Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

Sex Scandal में फंसाई जा रही थीं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sex Scandal में फंसाई जा रही थीं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 जनवरी 2014

रोजलिन,Sex Scandal में फंसाई जा रही थीं

0

Sex Scandal में फंसाई जा रही थीं रोजलिन, चल रही थी वेबसाइट

मुंबई की गोरेगांव पुलिस ने 5 जनवरी (रविवार) को एक 21 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर बॉलीवुड मॉडल रोजलिन खान के नाम की आड़ में एक एस्कॉर्ट सर्विस चला रही थी। इस लड़की ने rozlynkhanescort.com नाम की एक वेबसाइट बना रखी थी और उसी के जरिए अपना काम कर रही थी।
 
वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद से रोजलिन के पास कई ऐसे मैसेजेस आने लगे जिसमें लोग उनसे सेक्स करने और अपनी एक रात की कीमत पूछ रहे थे। जब रोजलिन को पूरी बात पता चली तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। रोजलिन खान की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया।
 
रोजलिन ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर (नॉर्थ) सुनील पराश्कर से लगभग 15 दिन पहले इस बारे में बात की थी और 5 जनवरी को इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया।
 सेक्स स्कैंडल में फंसाई जा रही थीं रोजलिन, हमशक्ल लड़की चला रही थी वेबसाइट

रोजलिन के नाम से हुई इस छेड़छाड़ का मामला तब सामने आया जब लोग फेसबुक, ट्विटर और उनके फोन पर मैसेज करने लगे और उनसे सेक्स की इच्छा जताने लगे। साथ ही लोगों ने रोजलिन से उनकी एक रात की कीमत भी पूछी। पहले तो रोजलिन को कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर ये क्यों हो रहा है, लेकिन बाद में उनके दोस्तों ने उन्हें बताया कि उनके नाम से एक वेबसाइट चल रही है जो एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध करवा रही है
सेक्स स्कैंडल में फंसाई जा रही थीं रोजलिन, हमशक्ल लड़की चला रही थी वेबसाइट

इसके बाद जब रोजलिन ने खुद वेबसाइट देखी तो वो हैरान रह गईं। उस वेबसाइट पर एस्कॉर्ट्स की तस्वीरों की जगह रोजलिन खान की मॉडलिंग वाली तस्वीरें लगी हुई थीं। साथ ही वेबसाइट में रोजलिन खान के नाम का भी इस्तेमाल किया गया था।इसके बाद रोजलिन खान ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर (नॉर्थ) सुनील पराश्कर से बात की और उन्हें इस बारे में बताया। ये बात तकरीबन 15 दिन पुरानी है। इसके बाद रोजलिन खान ने खुद इस मामले में फुर्ती दिखाई और वो पुलिस की उस टीम के साथ ही रहीं, जो इस मामले की जांच के लिए बनाई गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने एक प्लान बनाया और आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया।
सेक्स स्कैंडल में फंसाई जा रही थीं रोजलिन, हमशक्ल लड़की चला रही थी वेबसाइट

सेक्स स्कैंडल में फंसाई जा रही थीं रोजलिन, हमशक्ल लड़की चला रही थी वेबसाइट
वैसे अगर सूत्रों की मानें तो इस आरोपी लड़की की शक्ल काफी हद तक रोजलिन खान से मिलती-जुलती है। यही वजह रही कि उस लड़की ने rozlynkhanescort.com नाम की एक फर्जी वेबसाइट बना डाली। वेबसाइट पर खुद रोजलिन को भी एक एस्कॉर्ट मॉडल के रूप में दिखाया गया था।

सेक्स स्कैंडल में फंसाई जा रही थीं रोजलिन, हमशक्ल लड़की चला रही थी वेबसाइट

रोजलिन की हालत ऐसी हो गई थी कि वेबसाइट ब्लॉक होने के बाद भी उनके पास लोगों के मैसेज आ रहे थे और लोग उनसे 'वन नाइट स्टैंड' के लिए पूछ रहे थे। इस मामले के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई और एक कस्टमर के तौर पर इस वेबसाइट से संपर्क किया। जब वेबसाइट की मालिक लड़की से एस्कॉर्ट उपलब्ध कराने के लिए बात की गई तो उसने पुलिस वालों ने गोरेगांव के एक होटल में मिलने को कहा।जैसे ही वो लड़की होटल में आई, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वैसे ये देखकर पुलिस वाले भी काफी हैरान थे क्योंकि वो लड़की काफी हद तक रोजलिन खान के जैसी ही लग रही थी। गोरेगांव पुलिस स्टेशन के एक अफसर ने बताया, 'हम एक कस्टमर की तरह व्यवहार कर रहे थे। जो नंबर वेबसाइट पर दिया गया था, उस पर बात करने पर कुछ देर के लिए 50,000 रुपए में डील की गई थी।'
सेक्स स्कैंडल में फंसाई जा रही थीं रोजलिन, हमशक्ल लड़की चला रही थी वेबसाइट

हमने गोरेगांव होटल में एक जाल बिछाया और उस लड़की को गिरफ्तार कर लिया। हांलाकि उस लड़की की शक्ल रोजलिन जैसी ही थी।' वैसे जब इस बारे में रोजलिन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने साफ मना कर दिया। रोजलिन के मुताबिक जब तक ये केस हल नहीं हो जाता है, वो मीडिया से इस बारे में कोई बात नहीं करेंगी।

सेक्स स्कैंडल में फंसाई जा रही थीं रोजलिन, हमशक्ल लड़की चला रही थी वेबसाइट

sabhar : bhaskar.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv