Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

इसके पेट में धड़कता हैं दिल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इसके पेट में धड़कता हैं दिल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 दिसंबर 2013

इसके पेट में धड़कता था दिल

0

चीन का अनोखा शख्स, इसके पेट में धड़कता था दिल, देखें तस्वीरें

चीन के हो झिलियांग का दिल सीने में नहीं बल्कि पेट में है। 24 वर्षीय झिलियांग को कोनजेनिटल कार्डियक एक्सपोजर सिन्ड्रोम नाम की बीमारी है। एक ओर जहां सामान्य स्थिति में दिल, सीने में होता है और नजर नहीं आता वहीं इस शख्स का दिल त्वचा के नीचे धड़कता हुआ दिखाई देता है।
चीन का अनोखा शख्स, इसके सीने की जगह पेट में धड़कता था दिल

झिलियांग बताते हैं कि उनके मां-बाप को भरोसा भी नहीं था कि वो इतने साल जिंदा रहेंगे। वो जिंदा तो रहे लेकिन अब उन्हें सर्जरी की जरूरत है।अमूमन इस सिन्ड्रोम से पीडि़त 90 फीसदी लोग जिंदा नहीं रह पाते हैं, लेकिन झिलियांग उन 10 फीसद खुशकिस्मत लोगों में से एक हैं।

चीन का अनोखा शख्स, इसके सीने की जगह पेट में धड़कता था दिल

डॉक्टरों ने 10 घंटे चली सर्जरी के बाद उनके दिल को ठीक जगह फिट कर दिया और अब उनके दिल में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। 
 sabhar : bhaskar.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv