Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

फैशन डिजाइनिंग छात्रा के साथ किया बलात्कार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फैशन डिजाइनिंग छात्रा के साथ किया बलात्कार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 29 सितंबर 2013

दोस्ती को किया शर्मसार, 22 वर्षीय फैशन डिजाइनिंग छात्रा के साथ किया बलात्कार

0


clip
नयी दिल्ली : महिलाओं की सुरक्षा की मांग सारा समाज कर रहा है, पर अभी तक उनकी इज्जत और आबरू का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में तो महिलाओं की सुरक्षा को ताख पर रख दिया गया है.
दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग इलाके के एक होटल में कथित तौर पर 22 वर्षीय फैशन डिजाइनिंग छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके इंजीनियर दोस्त को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी वैभव जैन (27) को बीती रात करोलबाग स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार लड़की कथित तौर पर वैभव जैन के साथ शुक्रवार को नेहरू प्लेस गयी थी, जहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पिला दी. आरोपी उसे होटल ले गया और उसके साथ बलात्कार किया.
पुलिस ने बताया, ‘मामला दर्ज करने और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.’ आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. sabhar :http://www.prabhatkhabar.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv