Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

रविवार, 27 अप्रैल 2014

डॉक्टर ने 8 साल तक किया सगी बहन से रेप

0

दिल दहला देने वाली घटना

दिल दहला देने वाली घटना


यह बताने की जरूरत नहीं है कि हमारे देश्‍ा में भाई-बहन के रिश्ते को कितना पवित्र माना जाता है। पूरी दुनिया में बस हमारे यहां बहनें, भाई के हाथ में रक्षा-सूत्र बांधकर जीवनभर अपनी रक्षा करने का वचन लेती हैं।

यह बस कहने की ही बात नहीं है, हर रोज ऐसे कई उदाहरण भी हम अपने आस-पास देखते हैं, जब भाई अपनी बहन की लाज रखने के लिए जान की बाजी लगा देते हैं।

लेकिन यहीं कुछ ऐसे हैवान भी हैं, जो हवस की आग बुझाने के लिए ऐसी घटना को अंजाम दे देते, जिसे जानने-सुनने वालों का भी दिल दहल जाता है। इस सगे भाई ने ऐसी ही करतूत कर दी है।

पांच बहनों में है इकलौता भाई

सगी बहन के साथ आठ सालों से रेप करने वाला भाई अपनी पांच बहनों में इकलौता है। बहन ने शनिवार को पुलिस को बताया कि उसका भाई बारहवीं कक्षा के बाद से लगातार उससे दुष्कर्म कर रहा है।

वह समाज के डर और रिश्ते के कारण पहले कुछ नहीं बोल पाई। लेकिन अब भाई का अत्याचार इतना बढ़ गया था कि उसे सह पाना असंभव हो गया था।

दरअसल, पांच बहनों में इकलौता भाई होने के चलते पर‌िवार के लोग भी मामले की जानकारी होने के बावजूद कुछ नहीं बोल रहे थे।

इसलिए किया खुलासा

बहन लोक-लाज के डर से पिछले आठ सालों से यह अत्याचार सह रही थी। लेकिन जब भाई ने शादी के बाद भी यह शर्मनाक काम बंद नहीं किया, तब बहन को इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ी।

दरअसल इस हैवान भाई ने अपनी यह करतूत तब भी जारी रखी जब बहन की शादी हो गई।

रेप पीड़िता ने बताया कि पिछले आठ सालों में वह कई बार भाई का विरोध कर चुकी है। ले‌किन ऐसा करने पर भाई उसे कई तरह की धम‌कियां देने लगता है।

नामचीन अस्पताल में डॉक्टर है आरोपी

भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला भाई गुड़गांव के एक नामचीन निजी अस्पताल में डॉक्टर है। ताज्जुब की बात है कि डॉक्टरी जैसे पेशे में होने की बावजूद वह इस तरह की शर्मनाक हरकत कर रहा था।

परिजनों व पीड़ित की शिकायत पर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मानेसर थाना प्रभारी के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद आरोपी भूमिगत हो गया था।

लेकिन बाद में पुलिस ने लगातार छापे मारकर शनिवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। sabhar :http://www.amarujala.com/


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv