पिछले कुछ सालों में इंटरनेट शॉपिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अब चुटकियों में किसी भी चीज को ऑनलाइन बिड लगाकर बेचा जा सकता है। लेकिन क्या हो अगर कोई अपने बच्चे को बेचने की बोली लगा दे। जा हां, ब्राजील में कुछ ऐसे ही हुआ। यहां एक अज्ञात अभिभावक द्वारा शॉपिंग वेबसाइट पर अपने बच्चे की बोली लगाने का मामला सामने आया है। बच्चे की बोली 267 पाउंड (तकरीबन 27000 रुपए) लगाई गई थी।
क्लासीफाइड वेबसाइट ओएलएक्स (olx) पर पोस्ट किए गए इस विज्ञापन के खिलाफ ब्राजीलियन पुलिस ने ने जांच शुरू कर दी है। इस विज्ञापन में कुछ महीने के एक बच्चे की तस्वीर लगाई गई है। इसमें लिखा है, 'ये बहुत रोता है और मुझे सोने नहीं देता। जिंदा रहने के लिए मुझे कुछ करना होगा।'
विज्ञापन पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। अभी तक मालूम नहीं चल सका कि वह पुरुष है या महिला। विज्ञापन देने वाले शख्स ने अपना संपर्क नाम और गोएज के अपारेसिडा डि गोइएनिया शहर का फोन नंबर दिया है।
विज्ञापन 12 घंटे तक वेबसाइट पर एक्टिव रहा। आपत्तिजनक कंटेंट के कारण कंपनी ने अपनी शर्तों के तहत विज्ञापन को साइट से हटा दिया। पुलिस विभाग के चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर मार्सेला ओर्कई के मुताबिक वे विज्ञापन पोस्ट करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। विज्ञापन वेबसाइट के बेबीज एंड चिल्ड्रंस सेक्शन में पोस्ट किया गया था।ओर्कई ने बताया, "हम आरोपी की तलाश में जुटे हैं। हमारा विश्वास है कि आरोपी शहर के आसपास ही रहता है, लेकिन जो एड्रेस वेबसाइट पर दिया गया था वो गलत था। पोस्ट में दिया गया फोन नंबर भी गलत है। sabhar : bhaskar.com
शनिवार, 16 नवंबर 2013
बच्चे की बोली लगा दी क्योंकि सोने नहीं देता था
0Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें