Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 11 नवंबर 2013

पैसों से था इतना प्यार, माला ने कुबूली थी वेश्यावृत्ति करने की बात!

0

पैसों से था इतना प्यार, माला ने कुबूली थी वेश्यावृत्ति करने की बात!

गुजरे ज़माने की बेहतरीन एक्ट्रेस माला सिन्हा आज अपना 77वां बर्थ-डे मना रही हैं। माला सिन्हा ने फ़िल्मों में लंबा सफर तय किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
'बादशाह' से हिंदी फ़िल्मों में प्रवेश करने वाली माला सिन्हा ने एक सौ से कुछ ज्यादा फ़िल्में कीं। 'प्यासा' उनकी पहली फ़िल्म थी और इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वैसे हर सितारे के साथ कोई न विवाद तो जुड़ता ही है ऐसे में माला सिन्हा भला इससे कैसे पीछा छुड़ा सकती थीं। माला को उस समय की उन एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता था जिन्हें पैसों से खासा मोह था।
ऐसा ही एक वाकया एक समय सामने आया था जिसने माला सिन्हा के पैसों के प्रति उनके मोह को जगजाहिर कर दिया था और वह बेहद चर्चा में भी आ गईं थीं।
पैसों से था इतना प्यार, माला ने कुबूली थी वेश्यावृत्ति करने की बात!
सत्तर के दशक के शुरुआती दौर की बात है। उस समय धीरेंद्र किशन इंडस्ट्री के मशहूर फोटोग्राफर हुआ करते थे। उनका इतना ज्य़ादा नाम था कि इंडस्ट्री में न्यू एंट्री पाने वाला हर एक्टर धीरेंद्र जी से ही फोटोशूट करवाता था। उन्होंने माला सिन्हा, साधना, आशा पारेख, शर्मिला टैगोर, राखी, नंदा आदि उस दौर की फेमस अभिनेत्रियों के फोटोशूट किए थे।  खैर, धीरेंद्र जी ने पहले कभी माला सिन्हा का फोटोशूट किया था, जिसके 700 रुपए बाकी थे। उन्होंने एक कर्मचारी को बिल देकर माला जी के घर से रुपए लाने को कहा। वह कर्मचारी जब माला जी के घर पहुंचा तो वहां पर पहले से काफी भीड़ लगी थी।
पैसों से था इतना प्यार, माला ने कुबूली थी वेश्यावृत्ति करने की बात!

माला जी तो मिलीं नहीं, लेकिन उनके पिता अल्बर्ट सिन्हा घर पर ही थे। उस कर्मचारी ने उनके वाचमैन से मिलने का आग्रह किया तो उसने बोला कि साहब बिज़ी हैं, बाद में आना। जब वाचमैन से बात नहीं बनी तो मैंने वहां पर मौजूद उनके ड्राइवर से बात की। उनके ड्राइवर ने मेरा मैसेज़ अल्बर्ट तक पहुंचाया और वापस आकर बोला कि साहब फिल्म की स्क्रिप्ट में बिज़ी हैं, फिर किसी और दिन आना।असल में अल्बर्ट जी किसी का बकाया पैसे देने में बहुत ना-नुकुर करते थे। खैर, उस कर्मचारी ने परेशान होकर वहीं से धीरेंद्र जी को फोन किया और वहां की स्थिति से वाकिफ़ कराया तो धीरेंद्र जी ने कहा- 'वापस चले आओ, उनके यहां पर इन्कम टैक्स का छापा पड़ा है।' वह वहां से वापस लौट आया। हैरत की बात तो यह है कि माला सिन्हा के घर में इन्कम टैक्स वालों ने उनके बाथरूम की एक दीवार से 12  लाख रुपए नकद बरामद किए थे।

पैसों से था इतना प्यार, माला ने कुबूली थी वेश्यावृत्ति करने की बात!

उस दौर में इतनी रकम बहुत मायने रखती थी। अल्बर्ट जी उन रुपयों को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने उनसे पूछा कि आपके घर इतनी बड़ी रकम कहां से आई...? जवाब में अल्बर्ट जी ने कहा- 'ये रुपए मेरी बेटी माला सिन्हा द्वारा फिल्मों से कमाए हुए हैं।'
पैसों से था इतना प्यार, माला ने कुबूली थी वेश्यावृत्ति करने की बात!

कोर्ट ने माला सिन्हा से कहा- 'इन रुपयों की वापसी एक ही कंडीशन में हो सकती है। अगर तुम लिखित में यह स्वीकार करो कि यह रकम तुमने व्यक्तिगत तरीके (वेश्यावृत्ति) से कमाई है...!' उस दौर की इतनी बड़ी स्टार के लिए यह स्वीकार करना काफी मुश्किल था, लेकिन माला जी को भी अपने पिता की तरह रुपयों का बेहद मोह था। इसलिए माला जी ने कोर्ट की बात मान ली। इसके बाद उनके रुपए वापस कर दिए गए। इससे तो आपको अंदाजा लग ही गया होगा कि माला सिन्हा को पैसों से कितना प्यार रहा है! sabhar : bhaskar.com


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv