अक्टूबर 01, 2013 in इसीलिए बना बैठा डॉल से संबंध, उसे असली महिलाओं से चिढ़ थी, देखें तस्वीरें
अमेरिका ने अभी शटडाउन की घोषणा कर दी है। लाखों लोगों को बिना सैलरी के नौकरी से छुट्टी दे दी जाएगी। ऐसे कठिन में दौर में कोई भी पुरुष दो बीवियों की तो सोच भी नहीं सकता है, लेकिन मिशिगन के रहने वाले डेवकेट ने पत्नी की लाख मनाही के बाद भी उसकी सौतन घर ले आए हैं। दरअसल 40 वर्षीय डेवकेट रोबोट फैन हैं और उन्हें डॉल के साथ रहना बहुत पसंद है। उन्हें यह इतना पसंद था कि उन्होंने डॉल से ही शादी कर ली थी, लेकिन इस सुखद प्रेम कहानी में अजीब मोड़ तब आया, जब डेवकेट अपनी पत्नी की सौत को घर ले आए।
डेवकेट (काल्पनिक नाम) का मानना है कि उन्हें ऑर्गेनिक वीमेन यानी असलियत की महिलाओं से चिढ़ है। असली महिलाएं कभी भी धोखा दे सकती हैं, लेकिन प्लास्टिक की बीवी और रखैल कभी भी छोड़ कर नहीं जाएंगी। पहली प्लास्टिक बीवी सिडोर कुरोनेको के बाद ऐलना वोस्ट्रीकोवा का आगमन हो चुका है। दोंनों महिलाओं के साथ मिशिगन के प्लैट में रहता है। ऐलना अब उनके साथ उनके ऑफिस जाती है।
बकौल डेवकेट, मैं इन प्लास्टिक की मूरतों से ज्यादा सहज होता हूं। पेशे से बतौर आईटी वर्कर डेवकेट आईडॉक्टर्स संगठन का सदस्य है। उसे टेक्नोसेक्शुअल भी कहा जाता है। इनका कहना है कि उन्हें रोबोट पसंद हैं। वह आपकी हर जरूरत को पूरा करते हैं और सार्थक रिश्ता बना सकते हैं। डेवकेट ने दोनों डॉल को दुनिया की मशहूर कंपनी रियल डॉल से छह हजार डॉलर में खरीदा था।
sabhar : bhaskar.com
Read more