पर खड़े नहीं हो जाते। हम चाहते हैं कि वे दोनों अपना ग्रैजुएशन पूरा करें और दुनिया के सामने खुद को साबित करें। हमने उनके लिए सब कुछ कपड़ा, खाना और रहने की जगह का इंतजाम किया है। ’ 

अब राहुल काम पर जाते हैं और पूजा अपना ग्रैजुएशन पूरा करने की सोच रही हैं, जिससे वह भी काम कर सकें। पूजा-राहुल अपने परिवार-रिश्तेदारों के पास वापस नहीं जाना चाहते।

लव कमांडोज से आप 9313784375 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Read more

सेक्स के अनुभव में लड़कों को पीछे छोड़ा:सर्वे

0

 में सेक्स शिक्षा हो या न हो, इस पर एक लंबी बहस लंबे समय से छिड़ी है.पश्चिमी सभ्यता और संस्कृति का तो प्राय: हर घर में समावेश हो ही गया है,पर जहाँ स्कूलों में सेक्स शिक्षा की बात उठती है, वहां आज भी देश के अधिकाँश लोग इसका विरोध करने लगते हैं.पर ये रिपोर्ट स्कूलों में सेक्स शिक्षा का विरोध करने वालों को एक बड़ा झटका दे सकती है.और ये रिपोर्ट  है भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा युवाओं के सेक्स रुझान पर कराये गए सर्वे पर आधारित जिसे स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने जारी किया है.
 भारत के छ: राज्यों, आंध्र प्रदेश, बिहार,झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु में कराये गए इस सर्वे में बहुत सी ऐसी बातें सामने आयी है जो भारतीय संस्कृति के बहुत ही तेजी से बदलने का संकेत देती हैं.मसलन शादी से पहले सेक्स तो भारतीय लड़कों में आम है ही,पर सर्वे की सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि १५ साल की उम्र तक विवाह से पूर्व सेक्स सम्बन्ध बनाने में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है.सर्वे के मुताबिक़ सेक्स के मामले में लड़कियां लड़कों से आगे निकल गयी है.
 सर्वे के अनुसार १५%  लड़कों और ४%  लड़कियों ने कबूल किया कि उन्होंने शादी से पहले सेक्स का अनुभव ले लिया है. फिर यहाँ भी चौंकाने वाली बात ये रही कि इनमें से २४% लड़कियों ने माना कि उन्होंने १५ साल की उम्र से पहले ही सेक्स का अनुभव ले लिया है, जबकि लड़कों का प्रतिशत सिर्फ ९ रहा, जिन्होंने यह माना कि उन्होंने सेक्स का अनुभव १५  साल से पहले लिया. निष्कर्ष के तौर पर भारत की संस्कृति में आमूलचूल परिवर्तन आ चुके हैं, और कच्ची उम्र के प्रेम व यौन सम्बन्ध को भले ही बहुत से लोग नकार दें पर सर्वे का नतीजा यह बता रहा है कि भारत में भी नाबालिग लड़कियां अपनी मर्जी से सेक्स के अनुभव ले रही हैं.  (मधेपुरा टाइम्स )

Read more

ये है शिर्डी के सांई बाबा का असली दुर्लभ फोटो, देखिए...

0

शिर्डी के सांई बाबा के भक्त दुनियाभर में फैले हैं। उनके फकीर स्वभाव और चमत्कारों की कई कथाएं है। सांई बाबा के भक्तों की संख्या काफी अधिक है। सभी भक्त बाबा के चित्र या मूर्ति अपने घरों में अवश्य ही रखते हैं। यहां देखिए शिर्डी के सांई बाबा का दुर्लभ और असली फोटो। ऐसा माना जाता है कि यह फोटो सांई का ही है।

सांई ने अपना पूरा जीवन जनसेवा में ही व्यतीत किया। वे हर पल दूसरों के दुख दर्द दूर करते रहे। बाबा के जन्म के संबंध में कोई सटीक उल्लेख नहीं मिलता है।  सांई के सारे चमत्कारों का रहस्य उनके सिद्धांतों में मिलता है, उन्होंने कुछ ऐसे सूत्र दिए हैं जिन्हें जीवन में उतारकर सफल हुआ जा सकता है। हमें उन सूत्रों को केवल गहराई से समझना होगा।

सांई बाबा के जीवन पर एक नजर डाली जाए तो समझ में आता है कि उनका पूरा जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित था। खुद शक्ति सम्पन्न होते हुए भी उन्होंने कभी अपने लिए शक्ति का उपयोग नहीं किया। सभी साधनों को जुटाने की क्षमता होते हुए भी वे हमेशा सादा जीवन जीते रहे और यही शिक्षा उन्होंने संसार को भी दी। सांई बाबा शिर्डी में एक सामान्य इंसान की भांति रहते थे। उनका पूरा जीवन ही हमें हमारे लिए आदर्श है, उनकी शिक्षाएं हमें एक ऐसा जीवन जीने की प्रेरणा देती है जिससे समाज में एकरूपता और शांति प्राप्त हो सकती है। 
 
sabhar :bhaskar.com

Read more

भारत से जंग लड़ेगा चीन? राष्‍ट्रपति ने कहा- तैयार रहे नौसेना

0

बीजिंग. दक्षिण चीन सागर में वर्चस्‍व को लेकर जारी विवाद के बीच चीन ने अपनी नौसेना को किसी भी जंग के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है। राष्‍ट्रपति हू जिंताओ ने कहा है कि चीन की नौसेना को जंग के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। जिंताओ के इस बयान पर अमेरिकी रक्षा मुख्‍यालय पेंटागन ने कहा है कि चीन को अपनी सुरक्षा करने का हक है।

बीजिंग में बुधवार को अमेरिका और चीन के वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों की सालाना बैठक भी हो रही है। हालांकि इस बैठक का मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि दोनों देशों के बीच किसी तरह की गलतफहमी नहीं है लेकिन इस बैठक से ऐन पहले जिंताओ ने सेना से कहा है कि उन्‍हें जंग के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

हू ने सैन्‍य अधिकारियों की बैठक में कहा कि नौसेना को अपनी क्षमताओं में तेजी से विकास करना होगा और राष्‍ट्रीय सुरक्षा में और योगदान के मद्देनजर जंग के लिए तैयारियां बढ़ानी होंगी। हालांकि राष्ट्रपति की टिप्पणी के आधिकारिक अनुवाद में 'युद्ध' शब्द का इस्तेमाल हुआ था लेकिन और जगह अनुवादों में 'सैन्य लड़ाई' और 'सैन्य संघर्ष' शब्द इस्तेमाल किए गए हैं। चीनी राष्‍ट्रपति के इस बयान को जानकार बेवजूद का मान रहे हैं और संभव है कि यह टिप्‍पणी दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव को देखते हुए की गई हो।

चीन ने हाल में अपने लिए पहला एयरक्राफ्ट कॅरियर खरीदा है और अपनी नौसेना की महत्‍वाकांक्षाओं को लेकर हमेशा मुखर रहा है। हालांकि इसकी असली ताकत थल सेना ही है और नौसेना के मामले में अमेरिका की तुलना में यह कमजोर है। चीन की थल सेना दुनिया में सबसे बड़ी है और इसमें 30 लाख लोग शामिल हैं। चीन ने बीते महीने के आखिर में ऐलान किया कि वो दक्षिण चीन सागर में जल्‍द ही बड़ा युद्धाभ्‍यास करेगा। हाल में चीन की सेना ने एक युद्धाभ्‍यास भी किया। इस युद्धाभ्‍यास में चेंगदू मिलिट्री एरिया कमांड और चीन की पीपल्‍स लिबरेशन आर्मी ने हिस्‍सा लिया ।

गौरतलब है कि चीनी राष्‍ट्रपति का बयान ऐसे समय आया है जब दक्षिण चीन सागर में वर्चस्‍व को लेकर पड़ोसी देशों के साथ तनाव बढ़ रहा है। इस मसले पर हाल में अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की टिप्‍पणी के बाद चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़े हैं। चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने दक्षिण चीन सागर में ‘बाहरी देशों’ की दखल का कड़ा विरोध किया है।

खनिज संसाधनों से भरपूर इस इलाके पर चीन अपनी संप्रभुता का दावा करता रहा है जबकि चीन के पड़ोसी वियतनाम, फि‍लिपींस, ताईवान, मलेशिया और ब्रुनेई अपने आसपास के समुद्री क्षेत्र में अपनी संप्रभुता का दावा करते हैं। फिलिपींस और वियतनाम इस इलाके में चीन की जरूरत से ज्‍यादा दखल का कई बार विरोध कर चुके हैं। भारत इस सागर में वियतनाम के साथ तेल की खोज में जुटा है जिसे लेकर चीन सख्‍त ऐतराज जताता रहा है। दक्षिणी चीन सागर में लगातार बढ़ रहे चीनी प्रभाव के बीच 19 दिसंबर को वॉशिंगटन में भारत, अमेरिका और जापान की त्रिपक्षीय वार्ता होने जा रही है। 
(फोटो कैप्शनःचीन की पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी की नौसेना की पनडुब्बियों ने दिसंबर की शुरुआत में साल भर की अपनी ट्रैनिंग का परीक्षण किया जिसके नतीजे संतोषजनक रहे। समुद्र में ट्रैनिंग करती इस चीनी पनडुब्बी की तस्वीर चीन की सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।)
 sabhar : bhaskar.com

Read more

दोस्तों के साथ मिल कर इंजीनियर पति ने बनाया पत्‍नी का सेक्‍स वीडियो

0

बैंगलुरु. पैसे
 के लिए कोई व्यक्ति कितना गिर सकता है इसका अंदाजा बैंगलुरु में मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष आई एक महिला डेंटिस्ट की शिकायत से लगता है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका इंजीनियर पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके सेक्स वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करके पैसे कमाने की साजिश रच रहा है। एक नामी अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी में तैनात इंजीनियर की पत्नी ने उस पर अपने दोस्तों के साथ जबरदस्ती सेक्स करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला ने पिछले हफ्ते मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश की गई इस शिकायत में अपने पति के 11 दोस्तों का नाम भी लिया है। सोमवार को इस शिकायत पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जननभारती पुलिस स्टेशन को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पीड़ित महिला की शादी आरोपी पति से पिछले साल 19 सितंबर को हुई थी। पेशे से डेंटिस्ट इस 29 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसके पति ने सेक्स क्रिया के पोर्न वीडियो बनाए और अब वो उन्हें इंटरनेट पर अपलोड करके पैसा कमाने की साजिश रच रहा है। शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे पता चला कि उसके पति के एक अन्य महिला से शारिरिक संबंध है। पीड़िता को सावित्रि नाम की महिला के साथ उसके पति की एक अर्धनग्न तस्वीर भी दिखाई गई। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति के कई अन्य महिलाओं से भी रिश्ते थे जिनके साथ अपने पति का आपत्तिजनक तस्वीरें उसने देखी हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी पति ने पीड़िता को अपने दोस्तों के साथ पोर्न फिल्में देखने के लिए मजबूर किया। मना करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। यही नहीं आरोपी पति अपने दोस्तों और महिला मित्रों को घर पर लाकर समूह सेक्स करने के लिए पीड़िता को मजबूर करता था। यही नहीं आरोपी अपनी पत्नी की न्यूड तस्वीरें अपने मित्रों को ईमेल भी करता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में ईमेल की प्रति भी लगाई है। शिकायत में पीड़िता ने यह भी कहा है कि उसका पति अपने मित्रों के साथ मिलकर उसके पोर्न वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करके पैसा कमाने का प्लान बना रहा है। फिलहाल कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और बैंगलुरु पुलिस पड़ताल कर रही है।  sabhaar : bhaskar.com
 
Read more

मंगलवार, 6 दिसंबर 2011

जुए की बाजी पर पूनम उतारेगी कपड़े

0

अब तक पूनम पांडे सिर्फ अपने वेबसाइट के माध्‍यम से स्ट्रिप करती थी लेकिन अब जुए की बाजी पर स्टिप करने को तैयार हैं।
दसअसल एक अमेरिकी मोबाइल गेमिंग कंपनी पूनम पांडे के साथ मिल कर एक स्ट्रिप पोकर गेम बनाने वाली है। इसकी पुष्टि करते हुए पूनम पांडे ने कहा , ‘ हां , मैंने एक अमेरिकी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है।
यह तीन पत्ती जैसा गेम है। इस खेल में पहले मेरा विडियो दिखेगा। फिर जैसे - जैसे प्लेयर एक - एक लेवल पार करते जाएंगे , मैं अपने कपड़े उतारती जाऊंगी।
मुझे इससे कोई एतराज नहीं लेकिन मैं ऐसा किस हद तक करूंगी , यह मैं आपको अभी नहीं बता सकती। ’ लेकिन वह लेवल सच में बहुत कठिन होगा जहां मैं अपने पूरे कपड़े उतारूंगी।
मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इतने हाई प्रोफाइल इंटरनैशनल गेमिंग के लिए यह मेरा पहला मौका है और इससे मैं पूरी दुनिया में अपने फैन्स तक आसानी से पहुंच सकूंगी। ’
पूनम के असिस्टेंट का कहना है कि यह जुए की तरह है। हालांकि इसमें पैसे नहीं लगाना होगा लेकिन इसमें पूनम को देखने की लालच बढ़ती जाएगी। sabhar : bhaskar.com

Read more

अन्ना के खिलाफ जंतर मंतर पर ही प्रदर्शन करेंगे राजू परुलेकर

0

नई दिल्ली. 11 दिसम्बर को जंतर मंतर पर एक दिन के लिए अनशन पर बैठ रहे अन्ना हजारे को उनके पूर्व ब्लॉगर राजू परुलेकर और अन्य विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अन्ना के पूर्व ब्लॉगर राजू परुलेकर और अन्य विरोधी अन्ना द्वारा अपनाए जा रहे तरीकों के खिलाफ वहीं पर तीन दिन का विरोध प्रदर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि अन्ना मजबूत लोकपाल बिल के लिए 11 दिसम्बर को एक दिन के लिए अनशन पर बैठने वाले हैं। अन्ना का यह अनशन लोकपाल बिल को कथित तौर को कमजोर करने के विरोध में होगा।

मंगलवार को अन्ना के पूर्व ब्लॉगर राजू परुलेकर ने बताया कि देश के विभिन्न भागों के युवक 10 दिसम्बर से जंतर मंतर पर अन्ना और उनके समर्थकों के खिलाफ तीन दिनों का विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे।

परुलेकर ने कहा "कार्यकर्ता हजारे का सामना करेंगे। वे टीम अन्ना में गुंडा प्रकृति के प्रचलन के बारे में सवाल करेंगे। वे हजारे से जानना चाहेंगे कि किरण बेदी के खिलाफ मामला दर्ज हो जाने के बाद भी वह टीम में कैसे बनी हुईं हैं। वे उनसे पूछेंगे कि क्या वे यही पैमाना मंत्रियों के बारे में भी अपनाएंगे। वे अरविन्द केजरीवाल के वित्तीय लेनदेनों के बारे में भी सवाल करेंगे।"

हालांकि उन्होंने कहा कि वह खुद इस तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे,लेकिन 23 दिसम्बर से टीम अन्ना के सदस्यों अरविन्द केजरीवाल और प्रशांत भूषण के खिलाफ शुरू होने वाले विरोध प्रदर्शन,जिनमें उनके आवासों का घेराव किया जाएगा,उसमें वह शामिल होंगे।

             sabhar :    http://www.bhaskar.com

Read more

दूसरे विश्व युद्ध में हुआ था चमत्कार, 'मरने' के 2 साल बाद जिंदा लौटा योद्धा

0

लंदन. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हर ओर कोहराम मचा हुआ था। जमीन से लेकर पानी तक हर ओर मौत का मंजर छाया था। कुछ योद्धा ऐसे भी थे जो इन सब के बीच से जिंदा वापस लौट आए थे। कुछ ऐसी ही रोचक कहानी है ब्रिटेन के नाविक जॉन केप्स की।

70 साल पहले ब्रितानी पनडुब्बी एचएमएस परसियल समुद्र में डूब गई थी। जॉन इस हादसे में जिंदा बचने वाले एकमात्र नाविक थे।

ग्रीस के टापू केफा़लोनिया में 70 साल पहले एक ब्रितानी पनडुब्बी समुद्र के भीतर एक खदान से जा टकराई थी, जिस पर सवार लोगों के बचने की दास्तान द्वितीय विश्वयुद्ध की सबसे विवादास्पद कहानियों में से एक रही है।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भूमध्यसागर का साफ़ पानी ब्रितानी पनडुब्बियों के लिए मौत के जाल से कम नहीं था। इन पनडुब्बियों पर कभी हवाई हमले होते थे तो कभी सागर की गहराईयों के भीतर से उनपर वार किया जाता था। लेकिन ये पनडुब्बियां सबसे अधिक शिकार होती थीं समुद्री खदानों की।

भूमध्यसागर से गुज़रने वाली हर पांच में से दो पनडुब्बियां पानी में समा जाती थीं और ज़ाहिर था उस पर सवार हर यात्री के लिए ये पनडुब्बी एक सामुहिक कब्र बन जाया करती थी। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान सिर्फ़ चार ब्रितानी पनडुब्बियां इस मौत के जाल से बचकर निकलने में सफल रहीं, जिसमें सबसे अनूठा रहा छह दिसंबर 1941 को एचएमएस परसियस का समुद्र की गहराईयों में गोता लगाना।

पहेली

1941 के नवंबर महीने के अंत में ब्रितानी पनडुब्बी परसियस ने जब माल्टा से अपनी यात्रा शुरू की तब उसमें 59 नाविकों के एक दल के अलावा, दो यात्री सवार थे जिनमें से एक 31 वर्षीय जॉन केप्स थे।

केप्स उस दौरान नौसेना में कार्यरत थे और एलेक्ज़ेंड्रिया जा रहे थे। लंबी कद-काठी और खूबसूरत मिजाज़ के जॉन केप्स को एक राजनयिक के बेटे होने के कारण यूं तो नौसेना का कोई बड़ा अधिकारी होना चाहिए था लेकिन वो एक जहाज़ में मशीनों की देखभाल करने वाले एक मामूली कर्मचारी थे।

छह दिसंबर को कड़कड़ाती ठंड की रात में उनकी पनडुब्बी समुद्र तट से लगभग तीन मील की दूरी पर समंदर के बीचोबीच थी। जॉन केप्स के अनुसार जब वो इंजन रूम में बिछे ट्यूब के एक बिस्तर पर आराम कर रहे थे तभी अचानक उन्हें एक भयंकर धमाके की आवाज़ सुनाई दी।

अचानक हुए इस दिल दहलाने वाले धमाके से नाव पहले डगमगाई, फिर अचानक किसी चीज़ से बुरी तरह टकरा गई। ये टकराव इतना तेज़ था कि केप्स के शरीर की नसें तक हिल गईं। अचानक गुल हुई बिजली के बीच वो अपने बिस्तर से उछल गए और कमरे में चारों तरफ लुढ़कते रहे।

केप्स समझ गए कि उनका जहाज़ किसी खदान या सुरंग से जा टकराया है। खतरे को भांपने के बावजूद वो अपने आसपास टॉर्च ढूंढने की कोशिश करते रहे। लगातार बढ़ती गंध और इंजन रूम में दाखिल होते पानी के बीच उन्होंने देखा कि उनके आसपास दर्जनों लोगों की क्षतविक्षत लाशें बिछ गई हैं।

इसके बाद केप्स ने अपने बचाव की कोशिशें शुरु कीं और इस दौरान उन्हें जिस किसी के भी शरीर में ज़रा भी जान नज़र आई वो उसे लेकर बचाव यंत्रों की तरफ भागे। इस यंत्र में रबर का एक फेफड़ा, ऑक्सिजन की बोतल, माउथपीस और काला चश्मा शामिल था।

ये बचाव यंत्र सिर्फ 100 फ़ीट की गहराई तक ही परखा हुआ था, लेकिन केप्स उस वक्त 270 फ़ीट की गहराई पर थे, जहां से इससे पहले कोई जीवित बचकर नहीं लौटा था।

जान बचाने जमकर पी शराब

एचएमएस पेरसियस के मलबे से वही रम की वो बोतल मिली, जिससे जॉन ने आखिरी घूंट पिया था।

अपने घायल साथियों को एक सुरक्षित जगह पर रखने के बाद उन्होंने अपनी बोतल में बचे रम को गटागट पिया। इस क्षण को बयां करते हुए केप्स कहते हैं, "मैंने खुद को बिलकुल खुला छोड़ दिया और थोड़ी ही देर में ऑक्सिजन की मदद से मध्यसागर के बीचोबीच पहुंच गया। मेरा शरीर दर्द से टूट रहा था। ऐसा लग रहा था कि मेरा फेफड़ा और शरीर किसी भी वक्त अलग हो सकता है, मैं तड़प उठा और सोचने लगा कि ऐसी हालत में भला मैं कब तक ज़िंदा रह सकता हूं?"

फिर अचानक एक झटके के साथ केप्स समुद्र की सतह पर पहुंच गए और खुद को लहरों के बीच पाया। लेकिन जॉन की कठिन परिक्षा अभी खत्म नहीं हुई थी। जॉन के साथी कर्मचारी उनकी तरह खुशकिस्मत नहीं थे, और दिसंबर के सर्द महीने में समुद्री लहरों के बीचोबीच जॉन केप्स बिल्कुल अकेले थे। अंधेरे में उन्हें कुछ सफेद चट्टानें दिखीं और ये तय हो गया यही उनका सहारा हैं।

संदेहास्पद कहानी

अगली सुबह केफालोनिया के दो मछुआरों ने बेहोशी की हालत में केप्स को बचाया। अगले 18 महीनों तक वो एक घर से दर इन लोगों के बीच शरण लिए रहे, ताकि इटली में शासक करने वालों के हाथ ना लग जाएं।

अपनी पहचान छुपाने और स्थानीय लोगों जैसा दिखने के लिए उन्होंने न सिर्फ 32 किलो तक अपना वज़न घटाया बल्कि बालों को भी काला रंग दिया। वो याद करते हैं, "ऐसा भी हुआ है कि नाउम्मीदी के हालातों में कुछ स्थानीय बेहद ग़रीब लेकिन मित्रवत परिवारों ने उन्हें बचाने के लिए अपने पूरे परिवार की जान जोख़िम में डाला था।"

आखिरकार मई 1943 में ब्रिटेन की रॉयल नेवी द्वारा चलाए जा रहे एक गुप्त बचाव ऑपरेशन में उन्हें वापस ले जाया गया। इस कठिन परिक्षा से गुज़रने और ज़िंदा वापस लौटने के लिए जॉन केप्स को सम्मानित भी किया गया था, लेकिन उनकी कहानी इतनी अदभुत थी कि कई लोगों को इसपर विश्वास नहीं था।

इस घटना का कोई गवाह भी नहीं था और केप्स को एक अच्छा कथावाचक माना जाता था, जिसकी खुद की लिखी कहानियों में कई बार भिन्नताएं पायी गईं थी। 1985 में जॉन केप्स की मृत्यु हो गई, लेकिन 1997 में उनकी ओर से सुनाई गई कहानी आखिरकार सच साबित हुई।

ब्रितानी पनडुब्बी एचएमएस परसियस के मलबे की खोज में लगे एक दल को खाली पड़ा तिरपाल का संदूक, बचाव यंत्र और पनडुब्बी का वही कमरा हाथ लगा। उसकी हालत हुबहू वैसी थी जैसा जॉन केप्स ने बताया था, और साथ ही रम की वो बोतल भी हाथ आई जिससे जॉन केप्स ने अपना आखिरी लेकिन विजयी घूंट हलक में उतारा था।

('सी वुल्व्स' के लेखक टिम क्लेटन द्वारा बीबीसी को दी गई जानकारी पर आधारित) साभार बीबीसी हिंदी

sabhar :लंदन. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हर ओर कोहराम मचा हुआ था। जमीन से लेकर पानी तक हर ओर मौत का मंजर छाया था। कुछ योद्धा ऐसे भी थे जो इन सब के बीच से जिंदा वापस लौट आए थे। कुछ ऐसी ही रोचक कहानी है ब्रिटेन के नाविक जॉन केप्स की।

sa

Read more

अधेड़ों पर क्यों आता है युवतियों का दिल, जानना है तो पढ़ें खबर!

0

जमशेदपुर। इसे पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव कहें या शहर के बदलते परिवेश का परिणाम। शहर में इन दिनों अधेड़ द्वारा अपनी से आधी उम्र की लड़कियों से प्यार और फिर शादी की प्रवृत्ति बढ़ी है। इस मामले में शहर के बुद्धिजीवियों की राय है कि यह पाश्चात्य प्रथा का परिणाम है। आजकल की लड़कियों के मन में यह बात जन्म ले रही है बिना मेहनत के कोई चीज कैसे मिल सकती है।

स्टेबिलिटी की वजह से वे इस आकर्षण को रिश्ते में तब्दील कर रही हैं। दूसरी ओर, मनोचिकित्सक निधि श्रीवास्तव का मानना है कि इसका कारण इलेक्ट्रा कॉम्प्लेक्स नामक बीमारी है, जो लड़कियों में 20 से 26 वर्ष के बीच होती है। इस दौरान वे अधिक उम्र के लोगों में अपने पिता की छवि तलाश करती हैं।

क्या है इलेक्ट्रा कॉम्प्लेक्स

मनोचिकित्सक के अनुसार, इलेक्ट्रा कॉम्प्लेक्स युवतियों में पलने वाली एक अजीब किस्म की बीमारी है। इस बीमारी के कारण लड़कियां अपने पिता को सबसे करीब समझती हैं। वे समझतीं हैं कि उनके पिता से ज्यादा करीब दूसरा कोई नहीं हो सकता। साथ ही वे खुद को सुरक्षित महसूस करतीं हैं। आजकल की लड़कियों में अपने से अधिक उम्र के लोगों से प्यार होना, उनसे शादी करना आदि इसी के कारण हैं।

क्या हैं कारण

1. पाश्चात्य सोच
2. बिना मेहनत किए स्थायित्व मिलना
3. मानसिक और आर्थिक रूप से सुरक्षित जिंदगी की तलाश
4. लिव इन रिलेशन की प्रथा का जन्म लेना
5. अपने पिता की छवि को अधिक उम्र के लोग में तलाश करना

कैसे बचा जा सकता है

1. लड़कियों को इस फास्ट लाइफ से बाहर निकलना होगा
2. संघर्ष करने की आदत डालनी होगी
3. स्वस्थ जीवनसाथी की तलाश करनी होगी
4. बराबर और थोड़े बड़े उम्र वालों के साथ शादी होने से दोनों में आपसी समझदारी ज्यादा होती है
5. अपने जीवनसाथी को अपना दोस्त समझना होगा sabhar :
http://www.bhaskar.com
 
Read more

कैसे उतारते है कपडे बॉलीवुड में लड़के और लडकियों के ?

0

बॉलीवुड  जहा एक तरफ कुआ है दूसरी तरफ खाई | जो  इस खेल को पार कर  गया, वह बन जाता है फिल्म स्टार या बेकार | बॉलीवुड में काम करने  का सपना लेकर आने वाले हजारो लाखो लोग  यह सोचते है वह बॉलीवुड में अपनी जगह बना लेगे परन्तु कुछ  की किस्मत साथ  दे देती , कुछ की  नहीं |  बॉलीवुड में चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है यह कहाबत सर चढके बोलती है | 

 हम आपको बताते है आखिर बॉलीवुड में शोषण होता कैसे है ?क्यों करवाते है लड़के लडकिया अपने  तन बदन का शोषण | आखिर क्या मज़बूरी है जो ये सब करने में हामी बार देते है | बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने वाले के लिए लडकिया -लडके घर वालो की मर्जी से कुछ घर  से भाग कर आते है | बॉलीवुड की दुनिया से अनजान  और आखो में ढेरो सपने ही  दूसरो के लिए हर  कपडे उतरने  काम पर बेबस और लाचार बना देते है |

कपडे उतरने का सिलसिला पेईंग गेस्ट हाउस  से ही शुरू हो जाता है , जिसमे जायदातर कपडे लडकियों के कपडे उतर जाते है | पेईंग गेस्ट में  रहकर  भाडा न देने की सूरत में शुरू होता है  लड़के लडकियों का शारीरिक मानसिक शोषण ,फिर ये सिलसिला शुरू हो जाता है |

पोर्टफोलियो ,  फिल्म कुर्दिनाटर , फिल्म डिरेक्टर, प्रोडूसर , रायटर ,  गायक , म्यूजिक कंपोजर, एक्टर , एक्ट्रेस   लोग मौका  मिलते ही बुरी तरीके से काम दिलवाने के नाम पर इस्तेमाल करते है | यह लोग शुरू में खुद इस्तेमाल करते है फिर अपने दोस्तों के पास भेजने लगते है | 

बॉलीवुड के दलालों का काम भी अच्छा चलता है वह नए लड़के लडकियों को काम के नाम पर जमकर जिस्म फरोसी का धंधा करवाते है और उसके बदले वसूलते है  मोटा पैसा |  बॉलीवुड में जहा लडकियों की डिमांड जायदा है वह लडको की डिमांड कम नहीं है | 

ज्यादातर नए लड़के लडकिया डिस्को - पब में जाकर  नए दोस्त बनाते है फिर  नए लिंक भी बनते  चले जाते है | अधेरी रात में चलता है जिस्म का काला कारोबार और दिन  के उजाले में स्टूडियो  के चक्कर लगाते है | उनके खुद के खर्चे धीरे धीरे निकलने लगते है | जिसकी योग्यता - तकदीर अच्छी होती है उसे काम मिलने लगता है नहीं ये लोग छोटा मोटा रोल करके अपना गुजरा  करने लगते है | वर्ना जिस्म की मंदी में पूरी तरह उतर जाते है | 

मुंबई के जिस्म के दलाल बड़े माहिर है इनके काम करने का ढंग बेहद शातिर है  इनके पास होती है फोटो एल्बम जिसमे लगे होते है मॉडल , एक्टर , एक्ट्रेस की फोटो   और उन फोटो के पीछे होते उनके फ़ोन नंबर| अगर किसी को लड़के और लड़की की जरुरत है तो वह तुरंत फ़ोन करके हाजिर करवा देते है | आपको केवल फोटो पर अपनी ऊँगली रखना है |  दलाल हर रेट का लड़का और लड़की रखते है ताकि ग्राहक खाली न जाये | गर आप बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाना चाहते है तो ऐसे दलालों से बचके रहे कही आप भी जिस्म की मंडी  के  सौदागर न बन जाये |

अगली बार होगा बड़ा खुलासा बॉलीवुड  फिल्म स्टार का  जो करते है करवाते है काम के नाम पर  मासूम लड़के लडकियों का जिस्म का  सौदा | अभी तो पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त | 

लेखक सुशील गंगवार साक्षात्कार.कॉम , साक्षात्कार टीवी .कॉम , साक्षात्कार .ओर्ग के संपादक है पिछले ११ वर्षो से प्रिंट मीडिया , वेब मीडिया , इलेक्ट्रोनिक मीडिया के काम कर रहे है अगर आपके पास खबर  है तो हमें भेजे या  फ़ोन करे -  09167618866

Read more

सोमवार, 5 दिसंबर 2011

‘सरोगेट मदर’ से पैदा हुआ आमिर खान का बेटा

0

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्‍नी किरण राव को बेटा हुआ है। बेटे का जन्‍म मुंबई के एक प्राइवेट अस्‍पताल में एक दिसंबर को आईवीएफ तकनीक के जरिये ‘सरोगेट मदर’ की कोख से हुआ है।
मशहूर लेखिका शोभा डे ने आमिर और किरण को बधाई दी है। ट्विटर पर भेजे संदेश में शोभा ने कहा है, ‘आमिर खान और किरण राव को बेटा हुआ है। बॉलीवुड के कलाकारों के बीच कम्‍पीटिशन चल रहा है।’

आमिर ने कहा, ‘स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी दिक्‍कतों के चलते डॉक्‍टरों ने हमें आईवीएफ-सरोगेसी की सलाह दी। बेटे के जन्‍म से हम बेहद खुश हैं। बेटा हमें काफी प्रिय है क्‍योंकि बहुत मुश्किलों से हमने इसे पाया है। हम अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हैं।’ गौरतलब है कि 2009 में रॉव का गर्भपात (मिसकैरेज) हो गया था। उस वक्‍त उनके पेट में तीन महीने का बच्‍चा था।

किरण रॉव आमिर खान की दूसरी बीवी हैं। पहली पत्‍नी रीना दत्‍त से आमिर को बेटा जुनैद और बेटी इरा हैं। आमिर खान की 18 अप्रैल 1986 को रीना दत्‍ता से शादी हुई थी। रीना ने फिल्‍म  ‘कयामत से कयामत तक’ में छोटा सा किरदार निभाया था। रीना बहुत थोड़े समय के लिए आमिर के कॅरियर से भी जुड़ी रहीं और उन्‍होंने ‘लगान’ में बतौर प्रोड्यूसर काम किया।

हालांकि दिसम्‍बर 2002 में रीना और आमिर का तलाक हो गया। दोनो बच्‍चों जुनैद और इरा की कस्‍टडी भी रीना को सौंपी गई।  28 दिसंबर 2005 को आमिर खान ने किरण रॉव से शादी की जिन्‍होंने ‘लगान’ फिल्‍म में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की असिस्‍टेंट के तौर पर काम किया था। किरण ने आमिर की फिल्‍म ‘धोबी घाट’ में बतौर निर्देशक काम किया था।
(आमिर-किरण की फाइल फोटो)  sabhar :http://bollywood.bhaskar.com

Read more

Ads

Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv