झुर्रियां दूर भगाना चाहते हैं और लंबे समय तरह जवां दिखना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
स्किन फार्माकोलॉजी एंड फीजियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित दो नए शोधों में नए किस्म के कोलॉजन प्रोटीन सप्लीमेंट की खोज की गई है जिसके सेवन से झुर्रियों को घटाया जा सकता है।शोधकर्ताओं का दावा है कि इस प्रोटीन युक्त सप्लीमेंट के सेवन से झुर्रियों को महन आठ सप्ताह में 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।शोध के दौरान 200 महिलाओं को वेरिजोल नामक कोलाजन सप्लीमेंट की डोज दी गई। पाया गया कि 45 से 65 वर्ष की 114 महिलाओं के चेहरे पर आठ सप्ताह से भीतर झुर्रियां 20 प्रतिशत तक कम हुईं और कुछ महिलाओं की आंखों के नीचे स्थित झुर्रियां 50 प्रतिशत तक कम हुई हैं।