अमेजन फायर स्मार्टफोन
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को गोरिल्ला ग्लास डिस्प्ले को रबर के फ्रेम से सुरक्षित किया है। अमेजन डॉट कॉम के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर जेफ बेजोस ने बताया कि ये स्मार्टफोन 3डी टेक्नोलॉजी पर काम करेगा जिसमें स्क्रीन 3D कैपेबल होगी, आप 3D साउंड और 3D वीडियो का मजा उठा सकते हैं।
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
प्रोसेसर की बात करें तो एड्रीनो 300 जीपीयू सहित 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर और 2जीबी रैम के साथ काम करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फायर ओएस 3.5 के साथ है।
कैमरा, स्टोरेज और बैटरी
बैटरी की बात करें तो कंपनी ने अमेजन फायर में 2,400 एमएएच बैटरी इस्तेमाल की है। कंपनी का दावा है कि ये 22 घंटे टॉक टाइम और 285 घंटे स्टैंडबाई बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।
कमाल के फीचर्स
यूएस यूजर्स के लिए इस फोन में एक्स रे फीचर को शामिल किया गया है जो अमेजन प्राइम वीडियो और म्यूजिक सर्विस के लिए साथ काम करेगा।
कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने अभी इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है कि अमेजन फायर स्मार्टफोन भारत में कब तक उपलब्ध होगा। sabhar :http://www.amarujala.com/