शुक्रवार, 11 अप्रैल 2014
पहला सोलर विमान बिना ईंधन भरेगा उड़ान
0
बर्न. स्विट्जरलैंड के दो दिग्गज पायलटों आंद्रे वुर्सबर्ग और बेट्रेंड पैकर्ड ने अपनी टीम के साथ मिलकर दुनिया के एकमात्र ऐसे सोलर प्लेन का निर्माण किया है जो दिन और रात दोनों समय बिना किसी फ्यूल सपोर्ट के उड़ सकेगा। स्विट्जरलैंड के रक्षामंत्री यूली म्यूरर ने बुधवार को एक समारोह में इस सोलर प्लेन (इम्पल्स-2) का अनावरण किया गया। अगले कुछ महीनों में फ्लाइट टेस्टिंग भी शुरू हो जाएगी। इससे पहले भी यह टीम छोटी-छोटी चार यात्राओं पर जा चुकी है।
भारत से गुजरेगा विमान
विश्व भ्रमण मिशन- 2015 की शुरुआत फारस की खाड़ी के रेगिस्तान से होकर भारत, म्यांमार, चीन की विश्व प्रसिद्ध दीवार और अमेरिका, दक्षिणी यूरोप और उतरी अफ्रीका से गुजरेगा जो वापस फारस की खाड़ी में आकर समाप्त हो जाएगा। विमान के रुकने का स्थान अभी तय नहीं हुआ है।
यात्रा से देते हैं संदेश
स्वीट्जरलैंड के दोनों पायलट पूरी दुनिया को सौर ऊर्जा के उपयोग का संदेश देते हैं। ऊर्जा के इस विकल्प का पुरजोर समर्थन करने वाले ये पायलट अपने आविष्कार और एडवेंचर उड़ानों से इसे और मजबूती के साथ लोगों के समक्ष रखते हैं। युवाओं पर इनका खास जोर रहता है।
पायलटों की जरूरतें
> 4 से 5 दिन उड़ सकेगा प्रत्येक पायलट
> 2.4 किलोग्राम खाने की होगी रोजाना जरूरत
> 2.5 लीटर पानी की होगी जरूरत
> 01 लीटर स्पोट्र्स ड्रिंक हर रोज लगेगा
> इमरजेंसी के दौरान पॉयलट की सीट में पैराशूट और लाइफ रैफ्ट लगे हुए हैं।
sabhar :http://www.bhaskar.com/
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें