Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 7 अक्टूबर 2013

ऐसे ही नहीं कहलाते BIG B, करोड़ों नहीं अरबों की दौलत के हैं मालिक

0

ऐसे ही नहीं कहलाते BIG B, करोड़ों नहीं अरबों की दौलत के हैं मालिक

11 अक्टूबर 2013 को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ 71 साल के होने जा रहे हैं। बिग बी बॉलीवुड के शहंशाह हैं तो जाहिर है उनके पास भी धन-दौलत की कोई कमी नहीं होगी।
 
अपनी प्रोडक्शन कंपनी एबीसीएल के जबरदस्त घाटे में जाने के बावजूद बिग बी की माली हालत काफी अच्छी है। आलीशान घरों, महंगी गाड़ियों और शानोशौकत की अमिताभ बच्चन की लाइफ में कोई कमी नहीं है।
 
ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं बच्चन परिवार के मुखिया और उनकी पत्नी जया बच्चन।
ऐसे ही नहीं कहलाते BIG B, करोड़ों नहीं अरबों की दौलत के हैं मालिक
सूत्रों की मानें तो बच्चन दंपति यानी अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन कुल चार अरब 94 करोड़ 86 लाख 37 हजार 334 रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। बच्चन दंपति के पास करोड़ 70 लाख 37 हजार 334 रुपए की चल संपत्ति है जबकि 150 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।
ऐसे ही नहीं कहलाते BIG B, करोड़ों नहीं अरबों की दौलत के हैं मालिक

चल संपत्तियों में अमिताभ बच्चन के पास 3 अरब, 61 लाख 7 हजार 311 रुपए की संपत्ति है, जबकि जया बच्चन 43 करोड़ नौ लाख 30 हजार 23 रुपए की चल संपत्तियों की मालकिन हैं।
ऐसे ही नहीं कहलाते BIG B, करोड़ों नहीं अरबों की दौलत के हैं मालिक

अमिताभ के पास 6 करोड़ 32 लाख 26 हजार 554 रुपए की लग्जरी कारें हैं। जया के पास 30 लाख की टोयोटा लेक्सस सहित दो गाड़ियां है,जबकि अमिताभ के पास तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की राल्स रायस सहित कुल नौ गाड़ियां और एक ट्रैक्टर भी है। 

ऐसे ही नहीं कहलाते BIG B, करोड़ों नहीं अरबों की दौलत के हैं मालिक

जया के पास मुंबई के 'जलसा' नाम के बंगले के अलावा, भोपाल में दो फ्लैट हैं,जबकि अमिताभ के पास मुंबई, गुड़गांव और फ्रांस में एक अचल संपत्ति है,जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपए है

ऐसे ही नहीं कहलाते BIG B, करोड़ों नहीं अरबों की दौलत के हैं मालिक

अमिताभ के पास जूहू में 20 करोड़ रुपये की कीमत का एक व्यावसायिक भवन भी है, जबकि उनके पास बाराबंकी के दौलतपुर और लखनऊ के मुजफ्फरनगर गांव में खेती की जमीन है। जया के पास भोपाल और लखनऊ में खेती की जमीन है। sabhar : bhaskar.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv