Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

एलियन्स की पसंदीदा जगह है पृथ्वी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एलियन्स की पसंदीदा जगह है पृथ्वी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 24 अप्रैल 2014

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का कबूलनामा: एलियन्स की पसंदीदा जगह है पृथ्वी

0

कहने को तो ये धरती इंसानों की है लेकिन इस इंसानी दुनिया में समय-समय पर ऐसे लोगों का विचरण या आगमन होता रहता है जिनका इस लौकिक दुनिया से कोई वास्ता नहीं है. भूत-प्रेत, आत्माओं से जुड़े किस्से और कहानियां हम अकसर सुनते आए हैं और जहां तक उम्मीद है आगे भी इसी तरह सुनते रहेंगे लेकिन दूसरे ग्रह के प्राणियों, एलियन का जिक्र जब कभी भी उठता है, उस पर विश्वास से ज्यादा संदेह करने वालों की तादात बढ़ती जाती है लेकिन जब अमेरिका जैसी महाशक्ति के राष्ट्रपति ही इस बात को कबूल कर लें कि अगर धरती पर एलियन का आवागमन होता है तो इस बात से उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि शायद कहीं ना कहीं उन्हें भी इस बात का यकीन है कि मंगलवासियों का धरती पर विचरण होना एक सामान्य सी घटना है.

Bill Clinton With Alien


हम बात कर रहे हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की जिन्होंने हाल ही में हुए एक टॉक शो में यह कबूल किया कि जैसे ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभाला तभी उन्होंने अपने साथियों को एरिया 51 का जिसे नेवादा टेस्ट एंड ट्रेनिंग रेंज भी कहा जाता है, का सर्वेक्षण करने को कहा ताकि वह जान सकें कि सैन्य कार्यवाहियों में काम आने वाले इस स्थान पर एलियन तो नहीं हैं.


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का कहना है कि हम एक ऐसे युग में रहते हैं जिस समय ब्रह्मांड का विस्तार निरंतर होता जा रहा है, ऐसे में मंगल और धरती की दूरी ज्यादा नहीं रह गई है. अब अगर एलियन अपना ग्रह छोड़कर धरती पर आते हैं तो इसमें हैरत की कोई बात नहीं है.

sabhar :http://worldfocus.jagranjunction.com/

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv