Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

टीनएज गर्ल से 6 घंटे में 30 मर्दों ने किया बलात्कार! लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टीनएज गर्ल से 6 घंटे में 30 मर्दों ने किया बलात्कार! लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 फ़रवरी 2014

टीनएज गर्ल से 6 घंटे में 30 मर्दों ने किया बलात्कार!

0


photo :www.shrinews.com

बर्मिंगम : एक टीनएज गर्ल से कम से कम 30 एशियाई मर्दों ने बलात्कार किया। रिपोर्ट के मुताबिक बलात्कार करने वालों में एक पिता और स्कूली छात्र उसका बेटा भी शामिल था। यह सब करीब छह घंटे तक चला और महत्वपूर्ण बात यह है कि सब लड़की को बड़ी करने के नाम पर किया गया। ब्रिटेन के एक अखबार में इस बारे में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। 

मुस्लिम समाज में काम कर रहीं ब्रिटेन की कार्यकर्ता शाइस्ता गोहिर ने दावा किया है कि ऐसा बहुत सारी लड़कियों के साथ हो चुका है। गोहिर का दावा है कि एशियाई समाज की कुछ खास नस्लों में लड़कियों के साथ दुर्दांत सेक्स क्राइम हो रहे हैं, जिन्हें पुलिस अधिकारी जानबूझ कर नजर अंदाज कर देते हैं। इन अपराधों को समुदायों के नेता, स्कूल और परिवार तक नजर अंदाज कर रहे हैं।

अपनी रिपोर्ट में गोहिर ने ब्रिटेन के बर्मिंगम का एक केस स्टडी पेश किया है। इस केस में एक टीनएज गर्ल के साथ 6 घंटे तक 20 से 30 पुरुषों ने बलात्कार किया। बर्मिंगम की सिटी काउंसिल को सौंपी गई रिपोर्ट 35 पीड़ितों के साथ की गई बातचीत पर आधारित है। इस रिपोर्ट में सेक्स क्राइम करने वाले मर्दों का भी साक्षात्कार किया गया है।

रिपोर्ट के बहाने शाइस्ता गोहिर ने संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि कुछ विशेष समुदायों में हो रहे इन अपराधों को उनका निजी मुद्दा मानकर नजरअंदाज न किया जाए बल्कि ऐसे मामलों में गंभीर कार्रवाई की जाना चाहिए। (एजेंसियां) sabhar :http://zeenews.india.com/

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv