Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शुक्रवार, 8 नवंबर 2013

अनैतिक कारोबार में लिप्त थी ये आइटम गर्ल, पुलिस ने किया नेटवर्क का खुलासा

0

अनैतिक कारोबार में लिप्त थी ये आइटम गर्ल, पुलिस ने किया नेटवर्क का खुलासा

जोधपुर. इंटरनेट पर एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध करवाने की आड़ में अनैतिक कारोबार चलाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को तेलुगू फिल्मों की आइटम गर्ल सहित चार जनों को पकड़ा है।
 
राईकाबाग इलाके में उम्मेद क्लब रोड स्थित होटल तखत विलास में दबिश देकर पुलिस ने 50 हजार रुपए से अधिक की नकदी भी बरामद की है।
 
एडीसीपी (पूर्व) केसरसिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को स्पेशल टीम के कांस्टेबल जमशेद को सूचना मिली कि तखत विलास में बाहर से लाई गई मॉडल के साथ कुछ अन्य लोग अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं।
 
अनैतिक कारोबार में लिप्त थी ये आइटम गर्ल, पुलिस ने किया नेटवर्क का खुलासा

पुख्ता जानकारी के आधार पर एसीपी (पूर्व) के साथ उदयमंदिर और रातानाडा थाने की संयुक्त टीमों ने होटल तखत विलास पर दबिश दी।यहां से मॉडल ऐश अंसारी के साथ जैतारण निवासी श्रवण चौहान उर्फ रॉकी, गौरव और सुनील नामक युवक को पकड़ा गया। इस संबंध में उदय मंदिर थाने में पीटा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 
 
इंटरनेट पर पूरा नेटवर्क
पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई युवती देश के कई शहरों में जाती हैं। इसके साथ पकड़ा गया युवक इंटरनेट के जरिए हर जगह पर देसी व विदेशी युवतियां सप्लाई करता है।
अनैतिक कारोबार में लिप्त थी ये आइटम गर्ल, पुलिस ने किया नेटवर्क का खुलासा
पकड़ी गई युवती के पास भी विभिन्न रंगों के नकली बालों की विग बरामद की गई। पुलिस को आशंका है कि यह युवती भेष व नाम बदलकर लोगों तक पहुंचती होगी। sabhar : bhaskar.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv