Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 30 अप्रैल 2014

अमेरिका की बैड ग्रैंडमां, 86 साल की उम्र में छाई जवानी और मचा दी सनसनी

0

अमेरिका की बैड ग्रैंडमां, 86 साल की उम्र में छाई जवानी और मचा दी सनसनी

केनटकी। कहते हैं जब दिल जवां हो, तो उम्र का भी उस पर जोर नहीं चलता। कुछ ऐसी ही हैं केनटकी के विलियम्सटाउन की 86 वर्षीय बैडी विन्कल। स्विमसूट में पोज देती, पॉपिंग पिल्स के साथ पार्टीज का मजा लेती और डांस करती उनकी तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी मचाए हुए है। इंस्टाग्राम की बैड ग्रैंडमां ने अपनी ये तस्वीरें क्या शेयर की, इंटरनेट पर छा गईं। 
 
बैडी को ट्विटर पर एक्टिव हुए एक महीने से भी कम वक्त बीता है, लेकिन इतने ही दिन में उनके 189,000 फॉलोअर बन चुके हैं। बैडी अपने बारे में बताते हुए कहती हैं कि 1928 से लेकर अब तक वो इसी अंदाज में जिंदगी बिता रही हैं। वो हर रंग में तरह-तरह की पोशाक पहनती आ रही हैं। 
 
हाल ही में, बैडी ने जब अपने हमउम्र लोगों को अपनी पोस्ट की नकल करते देखा, तो उन्होंने कहा कि बाकी सारी ग्रैंडमां कॉपी कैट की तरह हैं, जो नकल करती हैं। उन्होंने कहा कि वो अकेली रियल कैट हैं। एलन डेजेनरस के चैट शो में जाने के लिए बैडी कैंपेन भी चला रही है।
अमेरिका की बैड ग्रैंडमां, 86 साल की उम्र में छाई जवानी और मचा दी सनसनी

sabhar : bhaskar.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv