आसाराम पर केस करने वाली लड़की ने एफआईआर में क्या कहा है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आसाराम पर केस करने वाली लड़की ने एफआईआर में क्या कहा है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 1 सितंबर 2013
आसाराम पर केस करने वाली लड़की ने एफआईआर में क्या कहा है, पढ़ें
0
नई दिल्ली. पुलिस से बचने के लिए यहां-वहां फिर रहे कथावाचक आसाराम बापू खुद को बेकसूर बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं (सोनिया-राहुल) के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश रची गई है। लेकिन इस मामले में पीड़ित लड़की की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में आसाराम पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
अंग्रेजी अखबार 'मेल टुडे' के मुताबिक पीड़ित लड़की की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में लड़की ने खौफनाक आपबीती बताई है। उसके मुताबिक, 'उसने (आसाराम) ने कमरे (जोधपुर आश्रम के) की लाइट बंद कर दी और मुझे पीछे बुला लिया। उन्होंने कमरा बंद कर दिया और मेरे साथ छेड़खानी करने लगे। जब मैंने चिल्लाना शुरू किया तो मेरे माता-पिता को मारने की धमकी देने लगे और मेरा मुंह बंद कर दिया। उन्होंने मुझे चूमा और आपत्तिजनक तरीके से मुझे छुआ। मेरे पूरे शरीर को वे सहला रहे थे और मुझसे ओरल सेक्स के लिए कहा। वे बिल्कुल नंगे थे। उन्होंने जबर्दस्ती करते हुए मेरे भी कपड़े उतारने की कोशिश की और मैं रोने लगी। मैं रोने लगी। उन्होंने फिर से मेरा मुंह बंद कर दिया। उन्होंने मेरे साथ एक घंटे से ज्यादा समय तक यह सब किया। जब मैं कमरे से बाहर जाने लगी तो उन्होंने एक बार फिर मुझे मुंह न खोलने के लिए धमकाया।' बाबा बोले-मैं भगवान, तबाह कर दूंगा
पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बाबा ने उससे कहा था कि वह शाक्तिशाली पुरुष हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी तुलना भगवान से करते हुए कहा कि आज के भगवान हैं। अगर उसने इस कमरे के भीतर हुई कोई भी बात किसी को भी बाहर जाकर बताई तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को तबाह कर दूंगा।
लड़की ने बताया कि वह उस वक्त काफी घबरा गई थी और उसने उस घटना के बारे में उस वक्त किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब वह घर अपने माता-पिता के साथ वापस घर उत्तर-प्रदेश अपने घर लौट गई तो उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद 19 अगस्त को दिल्ली के कमला मार्केट थाने में मामला दर्ज कराया। sabhar : bhaskar.com
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...