कृत्रिम मांसपेशियों से सुपरमैन बनेंगे रोबोट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कृत्रिम मांसपेशियों से सुपरमैन बनेंगे रोबोट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2013
कृत्रिम मांसपेशियों से सुपरमैन बनेंगे रोबोट
0
सिंगापुर। वैज्ञानिकों ने ऐसी कृत्रिम मांसपेशियां तैयार की हैं जिससे रोबोट सुपरमैन की तरह ताकतवर बन सकेंगे। इस ताकत के दम पर वे अपने से अस्सी गुना ज्यादा वजन और पांच गुना बड़े आकार की वस्तु को उठाने में सक्षम हो जाएंगे।
ये कृत्रिम मांसपेशियां नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस) के इंजीनियरिंग फैकल्टी की एक शोध टीम ने विकसित की हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि इससे शक्तिशाली रोबोट के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होगा। इन खास किस्म की मांसपेशियों में थोड़ी देर की चार्जिग से इतनी ज्यादा ऊर्जा इकट्ठी हो सकती है कि वह रोबोट की शक्ति कई गुना बढ़ाने में मददगार हो सकती है। मौजूदा समय में रोबोट अपने से आधा ही वजन उठा सकते हैं जो एक औसत मानव क्षमता के बराबर है। हालांकि कुछ लोग अपने से तीन गुना तक वजन उठाने की क्षमता भी रखते हैं।
मुख्य शोधकर्ता डॉ. एड्रियन कोह ने बताया कि ये खास मांसपेशियां न केवल शक्तिशाली हैं बल्कि बेहद प्रतिक्रियाशील भी हैं। उन्होंने तीन से पांच साल के अंदर एक रोबोटिक हाथ विकसित करने का भरोसा जताते हुए कहा कि इसका वजन और आकार मानव हाथ की तुलना में आधा होगा। sabhar : jagaran.com
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...