वॉशिंगटन
अडेल थेरन शादी के बाद से ही अपने पति ब्रूस के साथ बहुत खुश थी। वह अपने पति पर पूरा भरोसा करती थी। इस बीच अडेल ने अपनी दोस्तों को भी घर पर बुलाना जारी रखा। उसके क्या पता था कि उसके पीछे से ब्रूस उसे किस तरह से धोखा दे रहा है। ब्रूस का अडेल की दोस्तों के साथ अफेयर शुरू हो गया। एक या दो नहीं, ब्रूस ने अपनी वाइफ की 6 दोस्तों के साथ चक्कर चला रखे थे।
काफी दिनों तक यह बात वाइफ से छुपी रही। लेकिन एक दिन उसे अपनी एक करीबी सहेली की बात से शक हुआ। उसने पता लगाना शुरू किया तो उसके होश उड़ गए। वह यह जानकर हैरान रह गई कि ब्रूस ने उसकी 6 सहेलियों को अपने जाल में फंसा रखा है और उसकी सहेलियों ने भी यह बात उससे छुपाई हुई है।
मामला यहीं नहीं खत्म हुआ। बात पर बात खुलती गई और पति देव की पोल भी। पता चला कि ब्रूस के सिर्फ 6 महिलाओं से ही नहीं बल्कि 12 और महिलाओं से भी अफेयर हैं। उसने पहले तो तलाक दिया, लेकिन बाद में खुश रहने के लिए उसने अपने पति को माफ कर दिया। मामला अमेरिका का है।
उसने फैसला किया कि वह अपने पति को माफ कर देगी और नए सिरे से लाइफ शुरू करेगी। उसने ब्रूस को माफ भी कर दिया। यही नहीं उसने अपनी धोखेबाज सहेलियों को भी माफ कर दिया। उसका कहना है कि वह भावुक जरूर हैं, लेकिन बेवकूफ नहीं।
वह पढ़ी-लिखी और एक मजबूत महिला है। अडेल ने कहा कि वह मानती है कि ज्यादातर लोगों के लिए यह फैसला बेहद कठिन होगा, लेकिन ब्रूस को पूरी तरह माफ कर चुकी हूं।
खुश रहने के लिए सही एक रास्ता था। पुरानी बातें अपने दिलोदिमाग से निकाल कर अपनी जिंदगी खुशहाल बनाने में लगी है। बहुत सारी महिलाएं उनके इस फैसले से हैरान होंगी, लेकिन वह अपने फैसले से खुश है। sabhar :http://navbharattimes.indiatimes.com/