Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

पिता संग विवादित फोटोशूट से अश्लील केक तक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पिता संग विवादित फोटोशूट से अश्लील केक तक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 13 नवंबर 2013

पिता संग विवादित फोटोशूट से अश्लील केक तक, किए हैं इन्होनें बड़े-बड़े कांड!

0

पिता संग विवादित फोटोशूट से अश्लील केक तक, किए हैं इन्होनें बड़े-बड़े कांड!

हमेशा विवादों से घिरी रहने वाली पॉप सिंगर माइली साइरस ने एक बार फिर विवादित एक्ट किया है। एक म्यूजिक अवॉर्ड सेरेमनी में उन्होंने स्टेज पर ही सिगरेट पीना शुरू कर दिया। रविवार को आयोजित किए गए एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड के दौरान अपने अनूठे अंदाज के कपड़े पहनकर स्टेज पर पहुंचीं माइली ने सिगरेट सुलगाकर सभी को चौंका दिया।
 
माइली को इस आयोजन के दौरान बेस्ट वीडियो के लिए सम्मानित किया जाना था। अवॉर्ड सेरेमनी में केटी पैरी, ऐली गॉल्डिंग और लैगी अजालिया जैसे सितारे भी मौजूद थे।
 
माइली पहले भी बड़े-बड़े विवादों खड़े कर चुकी हैं। ऐसा लगता है जैसे उन्हें विवादों से काफी लगाव है। कुछ भी हो, लेकिन फ्री पब्लिसिटी तो उन्हें मिल ही जाती है।


पिता संग विवादित फोटोशूट से अश्लील केक तक, किए हैं इन्होनें बड़े-बड़े कांड!

15 साल की उम्र में कराया था न्यूड फोटोशूट:
 
माइली सायरस सबसे पहले उस समय विवादों में आईं, जब उन्होंने 2008 में 'वैनिटी फेयर' मैगजीन जून अंक के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में माइली न्यूड होकर एक चादर में लिपटी नजर आई थीं। इतना ही नहीं फोटोशूट की कुछ तस्वीरों में उनके पिता बिली रे साइरस भी साथ थे। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक मोटी रकम मिली थी, लेकिन जब यह अंक मार्केट में आया तो माइली की काफी आलोचना हुई। बाद में बाप और बेटी, दोनों ने ही जनता से माफी मांगी थी।
पिता संग विवादित फोटोशूट से अश्लील केक तक, किए हैं इन्होनें बड़े-बड़े कांड!

जुलाई 2008 में माइली की एक तस्वीर मीडिया में आई, जिसमें वे मिडरिफ पहनकर शॉवर में नहाते नजर आई थीं। इस दौरान उनके तत्कालीन ब्वॉयफ्रेंड निक जॉन भी साथ थे। गौर करने वाली बात यह है कि माइली इस समय मात्र 15 साल की थीं।

पिता संग विवादित फोटोशूट से अश्लील केक तक, किए हैं इन्होनें बड़े-बड़े कांड!

अगस्त 2009 में पॉप संगीत की दुनिया की यह बैड गर्ल एक बार फिर विवादों में घिरी, जब वह USA में एक पार्टी के दौरान पोल डांस करते नजर आई। टीन च्वाइस अवॉर्ड के दौरान माइली बहुत ही छोटे-छोटे कपड़े पहनकर पोल डांस किया। इस दौरान उनके माता-पिता साथ थे, क्या उनके सामने इस तरह के कपड़ों में देह प्रदर्शन ठीक था।

पिता संग विवादित फोटोशूट से अश्लील केक तक, किए हैं इन्होनें बड़े-बड़े कांड!

फरबरी 2009 में माइली ने एशियाइयों का मजाक उड़ाया था। उन्होंने अपने मित्रों के साथ एक फोटो खिचवाया था, जिसमें वे अपनी आंखों को खीचकर एशियाई लोगों की नक़ल उतार रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने माफ़ी मांग ली थी
दिसंबर 2010 में माइली सायरस साल्विया नामक नशीले पदार्थ का सेवन करते हुए पकड़ी गई थीं। इस वीडियो में माइली उत्तेजक कपड़े पहनकर मस्ती करती भी नजर आई थीं। साल्विया कैलिफ़ोर्निया में एक वैध नशीला द्रव्य है। वीडियो उनके ही एक फ्रेंड ने लीक किया था।जनवरी 2012 में माइली उस समय विवादों में घिरीं जब उन्होंने अपने बर्थडे ट्रीट दी। बर्थडे पर ट्रीट सभी देते हैं, लेकिन माइली की यह ट्रीट एक x-रेटेड ट्रीट थी। इस पार्टी में माइली ने लिंग के आकार का केक बनवाया था। घटना काफी दिनों तक दुनियाभर की मीडिया में छाई रही।न 2013 में माइली का नया वीडियो जब मार्केट में आया तो लोग हैरान रह गए। यहां फिर माइली विवादों में घिरीं। इस वीडियो में माइली रोमांस के नाम पर अश्लील हरकतें करती नजर आईं। 'वे कांट स्टॉप' नाम का यह वीडियो उस 'Can't be tamed' का अगला भाग था।विवादों के सफ़र में निकली माइली फिर एक बार चर्चा में आईं जब अगस्त 2013 में उनके काफी अश्लील VMA परफॉरमेंस की तस्वीरें मीडिया में आईं।

पिता संग विवादित फोटोशूट से अश्लील केक तक, किए हैं इन्होनें बड़े-बड़े कांड!

माइली, जब 17 साल की हुईं तो उन्होंने अपने लेफ्ट ब्रेस्ट के नीचे एक टैटू गुदवाया, जबकि वे अभी बालिग़ नहीं हुई थीं। इस टैटू में लिखा हुआ था 'JUST BREATH'। हालांकि, बाद में उनके पैरेंट्स इस टैटू के संदर्भ में सफाई देते नजर आए थे। sabhar : bhaskar.com


Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv