Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

वीना मलिक के हॉट सीन ने मचाया बवाल

0

वीना मलिक के हॉट सीन ने मचाया बवाल

मुंबई: पाकिस्तान की हॉट अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वीना की कन्नड फिल्म ‘सिल्क सक्कत मगा’ में उनके हॉट सीन ने बवाल मचा दिया है। इस फिल्म के हॉट सीन के विरोध में हिंदू संगठन श्रीराम सेना ने विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म का बहिष्कार किया। उनका कहना है कि इस फिल्म से समाज में गलत संदेश जाएगा। इससे संस्कृति और समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। श्रीराम सेना ने हुबली, बेलगाम, मैसूर, धारवाड़ समेत कई शहरों में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है।

फिल्म रिलीज होने के 4 दिन बाद ही विवादों में घिर गई। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने से निर्देशक त्रिशूल काफी दुखी है। निर्देशक का कहना है कि मैं समझ नहीं पाया कि फिल्म का विरोध क्यों किया जा रहा है। इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री ने मुख्य भूमिका निभाई है या कुछ और। उन्होंने कहा, पाकिस्तान से हमारे मधुर संबंध हैं और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता रहता है। वीना भी इस बहिष्कार से दुखी है। उल्लेखनीय है कि फिल्म में वीना बिकनी में नजर आई है। साथ उसने अपने सह कलाकार के साथ लिप लॉक सीन भी दिए हैं

वीना मलिक ने रियलटी शो बिग बॉस से काफी सुर्खियां बटोरी थी। वीना की यह कन्नड़ भाषा फिल्म ‘सिल्क सक्कत मगा’ द डर्टी पिक्चर का रिमेक है। इस फिल्म में वीना मलिक के अलावा सना खान, अक्षय और साधु कोकिला भी अहम रोल में हैं।  sabhar :http://zeenews.india.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv