एसएसपी को दी शिकायत में अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़कियां आईटीआई गुरदासपुर में विभिन्न कोर्स कर रही हैं। वहां का प्रिंसीपल उनकी लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करता है और छेड़छाड़ भी करता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई लड़की विरोध करती है तो उसका नाम काटने की धमकी दी जाती है। इसके अलावा पहले तो लड़कियों ने शर्म के कारण यह बात अपने अभिभावकों को भी नहीं बताई। अब प्रिंसीपल की यह हरकतें बढ़ती जा रही हैं और लड़कियों का कालेज में आना मुश्किल हो गया है। एसएसपी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ सिटी को मामले की जांच के लिए कहा है। sabhar : bhaskar.com